राजाओं तथा ऋष्यशृंग को विदा करके राजा दशरथ का रानियोंसहित पुरी में आगमन, श्रीराम, भरत, लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न के जन्म, संस्कार, शील-स्वभाव एवं सद्गुण, राजा के दरबार में विश्वामित्र का आगमन और उनका सत्कार
Birth of Rāma, Bharata, Lakṣmaṇa and Śatrughna; Viśvāmitra comes to court
“श्रीराम-जन्म”
॥ १ · १८ · ८–१२ ॥
चैत्रशुक्लनवम्यां कौसल्या देवी नवजातं रामम् अङ्के दधाति। नीलोत्पलश्यामः शिशुर्मातुर्मुखं स्पृशति; दीपालोके सख्यः पुष्पाणि किरन्ति, अयोध्या चोत्सवमयी।
चैत्र शुक्ल नवमी — कौसल्या की गोद में सर्वलोकवन्दित शिशु, नीलकमल-सी आभा वाला, नन्हा हाथ उठाकर माँ का मुख छू रहा है। उसके सिर के चारों ओर मन्द दिव्य प्रभा है; दीप लिये रानियाँ झुकी हैं, झरोखे से उत्सव में डूबी अयोध्या और पुष्पवर्षा दिखती है। माँ की थकी पलकों में संसार भर का वात्सल्य है।
Chaitra's ninth bright day: in Kausalya's arms lies the newborn whom all worlds bow to — skin like the blue lotus, a faint halo about his head, one tiny hand reaching up to touch his mother's face. Lamp-bearing attendants lean close; through the window Ayodhya celebrates under falling petals; and in the queen's tired eyes is all the tenderness of the world.
nirvṛtte tu kratau tasmin hayamedhe mahātmanaḥ ।
pratigṛhyāmarā bhāgān pratijagmuryathāgatam ॥
महामना राजा दशरथ का यज्ञ समाप्त होने पर देवतालोग अपना-अपना भाग ले जैसे आये थे, वैसे लौट गये।
English translation coming soon.
samāptadīkṣāniyamaḥ patnīgaṇasamanvitaḥ ।
praviveśa purīṁ rājā sabhṛtyabalavāhanaḥ ॥
दीक्षा का नियम समाप्त होने पर राजा अपनी पत्नियों को साथ ले सेवक, सैनिक और सवारियोंसहित पुरी में प्रविष्ट हुए।
English translation coming soon.
yathārhaṁ pūjitāstena rājñā ca pṛthivīśvarāḥ ।
muditāḥ prayayurdeśān praṇamya munipuṁgavam ॥
भिन्न-भिन्न देशों के राजा भी (जो उनके यज्ञ में सम्मिलित होने के लिये आये थे) महाराज दशरथ द्वारा यथावत् सम्मानित हो मुनिवर वसिष्ठ तथा ऋष्यशृंग को प्रणाम करके प्रसन्नतापूर्वक अपने-अपने देश को चले गये।
English translation coming soon.
śrīmatāṁ gacchatāṁ teṣāṁ svagṛhāṇi purāt tataḥ ।
balāni rājñāṁ śubhrāṇi prahṛṣṭāni cakāśire ॥
अयोध्यापुरी से अपने घर को जाते हुए उन श्रीमान् नरेशों के शुभ्र सैनिक अत्यन्त हर्षमग्न होने के कारण बड़ी शोभा पा रहे थे।
English translation coming soon.
gateṣu pṛthivīśeṣu rājā daśarathaḥ punaḥ ।
praviveśa purīṁ śrīmān puraskṛtya dvijottamān ॥
उन राजाओं के विदा हो जाने पर श्रीमान् महाराज दशरथ ने श्रेष्ठ ब्राह्मणों को आगे करके अपनी पुरी में प्रवेश किया।
English translation coming soon.
śāntayā prayayau sārdhamṛṣyaśṛṁgaḥ supūjitaḥ ।
anugamyamāno rājñā ca sānuyātreṇa dhīmatā ॥
राजा द्वारा अत्यन्त सम्मानित हो ऋष्यशृंग मुनि भी शान्ता के साथ अपने स्थान को चले गये। उस समय सेवकोंसहित बुद्धिमान् महाराज दशरथ कुछ दूर तक उनके पीछे-पीछे उन्हें पहुँचाने गये थे।
English translation coming soon.
evaṁ visṛjya tān sarvān rājā sampūrṇamānasaḥ ।
uvāsa sukhitastatra putrotpattiṁ vicintayan ॥
इस प्रकार उन सब अतिथियों को विदा करके सफलमनोरथ हुए राजा दशरथ पुत्रोत्पत्ति की प्रतीक्षा करते हुए वहाँ बड़े सुख से रहने लगे।
English translation coming soon.
tato yajñe samāpte tu ṛtūnāṁ ṣaṭ samatyayuḥ ।
tataśca dvādaśe māse caitre nāvamike tithau ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nakṣatre'ditidaivatye svoccasaṁstheṣu pañcasu ।
graheṣu karkaṭe lagne vākpatāvindunā saha ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prodyamāne jagannāthaṁ sarvalokanamaskṛtam ।
kausalyājanayad rāmaṁ divyalakṣaṇasaṁyutam ॥
यज्ञ-समाप्ति के पश्चात् जब छः ऋतुएँ बीत गयीं, तब बारहवें मास में चैत्र के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र एवं कर्क लग्न में कौसल्यादेवी ने दिव्य लक्षणों से युक्त, सर्वलोकवन्दित जगदीश्वर श्रीराम को जन्म दिया। उस समय (सूर्य, मंगल, शनि, गुरु और शुक्र — ये) पाँच ग्रह अपने-अपने उच्च स्थानों में विद्यमान थे तथा लग्न में चन्द्रमा के साथ बृहस्पति विराजमान थे।
English translation coming soon.
viṣṇorardhaṁ mahābhāgaṁ putramaikṣvākunandanam ।
lohitākṣaṁ mahābāhuṁ raktoṣṭhaṁ dundubhisvanam ॥
वे विष्णुस्वरूप हविष्य या खीर के आधे भाग से प्रकट हुए थे। कौसल्या के महाभाग पुत्र श्रीराम इक्ष्वाकुकुल का आनन्द बढ़ानेवाले थे। उनके नेत्रों में कुछ-कुछ लालिमा थी। उनके ओठ लाल, भुजाएँ बड़ी-बड़ी और स्वर दुन्दुभि के शब्द के समान गम्भीर था।
English translation coming soon.
kausalyā śuśubhe tena putreṇāmitatejasā ।
yathā vareṇa devānāmaditirvajrapāṇinā ॥
उस अमिततेजस्वी पुत्र से महारानी कौसल्या की बड़ी शोभा हुई, ठीक उसी तरह, जैसे सुरश्रेष्ठ वज्रपाणि इन्द्र से देवमाता अदिति सुशोभित हुई थीं।
English translation coming soon.
bharato nāma kaikeyyāṁ jajñe satyaparākramaḥ ।
sākṣād viṣṇoścaturbhāgaḥ sarvaiḥ samudito guṇaiḥ ॥
तदनन्तर कैकेयी से सत्यपराक्रमी भरत का जन्म हुआ, जो साक्षात् भगवान् विष्णु के (स्वरूपभूत पायस — खीर के) चतुर्थांश से भी न्यून भाग से प्रकट हुए थे। ये समस्त सद्गुणों से सम्पन्न थे।
English translation coming soon.
atha lakṣmaṇaśatrughnau sumitrājanayat sutau ।
vīrau sarvāstrakuśalau viṣṇorardhasamanvitau ॥
इसके बाद रानी सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न — इन दो पुत्रों को जन्म दिया। ये दोनों वीर साक्षात् भगवान् विष्णु के अर्धभाग से सम्पन्न और सब प्रकार के अस्त्रों की विद्या में कुशल थे।
English translation coming soon.
puṣye jātastu bharato mīnalagne prasannadhīḥ ।
sārpe jātau tu saumitrī kulīre'bhyudite ravau ॥
भरत सदा प्रसन्नचित्त रहते थे। उनका जन्म पुष्य नक्षत्र तथा मीन लग्न में हुआ था। सुमित्रा के दोनों पुत्र आश्लेषा नक्षत्र और कर्कलग्न में उत्पन्न हुए थे। उस समय सूर्य अपने उच्च स्थान में विराजमान थे।
English translation coming soon.
rājñaḥ putrā mahātmānaścatvāro jajñire pṛthak ।
guṇavanto'nurūpāśca rucyā proṣṭhapadopamāḥ ॥
राजा दशरथ के ये चारों महामनस्वी पुत्र पृथक्-पृथक् गुणों से सम्पन्न और सुन्दर थे। ये भाद्रपदा नामक चार तारों के समान कान्तिमान् थे।
English translation coming soon.
jaguḥ kalaṁ ca gandharvā nanṛtuścāpsarogaṇāḥ ।
devadundubhayo neduḥ puṣpavṛṣṭiśca khāt patat ॥
इनके जन्म के समय गन्धर्वों ने मधुर गीत गाये। अप्सराओं ने नृत्य किया। देवताओं की दुन्दुभियाँ बजने लगीं तथा आकाश से फूलों की वर्षा होने लगी।
English translation coming soon.
utsavaśca mahānāsīdayodhyāyāṁ janākulaḥ ।
rathyāśca janasambādhā naṭanartakasaṁkulāḥ ॥
अयोध्या में बहुत बड़ा उत्सव हुआ। मनुष्यों की भारी भीड़ एकत्र हुई। गलियाँ और सड़कें लोगों से खचाखच भरी थीं। बहुत-से नट और नर्तक वहाँ अपनी कलाएँ दिखा रहे थे।
English translation coming soon.
gāyanaiśca virāviṇyo vādanaiśca tathāparaiḥ ।
virejurvipulāstatra sarvaratnasamanvitāḥ ॥
वहाँ सब ओर गाने-बजानेवाले तथा दूसरे लोगों के शब्द गूँज रहे थे। दीन-दुःखियों के लिये लुटाये गये सब प्रकार के रत्न वहाँ बिखरे पड़े थे।
English translation coming soon.
pradeyāṁśca dadau rājā sūtamāgadhavandinām ।
brāhmaṇebhyo dadau vittaṁ godhanāni sahasraśaḥ ॥
राजा दशरथ ने सूत, मागध और वन्दीजनों को देने योग्य पुरस्कार दिये तथा ब्राह्मणों को धन एवं सहस्रों गोधन प्रदान किये।
English translation coming soon.
atītyaikādaśāhaṁ tu nāmakarma tathākarot ।
jyeṣṭhaṁ rāmaṁ mahātmānaṁ bharataṁ kaikayīsutam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
saumitriṁ lakṣmaṇamiti śatrughnamaparaṁ tathā ।
vasiṣṭhaḥ paramaprīto nāmāni kurute tadā ॥
ग्यारह दिन बीतने पर महाराज ने बालकों का नामकरण-संस्कार किया। उस समय महर्षि वसिष्ठ ने प्रसन्नता के साथ सबके नाम रखे। उन्होंने ज्येष्ठ पुत्र का नाम "राम" रखा। श्रीराम महात्मा (परमात्मा) थे। कैकेयीकुमार का नाम भरत तथा सुमित्रा के एक पुत्र का नाम लक्ष्मण और दूसरे का शत्रुघ्न निश्चित किया।
English translation coming soon.
brāhmaṇān bhojayāmāsa paurajānapadānapi ।
adadad brāhmaṇānāṁ ca ratnaughamamalaṁ bahu ॥
राजा ने ब्राह्मणों, पुरवासियों तथा जनपदवासियों को भी भोजन कराया। ब्राह्मणों को बहुत-से उज्ज्वल रत्नसमूह दान किये।
English translation coming soon.
teṣāṁ janmakriyādīni sarvakarmāṇyakārayat ।
teṣāṁ keturiva jyeṣṭho rāmo ratikaraḥ pituḥ ॥
महर्षि वसिष्ठ ने समय-समय पर राजा से उन बालकों के जातकर्म आदि सभी संस्कार करवाये थे। उन सब में श्रीरामचन्द्रजी ज्येष्ठ होने के साथ ही अपने कुल की कीर्ति-ध्वजा को फहरानेवाली पताका के समान थे। वे अपने पिता की प्रसन्नता को बढ़ानेवाले थे।
English translation coming soon.
babhūva bhūyo bhūtānāṁ svayambhūriva sammataḥ ।
sarve vedavidaḥ śūrāḥ sarve lokahite ratāḥ ॥
सभी भूतों के लिये वे स्वयम्भू ब्रह्माजी के समान विशेष प्रिय थे। राजा के सभी पुत्र वेदों के विद्वान् और शूरवीर थे। सब-के-सब लोकहितकारी कार्यों में संलग्न रहते थे।
English translation coming soon.
sarve jñānopasampannāḥ sarve samuditā guṇaiḥ ।
teṣāmapi mahātejā rāmaḥ satyaparākramaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
iṣṭaḥ sarvasya lokasya śaśāṅka iva nirmalaḥ ।
gajaskandhe'śvapṛṣṭhe ca rathacaryāsu sammataḥ ॥
dhanurvede ca nirataḥ pituḥ śuśrūṣaṇe rataḥ ।
सभी ज्ञानवान् और समस्त सद्गुणों से सम्पन्न थे। उनमें भी सत्यपराक्रमी श्रीरामचन्द्रजी सबसे अधिक तेजस्वी और सब लोगों के विशेष प्रिय थे। वे निष्कलङ्क चन्द्रमा के समान शोभा पाते थे। उन्होंने हाथी के कंधे और घोड़े की पीठ पर बैठने तथा रथ हाँकने की कला में भी सम्मानपूर्ण स्थान प्राप्त किया था। वे सदा धनुर्वेद का अभ्यास करते और पिताजी की सेवा में लगे रहते थे।
English translation coming soon.
bālyāt prabhṛti susnigdho lakṣmaṇo lakṣmivardhanaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rāmasya lokarāmasya bhrāturjyeṣṭhasya nityaśaḥ ।
sarvapriyakarastasya rāmasyāpi śarīrataḥ ॥
लक्ष्मी की वृद्धि करनेवाले लक्ष्मण बाल्यावस्था से ही श्रीरामचन्द्रजी के प्रति अत्यन्त अनुराग रखते थे। वे अपने बड़े भाई लोकाभिराम श्रीराम का सदा ही प्रिय करते थे और शरीर से भी उनकी सेवा में जुटे रहते थे।
English translation coming soon.
lakṣmaṇo lakṣmisampanno bahiḥprāṇa ivāparaḥ ।
na ca tena vinā nidrāṁ labhate puruṣottamaḥ ॥
mṛṣṭamannamupānītamaśnāti na hi taṁ vinā ।
शोभासम्पन्न लक्ष्मण श्रीरामचन्द्रजी के लिये बाहर विचरनेवाले दूसरे प्राण के समान थे। पुरुषोत्तम श्रीराम को उनके बिना नींद भी नहीं आती थी। यदि उनके पास उत्तम भोजन लाया जाता तो श्रीरामचन्द्रजी उसमें से लक्ष्मण को दिये बिना नहीं खाते थे।
English translation coming soon.
yadā hi hayamārūḍho mṛgayāṁ yāti rāghavaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
athainaṁ pṛṣṭhato'bhyeti sadhanuḥ paripālayan ।
bharatasyāpi śatrughno lakṣmaṇāvarajo hi saḥ ॥
prāṇaiḥ priyataro nityaṁ tasya cāsīt tathā priyaḥ ।
जब श्रीरामचन्द्रजी घोड़े पर चढ़कर शिकार खेलने के लिये जाते, उस समय लक्ष्मण धनुष लेकर उनके शरीर की रक्षा करते हुए पीछे-पीछे जाते थे। इसी प्रकार लक्ष्मण के छोटे भाई शत्रुघ्न भरतजी के प्राणों से भी अधिक प्रिय थे और वे भी भरतजी को सदा प्राणों से भी अधिक प्रिय मानते थे।
English translation coming soon.
sa caturbhirmahābhāgaiḥ putrairdaśarathaḥ priyaiḥ ॥
babhūva paramaprīto devairiva pitāmahaḥ ।
इन चार महान् भाग्यशाली प्रिय पुत्रों से राजा दशरथ को बड़ी प्रसन्नता प्राप्त होती थी, ठीक वैसे ही जैसे चार देवताओं (दिक्पालों) से ब्रह्माजी को प्रसन्नता होती है।
English translation coming soon.
te yadā jñānasampannāḥ sarve samuditā guṇaiḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hrīmantaḥ kīrtimantaśca sarvajñā dīrghadarśinaḥ ।
teṣāmevaṁprabhāvāṇāṁ sarveṣāṁ dīptatejasām ॥
pitā daśaratho hṛṣṭo brahmā lokādhipo yathā ।
वे सब बालक जब समझदार हुए, तब समस्त सद्गुणों से सम्पन्न हो गये। वे सभी लज्जाशील, यशस्वी, सर्वज्ञ और दूरदर्शी थे। ऐसे प्रभावशाली और अत्यन्त तेजस्वी उन सभी पुत्रों की प्राप्ति से राजा दशरथ लोकेश्वर ब्रह्मा की भाँति बहुत प्रसन्न थे।
English translation coming soon.
te cāpi manujavyāghrā vaidikādhyayane ratāḥ ॥
pitṛśuśrūṣaṇaratā dhanurvede ca niṣṭhitāḥ ।
वे पुरुषसिंह राजकुमार प्रतिदिन वेदों के स्वाध्याय, पिता की सेवा तथा धनुर्वेद के अभ्यास में दत्त-चित्त रहते थे।
English translation coming soon.
atha rājā daśarathasteṣāṁ dārakriyāṁ prati ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
cintayāmāsa dharmātmā sopādhyāyaḥ sabāndhavaḥ ।
tasya cintayamānasya mantrimadhye mahātmanaḥ ॥
abhyāgacchanmahātejā viśvāmitro mahāmuniḥ ।
एक दिन धर्मात्मा राजा दशरथ पुरोहित तथा बन्धु-बान्धवों के साथ बैठकर पुत्रों के विवाह के विषय में विचार कर रहे थे। मन्त्रियों के बीच में विचार करते हुए उन महामना नरेश के यहाँ महातेजस्वी महामुनि विश्वामित्र पधारे।
English translation coming soon.
sa rājño darśanākāṁkṣī dvārādhyakṣānuvāca ha ॥
śīghramākhyāta māṁ prāptaṁ kauśikaṁ gādhinaḥ sutam ।
वे राजा से मिलना चाहते थे। उन्होंने द्वारपालों से कहा — "तुमलोग शीघ्र जाकर महाराज को यह सूचना दो कि कुशिकवंशी गाधिपुत्र विश्वामित्र आये हैं।"
English translation coming soon.
tacchrutvā vacanaṁ tasya rājño veśma pradudruvuḥ ।
sambhrāntamanasaḥ sarve tena vākyena coditāḥ ॥
उनकी यह बात सुनकर वे द्वारपाल दौड़े हुए राजा के दरबार में गये। वे सब विश्वामित्र के उस वाक्य से प्रेरित होकर मन-ही-मन घबराये हुए थे।
English translation coming soon.
te gatvā rājabhavanaṁ viśvāmitramṛṣiṁ tadā ।
prāptamāvedayāmāsurnṛpāyekṣvākave tadā ॥
राजा के दरबार में पहुँचकर उन्होंने इक्ष्वाकुकुल-नन्दन अवधनरेश से कहा — "महाराज! महर्षि विश्वामित्र पधारे हैं।"
English translation coming soon.
teṣāṁ tad vacanaṁ śrutvā sapurodhāḥ samāhitaḥ ।
pratyujjagāma saṁhṛṣṭo brahmāṇamiva vāsavaḥ ॥
उनकी वह बात सुनकर राजा सावधान हो गये। उन्होंने पुरोहित को साथ लेकर बड़े हर्ष के साथ उनकी अगवानी की, मानो देवराज इन्द्र ब्रह्माजी का स्वागत कर रहे हों।
English translation coming soon.
sa dṛṣṭvā jvalitaṁ dīptyā tāpasaṁ saṁśitavratam ।
prahṛṣṭavadano rājā tato'rghyamupahārayat ॥
विश्वामित्रजी कठोर व्रत का पालन करनेवाले तपस्वी थे। वे अपने तेज से प्रज्वलित हो रहे थे। उनका दर्शन करके राजा का मुख प्रसन्नता से खिल उठा और उन्होंने महर्षि को अर्घ्य निवेदन किया।
English translation coming soon.
sa rājñaḥ pratigṛhyārghyaṁ śāstradṛṣṭena karmaṇā ।
kuśalaṁ cāvyayaṁ caiva paryapṛcchannarādhipam ॥
राजा का वह अर्घ्य शास्त्रीय विधि के अनुसार स्वीकार करके महर्षि ने उनसे कुशल-मंगल पूछा।
English translation coming soon.
pure kośe janapade bāndhaveṣu suhṛtsu ca ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kuśalaṁ kauśiko rājñaḥ paryapṛcchat sudhārmikaḥ ।
api te saṁnatāḥ sarve sāmantaripavo jitāḥ ॥
daivaṁ ca mānuṣaṁ caiva karma te sādhvanuṣṭhitam ।
धर्मात्मा विश्वामित्र ने क्रमशः राजा के नगर, खजाना, राज्य, बन्धु-बान्धव तथा मित्रवर्ग आदि के विषय में कुशलप्रश्न किया — "राजन्! आपके राज्य की सीमा के निकट रहनेवाले शत्रु राजा आपके समक्ष नतमस्तक तो हैं? आपने उन पर विजय तो प्राप्त की है न? आपके यज्ञयाग आदि देवकर्म और अतिथि-सत्कार आदि मनुष्यकर्म तो अच्छी तरह सम्पन्न होते हैं न?"
English translation coming soon.
vasiṣṭhaṁ ca samāgamya kuśalaṁ munipuṁgavaḥ ॥
ṛṣīṁśca tān yathānyāyaṁ mahābhāga uvāca ha ।
इसके बाद महाभाग मुनिवर विश्वामित्र ने वसिष्ठजी तथा अन्यान्य ऋषियों से मिलकर उन सबका यथावत् कुशल-समाचार पूछा।
English translation coming soon.
te sarve hṛṣṭamanasastasya rājño niveśanam ॥
viviśuḥ pūjitāstena niṣeduśca yathārhataḥ ।
फिर वे सब लोग प्रसन्नचित्त होकर राजा के दरबार में गये और उनके द्वारा पूजित हो यथायोग्य आसनों पर बैठे।
English translation coming soon.
atha hṛṣṭamanā rājā viśvāmitraṁ mahāmunim ॥
uvāca paramodāro hṛṣṭastamabhipūjayan ।
तदनन्तर प्रसन्नचित्त परम उदार राजा दशरथ ने पुलकित होकर महामुनि विश्वामित्र की प्रशंसा करते हुए कहा—
English translation coming soon.
yathāmṛtasya samprāptiryathā varṣamanūdake ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yathā sadṛśadāreṣu putrajanmāprajasya vai ।
praṇaṣṭasya yathā lābho yathā harṣo mahodayaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tathaivāgamanaṁ manye svāgataṁ te mahāmune ।
kaṁ ca te paramaṁ kāmaṁ karomi kimu harṣitaḥ ॥
"महामुने! जैसे किसी मरणधर्मा मनुष्य को अमृत की प्राप्ति हो जाय, निर्जल प्रदेश में पानी बरस जाय, किसी संतानहीन को अपने अनुरूप पत्नी के गर्भ से पुत्र प्राप्त हो जाय, खोयी हुई निधि मिल जाय तथा किसी महान् उत्सव से हर्ष का उदय हो, उसी प्रकार आपका यहाँ शुभागमन हुआ है। ऐसा मैं मानता हूँ। आपका स्वागत है। आपके मन में कौन-सी उत्तम कामना है, जिसको मैं हर्ष के साथ पूर्ण करूँ?"
English translation coming soon.
pātrabhūto'si me brahman diṣṭyā prāpto'si mānada ।
adya me saphalaṁ janma jīvitaṁ ca sujīvitam ॥
"ब्रह्मन्! आप मुझसे सब प्रकार की सेवा लेने योग्य उत्तम पात्र हैं। मानद! मेरा अहोभाग्य है, जो आपने यहाँ तक पधारने का कष्ट उठाया। आज मेरा जन्म सफल और जीवन धन्य हो गया।"
English translation coming soon.
yasmād viprendramadrākṣaṁ suprabhātā niśā mama ।
pūrvaṁ rājarṣiśabdena tapasā dyotitaprabhaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
brahmarṣitvamanuprāptaḥ pūjyo'si bahudhā mayā ।
tadadbhutamabhūd vipra pavitraṁ paramaṁ mama ॥
"मेरी बीती हुई रात सुन्दर प्रभात दे गयी, जिससे मैंने आज आप ब्राह्मणशिरोमणि का दर्शन किया। पूर्वकाल में आप राजर्षि शब्द से उपलक्षित होते थे, फिर तपस्या से अपनी अद्भुत प्रभा को प्रकाशित करके आपने ब्रह्मर्षिपद पाया; अतः आप राजर्षि और ब्रह्मर्षि दोनों ही रूपों में मेरे पूजनीय हैं। आपका जो यहाँ मेरे समक्ष शुभागमन हुआ है, यह परम पवित्र और अद्भुत है।"
English translation coming soon.
śubhakṣetragataścāhaṁ tava saṁdarśanāt prabho ।
brūhi yat prārthitaṁ tubhyaṁ kāryamāgamanaṁ prati ॥
"प्रभो! आपके दर्शन से आज मेरा घर तीर्थ हो गया। मैं अपने-आपको पुण्यक्षेत्रों की यात्रा करके आया हुआ मानता हूँ। बताइये, आप क्या चाहते हैं? आपके शुभागमन का शुभ उद्देश्य क्या है?"
English translation coming soon.
icchāmyanugṛhīto'haṁ tvadarthaṁ parivṛddhaye ।
kāryasya na vimarśaṁ ca gantumarhasi suvrata ॥
"उत्तम व्रत का पालन करनेवाले मुने! मैं चाहता हूँ कि आपकी कृपा से अनुगृहीत होकर आपके अभीष्ट मनोरथ को जान लूँ और अपने अभ्युदय के लिये उसकी पूर्ति करूँ। 'कार्य सिद्ध होगा या नहीं' ऐसे संशय को अपने मन में स्थान न दीजिये।"
English translation coming soon.
kartā cāhamaśeṣeṇa daivataṁ hi bhavān mama ।
mama cāyamanuprāpto mahānabhyudayo dvija ।
tavāgamanajaḥ kṛtsno dharmaścānuttamo dvija ॥
"आप जो भी आज्ञा देंगे, मैं उसका पूर्णरूप से पालन करूँगा; क्योंकि सम्माननीय अतिथि होने के नाते आप मुझ गृहस्थ के लिये देवता हैं। ब्रह्मन्! आज आपके आगमन से मुझे सम्पूर्ण धर्मों का उत्तम फल प्राप्त हो गया। यह मेरे महान् अभ्युदय का अवसर आया है।"
English translation coming soon.
iti hṛdayasukhaṁ niśamya vākyaṁ śrutisukhamātmavatā vinītamuktam ।
prathitaguṇayaśā guṇairviśiṣṭaḥ paramaṛṣiḥ paramaṁ jagāma harṣam ॥
मनस्वी नरेश के कहे हुए ये विनययुक्त वचन, जो हृदय और कानों को सुख देनेवाले थे, सुनकर विख्यात गुण और यशवाले, शम-दम आदि सद्गुणों से सम्पन्न महर्षि विश्वामित्र परम प्रसन्न हुए।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डेऽष्टादशः सर्गः ॥ १८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में अठारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १८ ॥