अङ्गदसहित वानरोंका प्रायोपवेशन
śrutvā hanumato vākyaṁ praśritaṁ dharmasaṁhitam।
svāmisatkārasaṁyuktamaṅgado vākyamabravīt॥
हनुमान्जी का वचन विनययुक्त, धर्मानुकूल और स्वामी के प्रति सम्मान से युक्त था। उसे सुनकर अङ्गद ने कहा—
English translation coming soon.
sthairyamātmamanaḥśaucamānṛśaṁsyamathārjavam।
vikramaścaiva dhairyaṁ ca sugrīve nopapadyate॥
‘कपिश्रेष्ठ! राजा सुग्रीव में स्थिरता, शरीर और मन की पवित्रता, क्रूरता का अभाव, सरलता, पराक्रम और धैर्य है—यह मान्यता ठीक नहीं जान पड़ती
English translation coming soon.
bhrāturjyeṣṭhasya yo bhāryāṁ jīvato mahiṣīṁ priyām।
dharmeṇa mātaraṁ yastu svīkaroti jugupsitaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kathaṁ sa dharmaṁ jānīte yena bhrātrā durātmanā।
yuddhāyābhiniyuktena bilasya pihitaṁ mukham॥
‘जिसने अपने बड़े भाई के जीते-जी उनकी प्यारी महारानी को, जो धर्मतः उसकी माता के समान थी, कुत्सित भावना से ग्रहण कर लिया था, वह धर्म को जानता है, यह कैसे कहा जा सकता है? जिस दुरात्मा ने युद्ध के लिये जाते हुए भाई के द्वारा बिल की रक्षा के कार्य में नियुक्त होने पर भी पत्थर से उसका मुँह बंद कर दिया, वह कैसे धर्मज्ञ माना जा सकता है?
English translation coming soon.
satyāt pāṇigṛhītaśca kṛtakarmā mahāyaśāḥ।
vismṛto rāghavo yena sa kasya sukṛtaṁ smaret॥
‘जिन्होंने सत्य को साक्षी देकर उसका हाथ पकड़ा और पहले ही उसका कार्य सिद्ध कर दिया, उन महायशस्वी भगवान् श्रीराम को ही जब उसने भुला दिया, तब दूसरे किसके उपकार को वह याद रख सकता है?
English translation coming soon.
lakṣmaṇasya bhayeneha nādharmabhayabhīruṇā।
ādiṣṭā mārgituṁ sītā dharmastasmin kathaṁ bhavet॥
‘जिसने अधर्म के भय से डरकर नहीं, लक्ष्मण के ही भय से भीत हो हमलोगों को सीता की खोज के लिये भेजा है, उसमें धर्म की सम्भावना कैसे हो सकती है?
English translation coming soon.
tasmin pāpe kṛtaghne tu smṛtibhinne calātmani।
āryaḥ ko viśvasejjātu tatkulīno viśeṣataḥ॥
‘उस पापी, कृतघ्न, स्मरण-शक्ति से हीन और चञ्चलचित्त सुग्रीव पर कोई श्रेष्ठ पुरुष, विशेषतः जो उसके कुल में उत्पन्न हुआ हो, कभी भी किस तरह विश्वास कर सकता है?
English translation coming soon.
rājye putraḥ pratiṣṭhāpyaḥ saguṇo nirguṇo'pi vā।
kathaṁ śatrukulīnaṁ māṁ sugrīvo jīvayiṣyati॥
‘अपना पुत्र गुणवान् हो या गुणहीन, उसीको राज्य पर बिठाना चाहिये, ऐसी धारणा रखनेवाला सुग्रीव मुझ शत्रुकुल में उत्पन्न हुए बालक को कैसे जीवित रहने देगा?
English translation coming soon.
bhinnamantro'parāddhaśca bhinnaśaktiḥ kathaṁ hyaham।
kiṣkindhāṁ prāpya jīveyamanātha iva durbalaḥ॥
‘सुग्रीव से अलग रहने का जो मेरा गूढ़ विचार था, वह आज प्रकट हो गया। साथ ही, उसकी आज्ञा का पालन न करने के कारण मैं अपराधी भी हूँ। इतना ही नहीं, मेरी शक्ति क्षीण हो गयी है। मैं अनाथ के समान दुर्बल हूँ। ऐसी दशा में किष्किन्धा में जाकर कैसे जीवित रह सकूँगा?
English translation coming soon.
upāṁśudaṇḍena hi māṁ bandhanenopapādayet।
śaṭhaḥ krūro nṛśaṁsaśca sugrīvo rājyakāraṇāt॥
‘सुग्रीव शठ, क्रूर और निर्दयी है। वह राज्य के लिये मुझे गुप्तरूप से दण्ड देगा अथवा सदा के लिये मुझे बन्धन में डाल देगा
English translation coming soon.
bandhanāccāvasādānme śreyaḥ prāyopaveśanam।
anujānantu māṁ sarve gṛhaṁ gacchantu vānarāḥ॥
‘इस प्रकार बन्धनजनित कष्ट भोगने की अपेक्षा उपवास करके प्राण दे देना ही मेरे लिये श्रेयस्कर है। अतः सब वानर मुझे यहीं रहने की आज्ञा दें और अपने-अपने घर को चले जायँ
English translation coming soon.
ahaṁ vaḥ pratijānāmi na gamiṣyāmyahaṁ purīm।
ihaiva prāyamāsiṣye śreyo maraṇameva me॥
‘मैं आपलोगों से प्रतिज्ञापूर्वक कहता हूँ कि मैं किष्किन्धापुरी को नहीं जाऊँगा। यहीं मरणान्त उपवास करूँगा। मेरा मर जाना ही अच्छा है
English translation coming soon.
abhivādanapūrvaṁ tu rājā kuśalameva ca।
abhivādanapūrvaṁ tu rāghavau balaśālinau॥
‘आपलोग राजा सुग्रीव को प्रणाम करके उनसे मेरा कुशल-समाचार कहियेगा। अपने बल के कारण शोभा पानेवाले दोनों रघुवंशी बन्धुओं से भी मेरा सादर प्रणाम निवेदन करते हुए कुशल-समाचार कह दीजियेगा
English translation coming soon.
vācyastāto yavīyān me sugrīvo vānareśvaraḥ।
ārogyapūrvaṁ kuśalaṁ vācyā mātā rumā ca me॥
‘मेरे छोटे पिता वानरराज सुग्रीव और माता रुमा से भी मेरा आरोग्यपूर्वक कुशल-समाचार बताइयेगा
English translation coming soon.
mātaraṁ caiva me tārāmāśvāsayitumarhatha।
prakṛtyā priyaputrā sā sānukrośā tapasvinī॥
‘मेरी माता तारा को भी धैर्य बँधाइयेगा। वह बेचारी स्वभाव से ही दयालु और पुत्र पर प्रेम रखनेवाली है
English translation coming soon.
vinaṣṭamiha māṁ śrutvā vyaktaṁ hāsyati jīvitam।
etāvaduktvā vacanaṁ vṛddhāṁstānabhivādya ca॥
viveśa cāṅgado bhūmau rudan darbheṣu durmanāḥ।
‘यहाँ मेरे नष्ट होने का समाचार सुनकर वह निश्चय ही अपने प्राण त्याग देगी।’ इतना कहकर अङ्गद ने उन सभी बड़े-बूढ़े वानरों को प्रणाम किया और धरती पर कुश बिछाकर उदास मुँह से रोते-रोते वे मरणान्त उपवास के लिये बैठ गये
English translation coming soon.
tasya saṁviśatastatra rudanto vānararṣabhāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nayanebhyaḥ pramumucuruṣṇaṁ vai vāri duḥkhitāḥ।
sugrīvaṁ caiva nindantaḥ praśaṁsantaśca vālinam॥
parivāryāṅgadaṁ sarve vyavasan prāyamāsitum।
उनके इस प्रकार बैठने पर सभी श्रेष्ठ वानर रोने लगे और दुःखी हो नेत्रों से गरम-गरम आँसू बहाने लगे। सुग्रीव की निन्दा और वाली की प्रशंसा करते हुए उन सबने अङ्गद को सब ओर से घेरकर आमरण उपवास करने का निश्चय किया
English translation coming soon.
tad vākyaṁ vāliputrasya vijñāya plavagarṣabhāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
upaspṛśyodakaṁ sarve prāṅmukhāḥ samupāviśan।
dakṣiṇāgreṣu darbheṣu udaktīraṁ samāśritāḥ॥
mumūrṣavo hariśreṣṭhā etat kṣamamiti sma ha।
वालिकुमार के वचनों पर विचार करके उन वानरशिरोमणियों ने मरना ही उचित समझा और मृत्यु की इच्छा से आचमन करके समुद्र के उत्तर तट पर दक्षिणाग्र कुश बिछाकर वे सब-के-सब पूर्वाभिमुख हो बैठ गये
English translation coming soon.
rāmasya vanavāsaṁ ca kṣayaṁ daśarathasya ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
janasthānavadhaṁ caiva vadhaṁ caiva jaṭāyuṣaḥ।
haraṇaṁ caiva vaidehyā vālinaśca vadhaṁ tathā।
rāmakopaṁ ca vadatāṁ harīṇāṁ bhayamāgatam॥
श्रीराम के वनवास, राजा दशरथ की मृत्यु, जनस्थानवासी राक्षसों के संहार, विदेहकुमारी सीता के अपहरण, जटायु के मरण, वाली के वध और श्रीराम के क्रोध की चर्चा करते हुए उन वानरों पर एक दूसरा ही भय आ पहुँचा
English translation coming soon.
sa saṁviśadbhirbahubhirmahīdharo
mahādrikūṭapratimaiḥ plavaṁgamaiḥ।
babhūva saṁnāditanirdarāntaro
bhṛśaṁ nadadbhirjaladairivāmbaram॥
महान् पर्वत-शिखरों के समान शरीरवाले वहाँ बैठे हुए बहुसंख्यक वानर भय के मारे जोर-जोर से शब्द करने लगे, जिससे उस पर्वत की कन्दराओं का भीतरी भाग प्रतिध्वनित हो उठा और गर्जते हुए मेघों से युक्त आकाश के समान प्रतीत होने लगा
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चपञ्चाशः सर्गः॥ ५५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें पचपनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५५ ॥