दक्षिण दिशामें गये हुए वानरोंका सीताकी खोज आरम्भ करना
saha tārāṅgadābhyāṁ tu sahasā hanumān kapiḥ।
sugrīveṇa yathoddiṣṭaṁ gantuṁ deśaṁ pracakrame॥
उधर तार और अङ्गद के साथ हनुमान्जी सहसा सुग्रीव के बताये हुए दक्षिण दिशा के देशों की ओर चले
English translation coming soon.
sa tu dūramupāgamya sarvaistaiḥ kapisattamaiḥ।
tato vicitya vindhyasya guhāśca gahanāni ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
parvatāgranadīdurgān sarāṁsi vipuladrumān।
vṛkṣaṣaṇḍāṁśca vividhān parvatān vanapādapān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
anveṣamāṇāste sarve vānarāḥ sarvato diśam।
na sītāṁ dadṛśurvīrā maithilīṁ janakātmajām॥
उन सभी श्रेष्ठ वानरों के साथ बहुत दूर का रास्ता तै करके वे विन्ध्याचल पर गये और वहाँ की गुफाओं, जंगलों, पर्वतशिखरों, नदियों, दुर्गम स्थानों, सरोवरों, बड़े-बड़े वृक्षों, झाड़ियों और भाँति-भाँति के पर्वतों एवं वन्य वृक्षों में सब ओर ढूँढते फिरे; परंतु वहाँ उन समस्त वीर वानरों ने मिथिलेशकुमारी जनकनन्दिनी सीता को कहीं नहीं देखा
English translation coming soon.
te bhakṣayanto mūlāni phalāni vividhānyapi।
anveṣamāṇā durdharṣāṁ nyavasaṁstatra tatra ha॥
वे सभी दुर्धर्ष वीर नाना प्रकार के फल-मूल का भोजन करते हुए सीता को खोजते और जहाँ-तहाँ ठहर जाया करते थे
English translation coming soon.
sa tu deśo duranveṣo guhāgahanavān mahān।
nirjalaṁ nirjanaṁ śūnyaṁ gahanaṁ ghoradarśanam॥
विन्ध्यपर्वत के आस-पास का महान् देश बहुत-सी गुफाओं तथा घने जंगलों से भरा था। इससे वहाँ जानकी को ढूँढ़ने में बड़ी कठिनाई होती थी। भयंकर दिखायी देनेवाले वहाँ के सुनसान जंगल में न तो पानी मिलता था और न कोई मनुष्य ही दिखायी देता था
English translation coming soon.
tādṛśānyapyaraṇyāni vicitya bhṛśapīḍitāḥ।
sa deśaśca duranveṣyo guhāgahanavān mahān॥
वैसे जंगलों में भी खोज करते समय उन वानरों को अत्यन्त कष्ट सहन करना पड़ा। वह विशाल प्रदेश अनेक गुहाओं और सघन वन से व्याप्त था। अतः वहाँ अन्वेषण का कार्य बहुत कठिन प्रतीत होता था
English translation coming soon.
tyaktvā tu taṁ tato deśaṁ sarve vai hariyūthapāḥ।
deśamanyaṁ durādharṣaṁ viviśuścākutobhayāḥ॥
तदनन्तर वे समस्त वानर-यूथपति उस देश को छोड़कर दूसरे प्रदेश में घुसे, जहाँ जाना और भी कठिन था तो भी उन्हें कहीं किसीसे भय नहीं होता था
English translation coming soon.
yatra vandhyaphalā vṛkṣā vipuṣpāḥ parṇavarjitāḥ।
nistoyāḥ sarito yatra mūlaṁ yatra sudurlabham॥
वहाँ के वृक्ष कभी फल नहीं देते थे। उनमें फूल भी नहीं लगते थे और उनकी डालियों में पत्ते भी नहीं थे। वहाँ की नदियों में पानी का नाम नहीं था। कन्द-मूल आदि तो वहाँ सर्वथा दुर्लभ थे
English translation coming soon.
na santi mahiṣā yatra na mṛgā na ca hastinaḥ।
śārdūlāḥ pakṣiṇo vāpi ye cānye vanagocarāḥ॥
उस प्रदेश में न भैंसे थे न हिरन और हाथी, न बाघ थे न पक्षी तथा वन में विचरनेवाले अन्य प्राणियों का भी वहाँ अभाव था
English translation coming soon.
na cātra vṛkṣā nauṣadhyo na vallayo nāpi vīrudhaḥ।
snigdhapatrāḥ sthale yatra padminyaḥ phullapaṅkajāḥ॥
prekṣaṇīyāḥ sugandhāśca bhramaraiśca vivarjitāḥ।
वहाँ न पेड़ थे न पौधे, न ओषधियाँ थीं न लता-बेलें। उस देश की पोखरियों में चिकने पत्तों और खिले हुए फूलों से युक्त कमल भी नहीं थे। इसीलिये न तो वे देखने योग्य थीं, न उनमें सुगन्ध छा रही थी और न वहाँ भौरे ही गुंजार करते थे
English translation coming soon.
kaṇḍurnāma mahābhāgaḥ satyavādī tapodhanaḥ॥
maharṣiḥ paramāmarṣī niyamairduṣpradharṣaṇaḥ।
पहले वहाँ कण्डु नाम से प्रसिद्ध एक महाभाग सत्यवादी और तपस्या के धनी महर्षि रहते थे, जो बड़े अमर्षशील थे—अपने प्रति किये गये अपराध को सहन नहीं करते थे। शौच-संतोष आदि नियमों का पालन करने के कारण उन महर्षि को कोई तिरस्कृत या पराजित नहीं कर सकता था
English translation coming soon.
tasya tasmin vane putro bālako daśavārṣikaḥ॥
praṇaṣṭo jīvitāntāya kruddhastena mahāmuniḥ।
उस वन में उनका एक बालक पुत्र, जिसकी अवस्था दस वर्ष की थी, किसी कारण से मर गया। इससे कुपित होकर वे महामुनि उस वन के जीवन का अन्त करने के लिये उद्यत हो गये
English translation coming soon.
tena dharmātmanā śaptaṁ kṛtsnaṁ tatra mahadvanam॥
aśaraṇyaṁ durādharṣaṁ mṛgapakṣivivarjitam।
उन धर्मात्मा महर्षि ने उस समूचे विशाल वन को वहाँ शाप दे दिया, जिससे वह आश्रयहीन, दुर्गम तथा पशु-पक्षियों से शून्य हो गया
English translation coming soon.
tasya te kānanāntāṁstu girīṇāṁ kandarāṇi ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prabhavāṇi nadīnāṁ ca vicinvanti samāhitāḥ।
tatra cāpi mahātmāno nāpaśyañjanakātmajām॥
hartāraṁ rāvaṇaṁ vāpi sugrīvapriyakāriṇaḥ।
वहाँ सुग्रीव का प्रिय करनेवाले उन महामनस्वी वानरों ने उस वन के सभी प्रदेशों, पर्वतों की कन्दराओं तथा नदियों के उद्गमस्थानों में एकाग्रचित्त होकर अनुसंधान किया; परंतु वहाँ भी उन्हें जनकनन्दिनी सीता अथवा उनका अपहरण करनेवाले रावण का कुछ पता नहीं चला
English translation coming soon.
te praviśya tu taṁ bhīmaṁ latāgulmasamāvṛtam॥
dadṛśurbhīmakarmāṇamasuraṁ suranirbhayam।
तत्पश्चात् लताओं और झाड़ियों से व्याप्त हुए दूसरे किसी भयंकर वन में प्रवेश करके उन हनुमान् आदि वानरों ने भयानक कर्म करनेवाले एक असुर को देखा, जिसे देवताओं से कोई भय नहीं था
English translation coming soon.
taṁ dṛṣṭvā vānarā ghoraṁ sthitaṁ śailamivāsuram॥
gāḍhaṁ parihitāḥ sarve dṛṣṭvā taṁ parvatopamam।
उस घोर निशाचर को पहाड़ के समान सामने खड़ा देख सभी वानरों ने अपने ढीले-ढाले वस्त्रों को अच्छी तरह कस लिया और सब-के-सब उस पर्वताकार असुर से भिड़ने को तैयार हो गये
English translation coming soon.
so'pi tān vānarān sarvān naṣṭāḥ sthetyabravīd balī॥
abhyadhāvata saṁkruddho muṣṭimudyamya saṁgatam।
उधर वह बलवान् असुर भी उन सब वानरों को देखकर बोला—‘अरे, आज तुम सभी मारे गये।’ इतना कहकर वह अत्यन्त कुपित हो बँधा हुआ मुक्का तानकर उनकी ओर दौड़ा
English translation coming soon.
tamāpatantaṁ sahasā vāliputro'ṅgadastadā॥
rāvaṇo'yamiti jñātvā talenābhijaghāna ha।
उसे सहसा आक्रमण करते देख वालिपुत्र अङ्गद ने समझा कि यही रावण है; अतः उन्होंने आगे बढ़कर उसे एक तमाचा जड़ दिया
English translation coming soon.
sa vāliputrābhihato vaktrācchoṇitamudvaman॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
asuro nyapatad bhūmau paryasta iva parvataḥ।
te tu tasmin nirucchvāse vānarā jitakāśinaḥ॥
vyacinvan prāyaśastatra sarvaṁ te girigahvaram।
वालिपुत्र के मारने पर वह असुर मुँह से रक्त वमन करता हुआ फटकर गिरे हुए पहाड़ की भाँति पृथ्वी पर जा पड़ा और उसके प्राणपखेरू उड़ गये। तत्पश्चात् विजयोल्लास से सुशोभित होनेवाले वानर प्रायः वहाँ की सारी पर्वतीय गुफाओं में अनुसंधान करने लगे
English translation coming soon.
vicitaṁ tu tataḥ sarvaṁ sarve te kānanaukasaḥ॥
anyadevāparaṁ ghoraṁ viviśurgirigahvaram।
जब वहाँ के सारे प्रदेश में खोज कर ली गयी, तब उन समस्त वनवासी वानरों ने किसी दूसरी पर्वतीय कन्दरा में प्रवेश किया, जो पहले की अपेक्षा भी भयानक थी
English translation coming soon.
te vicitya punaḥ khinnā viniṣpatya samāgatāḥ।
ekānte vṛkṣamūle tu niṣedurdīnamānasāḥ॥
उसमें भी ढूँढ़ते-ढूँढ़ते वे थक गये और निराश होकर निकल आये। फिर सब-के-सब एकान्त स्थान में एक वृक्ष के नीचे खिन्नचित्त होकर बैठ गये
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डेऽष्टचत्वारिंशः सर्गः॥ ४८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें अड़तालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४८ ॥