पूर्व आदि तीन दिशाओंमें गये हुए वानरोंका निराश होकर लौट आना
darśanārthaṁ tu vaidehyāḥ sarvataḥ kapikuñjarāḥ।
vyādiṣṭāḥ kapirājena yathoktaṁ jagmurañjasā॥
वानरराज के द्वारा समस्त दिशाओं की ओर जाने की आज्ञा पाकर वे सभी श्रेष्ठ वानर, जिनके लिये जिस ओर जाने का आदेश मिला था उसी ओर विदेहकुमारी सीता का पता लगाने के लिये उत्साहपूर्वक चल दिये
English translation coming soon.
te sarāṁsi saritkakṣānākāśaṁ nagarāṇi ca।
nadīdurgāstathā deśān vicinvanti samantataḥ॥
वे सरोवरों, सरिताओं, लतामण्डपों, खुले स्थानों और नगरों में तथा नदियों के कारण दुर्गम प्रदेशों में सब ओर घूम-फिरकर सीता की खोज करने लगे
English translation coming soon.
sugrīveṇa samākhyātāḥ sarve vānarayūthapāḥ।
tatra deśān vicinvanti saśailavanakānanān॥
सुग्रीव ने जिन्हें आज्ञा दी थी, वे सभी वानरयूथपति अपनी-अपनी दिशाओं के पर्वत, वन और काननोंसहित सम्पूर्ण देशों की छानबीन करने लगे
English translation coming soon.
vicitya divasaṁ sarve sītādhigamane dhṛtāḥ।
samāyānti sma medinyāṁ niśākāleṣu vānarāḥ॥
सीताजी का पता लगाने की निश्चित इच्छा मन में लिये वे सब वानर दिनभर इधर-उधर अन्वेषण करते और रात के समय किसी नियत स्थान पर एकत्र हो जाते थे
English translation coming soon.
sarvartukāṁśca deśeṣu vānarāḥ saphaladrumān।
āsādya rajanīṁ śayyāṁ cakruḥ sarveṣvahaḥsu te॥
सारे दिन भिन्न-भिन्न देशों में घूम-फिरकर वे वानर सभी ऋतुओं में फल देनेवाले वृक्षों के पास जाकर रात को वहीं सोया अथवा विश्राम किया करते थे
English translation coming soon.
tadahaḥ prathamaṁ kṛtvā māse prasravaṇaṁ gatāḥ।
kapirājena saṁgamya nirāśāḥ kapikuñjarāḥ॥
जाने के दिन को पहला दिन मानकर एक मास पूर्ण होनेतक वे श्रेष्ठ वानर निराश हो लौट आये और कपिराज सुग्रीव से मिलकर प्रस्रवणगिरि पर ठहर गये
English translation coming soon.
vicitya tu diśaṁ pūrvāṁ yathoktāṁ sacivaiḥ saha।
adṛṣṭvā vinataḥ sītāmājagāma mahābalaḥ॥
महाबली विनत अपने मन्त्रियों के साथ पहले बताये अनुसार पूर्व दिशा में खोज करके वहाँ सीता को न पाकर किष्किन्धा लौट आये
English translation coming soon.
diśamapyuttarāṁ sarvāṁ vivicya sa mahākapiḥ।
āgataḥ saha sainyena bhītaḥ śatabalistadā॥
महाकपि शतबलि सारी उत्तर दिशा की छानबीन करके भयभीत हो तत्काल सेनासहित किष्किन्धा आ गये
English translation coming soon.
suṣeṇaḥ paścimāmāśāṁ vivicya saha vānaraiḥ।
sametya māse pūrṇe tu sugrīvamupacakrame॥
वानरोंसहित सुषेण भी पश्चिम दिशा का अनुसंधान करके वहाँ सीता को न पाकर एक मास पूर्ण होने पर सुग्रीव के पास चले आये
English translation coming soon.
taṁ prasravaṇapṛṣṭhasthaṁ samāsādyābhivādya ca।
āsīnaṁ saha rāmeṇa sugrīvamidamabruvan॥
प्रस्रवणगिरि पर श्रीरामचन्द्रजी के साथ बैठे हुए सुग्रीव के पास आकर सब वानरों ने उन्हें प्रणाम किया और इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
vicitāḥ parvatāḥ sarve vanāni gahanāni ca।
nimnagāḥ sāgarāntāśca sarve janapadāśca ye॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
guhāśca vicitāḥ sarvā yāśca te parikīrtitāḥ।
vicitāśca mahāgulmā latāvitatasaṁtatāḥ॥
‘राजन्! हमने समस्त पर्वत, घने जंगल, समुद्रपर्यन्त नदियाँ, सम्पूर्ण देश, आपकी बतायी हुई सारी गुफाएँ तथा लतावितान से व्याप्त हुई झाड़ियाँ भी खोज डालीं
English translation coming soon.
gahaneṣu ca deśeṣu durgeṣu viṣameṣu ca।
sattvānyatipramāṇāni vicitāni hatāni ca।
ye caiva gahanā deśā vicitāste punaḥ punaḥ॥
‘घने वनों, विभिन्न देशों, दुर्गम स्थानों और ऊँची-ऊँची भूमियों में भी ढूँढ़ा है। बड़े-बड़े प्राणियों की भी तलाशी ली और उन्हें मार डाला। जो-जो प्रदेश घने और दुर्गम जान पड़े, वहाँ बारंबार खोज की (किंतु कहीं भी सीताजी का पता न लगा)
English translation coming soon.
udārasattvābhijano hanūmān
sa maithilīṁ jñāsyati vānarendra।
diśaṁ tu yāmeva gatā tu sītā
tāmāsthito vāyusuto hanūmān॥
‘वानरराज! वायुपुत्र हनुमान् परम शक्तिमान् और कुलीन हैं। वे ही मिथिलेशकुमारी का पता लगा सकेंगे; क्योंकि वे उसी दिशा में गये हैं, जिधर सीता गयी हैं’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे सप्तचत्वारिंशः सर्गः॥ ४७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें सैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४७ ॥