महाराज दशरथ के द्वारा अश्वमेध यज्ञ का सांगोपांग अनुष्ठान
The aśvamedha of King Daśaratha performed in full
“अश्वमेध महायज्ञ”
॥ १ · १४ · १०–४० ॥
उन्नता बहुभूमिका यज्ञवेदिः स्वर्णज्वालाभिः सुगन्धधूमैश्च प्रज्वलति; मालाभूषितः श्वेतो यज्ञाश्वस्तिष्ठति; तरुणो मुनिर्ऋष्यशृङ्ग आहुतीर्जुहोति, वृद्धो राजा दशरथः प्राञ्जलिः पश्यति; मन्त्रघोषका द्विजाः, राज्ञ्यो नृपाश्च, सर्वत्र स्वर्णपात्रपताकाः — पवित्रवैभवस्य महान् वायुः।
ऊँची, बहु-मंजिली यज्ञवेदी स्वर्ण-ज्वालाओं और सुगन्धित धूम से प्रज्वलित है; मालाओं से सजा श्वेत यज्ञाश्व खड़ा है; तरुण मुनि ऋष्यशृंग आहुतियाँ डाल रहे हैं और वृद्ध राजा दशरथ हाथ जोड़े देख रहे हैं; मन्त्र पढ़ते ब्राह्मण, रानियाँ और अतिथि-राजा, सर्वत्र स्वर्ण-पात्र और पताकाएँ — पवित्र वैभव का महान् वातावरण।
The towering tiered fire-altar of the Ashvamedha blazes with golden flames and fragrant smoke; the consecrated white horse stands garlanded; the young sage Rishyashringa officiates, pouring oblations, while the aged king watches with folded hands. Ranks of brahmins chant, queens and guest-kings attend amid gold vessels and banners — a vast atmosphere of sacred grandeur.
atha saṁvatsare pūrṇe tasmin prāpte turaṁgame ।
sarayvāścottare tīre rājño yajño'bhyavartata ॥
इधर वर्ष पूरा होने पर यज्ञसम्बन्धी अश्व भूमण्डल में भ्रमण करके लौट आया। फिर सरयू नदी के उत्तर तट पर राजा का यज्ञ आरम्भ हुआ।
English translation coming soon.
ṛṣyaśṛṁgaṁ puraskṛtya karma cakrurdvijarṣabhāḥ ।
aśvamedhe mahāyajñe rājño'sya sumahātmanaḥ ॥
महामनस्वी राजा दशरथ के उस अश्वमेध नामक महायज्ञ में ऋष्यशृंग को आगे करके श्रेष्ठ ब्राह्मण यज्ञसम्बन्धी कर्म करने लगे।
English translation coming soon.
karma kurvanti vidhivad yājakā vedapāragāḥ ।
yathāvidhi yathānyāyaṁ parikrāmanti śāstrataḥ ॥
यज्ञ करानेवाले सभी ब्राह्मण वेदों के पारंगत विद्वान् थे; अतः वे न्याय तथा विधि के अनुसार सब कर्मों का उचित रीति से सम्पादन करते थे और शास्त्र के अनुसार किस क्रम से किस समय कौन-सी क्रिया करनी चाहिये, इसको स्मरण रखते हुए प्रत्येक कर्म में प्रवृत्त होते थे।
English translation coming soon.
pravargyaṁ śāstrataḥ kṛtvā tathaivopasadaṁ dvijāḥ ।
cakruśca vidhivat sarvamadhikaṁ karma śāstrataḥ ॥
ब्राह्मणों ने प्रवर्ग्य (अश्वमेध के अंगभूत कर्मविशेष) का शास्त्र (विधि, मीमांसा और कल्पसूत्र) के अनुसार सम्पादन करके उपसद नामक इष्टिविशेष का भी शास्त्र के अनुसार ही अनुष्ठान किया। तत्पश्चात् शास्त्रीय उपदेश से अधिक जो अतिदेशतः प्राप्त कर्म है, उस सबका भी विधिवत् सम्पादन किया।
English translation coming soon.
abhipūjya tadā hṛṣṭāḥ sarve cakruryathāvidhi ।
prātaḥsavanapūrvāṇi karmāṇi munipuṁgavāḥ ॥
तदनन्तर तत्तत् कर्मों के अंगभूत देवताओं का पूजन करके हर्ष में भरे हुए उन सभी मुनिवरों ने विधिपूर्वक प्रातःसवन आदि (अर्थात् प्रातःसवन, माध्यन्दिनसवन तथा तृतीय सवन) कर्म किये।
English translation coming soon.
aindraśca vidhivad datto rājā cābhiṣuto'naghaḥ ।
mādhyandinaṁ ca savanaṁ prāvartata yathākramam ॥
इन्द्रदेवता को विधिपूर्वक हविष्य का भाग अर्पित किया गया। पापनिवर्तक राजा सोम (सोमलता) का रस निकाला गया। फिर क्रमशः माध्यन्दिनसवन का कार्य प्रारम्भ हुआ।
English translation coming soon.
tṛtīyasavanaṁ caiva rājño'sya sumahātmanaḥ ।
cakruste śāstrato dṛṣṭvā yathā brāhmaṇapuṁgavāḥ ॥
तत्पश्चात् उन श्रेष्ठ ब्राह्मणों ने शास्त्र से देख-भालकर मनस्वी राजा दशरथ के तृतीय सवनकर्म का भी विधिवत् सम्पादन किया।
English translation coming soon.
āhvayāñcakrire tatra śakrādīn vibudhottamān ।
ṛṣyaśṛṁgādayo mantraiḥ śikṣākṣarasamanvitaiḥ ॥
ऋष्यशृंग आदि महर्षियों ने वहाँ अभ्यासकाल में सीखे गये अक्षरों से युक्त — स्वर और वर्ण से सम्पन्न मन्त्रों द्वारा इन्द्र आदि श्रेष्ठ देवताओं का आवाहन किया।
English translation coming soon.
gītibhirmadhuraiḥ snigdhairmantrāhvānairyathārhataḥ ।
hotāro dadurāhvāhya havirbhāgān divaukasām ॥
मधुर एवं मनोरम सामगान के लय में गाये हुए आह्वान-मन्त्रों द्वारा देवताओं का आवाहन करके होताओं ने उन्हें उनके योग्य हविष्य के भाग समर्पित किये।
English translation coming soon.
na cāhutamabhūt tatra skhalitaṁ vā na kiṁcana ।
dṛśyate brahmavat sarvaṁ kṣemayuktaṁ hi cakrire ॥
उस यज्ञ में कोई अयोग्य अथवा विपरीत आहुति नहीं पड़ी। कहीं कोई भूल नहीं हुई — अनजान में भी कोई कर्म छूटने नहीं पाया; क्योंकि वहाँ सारा कर्म मन्त्रोच्चारण-पूर्वक सम्पन्न होता दिखायी देता था। महर्षियों ने सब कर्म क्षेमयुक्त एवं निर्विघ्न परिपूर्ण किये।
English translation coming soon.
na teṣvahaḥsu śrānto vā kṣudhito vā na dṛśyate ।
nāvidvān brāhmaṇaḥ kaścinnāśatānucarastathā ॥
यज्ञ के दिनों में कोई भी ऋत्विज् थका-माँदा या भूखा-प्यासा नहीं दिखायी देता था। उसमें कोई भी ब्राह्मण ऐसा नहीं था, जो विद्वान् न हो अथवा जिसके सौ से कम शिष्य या सेवक रहे हों।
English translation coming soon.
brāhmaṇā bhuñjate nityaṁ nāthavantaśca bhuñjate ।
tāpasā bhuñjate cāpi śramaṇāścaiva bhuñjate ॥
उस यज्ञ में प्रतिदिन ब्राह्मण भोजन करते थे (क्षत्रिय और वैश्य भी भोजन पाते थे) तथा शूद्रों को भी भोजन उपलब्ध होता था। तापस और श्रमण भी भोजन करते थे।
English translation coming soon.
vṛddhāśca vyādhitāścaiva strībālāśca tathaiva ca ।
aniśaṁ bhuñjamānānāṁ na tṛptirupalabhyate ॥
बूढ़े, रोगी, स्त्रियाँ तथा बच्चे भी यथेष्ट भोजन पाते थे। भोजन इतना स्वादिष्ट होता था कि निरन्तर खाते रहने पर भी किसी का मन नहीं भरता था।
English translation coming soon.
dīyatāṁ dīyatāmannaṁ vāsāṁsi vividhāni ca ।
iti saṁcoditāstatra tathā cakruranekaśaḥ ॥
"अन्न दो, नाना प्रकार के वस्त्र दो" अधिकारियों की ऐसी आज्ञा पाकर कार्यकर्ता लोग बारम्बार वैसा ही करते थे।
English translation coming soon.
annakūṭāśca dṛśyante bahavaḥ parvatopamāḥ ।
divase divase tatra siddhasya vidhivat tadā ॥
वहाँ प्रतिदिन विधिवत् पके हुए अन्न के बहुत-से पर्वतों-जैसे ढेर दिखायी देते थे।
English translation coming soon.
nānādeśādanuprāptāḥ puruṣāḥ strīgaṇāstathā ।
annapānaiḥ suvihitāstasmin yajñe mahātmanaḥ ॥
महामनस्वी राजा दशरथ के उस यज्ञ में नाना देशों से आये हुए स्त्री-पुरुष अन्न-पान द्वारा भलीभाँति तृप्त किये गये थे।
English translation coming soon.
annaṁ hi vidhivat svādu praśaṁsanti dvijarṣabhāḥ ।
aho tṛptāḥ sma bhadraṁ te iti śuśrāva rāghavaḥ ॥
श्रेष्ठ ब्राह्मण "भोजन विधिवत् बनाया गया है। बहुत स्वादिष्ट है" — ऐसा कहकर अन्न की प्रशंसा करते थे। भोजन करके उठे हुए लोगों के मुख से राजा सदा यही सुनते थे कि "हमलोग खूब तृप्त हुए। आपका कल्याण हो।"
English translation coming soon.
svalaṁkṛtāśca puruṣā brāhmaṇān paryaveṣayan ।
upāsante ca tānanye sumṛṣṭamaṇikuṇḍalāḥ ॥
वस्त्र-आभूषणों से अलंकृत पुरुष ब्राह्मणों को भोजन परोसते थे और उन लोगों की जो दूसरे लोग सहायता करते थे, उन्होंने भी विशुद्ध मणिमय कुण्डल धारण कर रखे थे।
English translation coming soon.
karmāntare tadā viprā hetuvādān bahūnapi ।
prāhuḥ suvāgmino dhīrāḥ parasparajigīṣayā ॥
एक सवन समाप्त करके दूसरे सवन के आरम्भ होने से पूर्व जो अवकाश मिलता था, उसमें उत्तम वक्ता धीर ब्राह्मण एक-दूसरे को जीतने की इच्छा से बहुतेरे युक्तिवाद उपस्थित करते हुए शास्त्रार्थ करते थे।
English translation coming soon.
divase divase tatra saṁstare kuśalā dvijāḥ ।
sarvakarmāṇi cakruste yathāśāstraṁ pracoditāḥ ॥
उस यज्ञ में नियुक्त हुए कर्मकुशल ब्राह्मण प्रतिदिन शास्त्र के अनुसार सब कार्यों का सम्पादन करते थे।
English translation coming soon.
nāṣaḍaṁgavidatrāsīnnāvrato nābahuśrutaḥ ।
sadasyāstasya vai rājño nāvādakuśalo dvijaḥ ॥
राजा के उस यज्ञ में कोई भी सदस्य ऐसा नहीं था, जो व्याकरण आदि छहों अंगों का ज्ञाता न हो, जिसने ब्रह्मचर्यव्रत का पालन न किया हो तथा जो बहुश्रुत न हो। वहाँ कोई ऐसा द्विज नहीं था, जो वाद-विवाद में कुशल न हो।
English translation coming soon.
prāpte yūpocchraye tasmin ṣaḍ bailvāḥ khādirāstathā ।
tāvanto bilvasahitāḥ parṇinaśca tathāpare ॥
जब यूप खड़ा करने का समय आया, तब बेल की लकड़ी के छः यूप गाड़े गये। उतने ही खैर के यूप खड़े किये गये तथा पलाश के भी उतने ही यूप थे, जो बिल्वनिर्मित यूपों के साथ खड़े किये गये थे।
English translation coming soon.
śleṣmātakamayo diṣṭo devadārumayastathā ।
dvāveva tatra vihitau bāhuvyastaparigrahau ॥
बहेड़े के वृक्ष का एक यूप अश्वमेध यज्ञ के लिये विहित है। देवदारु के बने हुए यूप का भी विधान है; परंतु उसकी संख्या न एक है न छः। देवदारु के दो ही यूप विहित हैं। दोनों बाँहें फैला देने पर जितनी दूरी होती है, उतनी ही दूर पर वे दोनों स्थापित किये गये थे।
English translation coming soon.
kāritāḥ sarva evaite śāstrajñairyajñakovidaiḥ ।
śobhārthaṁ tasya yajñasya kāñcanālaṁkṛtā bhavan ॥
यज्ञकुशल शास्त्रज्ञ ब्राह्मणों ने ही इन सब यूपों का निर्माण कराया था। उस यज्ञ की शोभा बढ़ाने के लिये उन सब में सोना जड़ा गया था।
English translation coming soon.
ekaviṁśatiyūpāste ekaviṁśatyaratnayaḥ ।
vāsobhirekaviṁśadbhirekaikaṁ samalaṁkṛtāḥ ॥
पूर्वोक्त इक्कीस यूप इक्कीस-इक्कीस अरत्नि (पाँच सौ चार अंगुल) ऊँचे बनाये गये थे। उन सबको पृथक्-पृथक् इक्कीस कपड़ों से अलंकृत किया गया था।
English translation coming soon.
vinyastā vidhivat sarve śilpibhiḥ sukṛtā dṛḍhāḥ ।
aṣṭāsrayaḥ sarva eva ślakṣṇarūpasamanvitāḥ ॥
कारीगरों द्वारा अच्छी तरह बनाये गये वे सभी सुदृढ़ यूप विधिपूर्वक स्थापित किये गये थे। वे सब-के-सब आठ कोणों से सुशोभित थे। उनकी आकृति सुन्दर एवं चिकनी थी।
English translation coming soon.
ācchāditāste vāsobhiḥ puṣpairgandhaiśca pūjitāḥ ।
saptarṣayo dīptimanto virājante yathā divi ॥
उन्हें वस्त्रों से ढक दिया गया था और पुष्प-चन्दन से उनकी पूजा की गयी थी। जैसे आकाश में तेजस्वी सप्तर्षियों की शोभा होती है, उसी प्रकार यज्ञमण्डप में वे दीप्तिमान् यूप सुशोभित होते थे।
English translation coming soon.
iṣṭakāśca yathānyāyaṁ kāritāśca pramāṇataḥ ।
cito'gnirbrāhmaṇaistatra kuśalaiḥ śilpakarmaṇi ॥
सूत्रग्रन्थों में बताये अनुसार ठीक माप से ईंटें तैयार करायी गयी थीं। उन ईंटों के द्वारा यज्ञसम्बन्धी शिल्पकर्म में कुशल ब्राह्मणों ने अग्नि का चयन किया था।
English translation coming soon.
sa cityo rājasiṁhasya saṁcitaḥ kuśalairdvijaiḥ ।
garuḍo rukmapakṣo vai triguṇo'ṣṭādaśātmakaḥ ॥
राजसिंह महाराज दशरथ के यज्ञ में चयन द्वारा सम्पादित अग्नि की कर्मकुशल ब्राह्मणों ने शास्त्रविधि के अनुसार स्थापना की थी। उस अग्नि की आकृति दोनों पंख और पुच्छ फैलाकर नीचे देखते हुए पूर्वाभिमुख खड़े हुए गरुड़ की-सी प्रतीत होती थी। सोने की ईंटों से पंख का निर्माण होने से उस गरुड़ के पंख सुवर्णमय दिखायी देते थे। प्रकृत-अवस्था में चित्य-अग्नि के छः प्रस्तार होते हैं; किंतु अश्वमेध यज्ञ में उसका प्रस्तार तीनगुना हो जाता है। इसलिये वह गरुड़ाकृति अग्नि अठारह प्रस्तारों से युक्त थी।
English translation coming soon.
niyuktāstatra paśavastaduddiśya ca daivatam ।
uragāḥ pakṣiṇaścaiva yathāśāstraṁ pracoditāḥ ॥
वहाँ पूर्वोक्त यूपों में शास्त्रविहित पशु, सर्प और पक्षी विभिन्न देवताओं के उद्देश्य से बाँधे गये थे।
English translation coming soon.
śāmitre tu hayastatra tathā jalacarāśca ye ।
ṛṣibhiḥ sarvamevaitanniyuktaṁ śāstratastadā ॥
शामित्र कर्म में यज्ञिय अश्व तथा कूर्म आदि जलचर जन्तु जो वहाँ लाये गये थे, ऋषियों ने उन सबको शास्त्रविधि के अनुसार पूर्वोक्त यूपों में बाँध दिया।
English translation coming soon.
paśūnāṁ triśataṁ tatra yūpeṣu niyataṁ tadā ।
aśvaratnottamaṁ tatra rājño daśarathasya ha ॥
उस समय उन यूपों में तीन सौ पशु बँधे हुए थे तथा राजा दशरथ का वह उत्तम अश्वरत्न भी वहीं बाँधा गया था।
English translation coming soon.
kausalyā taṁ hayaṁ tatra paricarya samantataḥ ।
kṛpāṇairviśaśārainaṁ tribhiḥ paramayā mudā ॥
रानी कौसल्या ने वहाँ प्रोक्षण आदि के द्वारा सब ओर से उस अश्व का संस्कार करके बड़ी प्रसन्नता के साथ तीन तलवारों से उसका स्पर्श किया।
English translation coming soon.
patatriṇā tadā sārdhaṁ susthitena ca cetasā ।
avasad rajanīmekāṁ kausalyā dharmakāmyayā ॥
तदनन्तर कौसल्या देवी ने सुस्थिर चित्त से धर्मपालन की इच्छा रखकर उस अश्व के निकट एक रात निवास किया।
English translation coming soon.
hotādhvaryustathodgātā hastena samayojayan ।
mahiṣyā parivṛttyārthaṁ vāvātāmaparāṁ tathā ॥
तत्पश्चात् होता, अध्वर्यु और उद्गाता ने राजा की (क्षत्रियजातीय) महिषी "कौसल्या", (वैश्यजातीय स्त्री) "वावाता" तथा (शूद्रजातीय स्त्री) "परिवृत्ति" — इन सबके हाथ से उस अश्व का स्पर्श कराया।
English translation coming soon.
patatriṇastasya vapāmuddhṛtya niyatendriyaḥ ।
ṛtvikparamasampannaḥ śrapayāmāsa śāstrataḥ ॥
इसके बाद परम चतुर जितेन्द्रिय ऋत्विक् ने विधिपूर्वक अश्वकन्द के गूदे को निकालकर शास्त्रोक्त रीति से पकाया।
English translation coming soon.
dhūmagandhaṁ vapāyāstu jighrati sma narādhipaḥ ।
yathākālaṁ yathānyāyaṁ nirṇudan pāpamātmanaḥ ॥
तत्पश्चात् उस गूदे की आहुति दी गयी। राजा दशरथ ने अपने पाप को दूर करने के लिये ठीक समय पर आकर विधिपूर्वक उसके धूएँ की गन्ध को सूँघा।
English translation coming soon.
hayasya yāni cāṁgāni tāni sarvāṇi brāhmaṇāḥ ।
agnau prāsyanti vidhivat samastāḥ ṣoḍaśartvijaḥ ॥
उस अश्वमेध यज्ञ के अंगभूत जो-जो हवनीय पदार्थ थे, उन सबको लेकर समस्त सोलह ऋत्विज् ब्राह्मण अग्नि में विधिवत् आहुति देने लगे।
English translation coming soon.
plakṣaśākhāsu yajñānāmanyeṣāṁ kriyate haviḥ ।
aśvamedhasya yajñasya vaitaso bhāga iṣyate ॥
अश्वमेध के अतिरिक्त अन्य यज्ञों में जो हवि दी जाती है, वह पाकर की शाखाओं में रखकर दी जाती है; परंतु अश्वमेध यज्ञ का हविष्य बेंत की चटाई में रखकर देने का नियम है।
English translation coming soon.
tryaho'śvamedhaḥ saṁkhyātaḥ kalpasūtreṇa brāhmaṇaiḥ ।
catuṣṭomamahastasya prathamaṁ parikalpitam ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ukthyaṁ dvitīyaṁ saṁkhyātamatirātraṁ tathottaram ।
kāritāstatra bahavo vihitāḥ śāstradarśanāt ॥
कल्पसूत्र और ब्राह्मणग्रन्थों के द्वारा अश्वमेध के तीन सवनीय दिन बताये गये हैं। उनमें से प्रथम दिन जो सवन होता है, उसे चतुष्टोम ("अग्निष्टोम") कहा गया है। द्वितीय दिवस साध्य सवन को "उक्थ्य" नाम दिया गया है तथा तीसरे दिन जिस सवन का अनुष्ठान होता है, उसे "अतिरात्र" कहते हैं। उसमें शास्त्रीय दृष्टि से विहित बहुत-से दूसरे-दूसरे क्रतु भी सम्पन्न किये गये।
English translation coming soon.
jyotiṣṭomāyuṣī caivamatirātrau ca nirmitau ।
abhijidviśvajiccaivamāptoryāmau mahākratū ॥
ज्योतिष्टोम, आयुष्टोम यज्ञ, दो बार अतिरात्र यज्ञ, पाँचवाँ अभिजित्, छठा विश्वजित् तथा सातवें-आठवें आप्तोर्याम — ये सब-के-सब महाक्रतु माने गये हैं, जो अश्वमेध के उत्तर काल में सम्पादित हुए।
English translation coming soon.
prācīṁ hotre dadau rājā diśaṁ svakulavardhanaḥ ।
adhvaryave pratīcīṁ tu brahmaṇe dakṣiṇāṁ diśam ॥
अपने कुल की वृद्धि करनेवाले राजा दशरथ ने यज्ञ पूर्ण होने पर होता को दक्षिणारूप में अयोध्या से पूर्व दिशा का सारा राज्य सौंप दिया, अध्वर्यु को पश्चिम दिशा तथा ब्रह्मा को दक्षिण दिशा का राज्य दे दिया।
English translation coming soon.
udgātre tu tathodīcīṁ dakṣiṇaiṣā vinirmitā ।
aśvamedhe mahāyajñe svayambhūvihite purā ॥
इसी तरह उद्गाता को उत्तर दिशा की सारी भूमि दे दी। पूर्वकाल में भगवान् ब्रह्माजी ने जिसका अनुष्ठान किया था, उस अश्वमेध नामक महायज्ञ में ऐसी ही दक्षिणा का विधान किया गया है।
English translation coming soon.
kratuṁ samāpya tu tadā nyāyataḥ puruṣarṣabhaḥ ।
ṛtvigbhyo hi dadau rājā dharāṁ tāṁ kulavardhanaḥ ॥
इस प्रकार विधिपूर्वक यज्ञ समाप्त करके अपने कुल की वृद्धि करनेवाले पुरुषशिरोमणि राजा दशरथ ने ऋत्विजों को सारी पृथ्वी दान कर दी।
English translation coming soon.
evaṁ dattvā prahṛṣṭo'bhūcchrīmānikṣvākunandanaḥ ।
ṛtvijastvabruvan sarve rājānaṁ gatakilbiṣam ॥
यों दान देकर इक्ष्वाकुकुलनन्दन श्रीमान् महाराज दशरथ के हर्ष की सीमा न रही, परंतु समस्त ऋत्विज् उन निष्पाप नरेश से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
bhavāneva mahīṁ kṛtsnāmeko rakṣitumarhati ।
na bhūmyā kāryamasmākaṁ na hi śaktāḥ sma pālane ॥
"महाराज! अकेले आप ही इस सम्पूर्ण पृथ्वी की रक्षा करने में समर्थ हैं। हम में इसके पालन की शक्ति नहीं है; अतः भूमि से हमारा कोई प्रयोजन नहीं है।"
English translation coming soon.
ratāḥ svādhyāyakaraṇe vayaṁ nityaṁ hi bhūmipa ।
niṣkrayaṁ kiṁcideveha prayacchatu bhavāniti ॥
"भूमिपाल! हम तो सदा वेदों के स्वाध्याय में ही लगे रहते हैं (इस भूमि का पालन हम से नहीं हो सकता); अतः आप हमें यहाँ इस भूमि का कुछ निष्क्रय (मूल्य) ही दे दें।"
English translation coming soon.
maṇiratnaṁ suvarṇaṁ vā gāvo yadvā samudyatam ।
tat prayaccha nṛpaśreṣṭha dharaṇyā na prayojanam ॥
"नृपश्रेष्ठ! मणि, रत्न, सुवर्ण, गौ अथवा जो भी वस्तु यहाँ उपस्थित हो, वही हमें दक्षिणारूप से दे दीजिये। इस धरती से हमें कोई प्रयोजन नहीं है।"
English translation coming soon.
evamukto narapatirbrāhmaṇairvedapāragaiḥ ।
gavāṁ śatasahasrāṇi daśa tebhyo dadau nṛpaḥ ।
daśakoṭiṁ suvarṇasya rajatasya caturguṇam ॥
वेदों के पारगामी विद्वान् ब्राह्मणों के ऐसा कहने पर राजा ने उन्हें दस लाख गौएँ प्रदान कीं। दस करोड़ स्वर्णमुद्रा तथा उससे चौगुनी रजतमुद्रा अर्पित की।
English translation coming soon.
ṛtvijastu tataḥ sarve pradaduḥ sahitā vasu ॥
ṛṣyaśṛṁgāya munaye vasiṣṭhāya ca dhīmate ।
तब उन समस्त ऋत्विजों ने एक साथ होकर वह सारा धन मुनिवर ऋष्यशृंग तथा बुद्धिमान् वसिष्ठ को सौंप दिया।
English translation coming soon.
tataste nyāyataḥ kṛtvā pravibhāgaṁ dvijottamāḥ ।
suprītamanasaḥ sarve pratyūcurmuditā bhṛśam ॥
तदनन्तर उन दोनों महर्षियों के सहयोग से उस धन का न्यायपूर्वक बँटवारा करके वे सभी श्रेष्ठ ब्राह्मण मन-ही-मन बड़े प्रसन्न हुए और बोले — "महाराज! इस दक्षिणा से हम-लोग बहुत संतुष्ट हैं।"
English translation coming soon.
tataḥ prasarpakebhyastu hiraṇyaṁ susamāhitaḥ ॥
jāmbūnadaṁ koṭisaṁkhyaṁ brāhmaṇebhyo dadau tadā ।
इसके बाद एकाग्रचित्त होकर राजा दशरथ ने अभ्यागत ब्राह्मणों को एक करोड़ जाम्बूनद सुवर्ण की मुद्राएँ बाँटीं।
English translation coming soon.
daridrāya dvijāyātha hastābharaṇamuttamam ॥
kasmaicid yācamānāya dadau rāghavanandanaḥ ।
[सारा धन दे देने के बाद जब कुछ नहीं बच रहा, तब] एक दरिद्र ब्राह्मण ने आकर राजा से धन की याचना की। उस समय उन रघुकुलनन्दन नरेश ने उसे अपने हाथ का उत्तम आभूषण उतारकर दे दिया।
English translation coming soon.
tataḥ prīteṣu vidhivad dvijeṣu dvijavatsalaḥ ॥
praṇāmamakarot teṣāṁ harṣavyākulitendriyaḥ ।
तत्पश्चात् जब सभी ब्राह्मण विधिवत् संतुष्ट हो गये, उस समय उन पर स्नेह रखनेवाले नरेश ने उन सबको प्रणाम किया। प्रणाम करते समय उनकी सारी इन्द्रियाँ हर्ष से विह्वल हो रही थीं।
English translation coming soon.
tasyāśiṣo'tha vividhā brāhmaṇaiḥ samudāhṛtāḥ ॥
udārasya nṛvīrasya dharaṇyāṁ patitasya ca ।
पृथ्वी पर पड़े हुए उन उदार नरवीर को ब्राह्मणों ने नाना प्रकार के आशीर्वाद दिये।
English translation coming soon.
tataḥ prītamanā rājā prāpya yajñamanuttamam ॥
pāpāpahaṁ svarnayanaṁ dustaraṁ pārthivarṣabhaiḥ ।
तदनन्तर उस परम उत्तम यज्ञ का पुण्यफल पाकर राजा दशरथ के मन में बड़ी प्रसन्नता हुई। वह यज्ञ उनके सब पापों का नाश करनेवाला तथा उन्हें स्वर्गलोक में पहुँचानेवाला था। साधारण राजाओं के लिये उस यज्ञ को आदि से अन्त तक पूर्ण कर लेना बहुत ही कठिन था।
English translation coming soon.
tato'bravīdṛṣyaśṛṁgaṁ rājā daśarathastadā ॥
kulasya vardhanaṁ tat tu kartumarhasi suvrata ।
यज्ञ समाप्त होने पर राजा दशरथ ने ऋष्यशृंग से कहा — "उत्तम व्रत का पालन करनेवाले मुनीश्वर! अब जो कर्म मेरी कुलपरम्परा को बढ़ानेवाला हो, उसका सम्पादन आपको करना चाहिये।"
English translation coming soon.
tatheti ca sa rājānamuvāca dvijasattamaḥ ।
bhaviṣyanti sutā rājaṁścatvāraste kulodvahāḥ ॥
तब द्विजश्रेष्ठ ऋष्यशृंग "तथास्तु" कहकर राजा से बोले — "राजन्! आपके चार पुत्र होंगे, जो इस कुल के भार को वहन करने में समर्थ होंगे।"
English translation coming soon.
sa tasya vākyaṁ madhuraṁ niśamya praṇamya tasmai prayato nṛpendraḥ ।
jagāma harṣaṁ paramaṁ mahātmā tamṛṣyaśṛṁgaṁ punarapyuvāca ॥
उनका यह मधुर वचन सुनकर मन और इन्द्रियों को संयम में रखनेवाले महामना महाराज दशरथ उन्हें प्रणाम करके बड़े हर्ष को प्राप्त हुए तथा उन्होंने ऋष्यशृंग को पुनः पुत्रप्राप्ति करानेवाले कर्म का अनुष्ठान करने के लिये प्रेरित किया।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे चतुर्दशः सर्गः ॥ १४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में चौदहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १४ ॥