श्रीरामद्वारा ताटका का वध
Rāma slays Tāṭakā
“ताटका-वध”
॥ १ · २६ · २२–२६ ॥
ताटकावने सन्ध्याकाले रामेण मुक्तः शरो वज्रवद् राक्षस्या वक्षो भिनत्ति। महाकाया ताटका गर्जन्ती पतति; पृष्ठतो लक्ष्मणः सज्जधनुर्विश्वामित्रश्च कृतार्थं पश्यति।
ताटका-वन का ताम्र आकाश धूल से भर उठा है। सोलह वर्ष के राम का खिंचा हुआ धनुष — और प्रकाश की रेखा-सा बाण ताटका के वक्ष को भेद रहा है। पर्वत-सी राक्षसी अन्तिम गर्जना के साथ पीछे को झुक रही है, उखड़े वृक्ष उसके साथ गिर रहे हैं; पीछे लक्ष्मण धनुष सँभाले हैं और विश्वामित्र अटल आशीर्वाद की मुद्रा में देख रहे हैं — धर्म का पहला युद्ध सम्पन्न हो रहा है।
The copper sky of Tataka's forest is thick with storm-dust. Sixteen-year-old Rama's bow is bent full circle — his arrow a streak of light breaking against the rakshasi's heart. Mountain-vast, she arches back in her final, terrible grandeur, uprooted trees falling with her; behind the prince his brother stands ready, and Vishvamitra watches with the stillness of a blessing fulfilled — the first battle of dharma, ending.
munervacanamaklībaṁ śrutvā naravarātmajaḥ ।
rāghavaḥ prāñjalirbhūtvā pratyuvāca dṛḍhavrataḥ ॥
मुनि के इस उत्साहभरे वचन सुनकर दृढ़तापूर्वक उत्तम व्रत का पालन करनेवाले राजकुमार श्रीराम ने हाथ जोड़कर उत्तर दिया—
English translation coming soon.
piturvacananirdeśāt piturvacanagauravāt ।
vacanaṁ kauśikasyeti kartavyamaviśaṅkayā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
anuśiṣṭo'smyayodhyāyāṁ gurumadhye mahātmanā ।
pitrā daśarathenāhaṁ nāvajñeyaṁ hi tadvacaḥ ॥
"भगवन्! अयोध्या में मेरे पिता महामना महाराज दशरथ ने अन्य गुरुजनों के बीच मुझे यह उपदेश दिया था — 'बेटा! तुम पिता के कहने से पिता के वचनों का गौरव रखने के लिये कुशिकनन्दन विश्वामित्र की आज्ञा का निःशङ्क होकर पालन करना। कभी भी उनकी बात की अवहेलना न करना'।"
English translation coming soon.
so'haṁ piturvacaḥ śrutvā śāsanād brahmavādinaḥ ।
kariṣyāmi na saṁdehastāṭakāvadhamuttamam ॥
"अतः मैं पिताजी के उस उपदेश को सुनकर आप ब्रह्मवादी महात्मा की आज्ञा से ताटकावधसम्बन्धी कार्य को उत्तम मानकर करूँगा — इसमें संदेह नहीं है।"
English translation coming soon.
gobrāhmaṇahitārthāya deśasya ca hitāya ca ।
tava caivāprameyasya vacanaṁ kartumudyataḥ ॥
"गौ, ब्राह्मण तथा समूचे देश का हित करने के लिये मैं आप-जैसे अनुपम प्रभावशाली महात्मा के आदेश का पालन करने को सब प्रकार से तैयार हूँ।"
English translation coming soon.
evamuktvā dhanurmadhye baddhvā muṣṭimariṁdamaḥ ।
jyāghoṣamakarot tīvraṁ diśaḥ śabdena nādayan ॥
ऐसा कहकर शत्रुदमन श्रीराम ने धनुष के मध्यभाग में मुट्ठी बाँधकर उसे जोर से पकड़ा और उसकी प्रत्यञ्चा पर तीव्र टङ्कार दी। उसकी आवाज से सम्पूर्ण दिशाएँ गूँज उठीं।
English translation coming soon.
tena śabdena vitrastāstāṭakāvanavāsinaḥ ।
tāṭakā ca susaṁkruddhā tena śabdena mohitā ॥
उस शब्द से ताटकावन में रहनेवाले समस्त प्राणी थर्रा उठे। ताटका भी उस टङ्कार-घोष से पहले तो किंकर्तव्यविमूढ़ हो उठी; परंतु फिर कुछ सोचकर अत्यन्त क्रोध से भर गयी।
English translation coming soon.
taṁ śabdamabhinidhyāya rākṣasī krodhamūrcchitā ।
śrutvā cābhyadravat kruddhā yatra śabdo viniḥsṛtaḥ ॥
उस शब्द को सुनकर वह राक्षसी क्रोध से अचेत-सी हो गयी थी। उसे सुनते ही वह जहाँ से वह आवाज आयी थी, उसी दिशा की ओर रोषपूर्वक दौड़ी।
English translation coming soon.
tāṁ dṛṣṭvā rāghavaḥ kruddhāṁ vikṛtāṁ vikṛtānanām ।
pramāṇenātivṛddhāṁ ca lakṣmaṇaṁ so'bhyabhāṣata ॥
उसके शरीर की ऊँचाई बहुत अधिक थी। उसकी मुखाकृति विकृत दिखायी देती थी। क्रोध में भरी हुई उस विकराल राक्षसी की ओर दृष्टिपात करके श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा—
English translation coming soon.
paśya lakṣmaṇa yakṣiṇyā bhairavaṁ dāruṇaṁ vapuḥ ।
bhidyeran darśanādasyā bhīrūṇāṁ hṛdayāni ca ॥
"लक्ष्मण! देखो तो सही, इस यक्षिणी का शरीर कैसा दारुण एवं भयङ्कर है! इसके दर्शनमात्र से भीरु पुरुषों के हृदय विदीर्ण हो सकते हैं।"
English translation coming soon.
etāṁ paśya durādharṣāṁ māyābalasamanvitām ।
vinivṛttāṁ karomyadya hatakarṇāgranāsikām ॥
"मायाबल से सम्पन्न होने के कारण यह अत्यन्त दुर्जय हो रही है। देखो, मैं अभी इसके कान और नाक काटकर इसे पीछे लौटने को विवश किये देता हूँ।"
English translation coming soon.
na hyenāmutsahe hantuṁ strīsvabhāvena rakṣitām ।
vīryaṁ cāsyā gatiṁ caiva hanyāmiti hi me matiḥ ॥
"यह अपने स्त्रीस्वभाव के कारण रक्षित है; अतः मुझे इसे मारने में उत्साह नहीं है। मेरा विचार यह है कि मैं इसके बल-पराक्रम तथा गमनशक्ति को नष्ट कर दूँ (अर्थात् इसके हाथ-पैर काट डालूँ)।"
English translation coming soon.
evaṁ bruvāṇe rāme tu tāṭakā krodhamūrcchitā ।
udyamya bāhū garjantī rāmamevābhyadhāvata ॥
श्रीराम इस प्रकार कह ही रहे थे कि क्रोध से अचेत हुई ताटका वहाँ आ पहुँची और एक बाँह उठाकर गर्जना करती हुई उन्हींकी ओर झपटी।
English translation coming soon.
viśvāmitrastu brahmarṣirhuṁkāreṇābhibhartsya tām ।
svasti rāghavayorastu jayaṁ caivābhyabhāṣata ॥
यह देख ब्रह्मर्षि विश्वामित्र ने अपने हुंकार के द्वारा उसे डाँटकर कहा — "रघुकुल के इन दोनों राजकुमारों का कल्याण हो। इनकी विजय हो।"
English translation coming soon.
uddhunvānā rajo ghoraṁ tāṭakā rāghavāvubhau ।
rajomeghena mahatā muhūrtaṁ sā vyamohayat ॥
तब ताटका ने उन दोनों रघुवंशी वीरों पर भयङ्कर धूल उड़ाना आरम्भ किया। वहाँ धूल का विशाल बादल-सा छा गया। उसके द्वारा उसने श्रीराम और लक्ष्मण को दो घड़ी तक मोह में डाल दिया।
English translation coming soon.
tato māyāṁ samāsthāya śilāvarṣeṇa rāghavau ।
avākirat sumahatā tataścukrodha rāghavaḥ ॥
तत्पश्चात् माया का आश्रय लेकर वह उन दोनों भाइयों पर पत्थरों की बड़ी भारी वर्षा करने लगी। यह देख रघुनाथजी उस पर कुपित हो उठे।
English translation coming soon.
śilāvarṣaṁ mahat tasyāḥ śaravarṣeṇa rāghavaḥ ।
prativāryopadhāvantyāḥ karau ciccheda patribhiḥ ॥
रघुवीर ने अपनी बाणवर्षा के द्वारा उसकी बड़ी भारी शिलावृष्टि को रोककर अपनी ओर आती हुई उस निशाचरी के दोनों हाथ तीखे सायकों से काट डाले।
English translation coming soon.
tataśchinnabhujāṁ śrāntāmabhyāśe parigarjatīm ।
saumitrirakarot krodhāddhṛtakarṇāgranāsikām ॥
दोनों भुजाएँ कट जाने से थकी हुई ताटका उनके निकट खड़ी होकर जोर-जोर से गर्जना करने लगी। यह देख सुमित्राकुमार लक्ष्मण ने क्रोध में भरकर उसके नाक-कान काट लिये।
English translation coming soon.
kāmarūpadharā sā tu kṛtvā rūpāṇyanekaśaḥ ।
antardhānaṁ gatā yakṣī mohayantī svamāyayā ॥
परंतु वह तो इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली यक्षिणी थी; अतः अनेक प्रकार के रूप बनाकर अपनी माया से श्रीराम और लक्ष्मण को मोह में डालती हुई अदृश्य हो गयी।
English translation coming soon.
aśmavarṣaṁ vimuñcantī bhairavaṁ vicacāra sā ।
tatastāvaśmavarṣeṇa kīryamāṇau samantataḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dṛṣṭvā gādhisutaḥ śrīmānidaṁ vacanamabravīt ।
alaṁ te ghṛṇayā rāma pāpaiṣā duṣṭacāriṇī ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yajñavighnakarī yakṣī purā vardheta māyayā ।
vadhyatāṁ tāvadevaiṣā purā saṁdhyā pravartate ॥
rakṣāṁsi saṁdhyākāle tu durdharṣāṇi bhavanti hi ।
अब वह पत्थरों की भयङ्कर वर्षा करती हुई आकाश में विचरने लगी। श्रीराम और लक्ष्मण पर चारों ओर से प्रस्तरों की वृष्टि होती देख तेजस्वी गाधिनन्दन विश्वामित्र ने इस प्रकार कहा — "श्रीराम! इसके ऊपर तुम्हारा दया करना व्यर्थ है। यह बड़ी पापिनी और दुराचारिणी है। सदा यज्ञों में विघ्न डाला करती है। यह अपनी माया से पुनः प्रबल हो उठे, इसके पहले ही इसे मार डालो। अभी संध्याकाल आना चाहता है, इसके पहले ही यह कार्य हो जाना चाहिये; क्योंकि संध्या के समय राक्षस दुर्जय हो जाते हैं।"
English translation coming soon.
ityuktaḥ sa tu tāṁ yakṣīmaśmavṛṣṭyābhivarṣiṇīm ॥
darśayan śabdavedhitvaṁ tāṁ rurodha sa sāyakaiḥ ।
विश्वामित्रजी के ऐसा कहने पर श्रीराम ने शब्दवेधी बाण चलाने की शक्ति का परिचय देते हुए बाण मारकर प्रस्तरों की वर्षा करनेवाली उस यक्षिणी को सब ओर से अवरुद्ध कर दिया।
English translation coming soon.
sā ruddhā bāṇajālena māyābalasamanvitā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abhidudrāva kākutsthaṁ lakṣmaṇaṁ ca vineduṣī ।
tāmāpatantīṁ vegena vikrāntāmaśanīmiva ॥
śareṇorasi vivyādha sā papāta mamāra ca ।
उनके बाण-समूह से घिर जाने पर मायाबल से युक्त वह यक्षिणी जोर-जोर से गर्जना करती हुई श्रीराम और लक्ष्मण के ऊपर टूट पड़ी। उसे चलाये हुए इन्द्र के वज्र की भाँति वेग से आती देख श्रीराम ने एक बाण मारकर उसकी छाती चीर डाली। तब ताटका पृथ्वी पर गिरी और मर गयी।
English translation coming soon.
tāṁ hatāṁ bhīmasaṁkāśāṁ dṛṣṭvā surapatistadā ॥
sādhu sādhviti kākutsthaṁ surāścāpyabhipūjayan ।
उस भयङ्कर राक्षसी को मारी गयी देख देवराज इन्द्र तथा देवताओं ने श्रीराम को साधुवाद देते हुए उनकी सराहना की।
English translation coming soon.
uvāca paramaprītaḥ sahasrākṣaḥ puraṁdaraḥ ॥
surāśca sarve saṁhṛṣṭā viśvāmitramathābruvan ।
उस समय सहस्रलोचन इन्द्र तथा समस्त देवताओं ने अत्यन्त प्रसन्न एवं हर्षोत्फुल्ल होकर विश्वामित्रजी से कहा—
English translation coming soon.
mune kauśika bhadraṁ te sendrāḥ sarve marudgaṇāḥ ॥
toṣitāḥ karmaṇānena snehaṁ darśaya rāghave ।
"मुने! कुशिकनन्दन! आपका कल्याण हो। आपने इस कार्य से इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवताओं को संतुष्ट किया है। अब रघुकुलतिलक श्रीराम पर आप अपना स्नेह प्रकट कीजिये।"
English translation coming soon.
prajāpateḥ kṛśāśvasya putrān satyaparākramān ॥
tapobalabhṛto brahman rāghavāya nivedaya ।
"ब्रह्मन्! प्रजापति कृशाश्व के अस्त्र-रूपधारी पुत्रों को, जो सत्यपराक्रमी तथा तपोबल से सम्पन्न हैं, श्रीराम को समर्पित कीजिये।"
English translation coming soon.
pātrabhūtaśca te brahmaṁstavānugamane rataḥ ॥
kartavyaṁ sumahat karma surāṇāṁ rājasūnunā ।
"विप्रवर! ये आपके अस्त्रदान के सुयोग्य पात्र हैं तथा आपके अनुसरण (सेवा-शुश्रूषा) में तत्पर रहते हैं। राजकुमार श्रीराम के द्वारा देवताओं का महान् कार्य सम्पन्न होनेवाला है।"
English translation coming soon.
evamuktvā surāḥ sarve jagmurhṛṣṭā vihāyasam ॥
viśvāmitraṁ pūjayantastataḥ saṁdhyā pravartate ।
ऐसा कहकर सभी देवता विश्वामित्रजी की प्रशंसा करते हुए प्रसन्नतापूर्वक आकाशमार्ग से चले गये। तत्पश्चात् संध्या हो गयी।
English translation coming soon.
tato munivaraḥ prītastāṭakāvadhatoṣitaḥ ॥
mūrdhni rāmamupāghrāya idaṁ vacanamabravīt ।
तदनन्तर ताटकावध से संतुष्ट हुए मुनिवर विश्वामित्र ने श्रीरामचन्द्रजी का मस्तक सूँघकर उनसे यह बात कही—
English translation coming soon.
ihādya rajanīṁ rāma vasāma śubhadarśana ॥
śvaḥ prabhāte gamiṣyāmastadāśramapadaṁ mama ।
"शुभदर्शन राम! आज की रात में हमलोग यहीं निवास करें। कल सबेरे अपने आश्रम पर चलेंगे।"
English translation coming soon.
viśvāmitravacaḥ śrutvā hṛṣṭo daśarathātmajaḥ ॥
uvāsa rajanīṁ tatra tāṭakāyā vane sukham ।
विश्वामित्रजी की यह बात सुनकर दशरथकुमार श्रीराम बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने ताटकावन में रहकर वह रात्रि बड़े सुख से व्यतीत की।
English translation coming soon.
muktaśāpaṁ vanaṁ tacca tasminneva tadāhani ।
ramaṇīyaṁ vibabhrāja yathā caitrarathaṁ vanam ॥
उसी दिन वह वन शापमुक्त होकर रमणीय शोभा से सम्पन्न हो गया और चैत्ररथवन की भाँति अपनी मनोहर छटा दिखाने लगा।
English translation coming soon.
nihatya tāṁ yakṣasutāṁ sa rāmaḥ praśasyamānaḥ surasiddhasaṁghaiḥ ।
uvāsa tasmin muninā sahaiva prabhātavelāṁ pratibodhyamānaḥ ॥
यक्षकन्या ताटका का वध करके श्रीरामचन्द्रजी देवताओं तथा सिद्धसमूहों की प्रशंसा के पात्र बन गये। उन्होंने प्रातःकाल की प्रतीक्षा करते हुए विश्वामित्रजी के साथ ताटकावन में निवास किया।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे षड्विंशः सर्गः ॥ २६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में छब्बीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २६ ॥