विश्वामित्र के मुख से श्रीराम को साथ ले जाने की माँग सुनकर राजा दशरथ का दुःखित एवं मूर्छित होना
Viśvāmitra asks for Rāma; Daśaratha grieves and faints
“दशरथ की मूर्च्छा”
॥ १ · १९ · १०–२२ ॥
राजसभायामुन्नतस्तेजस्वी मुनिर्विश्वामित्रः स्थिरो भाति, बालं रामं राक्षसवधाय याचितवान्; पुरतो वृद्धो राजा दशरथः शोकभयविह्वलः सिंहासने मूर्च्छितः, कम्पमानेन करेण ललाटं स्पृशन्; सेवका धावन्ति, सभा स्तब्धा।
राजसभा में ऊँचे, तेजस्वी मुनि विश्वामित्र स्थिर खड़े हैं, जिन्होंने अभी बालक राम को राक्षसों से युद्ध के लिये माँगा है; सामने वृद्ध राजा दशरथ शोक और भय से विह्वल सिंहासन पर मूर्च्छित हो गिर पड़े हैं, काँपते हाथ से ललाट थामे; सेवक दौड़ते हैं, सारी सभा स्तब्ध है।
In the royal court the towering, luminous sage Vishvamitra stands firm, having just asked for the boy Rama to fight the demons; before him the aged King Dasharatha reels back stricken, swooning upon his throne, a trembling hand to his brow, his face torn with grief and dread at parting from his beloved child as attendants rush to steady him and the hall falls hushed.
tacchrutvā rājasiṁhasya vākyamadbhutavistaram ।
hṛṣṭaromā mahātejā viśvāmitro'bhyabhāṣata ॥
नृपश्रेष्ठ महाराज दशरथ का यह अद्भुत विस्तार से युक्त वचन सुनकर महातेजस्वी विश्वामित्र पुलकित हो उठे और इस प्रकार बोले।
English translation coming soon.
sadṛśaṁ rājaśārdūla tavaiva bhuvi nānyataḥ ।
mahāvaṁśaprasūtasya vasiṣṭhavyapadeśinaḥ ॥
"राजसिंह! ये बातें आपके ही योग्य हैं। इस पृथ्वी पर दूसरे के मुख से ऐसे उदार वचन निकलने की सम्भावना नहीं है। क्यों न हो, आप महान् कुल में उत्पन्न हैं और वसिष्ठ-जैसे ब्रह्मर्षि आपके उपदेशक हैं।"
English translation coming soon.
yat tu me hṛdgataṁ vākyaṁ tasya kāryasya niścayam ।
kuruṣva rājaśārdūla bhava satyapratiśravaḥ ॥
"अच्छा, अब जो बात मेरे हृदय में है, उसे सुनिये। नृपश्रेष्ठ! सुनकर उस कार्य को अवश्य पूर्ण करने का निश्चय कीजिये। आपने मेरा कार्य सिद्ध करने की प्रतिज्ञा की है। इस प्रतिज्ञा को सत्य कर दिखाइये।"
English translation coming soon.
ahaṁ niyamamātiṣṭhe siddhyarthaṁ puruṣarṣabha ।
tasya vighnakarau dvau tu rākṣasau kāmarūpiṇau ॥
"पुरुषप्रवर! मैं सिद्धि के लिये एक नियम का अनुष्ठान करता हूँ। उसमें इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले दो राक्षस विघ्न डाल रहे हैं।"
English translation coming soon.
vrate tu bahuśaścīrṇe samāptyāṁ rākṣasāvimau ।
mārīcaśca subāhuśca vīryavantau suśikṣitau ॥
"मेरे इस नियम का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। अब उसकी समाप्ति के समय वे दो राक्षस आ धमके हैं। उनके नाम हैं मारीच और सुबाहु। वे दोनों बलवान् और सुशिक्षित हैं।"
English translation coming soon.
tau māṁsarudhiraugheṇa vediṁ tāmabhyavarṣatām ।
avadhūte tathābhūte tasmin niyamaniścaye ॥
kṛtaśramo nirutsāhastasmād deśādapākrame ।
"उन्होंने मेरी यज्ञवेदी पर रक्त और मांस की वर्षा कर दी है। इस प्रकार उस समाप्तप्राय नियम में विघ्न पड़ जाने के कारण मेरा परिश्रम व्यर्थ गया और मैं उत्साहहीन होकर उस स्थान से चला आया।"
English translation coming soon.
na ca me krodhamutsraṣṭuṁ buddhirbhavati pārthiva ॥
"पृथ्वीनाथ! उनके ऊपर अपने क्रोध का प्रयोग करूँ — उन्हें शाप दे दूँ, ऐसा विचार मेरे मन में नहीं आता है।"
English translation coming soon.
tathābhūtā hi sā caryā na śāpastatra mucyate ।
svaputraṁ rājaśārdūla rāmaṁ satyaparākramam ॥
kākapakṣadharaṁ vīraṁ jyeṣṭhaṁ me dātumarhasi ।
"क्योंकि वह नियम ही ऐसा है, जिसका आरम्भ कर देने पर किसी को शाप नहीं दिया जाता; अतः नृपश्रेष्ठ! आप अपने काकपक्षधारी, सत्यपराक्रमी, शूरवीर ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम को मुझे दे दें।"
English translation coming soon.
śakto hyeṣa mayā gupto divyena svena tejasā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rākṣasā ye vikartārasteṣāmapi vināśane ।
śreyaścāsmai pradāsyāmi bahurūpaṁ na saṁśayaḥ ॥
"ये मुझसे सुरक्षित रहकर अपने दिव्य तेज से उन विघ्नकारी राक्षसों का नाश करने में समर्थ हैं। मैं इन्हें अनेक प्रकार का श्रेय प्रदान करूँगा, इसमें संशय नहीं है।"
English translation coming soon.
trayāṇāmapi lokānāṁ yena khyātiṁ gamiṣyati ॥
na ca tau rāmamāsādya sthātuṁ śaktau kathaṁcana ।
"उस श्रेय को पाकर ये तीनों लोकों में विख्यात होंगे। श्रीराम के सामने आकर वे दोनों राक्षस किसी तरह ठहर नहीं सकते।"
English translation coming soon.
na ca tau rāghavādanyo hantumutsahate pumān ।
vīryotsiktau hi tau pāpau kālapāśavaśaṁ gatau ॥
rāmasya rājaśārdūla na paryāptau mahātmanaḥ ।
"इन रघुनन्दन के सिवा दूसरा कोई पुरुष उन राक्षसों को मारने का साहस नहीं कर सकता। नृपश्रेष्ठ! अपने बल का घमण्ड रखनेवाले वे दोनों पापी निशाचर कालपाश के अधीन हो गये हैं; अतः महात्मा श्रीराम के सामने नहीं टिक सकते।"
English translation coming soon.
na ca putragataṁ snehaṁ kartumarhasi pārthiva ॥
ahaṁ te pratijānāmi hatau tau viddhi rākṣasau ।
"भूपाल! आप पुत्रविषयक स्नेह को सामने न लाइये। मैं आपसे प्रतिज्ञापूर्वक कहता हूँ कि उन दोनों राक्षसों को इनके हाथ से मरा हुआ ही समझिये।"
English translation coming soon.
ahaṁ vedmi mahātmānaṁ rāmaṁ satyaparākramam ॥
vasiṣṭho'pi mahātejā ye ceme tapasi sthitāḥ ।
"सत्यपराक्रमी महात्मा श्रीराम क्या हैं — यह मैं जानता हूँ। महातेजस्वी वसिष्ठजी तथा ये अन्य तपस्वी भी जानते हैं।"
English translation coming soon.
yadi te dharmalābhaṁ tu yaśaśca paramaṁ bhuvi ॥
sthiramicchasi rājendra rāmaṁ me dātumarhasi ।
"राजेन्द्र! यदि आप इस भूमण्डल में धर्म-लाभ और उत्तम यश को स्थिर रखना चाहते हों तो श्रीराम को मुझे दे दीजिये।"
English translation coming soon.
yadyabhyanujñāṁ kākutstha dadate tava mantriṇaḥ ॥
vasiṣṭhapramukhāḥ sarve tato rāmaṁ visarjaya ।
"ककुत्स्थनन्दन! यदि वसिष्ठ आदि आपके सभी मन्त्री आपको अनुमति दें तो आप श्रीराम को मेरे साथ विदा कर दीजिये।"
English translation coming soon.
abhipretamasaṁsaktamātmajaṁ dātumarhasi ॥
daśarātraṁ hi yajñasya rāmaṁ rājīvalocanam ।
"मुझे राम को ले जाना अभीष्ट है। ये भी बड़े होने के कारण अब आसक्तिरहित हो गये हैं; अतः आप यज्ञ के अवशिष्ट दस दिनों के लिये अपने पुत्र कमलनयन श्रीराम को मुझे दे दीजिये।"
English translation coming soon.
nātyeti kālo yajñasya yathāyaṁ mama rāghava ॥
tathā kuruṣva bhadraṁ te mā ca śoke manaḥ kṛthāḥ ।
"रघुनन्दन! आप ऐसा कीजिये जिससे मेरे यज्ञ का समय व्यतीत न हो जाय। आपका कल्याण हो। आप अपने मन को शोक और चिन्ता में न डालिये।"
English translation coming soon.
ityevamuktvā dharmātmā dharmārthasahitaṁ vacaḥ ॥
virarāma mahātejā viśvāmitro mahāmatiḥ ।
यह धर्म और अर्थ से युक्त वचन कहकर धर्मात्मा, महातेजस्वी, परमबुद्धिमान् विश्वामित्रजी चुप हो गये।
English translation coming soon.
sa tanniśamya rājendro viśvāmitravacaḥ śubham ॥
śokena mahatāviṣṭaścacāla ca mumoha ca ।
विश्वामित्र का यह शुभ वचन सुनकर महाराज दशरथ को पुत्र-वियोग की आशङ्का से महान् दुःख हुआ। वे उससे पीड़ित हो सहसा काँप उठे और बेहोश हो गये।
English translation coming soon.
labdhasaṁjñastadotthāya vyaṣīdata bhayānvitaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
iti hṛdayamanovidāraṇaṁ munivacanaṁ tadatīva śuśruvān ।
narapatirabhavanmahān mahātmā vyathitamanāḥ pracacāla cāsanāt ॥
थोड़ी देर बाद जब उन्हें होश हुआ, तब वे भयभीत हो विषाद करने लगे। विश्वामित्र मुनि का वचन राजा के हृदय और मन को विदीर्ण करनेवाला था। उसे सुनकर उनके मन में बड़ी व्यथा हुई। वे महामनस्वी महाराज अपने आसन से विचलित हो मूर्छित हो गये।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे एकोनविंशः सर्गः ॥ १९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में उन्नीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १९ ॥