गाधि की उत्पत्ति, कौशिकी की प्रशंसा, विश्वामित्रजी का कथा बंद करके आधी रात का वर्णन करते हुए सबको सोने की आज्ञा देकर शयन करना
The birth of Gādhi; praise of the Kauśikī; the midnight rest
“अर्धरात्रि की कथा”
॥ १ · ३४ · १४–१७ ॥
अर्धरात्रौ शोणतटे अग्निसमीपे विश्वामित्रः स्वकुलस्य कथां समाप्य रामलक्ष्मणौ निद्रार्थम् आदिशति; नक्षत्रचन्द्रोपशोभिते नभसि सर्वं शान्तम्।
अर्धरात्रि में शोणभद्र के तट पर जलती अग्नि के पास महर्षि विश्वामित्र अपने कुल और कौशिकी नदी की कथा समाप्त कर श्रीराम तथा लक्ष्मण को कुछ देर सोने का आदेश दे रहे हैं; नक्षत्रों से भरे आकाश में चन्द्रमा उदित है और नदी के जल पर चाँदनी झलमलाती है।
At midnight on the bank of the Shona, beside the glowing fire, the sage Vishvamitra finishes the tale of his lineage and the river Kaushiki and bids Rama and Lakshmana take some sleep; a crescent moon rises in the star-filled sky and its light shimmers upon the quiet river.
kṛtodvāhe gate tasmin brahmadatte ca rāghava ।
aputraḥ putralābhāya pautrīmiṣṭimakalpayat ॥
रघुनन्दन! विवाह करके जब राजा ब्रह्मदत्त चले गये, तब पुत्रहीन महाराज कुशनाभ ने श्रेष्ठ पुत्र की प्राप्ति के लिये पुत्रेष्टि यज्ञ का अनुष्ठान किया।
English translation coming soon.
iṣṭyāṁ tu vartamānāyāṁ kuśanābhaṁ mahīpatim ।
uvāca paramodāraḥ kuśo brahmasutastadā ॥
उस यज्ञ के होते समय परम उदार ब्रह्मकुमार महाराज कुश ने कुशनाभ से कहा—
English translation coming soon.
putraste sadṛśaḥ putra bhaviṣyati sudhārmikaḥ ।
gādhiṁ prāpsyasi tena tvaṁ kīrtiṁ loke ca śāśvatīm ॥
"बेटा! तुम्हें अपने समान ही परम धर्मात्मा पुत्र प्राप्त होगा। तुम 'गाधि' नामक पुत्र प्राप्त करोगे और उसके द्वारा तुम्हें संसार में अक्षय कीर्ति उपलब्ध होगी।"
English translation coming soon.
evamuktvā kuśo rāma kuśanābhaṁ mahīpatim ।
jagāmākāśamāviśya brahmalokaṁ sanātanam ॥
श्रीराम! पृथ्वीपति कुशनाभ से ऐसा कहकर राजर्षि कुश आकाश में प्रविष्ट हो सनातन ब्रह्मलोक को चले गये।
English translation coming soon.
kasyacit tvatha kālasya kuśanābhasya dhīmataḥ ।
jajñe paramadharmiṣṭho gādhirityeva nāmataḥ ॥
कुछ काल के पश्चात् बुद्धिमान् राजा कुशनाभ के यहाँ परम धर्मात्मा 'गाधि' नामक पुत्र का जन्म हुआ।
English translation coming soon.
sa pitā mama kākutstha gādhiḥ paramadhārmikaḥ ।
kuśavaṁśaprasūto'smi kauśiko raghunandana ॥
ककुत्स्थकुलभूषण रघुनन्दन! वे परम धर्मात्मा राजा गाधि मेरे पिता थे। मैं कुश के कुल में उत्पन्न होने के कारण 'कौशिक' कहलाता हूँ।
English translation coming soon.
pūrvajā bhaginī cāpi mama rāghava suvratā ।
nāmnā satyavatī nāma ṛcīke pratipāditā ॥
राघव! मेरे एक ज्येष्ठ बहिन भी थी, जो उत्तम व्रत का पालन करनेवाली थी। उसका नाम सत्यवती था। वह ऋचीक मुनि को ब्याही गयी थी।
English translation coming soon.
saśarīrā gatā svargaṁ bhartāramanuvartinī ।
kauśikī paramodārā pravṛttā ca mahānadī ॥
अपने पति का अनुसरण करनेवाली सत्यवती शरीरसहित स्वर्गलोक को चली गयी थी। वही परम उदार महानदी कौशिकी के रूप में भी प्रकट होकर इस भूतल पर प्रवाहित होती है।
English translation coming soon.
divyā puṇyodakā ramyā himavantamupāśritā ।
lokasya hitakāryārthaṁ pravṛttā bhaginī mama ॥
मेरी वह बहिन जगत् के हित के लिये हिमालय का आश्रय लेकर नदीरूप में प्रवाहित हुई। वह पुण्यसलिला दिव्य नदी बड़ी रमणीय है।
English translation coming soon.
tato'haṁ himavatpārśve vasāmi niyataḥ sukham ।
bhaginyāṁ snehasaṁyuktaḥ kauśikyāṁ raghunandana ॥
रघुनन्दन! मेरा अपनी बहिन कौशिकी के प्रति बहुत स्नेह है; अतः मैं हिमालय के निकट उसीके तट पर नियमपूर्वक बड़े सुख से निवास करता हूँ।
English translation coming soon.
sā tu satyavatī puṇyā satye dharme pratiṣṭhitā ।
pativratā mahābhāgā kauśikī saritāṁ varā ॥
पुण्यमयी सत्यवती सत्य धर्म में प्रतिष्ठित है। वह परम सौभाग्यशालिनी पतिव्रता देवी यहाँ सरिताओं में श्रेष्ठ कौशिकी के रूप में विद्यमान है।
English translation coming soon.
ahaṁ hi niyamād rāma hitvā tāṁ samupāgataḥ ।
siddhāśramamanuprāptaḥ siddho'smi tava tejasā ॥
श्रीराम! मैं यज्ञसम्बन्धी नियम की सिद्धि के लिये ही अपनी बहिन का सांनिध्य छोड़कर सिद्धाश्रम (बक्सर) में आया था। अब तुम्हारे तेज से मुझे वह सिद्धि प्राप्त हो गयी है।
English translation coming soon.
eṣā rāma mamotpattiḥ svasya vaṁśasya kīrtitā ।
deśasya ca mahābāho yanmāṁ tvaṁ paripṛcchasi ॥
महाबाहु श्रीराम! तुमने मुझसे जो पूछा था, उसके उत्तर में मैंने तुम्हें शोणभद्रतटवर्ती देश का परिचय देते हुए यह अपनी तथा अपने कुल की उत्पत्ति बतायी है।
English translation coming soon.
gato'rdharātraḥ kākutstha kathāḥ kathayato mama ।
nidrāmabhyehi bhadraṁ te mā bhūd vighno'dhvanīha naḥ ॥
ककुत्स्थ! मेरे यह बातें कहते-कहते आधी रात बीत गयी। अब थोड़ी देर नींद ले लो। तुम्हारा कल्याण हो। मैं चाहता हूँ कि अधिक जागरण के कारण हमारी यात्रा में विघ्न न पड़े।
English translation coming soon.
niṣpandāstaravaḥ sarve nilīnā mṛgapakṣiṇaḥ ।
naiśena tamasā vyāptā diśaśca raghunandana ॥
सारे वृक्ष निष्कम्प जान पड़ते हैं — इनका एक पत्ता भी नहीं हिलता है। पशु-पक्षी अपने-अपने वासस्थान में छिपकर बसेरे लेते हैं। रघुनन्दन! रात्रि के अन्धकार से सम्पूर्ण दिशाएँ व्याप्त हो रही हैं।
English translation coming soon.
śanairvisṛjyate saṁdhyā nabho netrairivāvṛtam ।
nakṣatratārāgahanaṁ jyotirbhiravabhāsate ॥
धीरे-धीरे संध्या दूर चली गयी। नक्षत्रों तथा ताराओं से भरा हुआ आकाश (सहस्राक्ष इन्द्र की भाँति) सहस्रों ज्योतिर्मय नेत्रों से व्याप्त-सा होकर प्रकाशित हो रहा है।
English translation coming soon.
uttiṣṭhate ca śītāṁśuḥ śaśī lokatamonudaḥ ।
hlādayan prāṇināṁ loke manāṁsi prabhayā svayā ॥
सम्पूर्ण लोक का अन्धकार दूर करनेवाले शीतरश्मि चन्द्रमा अपनी प्रभा से जगत् के प्राणियों के मन को आह्लाद प्रदान करते हुए उदित हो रहे हैं।
English translation coming soon.
naiśāni sarvabhūtāni pracaranti tatastataḥ ।
yakṣarākṣasasaṅghāśca raudrāśca piśitāśanāḥ ॥
रात में विचरनेवाले समस्त प्राणी — यक्ष-राक्षसों के समुदाय तथा भयंकर पिशाच इधर-उधर विचर रहे हैं।
English translation coming soon.
evamuktvā mahātejā virarāma mahāmuniḥ ।
sādhu sādhviti te sarve munayo hyabhyapūjayan ॥
ऐसा कहकर महातेजस्वी महामुनि विश्वामित्र चुप हो गये। उस समय सभी मुनियों ने साधुवाद देकर विश्वामित्रजी की भूरि-भूरि प्रशंसा की—
English translation coming soon.
kuśikānāmayaṁ vaṁśo mahān dharmaparaḥ sadā ।
brahmopamā mahātmānaḥ kuśavaṁśyā narottamāḥ ॥
"कुशपुत्रों का यह वंश सदा ही महान् धर्मपरायण रहा है। कुशवंशी महात्मा श्रेष्ठ मानव ब्रह्माजी के समान तेजस्वी हुए हैं।"
English translation coming soon.
viśeṣeṇa bhavāneva viśvāmitra mahāyaśaḥ ।
kauśikī saritāṁ śreṣṭhā kulodyotakarī tava ॥
"महायशस्वी विश्वामित्रजी! अपने वंश में सबसे बड़े महात्मा आप ही हैं तथा सरिताओं में श्रेष्ठ कौशिकी भी आपके कुल की कीर्ति को प्रकाशित करनेवाली है।"
English translation coming soon.
muditairmuniśārdūlaiḥ praśastaḥ kuśikātmajaḥ ।
nidrāmupāgamacchrīmānastaṁgata ivāṁśumān ॥
इस प्रकार आनन्दमग्न हुए उन मुनिवरोंद्वारा प्रशंसित श्रीमान् कौशिक मुनि अस्त हुए सूर्य की भाँति नींद लेने लगे।
English translation coming soon.
rāmo'pi sahasaumitriḥ kiṁcidāgatavismayaḥ ।
praśasya muniśārdūlaṁ nidrāṁ samupasevate ॥
वह कथा सुनकर लक्ष्मणसहित श्रीराम को भी कुछ विस्मय हो आया। वे भी मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्र की सराहना करके नींद लेने लगे।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः ॥ ३४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३४ ॥