श्रीराम के पूछने पर विश्वामित्रजी का उनसे ताटका की उत्पत्ति, विवाह एवं शाप आदि का प्रसंग सुनाकर उन्हें ताटका-वध के लिये प्रेरित करना
Tāṭakā’s origin, marriage and curse; Rāma urged to slay her
“ताटका की कथा”
॥ १ · २५ · १–१६ ॥
भस्मवर्णस्य भयानकवनस्य प्रान्ते महामुनिर्विश्वामित्रो नीलं बालं रामं — महाधनुर्धरं श्रोतारं — गम्भीरं वदति, तां राक्षसीं हन्तुमुपदिशन्; पृष्ठतः कथाकल्पितोन्नता ताटका भाति — पुरा सुन्दरी यक्षी, अधुना शापेन वन्या घोरा च; ताम्रसन्ध्या, शुष्कवृक्षाः, प्राचीनशापस्य भारः।
भस्म-रंग के भयानक वन के छोर पर महामुनि विश्वामित्र नीलवर्ण बालक राम — महाधनुष लिये श्रोता — से गम्भीरता से कह रहे हैं, उस राक्षसी को मारने का उपदेश देते हुए; पीछे कथा से रची-सी उन्नत ताटका झलकती है — पहले सुन्दरी यक्षी, अब शाप से वन्य और घोर; ताम्र-सन्ध्या, सूखे वृक्ष, एक प्राचीन शाप का भार।
At the edge of a haunted ashen forest the great sage Vishvamitra speaks gravely to the dusky young prince Rama, who stands listening with his great bow, urging him to slay the demoness; behind them, soft as a vision conjured by the telling, looms the towering Tataka — once a beautiful yakshini, now wild and terrible under her curse — amid copper twilight, withered trees and the weight of an old doom.
atha tasyāprameyasya munervacanamuttamam ।
śrutvā puruṣaśārdūlaḥ pratyuvāca śubhāṁ giram ॥
अपरिमित प्रभावशाली विश्वामित्र मुनि का यह उत्तम वचन सुनकर पुरुषसिंह श्रीराम ने यह शुभ बात कही—
English translation coming soon.
alpavīryā yadā yakṣī śrūyate munipuṁgava ।
kathaṁ nāgasahasrasya dhārayatyabalā balam ॥
"मुनिश्रेष्ठ! जब वह यक्षिणी एक अबला सुनी जाती है, तब तो उसकी शक्ति थोड़ी ही होनी चाहिये; फिर वह एक हजार हाथियों का बल कैसे धारण करती है?"
English translation coming soon.
ityuktaṁ vacanaṁ śrutvā rāghavasyāmitaujasaḥ ।
harṣayan ślakṣṇayā vācā salakṣmaṇamariṁdamam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
viśvāmitro'bravīd vākyaṁ śṛṇu yena balotkaṭā ।
varadānakṛtaṁ vīryaṁ dhārayatyabalā balam ॥
अमित तेजस्वी श्रीरघुनाथ के कहे हुए इस वचन को सुनकर विश्वामित्रजी अपनी मधुर वाणीद्वारा लक्ष्मणसहित शत्रुदमन श्रीराम को हर्ष प्रदान करते हुए बोले — "रघुनन्दन! जिस कारण से ताटका अधिक बलशालिनी हो गयी है, वह बताता हूँ, सुनो। उसमें वरदानजनित बल का उदय हुआ है; अतः वह अबला होकर भी बल धारण करती है (सबला हो गयी है)।"
English translation coming soon.
pūrvamāsīnmahāyakṣaḥ suketurnāma vīryavān ।
anapatyaḥ śubhācāraḥ sa ca tepe mahattapaḥ ॥
"पूर्वकाल की बात है, सुकेतु नाम से प्रसिद्ध एक महान् यक्ष थे। वे बड़े पराक्रमी और सदाचारी थे; परंतु उन्हें कोई संतान नहीं थी; इसलिये उन्होंने बड़ी भारी तपस्या की।"
English translation coming soon.
pitāmahastu suprītastasya yakṣapatestadā ।
kanyāratnaṁ dadau rāma tāṭakāṁ nāma nāmataḥ ॥
"श्रीराम! यक्षराज सुकेतु की उस तपस्या से ब्रह्माजी को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने सुकेतु को एक कन्यारत्न प्रदान किया, जिसका नाम ताटका था।"
English translation coming soon.
dadau nāgasahasrasya balaṁ cāsyāḥ pitāmahaḥ ।
na tveva putraṁ yakṣāya dadau cāsau mahāyaśāḥ ॥
"ब्रह्माजी ने ही उस कन्या को एक हजार हाथियों के समान बल दे दिया; परंतु उन महायशस्वी पितामह ने उस यक्ष को पुत्र नहीं ही दिया (उसके संकल्प के अनुसार पुत्र प्राप्त हो जाने पर उसके द्वारा जनता का अत्यधिक उत्पीड़न होता, यही सोचकर ब्रह्माजी ने पुत्र नहीं दिया)।"
English translation coming soon.
tāṁ tu bālāṁ vivardhantīṁ rūpayauvanaśālinīm ।
jambhaputrāya sundāya dadau bhāryāṁ yaśasvinīm ॥
"धीरे-धीरे वह यक्ष-बालिका बढ़ने लगी और बढ़कर रूप-यौवन से सुशोभित होने लगी। उस अवस्था में सुकेतु ने अपनी उस यशस्विनी कन्या को जम्भपुत्र सुन्द के हाथ में उसकी पत्नी के रूप में दे दिया।"
English translation coming soon.
kasyacittvatha kālasya yakṣī putraṁ vyajāyata ।
mārīcaṁ nāma durdharṣaṁ yaḥ śāpād rākṣaso'bhavat ॥
"कुछ काल के बाद उस यक्षी ताटका ने मारीच नाम से प्रसिद्ध एक दुर्जय पुत्र को जन्म दिया, जो अगस्त्य मुनि के शाप से राक्षस हो गया।"
English translation coming soon.
sunde tu nihate rāma agastyamṛṣisattamam ।
tāṭakā sahaputreṇa pradharṣayitumicchati ॥
"श्रीराम! अगस्त्य ने ही शाप देकर ताटकापति सुन्द को भी मार डाला। उसके मारे जाने पर ताटका पुत्रसहित जाकर मुनिवर अगस्त्य को भी मौत के घाट उतार देने की इच्छा करने लगी।"
English translation coming soon.
bhakṣārthaṁ jātasaṁrambhā garjantī sābhyadhāvata ।
āpatantīṁ tu tāṁ dṛṣṭvā agastyo bhagavānṛṣiḥ ॥
rākṣasatvaṁ bhajasveti mārīcaṁ vyājahāra saḥ ।
"वह कुपित हो मुनि को खा जाने के लिये गर्जना करती हुई दौड़ी। उसे आती देख भगवान् अगस्त्य मुनि ने मारीच से कहा — 'तू देवयोनि-रूप का परित्याग करके राक्षसभाव को प्राप्त हो जा'।"
English translation coming soon.
agastyaḥ paramāmarṣastāṭakāmapi śaptavān ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
puruṣādī mahāyakṣī vikṛtā vikṛtānanā ।
idaṁ rūpaṁ vihāyāśu dāruṇaṁ rūpamastu te ॥
"फिर अत्यन्त अमर्ष में भरे हुए ऋषि ने ताटका को भी शाप दे दिया — 'तू विकराल मुखवाली नरभक्षिणी राक्षसी हो जा। तू है तो महायक्षी; परंतु अब शीघ्र ही इस रूप को त्यागकर तेरा भयङ्कर रूप हो जाय'।"
English translation coming soon.
saiṣā śāpakṛtāmarṣā tāṭakā krodhamūrcchitā ।
deśamutsādayatyenamagastyācaritaṁ śubham ॥
"इस प्रकार शाप मिलने के कारण ताटका का अमर्ष और भी बढ़ गया। वह क्रोध से मूर्च्छित हो उठी और उन दिनों अगस्त्यजी जहाँ रहते थे, उस सुन्दर देश को उजाड़ने लगी।"
English translation coming soon.
enāṁ rāghava durvṛttāṁ yakṣīṁ paramadāruṇām ।
gobrāhmaṇahitārthāya jahi duṣṭaparākramām ॥
"रघुनन्दन! तुम गौओं और ब्राह्मणों का हित करने के लिये दुष्ट पराक्रमवाली इस परम भयङ्कर दुराचारिणी यक्षी का वध कर डालो।"
English translation coming soon.
nahyenāṁ śāpasaṁsṛṣṭāṁ kaścidutsahate pumān ।
nihantuṁ triṣu lokeṣu tvāmṛte raghunandana ॥
"रघुकुल को आनन्दित करनेवाले वीर! इस शापग्रस्त ताटका को मारने के लिये तीनों लोकों में तुम्हारे सिवा दूसरा कोई पुरुष समर्थ नहीं है।"
English translation coming soon.
nahi te strīvadhakṛte ghṛṇā kāryā narottama ।
cāturvarṇyahitārthāya hi kartavyaṁ rājasūnunā ॥
"नरश्रेष्ठ! तुम स्त्री-हत्या का विचार करके इसके प्रति दया न दिखाना। एक राजपुत्र को चारों वर्णों के हित के लिये स्त्रीहत्या भी करनी पड़े तो उससे मुँह नहीं मोड़ना चाहिये।"
English translation coming soon.
nṛśaṁsamanṛśaṁsaṁ vā prajārakṣaṇakāraṇāt ।
pātakaṁ vā sadoṣaṁ vā kartavyaṁ rakṣatā sadā ॥
"प्रजापालक नरेश को प्रजाजनों की रक्षा के लिये क्रूरतापूर्ण या क्रूरतारहित, पातकयुक्त अथवा सदोष कर्म भी करना पड़े तो कर लेना चाहिये। यह बात उसे सदा ही ध्यान में रखनी चाहिये।"
English translation coming soon.
rājyabhāraniyuktānāmeṣa dharmaḥ sanātanaḥ ।
adharmyāṁ jahi kākutstha dharmo hyasyāṁ na vidyate ॥
"जिनके ऊपर राज्य के पालन का भार है, उनका तो यह सनातन धर्म है। ककुत्स्थकुलनन्दन! ताटका महापापिनी है। उसमें धर्म का लेशमात्र भी नहीं है; अतः उसे मार डालो।"
English translation coming soon.
śrūyate hi purā śakro virocanasutāṁ nṛpa ।
pṛthivīṁ hantumicchantīṁ mantharāmabhyasūdayat ॥
"नरेश्वर! सुना जाता है कि पूर्वकाल में विरोचन की पुत्री मन्थरा सारी पृथ्वी का नाश कर डालना चाहती थी। उसके इस विचार को जानकर इन्द्र ने उसका वध कर डाला।"
English translation coming soon.
viṣṇunā ca purā rāma bhṛgupatnī pativratā ।
anindraṁ lokamicchantī kāvyamātā niṣūditā ॥
"श्रीराम! प्राचीन काल में शुक्राचार्य की माता तथा भृगु की पतिव्रता पत्नी त्रिभुवन को इन्द्र से शून्य कर देना चाहती थीं। यह जानकर भगवान् विष्णु ने उनको मार डाला।"
English translation coming soon.
etaiścānyaiśca bahubhī rājaputrairmahātmabhiḥ ।
adharmasahitā nāryo hatāḥ puruṣasattamaiḥ ।
tasmādenāṁ ghṛṇāṁ tyaktvā jahi macchāsanānnṛpa ॥
"इन्होंने तथा अन्य बहुत-से महामनस्वी पुरुषप्रवर राजकुमारों ने पापचारिणी स्त्रियों का वध किया है। नरेश्वर! अतः तुम भी मेरी आज्ञा से दया अथवा घृणा को त्यागकर इस राक्षसी को मार डालो।"
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे पञ्चविंशः सर्गः ॥ २५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में पचीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २५ ॥