सुग्रीवका श्रीरामको सीताजीके आभूषण दिखाना तथा श्रीरामका शोक एवं रोषपूर्ण वचन
punarevābravīt prīto rāghavaṁ raghunandanam।
ayamākhyāti te rāma sacivo mantrisattamaḥ॥
hanumān yannimittaṁ tvaṁ nirjanaṁ vanamāgataḥ।
सुग्रीव ने पुनः प्रसन्नतापूर्वक रघुकुलनन्दन श्रीरामचन्द्रजी से कहा—‘श्रीराम! मेरे मन्त्रियों में श्रेष्ठ सचिव ये हनुमान्जी आपके विषय में वह सारा वृत्तान्त बता चुके हैं, जिसके कारण आपको इस निर्जन वन में आना पड़ा है
English translation coming soon.
lakṣmaṇena saha bhrātrā vasataśca vane tava॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rakṣasāpahṛtā bhāryā maithilī janakātmajā।
tvayā viyuktā rudatī lakṣmaṇena ca dhīmatā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
antaraṁ prepsunā tena hatvā gṛdhraṁ jaṭāyuṣam।
bhāryāviyogajaṁ duḥkhaṁ prāpitastena rakṣasā॥
‘अपने भाई लक्ष्मण के साथ जब आप वन में निवास करते थे, उस समय राक्षस रावण ने आपकी पत्नी मिथिलेशकुमारी जनकनन्दिनी सीता को हर लिया। उस वेला में आप उनसे अलग थे और बुद्धिमान् लक्ष्मण भी उन्हें अकेली छोड़कर चले गये थे। राक्षस इसी अवसर की प्रतीक्षा में था। उसने गीध जटायु का वध करके रोती हुई सीता का अपहरण किया है। इस प्रकार उस राक्षस ने आपको पत्नी-वियोग के कष्ट में डाल दिया है
English translation coming soon.
bhāryāviyogajaṁ duḥkhaṁ nacirāt tvaṁ vimokṣyase।
ahaṁ tāmānayiṣyāmi naṣṭāṁ vedaśrutīmiva॥
‘परंतु इस पत्नी-वियोग के दुःख से आप शीघ्र ही मुक्त हो जायँगे। मैं राक्षसद्वारा हरी गयी वेदवाणी के समान आपकी पत्नी को वापस ला दूँगा
English translation coming soon.
rasātale vā vartantīṁ vartantīṁ vā nabhastale।
ahamānīya dāsyāmi tava bhāryāmariṁdama॥
‘शत्रुदमन श्रीराम! आपकी भार्या सीता पाताल में हों या आकाश में, मैं उन्हें ढूँढ़ लाकर आपकी सेवा में समर्पित कर दूँगा
English translation coming soon.
idaṁ tathyaṁ mama vacastvamavehi ca rāghava।
na śakyā sā jarayitumapi sendraiḥ surāsuraiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tava bhāryā mahābāho bhakṣyaṁ viṣakṛtaṁ yathā।
tyaja śokaṁ mahābāho tāṁ kāntāmānayāmi te॥
‘रघुनन्दन! आप मेरी इस बात को सत्य मानें। महाबाहो! आपकी पत्नी जहर मिलाये हुए भोजन की भाँति दूसरों के लिये अग्राह्य है। इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता और असुर भी उन्हें पचा नहीं सकते। आप शोक त्याग दीजिये। मैं आपकी प्राणवल्लभा को अवश्य ला दूँगा
English translation coming soon.
anumānāt tu jānāmi maithilī sā na saṁśayaḥ।
hiyamāṇā mayā dṛṣṭā rakṣasā raudrakarmaṇā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
krośantī rāmarāmeti lakṣmaṇeti ca visvaram।
sphurantī rāvaṇasyāṅke pannagendravadhūryathā॥
‘एक दिन मैंने देखा, भयंकर कर्म करनेवाला कोई राक्षस किसी स्त्री को लिये जा रहा है। मैं अनुमान से समझता हूँ वे मिथिलेशकुमारी सीता ही रही होंगी, इसमें संशय नहीं है; क्योंकि वे टूटे हुए स्वर में ‘हा राम! हा राम! हा लक्ष्मण!’ पुकारती हुई रो रही थीं तथा रावण की गोद में नागराज की वधू (नागिन) की भाँति छटपटाती हुई प्रकाशित हो रही थीं
English translation coming soon.
ātmanā pañcamaṁ māṁ hi dṛṣṭvā śailatale sthitam।
uttarīyaṁ tayā tyaktaṁ śubhānyābharaṇāni ca॥
‘चार मन्त्रियोंसहित पाँचवाँ मैं इस शैल-शिखर पर बैठा हुआ था। मुझे देखकर देवी सीता ने अपनी चादर और कई सुन्दर आभूषण ऊपर से गिराये
English translation coming soon.
tānyasmābhirgṛhītāni nihitāni ca rāghava।
ānayiṣyāmyahaṁ tāni pratyabhijñātumarhasi॥
‘रघुनन्दन! वे सब वस्तुएँ हमलोगों ने लेकर रख ली हैं। मैं अभी उन्हें लाता हूँ, आप उन्हें पहचान सकते हैं’
English translation coming soon.
tamabravīt tato rāmaḥ sugrīvaṁ priyavādinam।
ānayasva sakhe śīghraṁ kimarthaṁ pravilambase॥
तब श्रीराम ने यह प्रिय संवाद सुनानेवाले सुग्रीव से कहा—‘सखे! शीघ्र ले आओ, क्यों विलम्ब करते हो?’
English translation coming soon.
evamuktastu sugrīvaḥ śailasya gahanāṁ guhām।
praviveśa tataḥ śīghraṁ rāghavapriyakāmyayā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
uttarīyaṁ gṛhītvā tu sa tānyābharaṇāni ca।
idaṁ paśyeti rāmāya darśayāmāsa vānaraḥ॥
उनके ऐसा कहने पर सुग्रीव शीघ्र ही श्रीरामचन्द्रजी का प्रिय करने की इच्छा से पर्वत की एक गहन गुफा में गये और चादर तथा वे आभूषण लेकर निकल आये। बाहर आकर वानरराज ने ‘लीजिये, यह देखिये’ ऐसा कहकर श्रीराम को वे सारे आभूषण दिखाये
English translation coming soon.
tato gṛhītvā vāsastu śubhānyābharaṇāni ca।
abhavad bāṣpasaṁruddho nīhāreṇeva candramāḥ॥
उन वस्त्र और सुन्दर आभूषणों को लेकर श्रीरामचन्द्रजी कुहासे से ढके हुए चन्द्रमा की भाँति आँसुओं से अवरुद्ध हो गये
English translation coming soon.
sītāsnehapravṛttena sa tu bāṣpeṇa dūṣitaḥ।
hā priyeti rudan dhairyamutsṛjya nyapatat kṣitau॥
सीता के स्नेहवश बहते हुए आँसुओं से उनका मुख और वक्षःस्थल भीगने लगे। वे ‘हा प्रिये!’ ऐसा कहकर रोने लगे और धैर्य छोड़कर पृथ्वी पर गिर पड़े
English translation coming soon.
hṛdi kṛtvā sa bahuśastamalaṁkāramuttamam।
niśaśvāsa bhṛśaṁ sarpo bilastha iva roṣitaḥ॥
उन उत्तम आभूषणों को बारम्बार हृदय से लगाकर वे बिल में बैठे हुए रोष में भरे सर्प की भाँति जोर-जोर से साँस लेने लगे
English translation coming soon.
avicchinnāśruvegastu saumitriṁ prekṣya pārśvataḥ।
paridevayituṁ dīnaṁ rāmaḥ samupacakrame॥
उनके आँसुओं का वेग रुकता ही नहीं था। अपने पास खड़े हुए सुमित्राकुमार लक्ष्मण की ओर देखकर श्रीराम दीनभाव से विलाप करते हुए बोले—
English translation coming soon.
paśya lakṣmaṇa vaidehyā saṁtyaktaṁ hiyamāṇayā।
uttarīyamidaṁ bhūmau śarīrād bhūṣaṇāni ca॥
‘लक्ष्मण! देखो, राक्षस के द्वारा हरी जाती हुई विदेहनन्दिनी सीता ने यह चादर और ये गहने अपने शरीर से उतारकर पृथ्वी पर डाल दिये थे
English translation coming soon.
śādvalinyāṁ dhruvaṁ bhūmyāṁ sītayā hiyamāṇayā।
utsṛṣṭaṁ bhūṣaṇamidaṁ tathā rūpaṁ hi dṛśyate॥
‘निशाचर के द्वारा अपहत होती हुई सीता के द्वारा त्यागे गये ये आभूषण निश्चय ही घासवाली भूमि पर गिरे होंगे; क्योंकि इनका रूप ज्यों-का-त्यों दिखायी देता है—ये टूटे-फूटे नहीं हैं’
English translation coming soon.
evamuktastu rāmeṇa lakṣmaṇo vākyamabravīt।
nāhaṁ jānāmi keyūre nāhaṁ jānāmi kuṇḍale॥
nūpure tvabhijānāmi nityaṁ pādābhivandanāt।
श्रीराम के ऐसा कहने पर लक्ष्मण बोले—‘भैया! मैं इन बाजूबंदों को तो नहीं जानता और न इन कुण्डलों को ही समझ पाता हूँ कि किसके हैं; परंतु प्रतिदिन भाभी के चरणों में प्रणाम करने के कारण मैं इन दोनों नूपुरों को अवश्य पहचानता हूँ’
English translation coming soon.
tatastu rāghavo vākyaṁ sugrīvamidamabravīt॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
brūhi sugrīva kaṁ deśaṁ hiyantīṁ lakṣitā tvayā।
rakṣasā raudrarūpeṇa mama prāṇapriyā hṛtā॥
तब श्रीरघुनाथजी सुग्रीव से इस प्रकार बोले—‘सुग्रीव! तुमने तो देखा है, वह भयंकर रूपधारी राक्षस मेरी प्राणप्यारी सीता को किस दिशा की ओर ले गया है, यह बताओ
English translation coming soon.
kva vā vasati tad rakṣo mahad vyasanadaṁ mama।
yannimittamahaṁ sarvān nāśayiṣyāmi rākṣasān॥
‘मुझे महान् संकट देनेवाला वह राक्षस कहाँ रहता है? मैं केवल उसीके अपराध के कारण समस्त राक्षसों का विनाश कर डालूँगा
English translation coming soon.
haratā maithilīṁ yena māṁ ca roṣayatā dhruvam।
ātmano jīvitāntāya mṛtyudvāramapāvṛtam॥
‘उस राक्षस ने मैथिली का अपहरण करके मेरा रोष बढ़ाकर निश्चय ही अपने जीवन का अन्त करने के लिये मौत का दरवाजा खोल दिया है
English translation coming soon.
mama dayitatamā hṛtā vanād
rajanicareṇa vimathya yena sā।
kathaya mama ripuṁ tamadya vai
plavagapate yamasaṁnidhiṁ nayāmi॥
‘वानरराज! जिस निशाचर ने मुझे धोखे में डालकर मेरा अपमान करके मेरी प्रियतमा का वन से अपहरण किया है, वह मेरा घोर शत्रु है। तुम उसका पता बताओ। मैं अभी उसे यमराज के पास पहुँचाता हूँ’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षष्ठः सर्गः॥ ६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें छठा सर्ग पूरा हुआ॥ ६ ॥