अंगदेश में ऋष्यशृंग के आने तथा शान्ता के साथ विवाह होने के प्रसंग का कुछ विस्तार के साथ वर्णन
Ṛṣyaśṛṅga’s arrival in Aṅga and marriage to Śāntā, told at length
“ऋष्यशृंग और वर्षा”
॥ १ · १० · १३–३३ ॥
वनवर्धितो लोकस्यानभिज्ञस्तरुणः शृंगिमुनिर्ऋष्यशृंगोऽङ्गदेशं प्रविशति, तदागमनेन दीर्घानावृष्टिर्भिद्यते — कृष्णमेघेभ्यः प्रथमा प्रवृष्टिर्विदीर्णक्षेत्रेषु पतति, ग्रामीणा बाहूनुत्क्षिप्य मोदन्ते; आर्द्रहरितं जगत्, रजतवर्षा, सान्त्वनस्येन्द्रधनुः।
वन में पला, संसार से अनजान तरुण शृंगधारी मुनि ऋष्यशृंग अंगदेश में पाँव रखते हैं और उनके आते ही लम्बी अनावृष्टि टूट जाती है — काले मेघों से पहली भारी वर्षा फटी हुई सूखी धरती पर बरसती है, ग्रामीण बाँहें उठाकर हर्ष मनाते हैं; हरियाली लौटती, रजत-सी वर्षा, राहत का इन्द्रधनुष।
The innocent young hermit Rishyashringa, forest-raised and knowing nothing of the world, steps wondering into the kingdom of Anga — and at his coming the long drought breaks: the first heavy monsoon bursts from dark clouds over parched cracked fields, villagers raising their arms in joy as the silver rain streams down beneath a rainbow of relief.
sumantraścodito rājñā provācedaṁ vacastadā ।
yatharṣyaśṛṁgastvānīto yenopāyena mantribhiḥ ।
tanme nigaditaṁ sarvaṁ śṛṇu me mantribhiḥ saha ॥
राजा की आज्ञा पाकर उस समय सुमन्त्र ने इस प्रकार कहना आरम्भ किया — "राजन्! रोमपाद के मन्त्रियों ने ऋष्यशृंग को वहाँ जिस प्रकार और जिस उपाय से बुलाया था, वह सब मैं बता रहा हूँ। आप मन्त्रियोंसहित मेरी बात सुनिये।"
English translation coming soon.
romapādamuvācedaṁ sahāmātyaḥ purohitaḥ ।
upāyo nirapāyo'yamasmābhirabhicintitaḥ ॥
"उस समय अमात्योंसहित पुरोहित ने राजा रोमपाद से कहा — 'महाराज! हमलोगों ने एक उपाय सोचा है, जिसे काम में लाने से किसी भी विघ्न-बाधा के आने की सम्भावना नहीं है।'"
English translation coming soon.
ṛṣyaśṛṁgo vanacarastapaḥsvādhyāyasaṁyutaḥ ।
anabhijñastu nārīṇāṁ viṣayāṇāṁ sukhasya ca ॥
"ऋष्यशृंग मुनि सदा वन में ही रहकर तपस्या और स्वाध्याय में लगे रहते हैं। वे स्त्रियों को पहचानते तक नहीं हैं और विषयों के सुख से भी सर्वथा अनभिज्ञ हैं।"
English translation coming soon.
indriyārthairabhimatairnaracittapramāthibhiḥ ।
puramānāyayiṣyāmaḥ kṣipraṁ cādhyavasīyatām ॥
"हम मनुष्यों के चित्त को मथ डालनेवाले मनोवाञ्छित विषयों का प्रलोभन देकर उन्हें अपने नगर में ले आयेंगे; अतः इसके लिये शीघ्र प्रयत्न किया जाय।"
English translation coming soon.
gaṇikāstatra gacchantu rūpavatyaḥ svalaṁkṛtāḥ ।
pralobhya vividhopāyairāneṣyantīha satkṛtāḥ ॥
"यदि सुन्दर आभूषणों से विभूषित मनोहर रूपवाली वेश्याएँ वहाँ जायँ तो वे भाँति-भाँति के उपायों से उन्हें लुभाकर इस नगर में ले आयेंगी; अतः इन्हें सत्कारपूर्वक भेजना चाहिये।"
English translation coming soon.
śrutvā tatheti rājā ca pratyuvāca purohitam ।
purohito mantriṇaśca tadā cakruśca te tathā ॥
"यह सुनकर राजा ने पुरोहित को उत्तर दिया, 'बहुत अच्छा, आपलोग ऐसा ही करें।' आज्ञा पाकर पुरोहित और मन्त्रियों ने उस समय वैसी ही व्यवस्था की।"
English translation coming soon.
vāramukhyāstu tacchrutvā vanaṁ praviviśurmahat ।
āśramasyāvidūre'smin yatnaṁ kurvanti darśane ॥
"तब नगर की मुख्य-मुख्य वेश्याएँ राजा का आदेश सुनकर उस महान् वन में गयीं और मुनि के आश्रम से थोड़ी ही दूर पर ठहरकर उनके दर्शन का उद्योग करने लगीं।"
English translation coming soon.
ṛṣeḥ putrasya dhīrasya nityamāśramavāsinaḥ ।
pituḥ sa nityasaṁtuṣṭo nāticakrāma cāśramāt ॥
"मुनिकुमार ऋष्यशृंग बड़े ही धीर स्वभाव के थे। सदा आश्रम में ही रहा करते थे। उन्हें सर्वदा अपने पिता के पास रहने में ही अधिक सुख मिलता था। अतः वे कभी आश्रम के बाहर नहीं निकलते थे।"
English translation coming soon.
na tena janmaprabhṛti dṛṣṭapūrvaṁ tapasvinā ।
strī vā pumān vā yaccānyat sattvaṁ nagararāṣṭrajam ॥
"उन तपस्वी ऋषिकुमार ने जन्म से लेकर उस समय तक पहले कभी न तो कोई स्त्री देखी थी और न पिता के सिवा दूसरे किसी पुरुष का ही दर्शन किया था। नगर या राष्ट्र के गाँवों में उत्पन्न हुए दूसरे-दूसरे प्राणियों को भी वे नहीं देख पाये थे।"
English translation coming soon.
tataḥ kadācit taṁ deśamājagāma yadṛcchayā ।
vibhāṇḍakasutastatra tāścāpaśyad varāṁganāḥ ॥
"तदनन्तर एक दिन विभाण्डककुमार ऋष्यशृंग अकस्मात् घूमते-फिरते उस स्थान पर चले आये, जहाँ वे वेश्याएँ ठहरी हुई थीं। वहाँ उन्होंने उन सुन्दरी वनिताओं को देखा।"
English translation coming soon.
tāścitraveṣāḥ pramadā gāyantyo madhurasvaram ।
ṛṣiputramupāgamya sarvā vacanamabruvan ॥
"उन प्रमदाओं का वेष बड़ा ही सुन्दर और अद्भुत था। वे मीठे स्वरों में गा रही थीं। ऋषिकुमार को आया देख सभी उनके पास चली आयीं और इस प्रकार पूछने लगीं—"
English translation coming soon.
kastvaṁ kiṁ vartase brahman jñātumicchāmahe vayam ।
ekastvaṁ vijane dūre vane carasi śaṁsa naḥ ॥
"ब्रह्मन्! आप कौन हैं? क्या करते हैं? तथा इस निर्जन वन में आश्रम से इतनी दूर आकर अकेले क्यों विचर रहे हैं? यह हमें बताइये। हमलोग इस बात को जानना चाहती हैं।"
English translation coming soon.
adṛṣṭarūpāstāstena kāmyarūpā vane striyaḥ ।
hārdāttasya matirjātā ākhyātuṁ pitaraṁ svakam ॥
"ऋष्यशृंग ने वन में कभी स्त्रियों का रूप नहीं देखा था और वे स्त्रियाँ तो अत्यन्त कमनीय रूप से सुशोभित थीं; अतः उन्हें देखकर उनके मन में स्नेह उत्पन्न हो गया। इसलिये उन्होंने उनसे अपने पिता का परिचय देने का विचार किया।"
English translation coming soon.
pitā vibhāṇḍako'smākaṁ tasyāhaṁ suta aurasaḥ ।
ṛṣyaśṛṁga iti khyātaṁ nāma karma ca me bhuvi ॥
"वे बोले — 'मेरे पिता का नाम विभाण्डक मुनि है। मैं उनका औरस पुत्र हूँ। मेरा ऋष्यशृंग नाम और तपस्या आदि कर्म इस भूमण्डल में प्रसिद्ध है।'"
English translation coming soon.
ihāśramapado'smākaṁ samīpe śubhadarśanāḥ ।
kariṣye vo'tra pūjāṁ vai sarveṣāṁ vidhipūrvakam ॥
"'यहाँ पास ही मेरा आश्रम है। आपलोग देखने में परम सुन्दर हैं। (अथवा आपका दर्शन मेरे लिये शुभकारक है।) आप मेरे आश्रम पर चलें। वहाँ मैं आप सब लोगों की विधिपूर्वक पूजा करूँगा।'"
English translation coming soon.
ṛṣiputravacaḥ śrutvā sarvāsāṁ matirāsa vai ।
tadāśramapadaṁ draṣṭuṁ jagmuḥ sarvāstato'ṅganāḥ ॥
"ऋषिकुमार की यह बात सुनकर सब उनसे सहमत हो गयीं। फिर वे सब सुन्दरी स्त्रियाँ उनका आश्रम देखने के लिये वहाँ गयीं।"
English translation coming soon.
gatānāṁ tu tataḥ pūjāmṛṣiputraścakāra ha ।
idamarghyamidaṁ pādyamidaṁ mūlaṁ phalaṁ ca naḥ ॥
"वहाँ जाने पर ऋषिकुमार ने 'यह अर्घ्य है, यह पाद्य है तथा यह भोजन के लिये फल-मूल प्रस्तुत है' ऐसा कहते हुए उन सबका विधिवत् पूजन किया।"
English translation coming soon.
pratigṛhya tu tāṁ pūjāṁ sarvā eva samutsukāḥ ।
ṛṣerbhītāśca śīghraṁ tu gamanāya matiṁ dadhuḥ ॥
"ऋषि की पूजा स्वीकार करके वे सभी वहाँ से चली जाने को उत्सुक हुईं। उन्हें विभाण्डक मुनि का भय लग रहा था, इसलिये उन्होंने शीघ्र ही वहाँ से चली जाने का विचार किया।"
English translation coming soon.
asmākamapi mukhyāni phalānīmāni he dvija ।
gṛhāṇa vipra bhadraṁ te bhakṣayasva ca mā ciram ॥
"वे बोलीं — 'ब्रह्मन्! हमारे पास भी ये उत्तम-उत्तम फल हैं। विप्रवर! इन्हें ग्रहण कीजिये। आपका कल्याण हो। इन फलों को शीघ्र ही खा लीजिये, विलम्ब न कीजिये।'"
English translation coming soon.
tatastāstaṁ samāliṅgya sarvā harṣasamanvitāḥ ।
modakān pradadustasmai bhakṣyāṁśca vividhāñchubhān ॥
"ऐसा कहकर उन सबने हर्ष में भरकर ऋषि का आलिंगन किया और उन्हें खाने योग्य भाँति-भाँति के उत्तम पदार्थ तथा बहुत-सी मिठाइयाँ दीं।"
English translation coming soon.
tāni cāsvādya tejasvī phalānīti sma manyate ।
anāsvāditapūrvāṇi vane nityanivāsinām ॥
"उनका रसास्वाद करके उन तेजस्वी ऋषि ने समझा कि ये भी फल हैं; क्योंकि उस दिन के पहले उन्होंने कभी वैसे पदार्थ नहीं खाये थे। भला, सदा वन में रहनेवालों के लिये वैसी वस्तुओं के स्वाद लेने का अवसर ही कहाँ है?"
English translation coming soon.
āpṛcchya ca tadā vipraṁ vratacaryāṁ nivedya ca ।
gacchanti smāpadeśāttā bhītāstasya pituḥ striyaḥ ॥
"तत्पश्चात् उनके पिता विभाण्डक मुनि के डर से डरी हुई वे स्त्रियाँ अपने व्रत और अनुष्ठान की बात बता उन ब्राह्मणकुमार से पूछकर उसी बहाने वहाँ से चली गयीं।"
English translation coming soon.
gatāsu tāsu sarvāsu kāśyapasyātmajo dvijaḥ ।
asvasthahṛdayaścāsīd duḥkhācca parivartate ॥
"उन सबके चले जाने पर काश्यपकुमार ब्राह्मण ऋष्यशृंग मन-ही-मन व्याकुल हो उठे और बड़े दुःख से इधर-उधर टहलने लगे।"
English translation coming soon.
tato'paredyustaṁ deśamājagāma sa vīryavān ।
vibhāṇḍakasutaḥ śrīmān manasācintayanmuhuḥ ॥
manojñā yatra tā dṛṣṭā vāramukhyāḥ svalaṁkṛtāḥ ।
"तदनन्तर दूसरे दिन फिर मन से उन्हीं का बारम्बार चिन्तन करते हुए शक्तिशाली विभाण्डककुमार श्रीमान् ऋष्यशृंग उसी स्थान पर गये, जहाँ पहले दिन उन्होंने वस्त्र और आभूषणों से सजी हुई उन मनोहर रूपवाली वेश्याओं को देखा था।"
English translation coming soon.
dṛṣṭvaiva ca tato vipramāyāntaṁ hṛṣṭamānasāḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
upasṛtya tataḥ sarvāstāstamūcuridaṁ vacaḥ ।
ehyāśramapadaṁ saumya asmākamiti cābruvan ॥
"ब्राह्मण ऋष्यशृंग को आते देख तुरंत ही उन वेश्याओं का हृदय प्रसन्नता से खिल उठा। वे सब-की-सब उनके पास जाकर उनसे इस प्रकार कहने लगीं — 'सौम्य! आओ, आज हमारे आश्रम पर चलो।'"
English translation coming soon.
citrāṇyatra bahūni syurmūlāni ca phalāni ca ।
tatrāpyeṣa viśeṣeṇa vidhirhi bhavitā dhruvam ॥
"'यद्यपि यहाँ नाना प्रकार के फल-मूल बहुत मिलते हैं तथापि वहाँ भी निश्चय ही इन सबका विशेषरूप से प्रबन्ध हो सकता है।'"
English translation coming soon.
śrutvā tu vacanaṁ tāsāṁ sarvāsāṁ hṛdayaṁgamam ।
gamanāya matiṁ cakre taṁ ca ninyustathā striyaḥ ॥
"उन सबके मनोहर वचन सुनकर ऋष्यशृंग उनके साथ जाने को तैयार हो गये और वे स्त्रियाँ उन्हें अंगदेश में ले गयीं।"
English translation coming soon.
tatra cānīyamāne tu vipre tasmin mahātmani ।
vavarṣa sahasā devo jagat prahlādayaṁstadā ॥
"उन महात्मा ब्राह्मण के अंगदेश में आते ही इन्द्र ने सम्पूर्ण जगत् को प्रसन्न करते हुए सहसा पानी बरसाना आरम्भ कर दिया।"
English translation coming soon.
varṣeṇaivāgataṁ vipraṁ tāpasaṁ sa narādhipaḥ ।
pratyudgamya muniṁ prahvaḥ śirasā ca mahīṁ gataḥ ॥
"वर्षा से ही राजा को अनुमान हो गया कि वे तपस्वी ब्राह्मणकुमार आ गये। फिर बड़ी विनय के साथ राजा ने उनकी अगवानी की और पृथ्वी पर मस्तक टेककर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया।"
English translation coming soon.
arghyaṁ ca pradadau tasmai nyāyataḥ susamāhitaḥ ।
vavre prasādaṁ viprendrānmā vipraṁ manyurāviśet ॥
"फिर एकाग्रचित्त होकर उन्होंने ऋषि को अर्घ्य निवेदन किया तथा उन विप्रशिरोमणि से वरदान माँगा, 'भगवन्! आप और आपके पिताजी का कृपाप्रसाद मुझे प्राप्त हो।' ऐसा उन्होंने इसलिये किया कि कहीं कपटपूर्वक यहाँ तक लाये जाने का रहस्य जान लेने पर विप्रवर ऋष्यशृंग अथवा विभाण्डक मुनि के मन में मेरे प्रति क्रोध न हो।"
English translation coming soon.
antaḥpuraṁ praveśyāsmai kanyāṁ dattvā yathāvidhi ।
śāntāṁ śāntena manasā rājā harṣamavāpa saḥ ॥
"तत्पश्चात् ऋष्यशृंग को अन्तःपुर में ले जाकर उन्होंने शान्तचित्त से अपनी कन्या शान्ता का उनके साथ विधिपूर्वक विवाह कर दिया। ऐसा करके राजा को बड़ी प्रसन्नता हुई।"
English translation coming soon.
evaṁ sa nyavasat tatra sarvakāmaiḥ supūjitaḥ ।
ṛṣyaśṛṁgo mahātejāḥ śāntayā saha bhāryayā ॥
"इस प्रकार महातेजस्वी ऋष्यशृंग राजा से पूजित हो सम्पूर्ण मनोवाञ्छित भोग प्राप्त कर अपनी धर्मपत्नी शान्ता के साथ वहाँ रहने लगे।"
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे दशमः सर्गः ॥ १० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में दसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १० ॥