सुग्रीवका लक्ष्मणके पास जाना और लक्ष्मणका उन्हें फटकारना
tamapratihataṁ kruddhaṁ praviṣṭaṁ puruṣarṣabham।
sugrīvo lakṣmaṇaṁ dṛṣṭvā babhūva vyathitendriyaḥ॥
लक्ष्मण बेरोक-टोक भीतर घुस आये थे। उन पुरुषशिरोमणि को क्रोध से भरा देख सुग्रीव की सारी इन्द्रियाँ व्यथित हो उठीं
English translation coming soon.
kruddhaṁ niḥśvasamānaṁ taṁ pradīptamiva tejasā।
bhrāturvyasanasaṁtaptaṁ dṛṣṭvā daśarathātmajam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
utpapāta hariśreṣṭho hitvā sauvarṇamāsanam।
mahān mahendrasya yathā svalaṁkṛta iva dhvajaḥ॥
दशरथपुत्र लक्ष्मण रोषपूर्वक लंबी साँस खींच रहे थे और तेज से प्रज्वलित-से जान पड़ते थे। अपने भाई के कष्ट से उनके मन में बड़ा संताप था। उन्हें सामने आया देख वानरश्रेष्ठ सुग्रीव सुवर्ण का सिंहासन छोड़कर कूद पड़े, मानो देवराज इन्द्र का भलीभाँति सजाया हुआ महान् ध्वज आकाश से पृथ्वी पर उतर आया हो
English translation coming soon.
utpatantamanūtpetū rumāprabhṛtayaḥ striyaḥ।
sugrīvaṁ gagane pūrṇaṁ candraṁ tārāgaṇā iva॥
सुग्रीव के उतरते ही रुमा आदि स्त्रियाँ भी उनके पीछे उस सिंहासन से उतरकर खड़ी हो गयीं। जैसे आकाश में पूर्ण चन्द्रमा का उदय होने पर तारों के समुदाय भी उदित हो गये हों
English translation coming soon.
saṁraktanayanaḥ śrīmān saṁcacāra kṛtāñjaliḥ।
babhūvāvasthitastatra kalpavṛkṣo mahāniva॥
श्रीमान् सुग्रीव के नेत्र मद से लाल हो रहे थे। वे टहलते हुए लक्ष्मण के पास आये और हाथ जोड़कर खड़े हो गये। लक्ष्मण वहाँ महान् कल्पवृक्ष के समान स्थित थे
English translation coming soon.
rumādvitīyaṁ sugrīvaṁ nārīmadhyagataṁ sthitam।
abravīllakṣmaṇaḥ kruddhaḥ satāraṁ śaśinaṁ yathā॥
सुग्रीव के साथ उनकी पत्नी रुमा भी थी। वे स्त्रियों के बीच में खड़े होकर तारिकाओं से घिरे हुए चन्द्रमा की भाँति शोभा पाते थे। उन्हें देखकर लक्ष्मण ने क्रोधपूर्वक कहा—
English translation coming soon.
sattvābhijanasampannaḥ sānukrośo jitendriyaḥ।
kṛtajñaḥ satyavādī ca rājā loke mahīyate॥
‘वानरराज! धैर्यवान्, कुलीन, दयालु, जितेन्द्रिय और सत्यवादी राजा का ही संसार में आदर होता है
English translation coming soon.
yastu rājā sthito'dharme mitrāṇāmupakāriṇām।
mithyā pratijñāṁ kurute ko nṛśaṁsatarastataḥ॥
‘जो राजा अधर्म में स्थित होकर उपकारी मित्रों के सामने की हुई अपनी प्रतिज्ञा को झूठी कर देता है, उससे बढ़कर अत्यन्त क्रूर कौन होगा?
English translation coming soon.
śatamaśvānṛte hanti sahasraṁ tu gavānṛte।
ātmānaṁ svajanaṁ hanti puruṣaḥ puruṣānṛte॥
‘अश्वदान की प्रतिज्ञा करके उसकी पूर्ति न करने पर ‘अश्वानृत’ (अश्वविषयक असत्य) नामक पाप होता है। यह पाप बन जाने पर मनुष्य सौ अश्वों की हत्या के पाप का भागी होता है। इसी प्रकार गोदानविषयक प्रतिज्ञा को मिथ्या कर देने पर सहस्र गौओं के वध का पाप लगता है तथा किसी पुरुष के समक्ष उसका कार्य पूर्ण कर देने की प्रतिज्ञा करके जो उसकी पूर्ति नहीं करता है, वह पुरुष आत्मघात और स्वजन-वध के पाप का भागी होता है (फिर जो परम पुरुष श्रीराम के समक्ष की हुई प्रतिज्ञा को मिथ्या करता है, उसके पाप की कोई इयत्ता नहीं हो सकती)
English translation coming soon.
pūrvaṁ kṛtārtho mitrāṇāṁ na tatpratikaroti yaḥ।
kṛtaghnaḥ sarvabhūtānāṁ sa vadhyaḥ plavageśvara॥
‘वानरराज! जो पहले मित्रों के द्वारा अपना कार्य सिद्ध करके बदले में उन मित्रों का कोई उपकार नहीं करता है, वह कृतघ्न एवं सब प्राणियों के लिये वध्य है
English translation coming soon.
gīto'yaṁ brahmaṇā ślokaḥ sarvalokanamaskṛtaḥ।
dṛṣṭvā kṛtaghnaṁ kruddhena tannibodha plavaṁgama॥
‘कपिराज! किसी कृतघ्न को देखकर कुपित हुए ब्रह्माजी ने सब लोगों के लिये आदरणीय यह एक श्लोक कहा है, इसे सुनो—
English translation coming soon.
goghne caiva surāpe ca caure bhagnavrate tathā।
niṣkṛtirvihitā sadbhiḥ kṛtaghne nāsti niṣkṛtiḥ॥
‘गोहत्यारे, शराबी, चोर और व्रत-भंग करनेवाले पुरुष के लिये सत्पुरुषों ने प्रायश्चित्त का विधान किया है; किंतु कृतघ्न के उद्धार का कोई उपाय नहीं है
English translation coming soon.
anāryastvaṁ kṛtaghnaśca mithyāvādī ca vānara।
pūrvaṁ kṛtārtho rāmasya na tatpratikaroṣi yat॥
‘वानर! तुम अनार्य, कृतघ्न और मिथ्यावादी हो; क्योंकि श्रीरामचन्द्रजी की सहायता से तुमने पहले अपना काम तो बना लिया, किंतु जब उनके लिये सहायता करने का अवसर आया, तब तुम कुछ नहीं करते
English translation coming soon.
nanu nāma kṛtārthena tvayā rāmasya vānara।
sītāyā mārgaṇe yatnaḥ kartavyaḥ kṛtamicchatā॥
‘वानर! तुम्हारा मनोरथ सिद्ध हो चुका है; अतः अब तुम्हें प्रत्युपकार की इच्छा से श्रीराम की पत्नी सीता की खोज के लिये प्रयत्न करना चाहिये
English translation coming soon.
sa tvaṁ grāmyeṣu bhogeṣu sakto mithyāpratiśravaḥ।
na tvāṁ rāmo vijānīte sarpaṁ maṇḍūkarāviṇam॥
‘परंतु तुम्हारी दशा यह है कि अपनी प्रतिज्ञा को झूठी करके ग्राम्यभोगों में आसक्त हो रहे हो। श्रीरामचन्द्रजी यह नहीं जानते हैं कि तुम मेढक की-सी बोली बोलनेवाले सर्प हो (जैसे साँप अपने मुँह में किसी मेढक को जब दबा लेता है, तब केवल मेढक ही बोलता है, दूर के लोग उसे मेढक ही समझते हैं; परंतु वह वास्तव में सर्प होता है। वही दशा तुम्हारी है। तुम्हारी बातें कुछ और हैं और स्वरूप कुछ और)
English translation coming soon.
mahābhāgena rāmeṇa pāpaḥ karuṇavedinā।
harīṇāṁ prāpito rājyaṁ tvaṁ durātmā mahātmanā॥
‘महाभाग श्रीरामचन्द्रजी परम महात्मा तथा दया से द्रवित हो जानेवाले हैं; अतएव उन्होंने तुम-जैसे पापी और दुरात्मा को भी वानरों के राज्य पर बिठा दिया
English translation coming soon.
kṛtaṁ cennātijānīṣe rāghavasya mahātmanaḥ।
sadyastvaṁ niśitairbāṇairhato drakṣyasi vālinam॥
‘यदि तुम महात्मा रघुनाथजी के किये हुए उपकार को नहीं समझोगे तो शीघ्र ही उनके तीखे बाणों से मारे जाकर वाली का दर्शन करोगे
English translation coming soon.
na sa saṁkucitaḥ panthā yena vālī hato gataḥ।
samaye tiṣṭha sugrīva mā vālipathamanvagāḥ॥
‘सुग्रीव! वाली मारा जाकर जिस रास्ते से गया है, वह आज भी बंद नहीं हुआ है। इसलिये तुम अपनी प्रतिज्ञा पर डटे रहो। वाली के मार्ग का अनुसरण न करो
English translation coming soon.
na nūnamikṣvākuvarasya kārmukā-
ccharāṁśca tān paśyasi vajrasaṁnibhān।
tataḥ sukhaṁ nāma viṣevase sukhī
na rāmakāryaṁ manasāpyavekṣase॥
‘इक्ष्वाकुवंशशिरोमणि श्रीरामचन्द्रजी के धनुष से छूटे हुए उन वज्रतुल्य बाणों की ओर निश्चय ही तुम्हारी दृष्टि नहीं जा रही है। इसीलिये तुम ग्राम्य सुख का सेवन कर रहे हो और उसी में सुख मानकर श्रीरामचन्द्रजी के कार्य का मन से भी विचार नहीं करते हो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः॥ ३४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३४ ॥