लक्ष्मणका हनुमान्जीसे श्रीरामके वनमें आने और सीताजीके हरे जानेका वृत्तान्त बताना तथा इस कार्यमें सुग्रीवके सहयोगकी इच्छा प्रकट करना, हनुमान्जीका उन्हें आश्वासन देकर उन दोनों भाइयोंको अपने साथ ले जाना
tataḥ prahṛṣṭo hanumān kṛtyavāniti tadvacaḥ।
śrutvā madhurabhāvaṁ ca sugrīvaṁ manasā gataḥ॥
श्रीरामजी की बात सुनकर तथा सुग्रीव के विषय में उनका सौम्यभाव जानकर और साथ ही यह समझकर कि इन्हें भी सुग्रीव से कोई आवश्यक काम है, हनुमान्जी को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने मन-ही-मन सुग्रीव का स्मरण किया
English translation coming soon.
bhāvyo rājyāgamastasya sugrīvasya mahātmanaḥ।
yadayaṁ kṛtyavān prāptaḥ kṛtyaṁ caitadupāgatam॥
‘अब अवश्य ही महामना सुग्रीव को राज्य की प्राप्ति होनेवाली है; क्योंकि ये महानुभाव किसी कार्य या प्रयोजन से यहाँ आये हैं और यह कार्य सुग्रीव के ही द्वारा सिद्ध होनेवाला है
English translation coming soon.
tataḥ paramasaṁhṛṣṭo hanūmān plavagottamaḥ।
pratyuvāca tato vākyaṁ rāmaṁ vākyaviśāradaḥ॥
तत्पश्चात् बातचीत में कुशल वानरश्रेष्ठ हनुमान्जी अत्यन्त हर्ष में भरकर श्रीरामचन्द्रजी से बोले—
English translation coming soon.
kimarthaṁ tvaṁ vanaṁ ghoraṁ pampākānanamaṇḍitam।
āgataḥ sānujo durgaṁ nānāvyālamṛgāyutam॥
‘पम्पा-तटवर्ती कानन से सुशोभित यह वन भयंकर और दुर्गम है। इसमें नाना प्रकार के हिंसक जन्तु निवास करते हैं। आप अपने छोटे भाई के साथ यहाँ किसलिये आये हैं?’
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā lakṣmaṇo rāmacoditaḥ।
ācacakṣe mahātmānaṁ rāmaṁ daśarathātmajam॥
हनुमान्जी का यह वचन सुनकर श्रीराम की आज्ञा से लक्ष्मण ने दशरथनन्दन महात्मा श्रीराम का इस प्रकार परिचय देना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
rājā daśaratho nāma dyutimān dharmavatsalaḥ।
cāturvarṇyaṁ svadharmeṇa nityamevābhipālayan॥
‘विद्वन्! इस पृथ्वी पर दशरथ नाम से प्रसिद्ध जो धर्मानुरागी तेजस्वी राजा थे, वे सदा ही अपने धर्म के अनुसार चारों वर्णों की प्रजा का पालन करते थे
English translation coming soon.
na dveṣṭā vidyate tasya sa tu dveṣṭi na kaṁcana।
sa tu sarveṣu bhūteṣu pitāmaha ivāparaḥ॥
‘इस भूतल पर उनसे द्वेष रखनेवाला कोई नहीं था और वे भी किसीसे द्वेष नहीं रखते थे। वे समस्त प्राणियों पर दूसरे ब्रह्माजी के समान स्नेह रखते थे
English translation coming soon.
agniṣṭomādibhiryajñairiṣṭavānāptadakṣiṇaiḥ।
tasyāyaṁ pūrvajaḥ putro rāmo nāma janaiḥ śrutaḥ॥
‘उन्होंने पर्याप्त दक्षिणावाले अग्निष्टोम आदि यज्ञों का अनुष्ठान किया था। ये उन्हीं महाराज के ज्येष्ठ पुत्र हैं। लोग इन्हें श्रीराम कहते हैं
English translation coming soon.
śaraṇyaḥ sarvabhūtānāṁ piturnirdeśapāragaḥ।
jyeṣṭho daśarathasyāyaṁ putrāṇāṁ guṇavattaraḥ॥
‘ये सब प्राणियों को शरण देनेवाले और पिता की आज्ञा का पालन करनेवाले हैं। महाराज दशरथ के चारों पुत्रों में ये सबसे अधिक गुणवान् हैं
English translation coming soon.
rājalakṣaṇasaṁyuktaḥ saṁyukto rājyasampadā।
rājyād bhraṣṭo mayā vastuṁ vane sārdhamihāgataḥ॥
‘ये राजा के उत्तम लक्षणों से सम्पन्न हैं। जब इन्हें राज्य-सम्पत्ति से संयुक्त किया जा रहा था, उस समय कुछ ऐसा कारण आ पड़ा, जिससे ये राज्य से वञ्चित हो गये और वन में निवास करने के लिये मेरे साथ यहाँ आ गये
English translation coming soon.
bhāryayā ca mahābhāga sītayānugato vaśī।
dinakṣaye mahātejāḥ prabhayeva divākaraḥ॥
‘महाभाग! जैसे दिन का क्षय होने पर सायंकाल महातेजस्वी सूर्य अपने प्रभा के साथ अस्ताचल को जाते हैं, उसी प्रकार ये जितेन्द्रिय श्रीरघुनाथजी अपनी पत्नी सीता के साथ वन में आये थे
English translation coming soon.
ahamasyāvaro bhrātā guṇairdāsyamupāgataḥ।
kṛtajñasya bahujñasya lakṣmaṇo nāma nāmataḥ॥
‘मैं इनका छोटा भाई हूँ। मेरा नाम लक्ष्मण है। मैं अपने कृतज्ञ और बहुज्ञ भाई के गुणों से आकृष्ट होकर इनका दास हो गया हूँ
English translation coming soon.
sukhārhasya mahārhasya sarvabhūtahitātmanaḥ।
aiśvaryeṇa vihīnasya vanavāse ratasya ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rakṣasāpahṛtā bhāryā rahite kāmarūpiṇā।
tacca na jñāyate rakṣaḥ patnī yenāsya vā hatā॥
‘सम्पूर्ण भूतों के हित में मन लगानेवाले, सुख भोगने के योग्य, महापुरुषोंद्वारा पूजनीय, ऐश्वर्य से हीन तथा वनवास में तत्पर मेरे भाई की पत्नी को इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले एक राक्षस ने सूने आश्रम से हर लिया। जिसने इनकी पत्नी का हरण किया है, वह राक्षस कौन है और कहाँ रहता है? इत्यादि बातों का ठीक-ठीक पता नहीं लग रहा है
English translation coming soon.
danurnāma diteḥ putraḥ śāpād rākṣasatāṁ gataḥ।
ākhyātastena sugrīvaḥ samartho vānarādhipaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa jñāsyati mahāvīryastava bhāryāpahāriṇam।
evamuktvā danuḥ svargaṁ bhrājamāno divaṁ gataḥ॥
‘दनु नामक एक दैत्य था, जो शाप से राक्षसभाव को प्राप्त हुआ था। उसने सुग्रीव का नाम बताया और कहा—‘वानरराज सुग्रीव सामर्थ्यशाली और महान् पराक्रमी हैं। वे आपकी पत्नी का अपहरण करनेवाले राक्षस का पता लगा देंगे।’ ऐसा कहकर तेज से प्रकाशित होता हुआ दनु स्वर्गलोक में पहुँचने के लिये आकाश में उड़ गया
English translation coming soon.
etat te sarvamākhyātaṁ yāthātathyena pṛcchataḥ।
ahaṁ caiva ca rāmaśca sugrīvaṁ śaraṇaṁ gatau॥
‘आपके प्रश्न के अनुसार मैंने सब बातें ठीक-ठीक बता दीं। मैं और श्रीराम दोनों ही सुग्रीव की शरण में आये हैं
English translation coming soon.
eṣa dattvā ca vittāni prāpya cānuttamaṁ yaśaḥ।
lokanāthaḥ purā bhūtvā sugrīvaṁ nāthamicchati॥
‘ये पहले बहुत-से धन-वैभव का दान करके परम उत्तम यश प्राप्त कर चुके हैं। जो पूर्वकाल में सम्पूर्ण जगत् के नाथ (संरक्षक) थे, वे आज सुग्रीव को अपना रक्षक बनाना चाहते हैं
English translation coming soon.
sītā yasya snuṣā cāsīccharaṇyo dharmavatsalaḥ।
tasya putraḥ śaraṇyaśca sugrīvaṁ śaraṇaṁ gataḥ॥
‘सीता जिनकी पुत्रवधू है, जो शरणागतपालक और धर्मवत्सल रहे हैं, उन्हीं महाराज दशरथ के पुत्र शरणदाता श्रीराम आज सुग्रीव की शरण में आये हैं
English translation coming soon.
sarvalokasya dharmātmā śaraṇyaḥ śaraṇaṁ purā।
gururme rāghavaḥ so'yaṁ sugrīvaṁ śaraṇaṁ gataḥ॥
‘जो मेरे धर्मात्मा बड़े भाई श्रीरघुनाथजी पहले सम्पूर्ण जगत् को शरण देनेवाले तथा शरणागतवत्सल रहे हैं, वे इस समय सुग्रीव की शरण में आये हैं
English translation coming soon.
yasya prasāde satataṁ prasīdeyurimāḥ prajāḥ।
sa rāmo vānarendrasya prasādamabhikāṁkṣate॥
‘जिनके प्रसन्न होने पर सदा यह सारी प्रजा प्रसन्नता से खिल उठती थी, वे ही श्रीराम आज वानरराज सुग्रीव की प्रसन्नता चाहते हैं
English translation coming soon.
yena sarvaguṇopetāḥ pṛthivyāṁ sarvapārthivāḥ।
mānitāḥ satataṁ rājñā sadā daśarathena vai॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tasyāyaṁ pūrvajaḥ putrastriṣu lokeṣu viśrutaḥ।
sugrīvaṁ vānarendraṁ tu rāmaḥ śaraṇamāgataḥ॥
‘जिन राजा दशरथ ने सदा अपने यहाँ आये हुए भूमण्डल के सर्वसद्गुणसम्पन्न समस्त राजाओं का निरन्तर सम्मान किया, उन्हींके ये त्रिभुवनविख्यात ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम आज वानरराज सुग्रीव की शरण में आये हैं
English translation coming soon.
śokābhibhūte rāme tu śokārte śaraṇaṁ gate।
kartumarhati sugrīvaḥ prasādaṁ saha yūthapaiḥ॥
‘श्रीराम शोक से अभिभूत और आर्त होकर शरण में आये हैं। यूथपतियोंसहित सुग्रीव को इनपर कृपा करनी चाहिये।’
English translation coming soon.
evaṁ bruvāṇaṁ saumitriṁ karuṇaṁ sāśrupātanam।
hanumān pratyuvācedaṁ vākyaṁ vākyaviśāradaḥ॥
नेत्रों से आँसू बहाकर करुणाजनक स्वर में ऐसी बातें कहते हुए सुमित्राकुमार लक्ष्मण से कुशल वक्ता हनुमान्जी ने इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
īdṛśā buddhisampannā jitakrodhā jitendriyāḥ।
draṣṭavyā vānarendreṇa diṣṭyā darśanamāgatāḥ॥
‘राजकुमारो! वानरराज सुग्रीव को आप-जैसे बुद्धिमान्, क्रोधविजयी और जितेन्द्रिय पुरुषों से मिलने की आवश्यकता थी। सौभाग्य की बात है कि आपने स्वयं ही दर्शन दे दिया
English translation coming soon.
sa hi rājyāśca vibhraṣṭaḥ kṛtavairaśca vālinā।
hṛtadāro vane trasto bhrātrā vinikṛto bhṛśam॥
‘वे भी राज्य से भ्रष्ट हैं। वाली के साथ उनकी शत्रुता हो गयी है। उनकी स्त्री का भी वाली ने ही अपहरण कर लिया है तथा उस दुष्ट भाई ने उन्हें घर से निकाल दिया है, इसलिये वे अत्यन्त भयभीत होकर वन में निवास करते हैं
English translation coming soon.
kariṣyati sa sāhāyyaṁ yuvayorbhāskarātmajaḥ।
sugrīvaḥ saha cāsmābhiḥ sītāyāḥ parimārgaṇe॥
‘सूर्यनन्दन सुग्रीव सीता का पता लगाने में हमारे साथ स्वयं रहकर आप दोनों की पूर्ण सहायता करेंगे’
English translation coming soon.
ityevamuktvā hanumān ślakṣṇaṁ madhurayā girā।
babhāṣe sādhu gacchāmaḥ sugrīvamiti rāghavam॥
ऐसा कहकर हनुमान्जी ने श्रीरघुनाथजी से स्निग्ध मधुर वाणी में कहा—‘अच्छा, अब हमलोग सुग्रीव के पास चलें’
English translation coming soon.
evaṁ bruvantaṁ dharmātmā hanūmantaṁ sa lakṣmaṇaḥ।
pratipūjya yathānyāyamidaṁ provāca rāghavam॥
उस समय धर्मात्मा लक्ष्मण ने उपर्युक्त बात कहनेवाले हनुमान्जी का यथोचित सम्मान किया और श्रीरामचन्द्रजी से कहा—
English translation coming soon.
kapiḥ kathayate hṛṣṭo yathāyaṁ mārutātmajaḥ।
kṛtyavān so'pi samprāptaḥ kṛtakṛtyo'si rāghava॥
‘भैया रघुनन्दन! ये वानरश्रेष्ठ पवनकुमार हनुमान् अत्यन्त हर्ष से भरकर जैसी बात कह रहे हैं, उससे जान पड़ता है कि सुग्रीव को भी आपसे कुछ काम है। ऐसी दशा में आप अपना कार्य सिद्ध हुआ ही समझें
English translation coming soon.
prasannamukhavarṇaśca vyaktaṁ hṛṣṭaśca bhāṣate।
nānṛtaṁ vakṣyate vīro hanūmān mārutātmajaḥ॥
‘इनके मुख की कान्ति स्पष्टतः प्रसन्न दिखायी देती है और ये हर्ष से उत्फुल्ल होकर बातचीत करते हैं। अतः मेरा विश्वास है कि पवनपुत्र वीर हनुमान्जी झूठ नहीं बोलेंगे’
English translation coming soon.
tataḥ sa sumahāprājño hanūmān mārutātmajaḥ।
jagāmādāya tau vīrau harirājāya rāghavau॥
तदनन्तर परम बुद्धिमान् पवनपुत्र हनुमान्जी उन दोनों रघुवंशी वीरों को साथ ले सुग्रीव से मिलने के लिये चले
English translation coming soon.
bhikṣurūpaṁ parityajya vānaraṁ rūpamāsthitaḥ।
pṛṣṭhamāropya tau vīrau jagāma kapikuñjaraḥ॥
कपिवर हनुमान् ने भिक्षुरूप को त्यागकर वानररूप धारण कर लिया। वे उन दोनों वीरों को पीठ पर बिठाकर वहाँ से चल दिये
English translation coming soon.
sa tu vipulayaśāḥ kapipravīraḥ
pavanasutaḥ kṛtakṛtyavat prahṛṣṭaḥ।
girivaramuruvikramaḥ prayātaḥ
sa śubhamatiḥ saha rāmalakṣmaṇābhyām॥
महान् यशस्वी तथा शुभ विचारवाले महापराक्रमी वे कपिवीर पवनकुमार कृतकृत्य-से होकर अत्यन्त हर्ष में भर गये और श्रीराम-लक्ष्मण के साथ गिरिवर ऋष्यमूक पर जा पहुँचे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुर्थः सर्गः॥ ४॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें चौथा सर्ग पूरा हुआ॥ ४॥