निशाकर मुनिका सम्पातिको सान्त्वना देते हुए उन्हें भावी श्रीरामचन्द्रजीके कार्यमें सहायता देनेके लिये जीवित रहनेका आदेश देना
evamuktvā muniśreṣṭhamarudaṁ bhṛśaduḥkhitaḥ।
atha dhyātvā muhūrtaṁ ca bhagavānidamabravīt॥
‘वानरो! उन मुनिश्रेष्ठ से ऐसा कहकर मैं बहुत दुःखी हो विलाप करने लगा। मेरी बात सुनकर थोड़ी देरतक ध्यान करने के बाद महर्षि भगवान् निशाकर बोले—
English translation coming soon.
pakṣau ca te prapakṣau ca punaranyau bhaviṣyataḥ।
cakṣuṣī caiva prāṇāśca vikramaśca balaṁ ca te॥
‘सम्पाते! चिन्ता न करो। तुम्हारे छोटे और बड़े दोनों तरह के पंख फिर नये निकल आयेंगे। आँखें भी ठीक हो जायँगी तथा खोयी हुई प्राणशक्ति, बल और पराक्रम—सब लौट आयेंगे
English translation coming soon.
purāṇe sumahatkāryaṁ bhaviṣyaṁ hi mayā śrutam।
dṛṣṭaṁ me tapasā caiva śrutvā ca viditaṁ mama॥
‘मैंने पुराण में आगे होनेवाले अनेक बड़े-बड़े कार्यों की बात सुनी है। सुनकर तपस्या के द्वारा भी मैंने उन सब बातों को प्रत्यक्ष किया और जाना है
English translation coming soon.
rājā daśaratho nāma kaścidikṣvākuvardhanaḥ।
tasya putro mahātejā rāmo nāma bhaviṣyati॥
‘इक्ष्वाकुवंश की कीर्ति बढ़ानेवाले कोई दशरथ नाम से प्रसिद्ध राजा होंगे। उनके एक महातेजस्वी पुत्र होंगे, जिनकी श्रीराम के नाम से प्रसिद्धि होगी
English translation coming soon.
araṇyaṁ ca saha bhrātrā lakṣmaṇena gamiṣyati।
tasminnarthe niyuktaḥ san pitrā satyaparākramaḥ॥
‘सत्यपराक्रमी श्रीरामचन्द्रजी अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वन में जायँगे; इसके लिये उन्हें पिता की ओर से आज्ञा प्राप्त होगी
English translation coming soon.
nairṛto rāvaṇo nāma tasya bhāryāṁ hariṣyati।
rākṣasendro janasthāne avadhyaḥ suradānavaiḥ॥
‘वनवास-काल में जनस्थान में रहते समय उनकी पत्नी सीता को राक्षसों का राजा रावण नामक असुर हर ले जायगा। वह देवताओं और दानवों के लिये भी अवध्य होगा
English translation coming soon.
sā ca kāmaiḥ pralobhyantī bhakṣyairbhojyaiśca maithilī।
na bhokṣyati mahābhāgā duḥkhamagnā yaśasvinī॥
‘मिथिलेशकुमारी सीता बड़ी ही यशस्विनी और सौभाग्यवती होगी। यद्यपि राक्षसराज की ओर से उसको तरह-तरह के भोगों और भक्ष्य-भोज्य आदि पदार्थों का प्रलोभन दिया जायगा, तथापि वह उन्हें स्वीकार नहीं करेगी और निरन्तर अपने पति के लिये चिन्तित होकर दुःख में डूबी रहेगी
English translation coming soon.
paramānnaṁ ca vaidehyā jñātvā dāsyati vāsavaḥ।
yadannamamṛtaprakhyaṁ surāṇāmapi durlabham॥
‘सीता राक्षस का अन्न नहीं ग्रहण करती—यह मालूम होने पर देवराज इन्द्र उसके लिये अमृत के समान खीर, जो देवताओं को दुर्लभ है, निवेदन करेंगे
English translation coming soon.
tadannaṁ maithilī prāpya vijñāyendrādidaṁ tviti।
agramuddhṛtya rāmāya bhūtale nirvapiṣyati॥
‘उस अन्न को इन्द्र का दिया हुआ जानकर जानकी उसे स्वीकार कर लेगी और सबसे पहले उसमें से अग्रभाग निकालकर श्रीरामचन्द्रजी के उद्देश्य से पृथ्वी पर रखकर अर्पण करेगी
English translation coming soon.
yadi jīvati me bhartā lakṣmaṇo vāpi devaraḥ।
devatvaṁ gacchatorvāpi tayorannamidaṁ tviti॥
‘उस समय वह इस प्रकार कहेगी—‘मेरे पति भगवान् श्रीराम तथा देवर लक्ष्मण यदि जीवित हों अथवा देवभाव को प्राप्त हो गये हों, यह अन्न उनके लिये समर्पित है’
English translation coming soon.
eṣyanti preṣitāstatra rāmadūtāḥ plavaṅgamāḥ।
ākhyeyā rāmamahiṣī tvayā tebhyo vihaṅgama॥
‘सम्पाते! रघुनाथजी के भेजे हुए उनके दूत वानर यहाँ सीता का पता लगाते हुए आयेंगे। उन्हें तुम श्रीराम की महारानी सीता का पता बताना
English translation coming soon.
sarvathā tu na gantavyamīdṛśaḥ kva gamiṣyasi।
deśakālau pratīkṣasva pakṣau tvaṁ pratipatsyase॥
‘यहाँ से किसी तरह कभी दूसरी जगह न जाना। ऐसी दशा में तुम जाओगे भी कहाँ। देश और काल की प्रतीक्षा करो। तुम्हें फिर नये पंख प्राप्त हो जायँगे
English translation coming soon.
utsaheyamahaṁ kartumadyaiva tvāṁ sapakṣakam।
ihasthastvaṁ hi lokānāṁ hitaṁ kāryaṁ kariṣyasi॥
‘यद्यपि मैं आज ही तुम्हें पंखयुक्त कर सकता हूँ; फिर भी इसलिये ऐसा नहीं करता कि यहाँ रहने पर तुम संसार के लिये हितकर कार्य कर सकोगे
English translation coming soon.
tvayāpi khalu tat kāryaṁ tayośca nṛpaputrayoḥ।
brāhmaṇānāṁ gurūṇāṁ ca munīnāṁ vāsavasya ca॥
‘तुम भी उन दोनों राजकुमारों के कार्य में सहायता करना। वह कार्य केवल उन्हींका नहीं, समस्त ब्राह्मणों, गुरुजनों, मुनियों और देवराज इन्द्र का भी है
English translation coming soon.
icchāmyahamapi draṣṭuṁ bhrātarau rāmalakṣmaṇau।
necche ciraṁ dhārayituṁ prāṇāṁstyakṣye kalevaram।
maharṣistvabravīdevaṁ dṛṣṭatattvārthadarśanaḥ॥
‘यद्यपि मैं भी उन दोनों भाइयों का दर्शन करना चाहता हूँ; परंतु अधिक कालतक इन प्राणों को धारण करने की इच्छा नहीं है। अतः वह समय आने से पहले ही मैं प्राणों को त्याग दूँगा’ ऐसा उन तत्त्वदर्शी महर्षि ने मुझे कहा था’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे द्विषष्टितमः सर्गः॥ ६२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें बासठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ६२ ॥