देवताओं का श्रीहरि से रावणवध के लिये मनुष्यरूप में अवतीर्ण होने को कहना, राजा के पुत्रेष्टि यज्ञ में अग्निकुण्ड से प्राजापत्य पुरुष का प्रकट होकर खीर अर्पण करना और उसे खाकर रानियों का गर्भवती होना
Viṣṇu agrees to be born as man; the divine pāyasa, and the queens conceive
“दिव्य पायस-दान”
॥ १ · १६ · ११–२२ ॥
यज्ञाग्नेर्मध्यात् समुत्थितो महातेजाः प्राजापत्यः पुरुषः सुवर्णपात्रीं दिव्यपायसपूर्णां राज्ञे दशरथाय प्रयच्छति। राजा कृताञ्जलिः साश्रुनयनस्तां प्रतिगृह्णाति।
यज्ञ की धधकती ज्वालाओं के बीच से उठा हुआ महातेजस्वी प्राजापत्य पुरुष — सिंह-सी जटाओं और स्वर्ण-आभूषणों वाला — दिव्य खीर से भरी सुवर्ण की पात्री राजा दशरथ की ओर बढ़ा रहा है। वर्षों की प्रतीक्षा आँखों में लिये राजा दोनों हाथ उठाए उसे ग्रहण करते हैं; पीछे धुएँ और दीपों के बीच ऋत्विज् स्तब्ध खड़े हैं।
From the heart of the sacrificial blaze rises the immense Prajapatya being — lion-maned, crimson-clad, hung with gold — holding out the golden vessel of celestial kheer that glows like a captive sun. The aged king receives it with lifted hands and eyes full of decades of waiting, while priests stand awestruck in the smoke and lamplight.
tato nārāyaṇo viṣṇurniyuktaḥ surasattamaiḥ ।
jānannapi surānevaṁ ślakṣṇaṁ vacanamabravīt ॥
तदनन्तर उन श्रेष्ठ देवताओं द्वारा इस प्रकार रावणवध के लिये नियुक्त होने पर सर्वव्यापी नारायण ने रावणवध के उपायों को जानते हुए भी देवताओं से यह मधुर वचन कहा—
English translation coming soon.
upāyaḥ ko vadhe tasya rākṣasādhipateḥ surāḥ ।
yamahaṁ taṁ samāsthāya nihanyāmṛṣikaṇṭakam ॥
"देवगण! राक्षसराज रावण के वध के लिये कौन-सा उपाय है, जिसका आश्रय लेकर मैं महर्षियों के लिये कण्टकरूप उस निशाचर का वध करूँ?"
English translation coming soon.
evamuktāḥ surāḥ sarve pratyūcurviṣṇumavyayam ।
mānuṣaṁ rūpamāsthāya rāvaṇaṁ jahi saṁyuge ॥
उनके इस तरह पूछने पर सब देवता उन अविनाशी भगवान् विष्णु से बोले — "प्रभो! आप मनुष्य का रूप धारण करके युद्ध में रावण को मार डालिये।"
English translation coming soon.
sa hi tepe tapastīvraṁ dīrghakālamariṁdama ।
yena tuṣṭo'bhavad brahmā lokakṛllokapūrvajaḥ ॥
"उस शत्रुदमन निशाचर ने दीर्घकाल तक तीव्र तपस्या की थी, जिससे सब लोगों के पूर्वज लोकस्रष्टा ब्रह्माजी उस पर प्रसन्न हो गये थे।"
English translation coming soon.
saṁtuṣṭaḥ pradadau tasmai rākṣasāya varaṁ prabhuḥ ।
nānāvidhebhyo bhūtebhyo bhayaṁ nānyatra mānuṣāt ॥
"उस पर संतुष्ट हुए भगवान् ब्रह्मा ने उस राक्षस को यह वर दिया कि तुम्हें नाना प्रकार के प्राणियों में से मनुष्य के सिवा और किसी से भय नहीं है।"
English translation coming soon.
avajñātā purā tena varadāne hi mānavāḥ ।
evaṁ pitāmahāt tasmād varadānena garvitaḥ ॥
"पूर्वकाल में वरदान लेते समय उस राक्षस ने मनुष्यों को दुर्बल समझकर उनकी अवहेलना कर दी थी। इस प्रकार पितामह से मिले हुए वरदान के कारण उसका घमण्ड बढ़ गया है।"
English translation coming soon.
utsādayati lokāṁstrīn striyaścāpyapakarṣati ।
tasmāt tasya vadho dṛṣṭo mānuṣebhyaḥ paraṁtapa ॥
"शत्रुओं को संताप देनेवाले देव! वह तीनों लोकों को पीड़ा देता और स्त्रियों का भी अपहरण कर लेता है; अतः उसका वध मनुष्य के हाथ से ही निश्चित हुआ है।"
English translation coming soon.
ityetad vacanaṁ śrutvā surāṇāṁ viṣṇurātmavān ।
pitaraṁ rocayāmāsa tadā daśarathaṁ nṛpam ॥
समस्त जीवात्माओं को वश में रखनेवाले भगवान् विष्णु ने देवताओं की यह बात सुनकर अवतारकाल में राजा दशरथ को ही पिता बनाने की इच्छा की।
English translation coming soon.
sa cāpyaputro nṛpatistasmin kāle mahādyutiḥ ।
ayajat putriyāmiṣṭiṁ putrepsurarisūdanaḥ ॥
उसी समय वे शत्रुसूदन महातेजस्वी नरेश पुत्रहीन होने के कारण पुत्रप्राप्ति की इच्छा से पुत्रेष्टि यज्ञ कर रहे थे।
English translation coming soon.
sa kṛtvā niścayaṁ viṣṇurāmantrya ca pitāmaham ।
antardhānaṁ gato devaiḥ pūjyamāno maharṣibhiḥ ॥
उन्हें पिता बनाने का निश्चय करके भगवान् विष्णु पितामह की अनुमति ले देवताओं और महर्षियों से पूजित हो वहाँ से अन्तर्धान हो गये।
English translation coming soon.
tato vai yajamānasya pāvakādatulaprabham ।
prādurbhūtaṁ mahad bhūtaṁ mahāvīryaṁ mahābalam ॥
तत्पश्चात् पुत्रेष्टि यज्ञ करते हुए राजा दशरथ के यज्ञ में अग्निकुण्ड से एक विशालकाय पुरुष प्रकट हुआ। उसके शरीर में इतना प्रकाश था, जिसकी कहीं तुलना नहीं थी। उसका बल-पराक्रम महान् था।
English translation coming soon.
kṛṣṇaṁ raktāmbaradharaṁ raktāsyaṁ dundubhisvanam ।
snigdhaharyakṣatanujaśmaśrupravaramūrdhajam ॥
उसकी अंगकान्ति काले रंग की थी। उसने अपने शरीर पर लाल वस्त्र धारण कर रखा था। उसका मुख भी लाल ही था। उसकी वाणी से दुन्दुभि के समान गम्भीर ध्वनि प्रकट होती थी। उसके रोम, दाढ़ी-मूँछ और बड़े-बड़े केश चिकने और सिंह के समान थे।
English translation coming soon.
śubhalakṣaṇasampannaṁ divyābharaṇabhūṣitam ।
śailaśṛṁgasamutsedhaṁ dṛptaśārdūlavikramam ॥
वह शुभ लक्षणों से सम्पन्न, दिव्य आभूषणों से विभूषित, शैलशिखर के समान ऊँचा तथा गर्वीले सिंह के समान चलनेवाला था।
English translation coming soon.
divākarasamākāraṁ dīptānalaśikhopamam ।
taptajāmbūnadamayīṁ rājatāntaparicchadām ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
divyapāyasasampūrṇāṁ pātrīṁ patnīmiva priyām ।
pragṛhya vipulāṁ dorbhyāṁ svayaṁ māyāmayīmiva ॥
उसकी आकृति सूर्य के समान तेजोमयी थी। वह प्रज्वलित अग्नि की लपटों के समान देदीप्यमान हो रहा था। उसके हाथ में तपाये हुए जाम्बूनद नामक सुवर्ण की बनी हुई पात्री थी, जो चाँदी के ढक्कन से ढँकी हुई थी। वह (परात) थाली बहुत बड़ी थी और दिव्य खीर से भरी हुई थी। उसे उस पुरुष ने स्वयं अपनी दोनों भुजाओं पर इस तरह उठा रखा था, मानो कोई रसिक अपनी प्रियतमा पत्नी को अङ्क में लिये हुए हो। वह अद्भुत परात मायामयी-सी जान पड़ती थी।
English translation coming soon.
samavekṣyābravīd vākyamidaṁ daśarathaṁ nṛpam ।
prājāpatyaṁ naraṁ viddhi māmihābhyāgataṁ nṛpa ॥
उसने राजा दशरथ की ओर देखकर कहा — "नरेश्वर! मुझे प्रजापतिलोक का पुरुष जानो। मैं प्रजापति की ही आज्ञा से यहाँ आया हूँ।"
English translation coming soon.
tataḥ paraṁ tadā rājā pratyuvāca kṛtāñjaliḥ ।
bhagavan svāgataṁ te'stu kimahaṁ karavāṇi te ॥
तब राजा दशरथ ने हाथ जोड़कर उससे कहा — "भगवन्! आपका स्वागत है। कहिये, मैं आपकी क्या सेवा करूँ?"
English translation coming soon.
atho punaridaṁ vākyaṁ prājāpatyo naro'bravīt ।
rājannarcayatā devānadya prāptamidaṁ tvayā ॥
फिर उस प्राजापत्य पुरुष ने पुनः यह बात कही — "राजन्! तुम देवताओं की आराधना करते हो; इसीलिये तुम्हें आज यह वस्तु प्राप्त हुई है।"
English translation coming soon.
idaṁ tu nṛpaśārdūla pāyasaṁ devanirmitam ।
prajākaraṁ gṛhāṇa tvaṁ dhanyamārogyavardhanam ॥
"नृपश्रेष्ठ! यह देवताओं की बनायी हुई खीर है, जो संतान की प्राप्ति करानेवाली है। तुम इसे ग्रहण करो। यह धन और आरोग्य की भी वृद्धि करनेवाली है।"
English translation coming soon.
bhāryāṇāmanurūpāṇāmaśnīteti prayaccha vai ।
tāsu tvaṁ lapsyase putrān yadarthaṁ yajase nṛpa ॥
"राजन्! यह खीर अपनी योग्य पत्नियों को दो और कहो — 'तुमलोग इसे खाओ।' ऐसा करने पर उनके गर्भ से आपको अनेक पुत्रों की प्राप्ति होगी, जिनके लिये तुम यह यज्ञ कर रहे हो।"
English translation coming soon.
tatheti nṛpatiḥ prītaḥ śirasā pratigṛhya tām ।
pātrīṁ devānnasampūrṇāṁ devadattāṁ hiraṇmayīm ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abhivādya ca tadbhūtamadbhutaṁ priyadarśanam ।
mudā paramayā yuktaścakārābhipradakṣiṇam ॥
राजा ने प्रसन्नतापूर्वक "बहुत अच्छा" कहकर उस दिव्य पुरुष की दी हुई देवान्न से परिपूर्ण सोने की थाली को लेकर उसे अपने मस्तक पर धारण किया। फिर उस अद्भुत एवं प्रियदर्शन पुरुष को प्रणाम करके बड़े आनन्द के साथ उसकी परिक्रमा की।
English translation coming soon.
tato daśarathaḥ prāpya pāyasaṁ devanirmitam ।
babhūva paramaprītaḥ prāpya vittamivādhanaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tatastadadbhutaprakhyaṁ bhūtaṁ paramabhāsvaram ।
saṁvartayitvā tat karma tatraivāntaradhīyata ॥
इस प्रकार देवताओं की बनायी हुई उस खीर को पाकर राजा दशरथ बहुत प्रसन्न हुए, मानो निर्धन को धन मिल गया हो। इसके बाद वह परम तेजस्वी अद्भुत पुरुष अपना वह काम पूरा करके वहीं अन्तर्धान हो गया।
English translation coming soon.
harṣaraśmibhiruddyotaṁ tasyāntaḥpuramābabhau ।
śāradasyābhirāmasya candrasyeva nabhoṁ'śubhiḥ ॥
उस समय राजा के अन्तःपुर की स्त्रियाँ हर्षोल्लास से बढ़ी हुई कान्तिमयी किरणों से प्रकाशित हो ठीक उसी तरह शोभा पाने लगीं, जैसे शरत्काल के नयनाभिराम चन्द्रमा की रम्य रश्मियों से उद्भासित होनेवाला आकाश सुशोभित होता है।
English translation coming soon.
so'ntaḥpuraṁ praviśyaiva kausalyāmidamabravīt ।
pāyasaṁ pratigṛhṇīṣva putrīyaṁ tvidamātmanaḥ ॥
राजा दशरथ वह खीर लेकर अन्तःपुर में गये और कौसल्या से बोले — "देवि! यह अपने लिये पुत्र की प्राप्ति करानेवाली खीर ग्रहण करो।"
English translation coming soon.
kausalyāyai narapatiḥ pāyasārdhaṁ dadau tadā ।
ardhādardhaṁ dadau cāpi sumitrāyai narādhipaḥ ॥
ऐसा कहकर नरेश ने उस समय उस खीर का आधा भाग महारानी कौसल्या को दे दिया। फिर बचे हुए आधे का आधा भाग रानी सुमित्रा को अर्पण किया।
English translation coming soon.
kaikeyyai cāvaśiṣṭārdhaṁ dadau putrārthakāraṇāt ।
pradadau cāvaśiṣṭārdhaṁ pāyasasyāmṛtopamam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
anucintya sumitrāyai punareva mahāmatiḥ ।
evaṁ tāsāṁ dadau rājā bhāryāṇāṁ pāyasaṁ pṛthak ॥
उन दोनों को देने के बाद जितनी खीर बच रही, उसका आधा भाग तो उन्होंने पुत्रप्राप्ति के उद्देश्य से कैकेयी को दे दिया। तत्पश्चात् उस खीर का जो अवशिष्ट आधा भाग था, उस अमृतोपम भाग को महाबुद्धिमान् नरेश ने कुछ सोच-विचारकर पुनः सुमित्रा को ही अर्पित कर दिया। इस प्रकार राजा ने अपनी सभी रानियों को अलग-अलग खीर बाँट दी।
English translation coming soon.
tāścaivaṁ pāyasaṁ prāpya narendrasyottamastriyaḥ ।
sammānaṁ menire sarvāḥ praharṣoditacetasaḥ ॥
महाराज की उन सभी साध्वी रानियों ने उनके हाथ से वह खीर पाकर अपना सम्मान समझा। उनके चित्त में अत्यन्त हर्षोल्लास छा गया।
English translation coming soon.
tatastu tāḥ prāśya tamuttamastriyo mahīpateruttamapāyasaṁ pṛthak ।
hutāśanādityasamānatejaso'cireṇa garbhān pratipedire tadā ॥
उस उत्तम खीर को खाकर महाराज की उन तीनों साध्वी महारानियों ने शीघ्र ही पृथक्-पृथक् गर्भ धारण किया। उनके वे गर्भ अग्नि और सूर्य के समान तेजस्वी थे।
English translation coming soon.
tatastu rājā prativīkṣya tāḥ striyaḥ prarūḍhagarbhāḥ pratilabdhamānasaḥ ।
babhūva hṛṣṭastridive yathā hariḥ surendrasiddharṣigaṇābhipūjitaḥ ॥
तदनन्तर अपनी उन रानियों को गर्भवती देख राजा दशरथ को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने समझा, मेरा मनोरथ सफल हो गया। जैसे स्वर्ग में इन्द्र, सिद्ध तथा ऋषियों से पूजित हो श्रीहरि प्रसन्न होते हैं, उसी प्रकार भूतल में देवेन्द्र, सिद्ध तथा महर्षियों से सम्मानित हो राजा दशरथ संतुष्ट हुए थे।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे षोडशः सर्गः ॥ १६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में सोलहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १६ ॥