सुग्रीवका हनुमान्जीको वानरसेनाके संग्रहके लिये दोबारा दूत भेजनेकी आज्ञा देना, उन दूतोंसे राजाकी आज्ञा सुनकर समस्त वानरोंका किष्किन्धाके लिये प्रस्थान और दूतोंका लौटकर सुग्रीवको भेंट देनेके साथ ही वानरोंके आगमनका समाचार सुनाना
evamuktastu sugrīvo lakṣmaṇena mahātmanā।
hanūmantaṁ sthitaṁ pārśve vacanaṁ cedamabravīt॥
महात्मा लक्ष्मण ने जब ऐसा कहा, तब सुग्रीव अपने पास ही खड़े हुए हनुमान्जी से यों बोले—
English translation coming soon.
mahendrahimavadvindhyakailāsaśikhareṣu ca।
mandare pāṇḍuśikhare pañcaśaileṣu ye sthitāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
taruṇādityavarṇeṣu bhrājamāneṣu nityaśaḥ।
parvateṣu samudrānte paścimasyāṁ tu ye diśi॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ādityabhavane caiva girau saṁdhyābhrasaṁnibhe।
padmācalavanaṁ bhīmāḥ saṁśritā haripuṁgavāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
añjanāmbudasaṁkāśāḥ kuñjarendramahaujasaḥ।
añjane parvate caiva ye vasanti plavaṁgamāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mahāśailaguhāvāsā vānarāḥ kanakaprabhāḥ।
merupārśvagatāścaiva ye ca dhūmragiriṁ śritāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
taruṇādityavarṇāśca parvate ye mahāruṇe।
pibanto madhu maireyaṁ bhīmavegāḥ plavaṁgamāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vaneṣu ca suramyeṣu sugandhiṣu mahatsu ca।
tāpasāśramaramyeṣu vanānteṣu samantataḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tāṁstāṁstvamānaya kṣipraṁ pṛthivyāṁ sarvavānarān।
sāmadānādibhiḥ kalpairvānarairvegavattaraiḥ॥
‘महेन्द्र, हिमवान्, विन्ध्य, कैलास तथा श्वेत शिखरवाले मन्दराचल—इन पाँच पर्वतों के शिखरों पर जो श्रेष्ठ वानर रहते हैं, पश्चिम दिशा में समुद्र के परवर्ती तट पर प्रातःकालिक सूर्य के समान कान्तिमान् और नित्य प्रकाशमान पर्वतों पर जिन वानरों का निवास है, भगवान् सूर्य के निवासस्थान तथा संध्याकालिक मेघसमूह के समान अरुण वर्णवाले उदयाचल एवं अस्ताचल पर जो वानर वास करते हैं, पद्माचलवर्ती वन का आश्रय लेकर जो भयानक पराक्रमी वानर-शिरोमणि निवास करते हैं, अञ्जनपर्वत पर जो काजल और मेघ के समान काले तथा गजराज के समान महाबली वानर रहते हैं, बड़े-बड़े पर्वतों की गुफाओं में निवास करनेवाले तथा मेरुपर्वत के आस-पास रहनेवाले जो सुवर्ण की-सी कान्तिवाले वानर हैं, जो धूम्रगिरि का आश्रय लेकर रहते हैं, मैरेय मधु का पान करते हुए जो महारुण पर्वत पर प्रातःकाल के सूर्य की भाँति लाल रंग के भयानक वेगशाली वानर निवास करते हैं तथा सुगन्ध से परिपूर्ण एवं तपस्वियों के आश्रमों से सुशोभित बड़े-बड़े रमणीय वनों और वनान्तों में चारों ओर जो वानर रहते हैं, भूमण्डल के उन सभी वानरों को तुम शीघ्र यहाँ ले आओ। शक्तिशाली तथा अत्यन्त वेगवान् वानरों को भेजकर उनके द्वारा साम, दान आदि उपायों का प्रयोग करके उन सबको यहाँ बुलवाओ
English translation coming soon.
preṣitāḥ prathamaṁ ye ca mayā''jñātā mahājavāḥ।
tvaraṇārthaṁ tu bhūyastvaṁ sampreṣaya harīśvarān॥
‘मेरी आज्ञा से पहले जो महान् वेगशाली वानर भेजे गये हैं, उनको जल्दी करने के लिये प्रेरणा देने के निमित्त तुम पुनः दूसरे श्रेष्ठ वानरों को भेजो
English translation coming soon.
ye prasaktāśca kāmeṣu dīrghasūtrāśca vānarāḥ।
ihānayasva tān śīghraṁ sarvāneva kapīśvarān॥
‘जो वानर कामभोग में फँसे हुए हों तथा जो दीर्घसूत्री (प्रत्येक कार्य को विलम्ब से करनेवाले) हों, उन सभी कपीश्वरों को शीघ्र यहाँ ले आओ
English translation coming soon.
ahobhirdaśabhirye ca nāgacchanti mamājñayā।
hantavyāste durātmāno rājaśāsanadūṣakāḥ॥
‘जो मेरी आज्ञा से दस दिन के भीतर यहाँ न आ जायँ, राजाज्ञा को कलङ्कित करनेवाले उन दुरात्मा वानरों को मार डालना चाहिये
English translation coming soon.
śatānyatha sahasrāṇi koṭyaśca mama śāsanāt।
prayāntu kapisiṁhānāṁ nideśe mama ye sthitāḥ॥
‘जो मेरी आज्ञा के अधीन रहते हों, ऐसे सैकड़ों, हजारों तथा करोड़ों वानरसिंह मेरे आदेश से जायँ
English translation coming soon.
meghaparvatasaṁkāśāśchādayanta ivāmbaram।
ghorarūpāḥ kapiśreṣṭhā yāntu macchāsanāditaḥ॥
‘जो मेघ और पर्वत के समान अपने विशाल शरीर से आकाश को आच्छादित-सा कर लेते हैं, वे घोर रूपधारी श्रेष्ठ वानर मेरा आदेश मानकर यहाँ से यात्रा करें
English translation coming soon.
te gatijñā gatiṁ gatvā pṛthivyāṁ sarvavānarāḥ।
ānayantu harīn sarvāṁstvaritāḥ śāsanānmama॥
‘वानरों के निवासस्थानों को जाननेवाले सभी वानर तीव्र गति से भूमण्डल में चारों ओर जाकर मेरे आदेश से उन-उन स्थानों के सम्पूर्ण वानरगणों को तुरंत यहाँ ले आवें’
English translation coming soon.
tasya vānararājasya śrutvā vāyusuto vacaḥ।
dikṣu sarvāsu vikrāntān preṣayāmāsa vānarān॥
वानरराज सुग्रीव की बात सुनकर वायुपुत्र हनुमान्जी ने सम्पूर्ण दिशाओं में बहुत-से पराक्रमी वानरों को भेजा
English translation coming soon.
te padaṁ viṣṇuvikrāntaṁ patattrijyotiradhvagāḥ।
prayātāḥ prahitā rājñā harayastu kṣaṇena vai॥
राजा की आज्ञा पाकर वे सब वानर तत्काल आकाश में पक्षियों और नक्षत्रों के मार्ग से चल दिये
English translation coming soon.
te samudreṣu giriṣu vaneṣu ca sarassu ca।
vānarā vānarān sarvān rāmahetoracodayan॥
उन वानरों ने समुद्रों के किनारे, पर्वतों पर, वनों में और सरोवरों के तटों पर रहनेवाले समस्त वानरों को श्रीरामचन्द्रजी का कार्य करने के लिये चलने को कहा
English translation coming soon.
mṛtyukālopamasyājñāṁ rājarājasya vānarāḥ।
sugrīvasyāyayuḥ śrutvā sugrīvabhayaśaṅkitāḥ॥
अपने सम्राट् सुग्रीव का, जो मृत्यु एवं काल के समान भयानक दण्ड देनेवाले थे, आदेश सुनकर वे सभी वानर उनके भय से थर्रा उठे और तुरंत ही किष्किन्धा की ओर प्रस्थित हुए
English translation coming soon.
tataste'ñjanasaṁkāśā girestasmānmahābalāḥ।
tisraḥ koṭyaḥ plavaṁgānāṁ niryayuryatra rāghavaḥ॥
तदनन्तर कज्जल गिरि से काजल के ही समान काले और महान् बलवान् तीन करोड़ वानर उस स्थान पर जाने के लिये निकले, जहाँ श्रीरघुनाथजी विराजमान थे
English translation coming soon.
astaṁ gacchati yatrārkastasmin girivare ratāḥ।
saṁtaptahemavarṇābhāstasmāt koṭyo daśa cyutāḥ॥
जहाँ सूर्यदेव अस्त होते हैं, उस श्रेष्ठ पर्वत पर रहनेवाले दस करोड़ वानर, जिनकी कान्ति तपाये हुए सुवर्ण के समान थी, वहाँ से किष्किन्धा के लिये चले
English translation coming soon.
kailāsaśikharebhyaśca siṁhakesaravarcasām।
tataḥ koṭisahasrāṇi vānarāṇāṁ samāgaman॥
कैलास के शिखरों से सिंह के अयाल की-सी श्वेत कान्तिवाले दस अरब वानर आये
English translation coming soon.
phalamūlena jīvanto himavantamupāśritāḥ।
teṣāṁ koṭisahasrāṇāṁ sahasraṁ samavartata॥
जो हिमालय पर रहकर फल-मूल से जीवननिर्वाह करते थे, वे वानर एक नील की संख्या में वहाँ आये
English translation coming soon.
aṅgārakasamānānāṁ bhīmānāṁ bhīmakarmaṇām।
vindhyād vānarakoṭīnāṁ sahasrāṇyapatan drutam॥
विन्ध्याचल पर्वत से मङ्गल के समान लाल रंगवाले भयानक पराक्रमी भयंकर रूपधारी वानरों की दस अरब सेना बड़े वेग से किष्किन्धा में आयी
English translation coming soon.
kṣīrodavelānilayāstamālavanavāsinaḥ।
nārikelāśanāścaiva teṣāṁ saṁkhyā na vidyate॥
क्षीरसमुद्र के किनारे और तमालवन में नारियल खाकर रहनेवाले वानर इतनी अधिक संख्या में आये कि उनकी गणना नहीं हो सकती थी
English translation coming soon.
vanebhyo gahvarebhyaśca saridbhyaśca mahābalāḥ।
āgacchad vānarī senā pibantīva divākaram॥
वनों से, गुफाओं से और नदियों के किनारों से असंख्य महाबली वानर एकत्र हुए। वानरों की वह सारी सेना सूर्यदेव को पीती (आच्छादित करती) हुई-सी आयी
English translation coming soon.
ye tu tvarayituṁ yātā vānarāḥ sarvavānarān।
te vīrā himavacchaile dadṛśustaṁ mahādrumam॥
जो वानर समस्त वानरों को शीघ्र आने के लिये प्रेरित करने के निमित्त किष्किन्धा से दुबारा भेजे गये थे, उन वीरों ने हिमालय पर्वत पर उस प्रसिद्ध विशाल वृक्ष को देखा (जो भगवान् शंकर की यज्ञशाला में स्थित था)
English translation coming soon.
tasmin girivare puṇye yajño māheśvaraḥ purā।
sarvadevamanastoṣo babhūva sumanoramaḥ॥
उस पवित्र एवं श्रेष्ठ पर्वत पर पूर्वकाल में भगवान् शंकर का यज्ञ हुआ था, जो सम्पूर्ण देवताओं के मन को संतोष देनेवाला और अत्यन्त मनोरम था
English translation coming soon.
annanisyandajātāni mūlāni ca phalāni ca।
amṛtasvādukalpāni dadṛśustatra vānarāḥ॥
उस पर्वत पर खीर आदि अन्न (होमद्रव्य) से घृत आदि का स्राव हुआ था, उससे वहाँ अमृत के समान स्वादिष्ट फल और मूल उत्पन्न हुए थे। उन फलों को उन वानरों ने देखा
English translation coming soon.
tadannasambhavaṁ divyaṁ phalamūlaṁ manoharam।
yaḥ kaścit sakṛdaśnāti māsaṁ bhavati tarpitaḥ॥
उक्त अन्न से उत्पन्न हुए उस दिव्य एवं मनोहर फल-मूल को जो कोई एक बार खा लेता था, वह एक मासतक उससे तृप्त बना रहता था
English translation coming soon.
tāni mūlāni divyāni phalāni ca phalāśanāḥ।
auṣadhāni ca divyāni jagṛhurharipuṁgavāḥ॥
फलाहार करनेवाले उन वानरशिरोमणियों ने उन दिव्य मूल-फलों और दिव्य औषधों को अपने साथ ले लिया
English translation coming soon.
tasmācca yajñāyatanāt puṣpāṇi surabhīṇi ca।
āninyurvānarā gatvā sugrīvapriyakāraṇāt॥
वहाँ जाकर उस यज्ञ-मण्डप से वे सब वानर सुग्रीव का प्रिय करने के लिये सुगन्धित पुष्प भी लेते आये
English translation coming soon.
te tu sarve harivarāḥ pṛthivyāṁ sarvavānarān।
saṁcodayitvā tvaritaṁ yūthānāṁ jagmuragrataḥ॥
वे समस्त श्रेष्ठ वानर भूमण्डल के सम्पूर्ण वानरों को तुरंत चलने का आदेश देकर उनके यूथों के पहुँचने के पहले ही सुग्रीव के पास आ गये
English translation coming soon.
te tu tena muhūrtena kapayaḥ śīghracāriṇaḥ।
kiṣkindhāṁ tvarayā prāptāḥ sugrīvo yatra vānaraḥ॥
वे शीघ्रगामी वानर उसी मुहूर्त में चलकर बड़ी उतावली के साथ किष्किन्धापुरी में जहाँ वानरराज सुग्रीव थे, जा पहुँचे
English translation coming soon.
te gṛhītvauṣadhīḥ sarvāḥ phalamūlaṁ ca vānarāḥ।
taṁ pratigrāhayāmāsurvacanaṁ cedamabruvan॥
उस सम्पूर्ण ओषधियों और फल-मूलों को लेकर उन वानरों ने सुग्रीव की सेवा में अर्पित कर दिया और इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
sarve parisṛtāḥ śailāḥ saritaśca vanāni ca।
pṛthivyāṁ vānarāḥ sarve śāsanādupayānti te॥
‘महाराज! हमलोग सभी पर्वतों, नदियों और वनों में घूम आये। भूमण्डल के समस्त वानर आपकी आज्ञा से यहाँ आ रहे हैं’
English translation coming soon.
evaṁ śrutvā tato hṛṣṭaḥ sugrīvaḥ plavagādhipaḥ।
pratijagrāha ca prītasteṣāṁ sarvamupāyanam॥
यह सुनकर वानरराज सुग्रीव को बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने उनकी दी हुई सारी भेंट-सामग्री सानन्द ग्रहण की
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे सप्तत्रिंशः सर्गः॥ ३७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें सैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३७ ॥