राजा का ऋषियों से यज्ञ कराने के लिये प्रस्ताव, ऋषियों का राजा को और राजा का मन्त्रियों को यज्ञ की आवश्यक तैयारी करने के लिये आदेश देना
The king proposes the sacrifice; sages and ministers are set to prepare it
“यज्ञ का प्रस्ताव”
॥ १ · १२ · १–१२ ॥
सरय्वा उत्तरतटे यज्ञारम्भाय वृद्धो राजा दशरथस्तरुणो मुनिर्ऋष्यशृंगः श्वेतश्मश्रुः पुरोहितो वसिष्ठश्च गाढं मन्त्रयन्ते; पुरतः पत्रपञ्जिका यज्ञपात्राणि च, आज्ञां प्रतीक्षमाणाः सेवकाः; पवित्रकर्मणः शान्तप्रदोषः।
सरयू के उत्तर तट पर यज्ञ आरम्भ करने के लिये वृद्ध राजा दशरथ, तरुण मुनि ऋष्यशृंग और श्वेत-श्मश्रुधारी पुरोहित वसिष्ठ गम्भीरता से मन्त्रणा कर रहे हैं; सामने ताड़पत्र-पंजिका और यज्ञ-पात्र, आज्ञा की प्रतीक्षा करते सेवक; एक पवित्र अनुष्ठान की शान्त बेला।
On the northern bank of the Sarayu the aged king, the young sage Rishyashringa and the white-bearded family priest Vasishtha bend together over their sacred plan to begin the horse-sacrifice; a palm-leaf almanac and ritual vessels before them, attendants awaiting orders — the calm, purposeful threshold of a holy undertaking.
tataḥ kāle bahutithe kasmiṁścit sumanohare ।
vasante samanuprāpte rājño yaṣṭuṁ mano'bhavat ॥
तदनन्तर बहुत समय बीत जाने के पश्चात् कोई परम मनोहर — दोषरहित समय प्राप्त हुआ। उस समय वसन्त ऋतु का आरम्भ हुआ था। राजा दशरथ ने इसी शुभ समय में यज्ञ आरम्भ करने का विचार किया।
English translation coming soon.
tataḥ praṇamya śirasā taṁ vipraṁ devavarṇinam ।
yajñāya varayāmāsa saṁtānārthaṁ kulasya ca ॥
तत्पश्चात् उन्होंने देवोपम कान्तिवाले विप्रवर ऋष्यशृंग को मस्तक झुकाकर प्रणाम किया और वंशपरम्परा की रक्षा के लिये पुत्र-प्राप्ति के निमित्त यज्ञ कराने के उद्देश्य से उनका वरण किया।
English translation coming soon.
tatheti ca sa rājānamuvāca vasudhādhipam ।
sambhārāḥ sambhriyantāṁ te turagaśca vimucyatām ॥
sarayvāścottare tīre yajñabhūmirvidhīyatām ।
ऋष्यशृंग ने "बहुत अच्छा" कहकर उनकी प्रार्थना स्वीकार की और उन पृथ्वीपति नरेश से कहा — "राजन्! यज्ञ की सामग्री एकत्र कराइये। भूमण्डल में भ्रमण के लिये आपका यज्ञसम्बन्धी अश्व छोड़ा जाय और सरयू के उत्तर तट पर यज्ञभूमि का निर्माण किया जाय।"
English translation coming soon.
tato'bravīnnṛpo vākyaṁ brāhmaṇān vedapāragān ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sumantrāvāhaya kṣipramṛtvijo brahmavādinaḥ ।
suyajñaṁ vāmadevaṁ ca jābālimatha kāśyapam ॥
purohitaṁ vasiṣṭhaṁ ca ye cānye dvijasattamāḥ ।
तब राजा ने कहा — "सुमन्त्र! तुम शीघ्र ही वेदविद्या के पारंगत ब्राह्मणों तथा ब्रह्मवादी ऋत्विजों को बुला ले आओ। सुयज्ञ, वामदेव, जाबालि, काश्यप, पुरोहित वसिष्ठ तथा अन्य जो श्रेष्ठ ब्राह्मण हैं, उन सबको बुलाओ।"
English translation coming soon.
tataḥ sumantrastvaritaṁ gatvā tvaritavikramaḥ ॥
samānayat sa tān sarvān samastān vedapāragān ।
तब शीघ्रगामी सुमन्त्र तुरंत जाकर वेदविद्या के पारगामी उन समस्त ब्राह्मणों को बुला लाये।
English translation coming soon.
tān pūjayitvā dharmātmā rājā daśarathastadā ॥
dharmārthasahitaṁ yuktaṁ ślakṣṇaṁ vacanamabravīt ।
धर्मात्मा राजा दशरथ ने उन सबका पूजन किया और उनसे धर्म तथा अर्थ से युक्त मधुर वचन कहा।
English translation coming soon.
mama tātapyamānasya putrārthaṁ nāsti vai sukham ॥
putrārthaṁ hayamedhena yakṣyāmīti matirmama ।
"महर्षियो! मैं पुत्र के लिये निरन्तर संतप्त रहता हूँ। उसके बिना इस राज्य आदि से भी मुझे सुख नहीं मिलता है। अतः मैंने यह विचार किया है कि पुत्र के लिये अश्वमेध यज्ञ का अनुष्ठान करूँ।"
English translation coming soon.
tadahaṁ yaṣṭumicchāmi hayamedhena karmaṇā ॥
ṛṣiputraprabhāveṇa kāmān prāpsyāmi cāpyaham ।
"इसी संकल्प के अनुसार मैं अश्वमेध यज्ञ का आरम्भ करना चाहता हूँ। मुझे विश्वास है कि ऋषिपुत्र ऋष्यशृंग के प्रभाव से मैं अपनी सम्पूर्ण कामनाओं को प्राप्त कर लूँगा।"
English translation coming soon.
tataḥ sādhviti tadvākyaṁ brāhmaṇāḥ pratyapūjayan ॥
vasiṣṭhapramukhāḥ sarve pārthivasya mukhāccyutam ।
राजा दशरथ के मुख से निकले हुए इस वचन की वसिष्ठ आदि सब ब्राह्मणों ने "साधु-साधु" कहकर बड़ी सराहना की।
English translation coming soon.
ṛṣyaśṛṁgapurogāśca pratyūcurnṛpatiṁ tadā ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sambhārāḥ sambhriyantāṁ te turagaśca vimucyatām ।
sarayvāścottare tīre yajñabhūmirvidhīyatām ॥
इसके बाद ऋष्यशृंग आदि सब महर्षियों ने उस समय राजा दशरथ से पुनः यह बात कही — "महाराज! यज्ञसामग्री का संग्रह किया जाय, यज्ञसम्बन्धी अश्व छोड़ा जाय तथा सरयू के उत्तर तट पर यज्ञभूमि का निर्माण किया जाय।"
English translation coming soon.
sarvathā prāpsyase putrāṁścaturo'mitavikramān ।
yasya te dhārmikī buddhiriyaṁ putrārthamāgatā ॥
"तुम यज्ञ द्वारा सर्वथा चार अमित पराक्रमी पुत्र प्राप्त करोगे; क्योंकि पुत्र के लिये तुम्हारे मन में ऐसे धार्मिक विचार का उदय हुआ है।"
English translation coming soon.
tataḥ prīto'bhavad rājā śrutvā tu dvijabhāṣitam ।
amātyānabravīd rājā harṣeṇedaṁ śubhākṣaram ॥
ब्राह्मणों की यह बात सुनकर राजा को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने बड़े हर्ष के साथ अपने मन्त्रियों से यह शुभ अक्षरोंवाली बात कही।
English translation coming soon.
gurūṇāṁ vacanācchīghraṁ sambhārāḥ sambhriyantu me ।
samarthādhiṣṭhitaścāśvaḥ sopādhyāyo vimucyatām ॥
"गुरुजनों की आज्ञा के अनुसार तुमलोग शीघ्र ही मेरे लिये यज्ञ की सामग्री जुटा दो। शक्तिशाली वीरों के संरक्षण में यज्ञिय अश्व छोड़ा जाय और उसके साथ प्रधान ऋत्विज् भी रहें।"
English translation coming soon.
sarayvāścottare tīre yajñabhūmirvidhīyatām ।
śāntayaścābhivardhantāṁ yathākalpaṁ yathāvidhi ॥
"सरयू के उत्तर तट पर यज्ञभूमि का निर्माण हो, शास्त्रोक्त विधि के अनुसार क्रमशः शान्तिकर्म — पुण्याहवाचन आदि का विस्तारपूर्वक अनुष्ठान किया जाय, जिससे विघ्नों का निवारण हो।"
English translation coming soon.
śakyaḥ kartumayaṁ yajñaḥ sarveṇāpi mahīkṣitā ।
nāparādho bhavet kaṣṭo yadyasmin kratusattame ॥
"यदि इस श्रेष्ठ यज्ञ में कष्टप्रद अपराध बन जाने का भय न हो तो सभी राजा इसका सम्पादन कर सकते हैं।"
English translation coming soon.
chidraṁ hi mṛgayante'tra vidvāṁso brahmarākṣasāḥ ।
vidhihīnasya yajñasya sadyaḥ kartā vinaśyati ॥
"परंतु ऐसा होना कठिन है; क्योंकि ये विद्वान् ब्रह्म-राक्षस यज्ञ में विघ्न डालने के लिये छिद्र ढूँढ़ा करते हैं। विधिहीन यज्ञ का अनुष्ठान करनेवाला यजमान तत्काल नष्ट हो जाता है।"
English translation coming soon.
tad yathā vidhipūrvaṁ me kratureṣa samāpyate ।
tathā vidhānaṁ kriyatāṁ samarthāḥ karaṇeṣviha ॥
"अतः मेरा यह यज्ञ जिस तरह विधिपूर्वक सम्पूर्ण हो सके वैसा उपाय किया जाय। तुम सब लोग ऐसे साधन प्रस्तुत करने में समर्थ हो।"
English translation coming soon.
tatheti ca tataḥ sarve mantriṇaḥ pratyapūjayan ।
pārthivendrasya tad vākyaṁ yathājñaptamakurvata ॥
तब "बहुत अच्छा" कहकर सभी मन्त्रियों ने राजराजेश्वर दशरथ के इस कथन का आदर किया और उनकी आज्ञा के अनुसार सारी व्यवस्था की।
English translation coming soon.
tato dvijāste dharmajñamastuvan pārthivarṣabham ।
anujñātāstataḥ sarve punarjagmuryathāgatam ॥
तत्पश्चात् उन ब्राह्मणों ने भी धर्मज्ञ नृपश्रेष्ठ दशरथ की प्रशंसा की और उनकी आज्ञा पाकर सब जैसे आये थे, वैसे ही फिर चले गये।
English translation coming soon.
gateṣu teṣu vipreṣu mantriṇastān narādhipaḥ ।
visarjayitvā svaṁ veśma praviveśa mahāmatiḥ ॥
उन ब्राह्मणों के चले जाने पर मन्त्रियों को भी विदा करके वे महाबुद्धिमान् नरेश अपने महल में गये।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे द्वादशः सर्गः ॥ १२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में बारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १२ ॥