हनुमान्जीके पूछनेपर वृद्धा तापसीका अपना तथा उस दिव्य स्थानका परिचय देकर सब वानरोंको भोजनके लिये कहना
ityuktvā hanumāṁstatra cīrakṛṣṇājināmbarām।
abravīt tāṁ mahābhāgāṁ tāpasīṁ dharmacāriṇīm॥
इस तरह पूछकर हनुमान्जी चीर एवं कृष्ण मृगचर्म धारण करनेवाली उस धर्मपरायणा महाभागा तपस्विनी से वहाँ फिर बोले
English translation coming soon.
idaṁ praviṣṭāḥ sahasā bilaṁ timirasaṁvṛtam।
kṣutpipāsāpariśrāntāḥ parikhinnāśca sarvaśaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mahad dharaṇyā vivaraṁ praviṣṭāḥ sma pipāsitāḥ।
imāstvevaṁvidhān bhāvān vividhānadbhutopamān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dṛṣṭvā vayaṁ pravyathitāḥ sambhrāntā naṣṭacetasaḥ।
kasyaite kāñcanā vṛkṣāstaruṇādityasaṁnibhāḥ॥
‘देवि! हम सब लोग भूख-प्यास और थकावट से कष्ट पा रहे थे। इसलिये सहसा इस अन्धकारपूर्ण गुफा में घुस आये। भूतल का यह विवर बहुत बड़ा है। हम प्यास से पीड़ित होने के कारण यहाँ आये हैं, किंतु यहाँ के इन ऐसे अद्भुत विविध पदार्थों को देखकर हमारे मन में बड़ी व्यथा हुई है—हम यह सोचकर चिन्तित हो उठे हैं कि यह असुरों की माया तो नहीं है, इसीलिये हमारे मन में घबराहट हो रही है। हमारी विवेकशक्ति लुप्त-सी हो गयी है। हम जानना चाहते हैं कि ये बालसूर्य के समान कान्तिमान् सुवर्णमय वृक्ष किसके हैं?
English translation coming soon.
śucīnyabhyavahārāṇi mūlāni ca phalāni ca।
kāñcanāni vimānāni rājatāni gṛhāṇi ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tapanīyagavākṣāṇi maṇijālāvṛtāni ca।
puṣpitāḥ phalavantaśca puṇyāḥ surabhigandhayaḥ॥
ime jāmbūnadamayāḥ pādapāḥ kasya tejasā।
‘ये भोजन की पवित्र वस्तुएँ, फल-मूल, सोने के विमान, चाँदी के घर, मणियों की जाली से ढकी हुई सोने की खिड़कियाँ तथा पवित्र सुगन्ध से युक्त एवं फल-फूलों से लदे हुए ये सुवर्णमय पावन वृक्ष किसके तेज से प्रकट हुए हैं?
English translation coming soon.
kāñcanāni ca padmāni jātāni vimale jale॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kathaṁ matsyāśca sauvarṇā dṛśyante saha kacchapaiḥ।
ātmanastvanubhāvād vā kasya caitattapobalam॥
ajānatāṁ naḥ sarveṣāṁ sarvamākhyātumarhasi।
‘यहाँ के निर्मल जल में सोने के कमल कैसे उत्पन्न हुए? इन सरोवरों के मत्स्य और कछुए सुवर्णमय कैसे दिखायी देते हैं? यह सब तुम्हारे अपने प्रभाव से हुआ है या और किसीके? यह किसके तपोबल का प्रभाव है? हम सब अनजान हैं; इसलिये पूछते हैं। तुम हमें सारी बातें बताने की कृपा करो’
English translation coming soon.
evamuktā hanumatā tāpasī dharmacāriṇī॥
pratyuvāca hanūmantaṁ sarvabhūtahite ratā।
हनुमान्जी के इस प्रकार पूछने पर समस्त प्राणियों के हित में तत्पर रहनेवाली उस धर्मपरायणा तापसी ने उत्तर दिया—
English translation coming soon.
mayo nāma mahātejā māyāvī vānararṣabha॥
tenedaṁ nirmitaṁ sarvaṁ māyayā kāñcanaṁ vanam।
‘वानरश्रेष्ठ! मायाविशारद महातेजस्वी मय का नाम तुमने सुना होगा। उसीने अपनी माया के प्रभाव से इस समूचे स्वर्णमय वन का निर्माण किया था
English translation coming soon.
purā dānavamukhyānāṁ viśvakarmā babhūva ha॥
yenedaṁ kāñcanaṁ divyaṁ nirmitaṁ bhavanottamam।
‘मयासुर पहले दानव-शिरोमणियों का विश्वकर्मा था, जिसने इस दिव्य सुवर्णमय उत्तम भवन को बनाया है
English translation coming soon.
sa tu varṣasahasrāṇi tapastaptvā mahadvane॥
pitāmahād varaṁ lebhe sarvamauśanasaṁ dhanam।
‘उसने एक सहस्र वर्षोंतक वन में घोर तपस्या करके ब्रह्माजी से वरदान के रूप में शुक्राचार्य का सारा शिल्प-वैभव प्राप्त किया था
English translation coming soon.
vidhāya sarvaṁ balavān sarvakāmeśvarastadā॥
uvāsa sukhitaḥ kālaṁ kaṁcidasmin mahāvane।
‘सम्पूर्ण कामनाओं के स्वामी बलवान् मयासुर ने यहाँ की सारी वस्तुओं का निर्माण करके इस महान् वन में कुछ कालतक सुखपूर्वक निवास किया था
English translation coming soon.
tamapsarasi hemāyāṁ saktaṁ dānavapuṅgavam॥
vikramyaivāśaniṁ gṛhya jaghāneśaḥ puraṁdaraḥ।
‘आगे चलकर उस दानवराज का हेमा नाम की अप्सरा के साथ सम्पर्क हो गया। यह जानकर देवेश्वर इन्द्र ने हाथ में वज्र ले उसके साथ युद्ध करके उसे मार भगाया
English translation coming soon.
idaṁ ca brahmaṇā dattaṁ hemāyai vanamuttamam॥
śāśvataḥ kāmabhogaśca gṛhaṁ cedaṁ hiraṇmayam।
‘तत्पश्चात् ब्रह्माजी ने यह उत्तम वन, यहाँ का अक्षय काम-भोग तथा यह सोने का भवन हेमा को दे दिया
English translation coming soon.
duhitā merusāvarṇerahaṁ tasyāḥ svayaṁprabhā॥
idaṁ rakṣāmi bhavanaṁ hemāyā vānarottama।
‘मैं मेरुसावर्णि की कन्या हूँ। मेरा नाम स्वयंप्रभा है। वानरश्रेष्ठ! मैं उस हेमा के इस भवन की रक्षा करती हूँ
English translation coming soon.
mama priyasakhī hemā nṛttagītaviśāradā॥
tayādattavarā cāsmi rakṣāmi bhavanaṁ mahat।
‘नृत्य और गीत की कला में चतुर हेमा मेरी प्यारी सखी है। उसने मुझसे अपने भवन की रक्षा के लिये प्रार्थना की थी, इसलिये मैं इस विशाल भवन का संरक्षण करती हूँ
English translation coming soon.
kiṁ kāryaṁ kasya vā hetoḥ kāntārāṇi prapadyatha॥
kathaṁ cedaṁ vanaṁ durgaṁ yuṣmābhirupalakṣitam।
‘तुमलोगों का यहाँ क्या काम है? किस उद्देश्य से तुम इन दुर्गम स्थानों में विचरते हो? इस वन में आना तो बहुत कठिन है। तुमने कैसे इसे देख लिया?
English translation coming soon.
śucīnyabhyavahārāṇi mūlāni ca phalāni ca।
bhuktvā pītvā ca pānīyaṁ sarvaṁ me vaktumarhasi॥
‘अच्छा, ये शुद्ध भोजन और फल-मूल प्रस्तुत हैं। इन्हें खाकर पानी पी लो। फिर मुझसे अपना सारा वृत्तान्त कहो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे एकपञ्चाशः सर्गः॥ ५१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें इक्यावनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ५१ ॥