सुग्रीवका अपनी लघुता तथा श्रीरामकी महत्ता बताते हुए लक्ष्मणसे क्षमा माँगना और लक्ष्मणका उनकी प्रशंसा करके उन्हें अपने साथ चलनेके लिये कहना
ityuktastārayā vākyaṁ praśritaṁ dharmasaṁhitam।
mṛdusvabhāvaḥ saumitriḥ pratijagrāha tadvacaḥ॥
तारा ने जब इस प्रकार धर्म के अनुकूल विनययुक्त बात कही, तब कोमल स्वभाववाले सुमित्राकुमार लक्ष्मण ने उसे मान लिया (क्रोध को त्याग दिया)
English translation coming soon.
tasmin pratigṛhīte tu vākye harigaṇeśvaraḥ।
lakṣmaṇāt sumahat trāsaṁ vastraṁ klinnamivātyajat॥
उनके द्वारा तारा की बात मान ली जाने पर वानरयूथपति सुग्रीव ने लक्ष्मण से प्राप्त होनेवाले महान् भय को भीगे हुए वस्त्र की भाँति त्याग दिया
English translation coming soon.
tataḥ kaṇṭhagataṁ mālyaṁ citraṁ bahuguṇaṁ mahat।
ciccheda vimadaścāsīt sugrīvo vānareśvaraḥ॥
तदनन्तर वानरराज सुग्रीव ने अपने कण्ठ में पड़ी हुई फूलों की विचित्र, विशाल एवं बहुगुणसम्पन्न माला तोड़ डाली और वे मद से रहित हो गये
English translation coming soon.
sa lakṣmaṇaṁ bhīmabalaṁ sarvavānarasattamaḥ।
abravīt praśritaṁ vākyaṁ sugrīvaḥ sampraharṣayan॥
फिर समस्त वानरों में शिरोमणि सुग्रीव ने भयंकर बलशाली लक्ष्मण का हर्ष बढ़ाते हुए उनसे यह विनययुक्त बात कही—
English translation coming soon.
praṇaṣṭā śrīśca kīrtiśca kapirājyaṁ ca śāśvatam।
rāmaprasādāt saumitre punaścāptamidaṁ mayā॥
‘सुमित्राकुमार! मेरी श्री, कीर्ति तथा सदा से चला आता हुआ वानरों का राज्य—ये सब नष्ट हो चुके थे। भगवान् श्रीराम की कृपा से ही मुझे पुनः इन सब की प्राप्ति हुई है
English translation coming soon.
kaḥ śaktastasya devasya khyātasya svena karmaṇā।
tādṛśaṁ pratikurvīta aṁśenāpi nṛpātmaja॥
‘राजकुमार! वे भगवान् श्रीराम अपने कर्मों से ही सर्वत्र विख्यात हैं। उनके उपकार का वैसा ही बदला अंशमात्र से भी कौन चुका सकता है?
English translation coming soon.
sītāṁ prāpsyati dharmātmā vadhiṣyati ca rāvaṇam।
sahāyamātreṇa mayā rāghavaḥ svena tejasā॥
‘धर्मात्मा श्रीराम अपने ही तेज से रावण का वध करेंगे और सीता को प्राप्त कर लेंगे। मैं तो उनका एक तुच्छ सहायकमात्र रहूँगा
English translation coming soon.
sahāyakṛtyaṁ kiṁ tasya yena sapta mahādrumāḥ।
giriśca vasudhā caiva bāṇenaikena dāritāḥ॥
‘जिन्होंने एक ही बाण से सात बड़े-बड़े ताल वृक्ष, पर्वत, पृथ्वी, पाताल और वहाँ रहनेवाले दैत्यों को भी विदीर्ण कर दिया था, उनको दूसरे किसी सहायक की आवश्यकता भी क्या है?
English translation coming soon.
dhanurvisphāramāṇasya yasya śabdena lakṣmaṇa।
saśailā kampitā bhūmiḥ sahāyaiḥ kiṁ nu tasya vai॥
‘लक्ष्मण! जिनके धनुष खींचते समय उसकी टंकार से पर्वतोंसहित पृथ्वी काँप उठी थी, उन्हें सहायकों से क्या लेना है?
English translation coming soon.
anuyātrāṁ narendrasya kariṣye'haṁ nararṣabha।
gacchato rāvaṇaṁ hantuṁ vairiṇaṁ sapurassaram॥
‘नरश्रेष्ठ! मैं तो वैरी रावण का वध करने के लिये अग्रगामी सैनिकोंसहित यात्रा करनेवाले महाराज श्रीराम के पीछे-पीछे चलूँगा
English translation coming soon.
yadi kiṁcidatikrāntaṁ viśvāsāt praṇayena vā।
preṣyasya kṣamitavyaṁ me na kaścinnāparādhyati॥
‘विश्वास अथवा प्रेम के कारण यदि कोई अपराध बन गया हो तो मुझ दास के उस अपराध को क्षमा कर देना चाहिये; क्योंकि ऐसा कोई सेवक नहीं है, जिससे कभी कोई अपराध होता ही न हो’
English translation coming soon.
iti tasya bruvāṇasya sugrīvasya mahātmanaḥ।
abhavallakṣmaṇaḥ prītaḥ premṇā cedamuvāca ha॥
महात्मा सुग्रीव के ऐसा कहने पर लक्ष्मण प्रसन्न हो गये और बड़े प्रेम से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
sarvathā hi mama bhrātā sanātho vānareśvara।
tvayā nāthena sugrīva praśritena viśeṣataḥ॥
‘वानरराज सुग्रीव! विशेषतः तुम-जैसे विनयशील सहायक को पाकर मेरे भाई श्रीराम सर्वथा सनाथ हैं
English translation coming soon.
yaste prabhāvaḥ sugrīva yacca te śaucamīdṛśam।
arhastvaṁ kapirājyasya śriyaṁ bhoktumanuttamām॥
‘सुग्रीव! तुम्हारा जो प्रभाव है और तुम्हारे हृदय में जो इतना शुद्ध भाव है, इससे तुम वानरराज्य की परम उत्तम लक्ष्मी का सदा ही उपभोग करने के अधिकारी हो
English translation coming soon.
sahāyena ca sugrīva tvayā rāmaḥ pratāpavān।
vadhiṣyati raṇe śatrūnacirānnātra saṁśayaḥ॥
‘सुग्रीव! तुम्हें सहायक के रूप में पाकर प्रतापी श्रीराम रणभूमि में अपने शत्रुओं का शीघ्र ही वध कर डालेंगे, इसमें संशय नहीं है
English translation coming soon.
dharmajñasya kṛtajñasya saṁgrāmeṣvanivartinaḥ।
upapannaṁ ca yuktaṁ ca sugrīva tava bhāṣitam॥
‘सुग्रीव! तुम धर्मज्ञ, कृतज्ञ तथा युद्ध में कभी पीठ न दिखानेवाले हो। तुम्हारा यह भाषण सर्वथा युक्तिसंगत और उचित है
English translation coming soon.
doṣajñaḥ sati sāmarthye ko'nyo bhāṣitumarhati।
varjayitvā mama jyeṣṭhaṁ tvāṁ ca vānarasattama॥
‘वानरशिरोमणे! तुमको और मेरे बड़े भाई को छोड़कर दूसरा कौन ऐसा विद्वान् है, जो अपने में सामर्थ्य होते हुए भी ऐसा नम्रतापूर्ण वचन कह सके
English translation coming soon.
sadṛśaścāsi rāmeṇa vikrameṇa balena ca।
sahāyo daivatairdattaścirāya haripuṁgava॥
‘कपिराज! तुम बल और पराक्रम में भगवान् श्रीराम के बराबर हो। देवताओं ने ही हमें दीर्घकाल के लिये तुम-जैसा सहायक प्रदान किया है
English translation coming soon.
kiṁ tu śīghramito vīra niṣkrama tvaṁ mayā saha।
sāntvayasva vayasyaṁ ca bhāryāharaṇaduḥkhitam॥
‘किंतु वीर! अब तुम शीघ्र ही मेरे साथ इस पुरी से बाहर निकलो। तुम्हारे मित्र अपनी पत्नी के अपहरण से बहुत दुःखी हैं। उन्हें चलकर सान्त्वना दो
English translation coming soon.
yacca śokābhibhūtasya śrutvā rāmasya bhāṣitam।
mayā tvaṁ paruṣāṇyuktastat kṣamasva sakhe mama॥
‘सखे! शोकमग्न श्रीराम के वचनों को सुनकर जो मैंने तुम्हारे प्रति कठोर बातें कह दी हैं, उनके लिये मुझे क्षमा करो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः॥ ३६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें छत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३६ ॥