सम्पातिकी आत्मकथा
tataḥ kṛtodakaṁ snātaṁ taṁ gṛdhraṁ hariyūthapāḥ।
upaviṣṭā girau ramye parivārya samantataḥ॥
गृध्रराज सम्पाति अपने भाई को जलाञ्जलि देकर जब स्नान कर चुके, तब उस रमणीय पर्वत पर वे समस्त वानरयूथपति उन्हें चारों ओर से घेरकर बैठ गये
English translation coming soon.
tamaṅgadamupāsīnaṁ taiḥ sarvairharibhirvṛtam।
janitapratyayo harṣāt sampātiḥ punarabravīt॥
उन समस्त वानरों से घिरे हुए अङ्गद उनके पास बैठे थे। सम्पाति ने सबके हृदय में अपनी ओर से विश्वास पैदा कर दिया था। वे हर्षोत्फुल्ल होकर फिर इस प्रकार कहने लगे—
English translation coming soon.
kṛtvā niḥśabdamekāgrāḥ śṛṇvantu harayo mama।
tathyaṁ saṁkīrtayiṣyāmi yathā jānāmi maithilīm॥
‘सब वानर एकाग्रचित्त एवं मौन होकर मेरी बात सुनो। मैं मिथिलेशकुमारी को जिस प्रकार जानता हूँ, वह सारा प्रसङ्ग ठीक-ठीक बता रहा हूँ
English translation coming soon.
asya vindhyasya śikhare patito'smi purānagha।
sūryatāpaparītāṅgo nirdagdhaḥ sūryaraśmibhiḥ॥
‘निष्पाप अङ्गद! प्राचीन काल में मैं सूर्य की किरणों से झुलसकर इस विन्ध्यपर्वत के शिखर पर गिरा था। उस समय मेरे सारे अङ्ग सूर्य के प्रचण्ड ताप से संतप्त हो रहे थे
English translation coming soon.
labdhasaṁjñastu ṣaḍrātrād vivaśo vihvalanniva।
vīkṣamāṇo diśaḥ sarvā nābhijānāmi kiṁcana॥
‘छः रातें बीतने पर जब मुझे होश हुआ और मैं विवश एवं विह्वल-सा होकर सम्पूर्ण दिशाओं की ओर देखने लगा, तब सहसा किसी भी वस्तु को मैं पहचान न सका
English translation coming soon.
tatastu sāgarān śailān nadīḥ sarvāḥ sarāṁsi ca।
vanāni ca pradeśāṁśca nirīkṣya matirāgatā॥
‘तदनन्तर धीरे-धीरे समुद्र, पर्वत, समस्त नदी, सरोवर, वन और यहाँ के विभिन्न प्रदेशों पर दृष्टि डाली, तब मेरी स्मरण-शक्ति लौटी
English translation coming soon.
hṛṣṭapakṣigaṇākīrṇaḥ kandarodarakūṭavān।
dakṣiṇasyodadhestīre vindhyo'yamiti niścitaḥ॥
‘फिर मैंने निश्चय किया कि यह दक्षिण समुद्र के तट पर स्थित विन्ध्यपर्वत है, जो हर्षोत्फुल्ल विहंगमों के समुदाय से व्याप्त है। यहाँ बहुत-सी कन्दराएँ, गुफाएँ और शिखर हैं
English translation coming soon.
āsīccātrāśramaṁ puṇyaṁ surairapi supūjitam।
ṛṣirniśākaro nāma yasminnugratapā'bhavat॥
‘पूर्वकाल में यहाँ एक पवित्र आश्रम था, जिसका देवता भी बड़ा सम्मान करते थे। उस आश्रम में निशाकर (चन्द्रमा) नामधारी एक ऋषि रहते थे, जो बड़े ही उग्र तपस्वी थे
English translation coming soon.
aṣṭau varṣasahasrāṇi tenāsminnṛṣiṇā girau।
vasato mama dharmajñe svargate tu niśākare॥
‘वे धर्मज्ञ निशाकर मुनि अब स्वर्गवासी हो चुके हैं। उन महर्षि के बिना इस पर्वत पर रहते हुए मेरे आठ हजार वर्ष बीत गये
English translation coming soon.
avatīrya ca vindhyāgrāt kṛcchreṇa viṣamācchanaiḥ।
tīkṣṇadarbhā vasumatīṁ duḥkhena punarāgataḥ॥
‘होश में आने के बाद मैं इस पर्वत के नीचे-ऊँचे शिखर से धीरे-धीरे बड़े कष्ट के साथ भूमि पर उतरा, उस समय ऐसे स्थान पर आ पहुँचा, जहाँ तीखे कुश उगे हुए थे। फिर वहाँ से भी कष्ट सहन करता हुआ आगे बढ़ा
English translation coming soon.
tamṛṣiṁ draṣṭukāmo'smi duḥkhenābhyāgato bhṛśam।
jaṭāyuṣā mayā caiva bahuśo'dhigato hi saḥ॥
‘मैं उन महर्षि का दर्शन करना चाहता था, इसीलिये अत्यन्त कष्ट उठाकर वहाँ गया था। इसके पहले मैं और जटायु दोनों कई बार उनसे मिल चुके थे
English translation coming soon.
tasyāśramapadābhyāśe vavurvātāḥ sugandhinaḥ।
vṛkṣo nāpuṣpitaḥ kaścidaphalo vā na dṛśyate॥
‘उनके आश्रम के समीप सदा सुगन्धित वायु चलती थी। वहाँ का कोई भी वृक्ष फल अथवा फूल से रहित नहीं देखा जाता था
English translation coming soon.
upetya cāśramaṁ puṇyaṁ vṛkṣamūlamupāśritaḥ।
draṣṭukāmaḥ pratīkṣe ca bhagavantaṁ niśākaram॥
‘उस पवित्र आश्रम पर पहुँचकर मैं एक वृक्ष के नीचे ठहर गया और भगवान् निशाकर के दर्शन की इच्छा से उनके आने की प्रतीक्षा करने लगा
English translation coming soon.
atha paśyāmi dūrasthamṛṣiṁ jvalitatejasam।
kṛtābhiṣekaṁ durdharṣamupāvṛttamudaṅmukham॥
‘थोड़ी ही देर में महर्षि मुझे दूर से आते दिखायी दिये। वे अपने तेज से दिप रहे थे और स्नान करके उत्तर की ओर लौटे आ रहे थे। उनका तिरस्कार करना किसी के लिये भी कठिन था
English translation coming soon.
tamṛkṣāḥ sumṛgā vyāghrāḥ siṁhā nānāsarīsṛpāḥ।
parivāryopagacchanti dātāraṁ prāṇino yathā॥
‘अनेकानेक रीछ, हरिन, सिंह, बाघ और नाना प्रकार के सर्प उन्हें इस प्रकार घेरे आ रहे थे, जैसे याचना करनेवाले प्राणी दाता को घेरकर चलते हैं
English translation coming soon.
tataḥ prāptamṛṣiṁ jñātvā tāni sattvāni vai yayuḥ।
praviṣṭe rājani yathā sarvaṁ sāmātyakaṁ balam॥
‘ऋषि को आश्रम पर आया जान वे सभी प्राणी लौट गये। ठीक उसी तरह, जैसे राजा के अपने महल में चले जाने पर मन्त्रीसहित सारी सेना अपने-अपने विश्रामस्थान को लौट जाती है
English translation coming soon.
ṛṣistu dṛṣṭvā māṁ tuṣṭaḥ praviṣṭaścāśramaṁ punaḥ।
muhūrtamātrānnirgamya tataḥ kāryamapṛcchata॥
‘ऋषि मुझे देखकर बड़े प्रसन्न हुए और अपने आश्रम में प्रवेश करके पुनः दो ही घड़ी में बाहर निकल आये। फिर पास आकर उन्होंने मेरे आने का प्रयोजन पूछा—
English translation coming soon.
saumya vaikalyatāṁ dṛṣṭvā romṇāṁ te nāvagamyate।
agnidagdhāvimau pakṣau prāṇāścāpi śarīrake॥
‘वे बोले—‘सौम्य! तुम्हारे रोएँ गिर गये और दोनों पंख जल गये हैं। इसका कारण नहीं जान पड़ता। इतने पर भी तुम्हारे शरीर में प्राण टिके हुए हैं
English translation coming soon.
gṛdhrau dvau dṛṣṭapūrvau me mātariśvasamau jave।
gṛdhrāṇāṁ caiva rājānau bhrātarau kāmarūpiṇau॥
‘मैंने पहले वायु के समान वेगशाली दो गीधों को देखा है। वे दोनों परस्पर भाई और इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले थे। साथ ही वे गीधों के राजा भी थे
English translation coming soon.
jyeṣṭho'vitastvaṁ sampāte jaṭāyuranujastava।
mānuṣaṁ rūpamāsthāya gṛhṇītāṁ caraṇau mama॥
‘सम्पाते! मैं तुम्हें पहचान गया। तुम उन दो भाइयों में से बड़े हो। जटायु तुम्हारा छोटा भाई था। तुम दोनों मनुष्यरूप धारण करके मेरा चरण-स्पर्श किया करते थे
English translation coming soon.
kiṁ te vyādhisamutthānaṁ pakṣayoḥ patanaṁ katham।
daṇḍo vāyaṁ dhṛtaḥ kena sarvamākhyāhi pṛcchataḥ॥
‘यह तुम्हें कौन-सा रोग लग गया है। तुम्हारे दोनों पंख कैसे गिर गये? किसी ने दण्ड तो नहीं दिया है? मैं जो कुछ पूछता हूँ, वह सब तुम स्पष्टरूप से कहो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षष्टितमः सर्गः॥ ६० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें साठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ६० ॥