सम्पातिका निशाकर मुनिको अपने पंखके जलनेका कारण बताना
tatastad dāruṇaṁ karma duṣkaraṁ sahasā kṛtam।
ācacakṣe muneḥ sarvaṁ sūryānugamanaṁ tathā॥
‘उनके इस प्रकार पूछने पर मैंने बिना सोचे-समझे सूर्य का अनुगमनरूप जो दुष्कर एवं दारुण कार्य किया था, वह सब उन्हें बताया
English translation coming soon.
bhagavan vraṇayuktatvāllajjayā cākulendriyaḥ।
pariśrānto na śakromi vacanaṁ paribhāṣitum॥
‘मैंने कहा—‘भगवन्! मेरे शरीर में घाव हो गया है तथा मेरी इन्द्रियाँ लज्जा से व्याकुल हैं, इसलिये अधिक कष्ट पाने के कारण मैं अच्छी तरह बात भी नहीं कर सकता
English translation coming soon.
ahaṁ caiva jaṭāyuśca saṁgharṣād garvamohitau।
ākāśaṁ patitau dūrājjijñāsantau parākramam॥
‘मैं और जटायु दोनों ही गर्व से मोहित हो रहे थे; अतः अपने पराक्रम की थाह लगाने के लिये हम दोनों दूरतक पहुँचने के उद्देश्य से उड़ने लगे
English translation coming soon.
kailāsaśikhare baddhvā munīnāmagrataḥ paṇam।
raviḥ syādanuyātavyo yāvadastaṁ mahāgirim॥
‘कैलास पर्वत के शिखर पर मुनियों के सामने हम दोनों ने यह शर्त बदी थी कि सूर्य जबतक अस्ताचल पर जायँ, उसके पहले ही हम दोनों को उनके पास पहुँच जाना चाहिये
English translation coming soon.
apyāvāṁ yugapat prāptāvapaśyāva mahītale।
rathacakrapramāṇāni nagarāṇi pṛthak pṛthak॥
‘यह निश्चय करके हम साथ ही आकाश में जा पहुँचे। वहाँ से पृथ्वी के भिन्न-भिन्न नगर में हम रथ के पहिये के बराबर दिखायी देते थे
English translation coming soon.
kvacid vāditraghoṣaśca kvacid bhūṣaṇaniḥsvanaḥ।
gāyantīḥ smāṅganā bahvīḥ paśyāvo raktavāsasaḥ॥
‘ऊपर के लोकों में कहीं वाद्यों का मधुर घोष हो रहा था, कहीं आभूषणों की झनकारें सुनायी पड़ती थीं और कहीं लाल रंग की साड़ी पहने बहुत-सी सुन्दरियाँ गीत गा रही थीं, जिन्हें हम दोनों ने अपनी आँखों देखा था
English translation coming soon.
tūrṇamutpatya cākāśamādityapadamāsthitau।
āvāmālokayāvastad vanaṁ śādvalasaṁsthitam॥
‘उससे भी ऊँचे उड़कर हम तुरंत सूर्य के मार्ग पर जा पहुँचे। वहाँ से नीचे दृष्टि डालकर जब दोनों ने देखा, तब यहाँ के जंगल हरी-हरी घास की तरह दिखायी देते थे
English translation coming soon.
upalairiva saṁchannā dṛśyate bhūḥ śiloccayaiḥ।
āpagābhiśca saṁvītā sūtrairiva vasuṁdharā॥
‘पर्वतों के कारण यह भूमि ऐसी जान पड़ती थी, मानो इसपर पत्थर बिछाये गये हों और नदियों से ढकी हुई भूमि ऐसी लगती थी, मानो उसमें सूत के धागे लपेटे गये हों
English translation coming soon.
himavāṁścaiva vindhyaśca meruśca sumahāgiriḥ।
bhūtale samprakāśante nāgā iva jalāśaye॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tīvraḥ svedaśca khedaśca bhayaṁ cāsīt tadāvayoḥ।
samāviśata mohaśca tato mūrcchā ca dāruṇā॥
‘भूतल पर हिमालय, मेरु और विन्ध्य आदि बड़े-बड़े पर्वत तालाब में खड़े हुए हाथियों के समान प्रतीत होते थे। उस समय हम दोनों भाइयों के शरीर से बहुत पसीना निकलने लगा। हमें बड़ी थकावट मालूम हुई। फिर तो हमारे ऊपर भय, मोह और भयानक मूर्च्छा ने अधिकार जमा लिया
English translation coming soon.
na ca dig jñāyate yāmyā na cāgneyī na vāruṇī।
yugānte niyato loko hato dagdha ivāgninā॥
‘उस समय न दक्षिण दिशा का ज्ञान होता था, न अग्निकोण अथवा पश्चिम आदि दिशा का ही। यद्यपि यह जगत् नियमितरूप से स्थित था, तथापि उस समय मानो युगान्तकाल में अग्नि से दग्ध हो गया हो, इस प्रकार नष्टप्राय दिखायी देता था
English translation coming soon.
manaśca me hataṁ bhūyaścakṣuḥ prāpya tu saṁśrayam।
yatnena mahatā hyasmin manaḥ saṁdhāya cakṣuṣī॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yatnena mahatā bhūyo bhāskaraḥ pratilokitaḥ।
tulyapṛthvīpramāṇena bhāskaraḥ pratibhāti nau॥
‘मेरा मन नेत्ररूपी आश्रय को पाकर उसके साथ ही हतप्राय हो गया—सूर्य के तेज से उसकी दर्शन-शक्ति लुप्त हो गयी। तदनन्तर महान् प्रयास करके मैंने पुनः मन और नेत्रों को सूर्यदेव में लगाया। इस प्रकार विशेष प्रयत्न करने पर फिर सूर्यदेव का दर्शन हुआ। वे हमें पृथ्वी के बराबर ही जान पड़ते थे
English translation coming soon.
jaṭāyurmāmanāpṛcchya nipapāta mahīṁ tataḥ।
taṁ dṛṣṭvā tūrṇamākāśādātmānaṁ muktavānaham॥
‘जटायु मुझसे पूछे बिना ही पृथ्वी पर उतर पड़ा। उसे नीचे जाते देख मैंने भी तुरंत अपने-आपको आकाश से नीचे की ओर छोड़ दिया
English translation coming soon.
pakṣābhyāṁ ca mayā gupto jaṭāyurna pradahyata।
pramādāt tatra nirdagdhaḥ patan vāyupathādaham॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
āśaṅke taṁ nipatitaṁ janasthāne jaṭāyuṣam।
ahaṁ tu patito vindhye dagdhapakṣo jaḍīkṛtaḥ॥
‘मैंने अपने दोनों पंखों से जटायु को ढक लिया था, इसलिये वह जल न सका। मैं ही असावधानी के कारण वहाँ जल गया। वायु के पथ से नीचे गिरते समय मुझे ऐसा संदेह हुआ कि जटायु जनस्थान में गिरा है; परंतु मैं इस विन्ध्यपर्वत पर गिरा था। मेरे दोनों पंख जल गये थे, इसलिये यहाँ जडवत् हो गया
English translation coming soon.
rājyācca hīno bhrātrā ca pakṣābhyāṁ vikrameṇa ca।
sarvathā martumevecchan patiṣye śikharād gireḥ॥
‘राज्य से भ्रष्ट हुआ, भाई से बिछुड़ गया और पंख तथा पराक्रम से भी हाथ धो बैठा। अब मैं सर्वथा मरने की ही इच्छा से इस पर्वतशिखर से नीचे गिरूँगा’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे एकषष्टितमः सर्गः॥ ६१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें इकसठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ६१ ॥