हनुमान्जीका चिन्तित हुए सुग्रीवको समझाना
aṅgadasya vacaḥ śrutvā sugrīvaḥ sacivaiḥ saha।
lakṣmaṇaṁ kupitaṁ śrutvā mumocāsanamātmavān॥
मन्त्रियोंसहित अङ्गद का वचन सुनकर और लक्ष्मण के कुपित होने का समाचार पाकर मन को वश में रखनेवाले सुग्रीव आसन छोड़कर खड़े हो गये
English translation coming soon.
sa ca tānabravīd vākyaṁ niścitya gurulāghavam।
mantrajñān mantrakuśalo mantreṣu pariniṣṭhitaḥ॥
वे मन्त्रणा (कर्तव्यविषयक विचार) के परिनिष्ठित विद्वान् होने के कारण मन्त्रप्रयोग में अत्यन्त कुशल थे। उन्होंने श्रीरामचन्द्रजी की महत्ता और अपनी लघुता का विचार करके मन्त्रज्ञ मन्त्रियों से कहा—
English translation coming soon.
na me durvyāhṛtaṁ kiṁcinnāpi me duranuṣṭhitam।
lakṣmaṇo rāghavabhrātā kruddhaḥ kimiti cintaye॥
‘मैंने न तो कोई अनुचित बात मुँह से निकाली है और न कोई बुरा काम ही किया है। फिर श्रीरघुनाथजी के भ्राता लक्ष्मण मुझपर कुपित क्यों हुए हैं? इस बात पर मैं बारंबार विचार करता हूँ
English translation coming soon.
asuhṛdbhirmamāmitrairnityamantaradarśibhiḥ।
mama doṣānasambhūtān śrāvito rāghavānujaḥ॥
‘जो सदा मेरे छिद्र देखनेवाले हैं तथा जिनका हृदय मेरे प्रति शुद्ध नहीं है, उन शत्रुओं ने निश्चय ही श्रीरामचन्द्रजी के छोटे भाई लक्ष्मण से मेरे ऐसे दोष सुनाये हैं जो मेरे भीतर कभी प्रकट नहीं हुए थे
English translation coming soon.
atra tāvad yathābuddhiḥ sarvaireva yathāvidhi।
bhāvasya niścayastāvad vijñeyo nipuṇaṁ śanaiḥ॥
‘लक्ष्मण के कोप के विषय में पहले तुम सब लोगों को धीरे-धीरे कुशलतापूर्वक उनके मनोभाव का विधिवत् निश्चय कर लेना चाहिये, जिससे उनके कोप के कारण का यथार्थ रूप से ज्ञान हो जाय
English translation coming soon.
na khalvasti mama trāso lakṣmaṇānnāpi rāghavāt।
mitraṁ svasthānakupitaṁ janayatyeva sambhramam॥
‘अवश्य ही मुझे लक्ष्मण से तथा श्रीरघुनाथजी से कोई भय नहीं है, तथापि बिना अपराध के कुपित हुआ मित्र हृदय में घबराहट उत्पन्न कर ही देता है
English translation coming soon.
sarvathā sukaraṁ mitraṁ duṣkaraṁ pratipālanam।
anityatvāt tu cittānāṁ prītiralpe'pi bhidyate॥
‘किसीको मित्र बना लेना सर्वथा सुकर है, परंतु उस मैत्री को पालना या निभाना बहुत ही कठिन है; क्योंकि मन का भाव सदा एक-सा नहीं रहता। किसीके द्वारा थोड़ी-सी भी चुगली कर दी जाने पर प्रेम में अन्तर आ जाता है
English translation coming soon.
ato nimittaṁ trasto'haṁ rāmeṇa tu mahātmanā।
yanmamopakṛtaṁ śakyaṁ pratikartuṁ na tanmayā॥
‘इसी कारण मैं और भी डर गया हूँ; क्योंकि महात्मा श्रीराम ने मेरा जो उपकार किया है, उसका बदला चुकाने की मुझमें शक्ति नहीं है’
English translation coming soon.
sugrīveṇaivamukte tu hanūmān haripuṁgavaḥ।
uvāca svena tarkeṇa madhye vānaramantriṇām॥
सुग्रीव के ऐसा कहने पर वानरों में श्रेष्ठ हनुमान्जी अपनी युक्ति का सहारा लेकर वानरमन्त्रियों के बीच में बोले—
English translation coming soon.
sarvathā naitadāścaryaṁ yat tvaṁ harigaṇeśvara।
na vismarasi susnigdhamupakāraṁ kṛtaṁ śubham॥
‘कपिराज! मित्र के द्वारा अत्यन्त स्नेहपूर्वक किये गये उत्तम उपकार को जो आप भूल नहीं रहे हैं, इसमें सर्वथा कोई आश्चर्य की बात नहीं है (क्योंकि अच्छे पुरुषों का ऐसा स्वभाव ही होता है)
English translation coming soon.
rāghaveṇa tu vīreṇa bhayamutsṛjya dūrataḥ।
tvatpriyārthaṁ hato vālī śakratulyaparākramaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sarvathā praṇayāt kruddho rāghavo nātra saṁśayaḥ।
bhrātaraṁ samprahitavām̐llakṣmaṇaṁ lakṣmivardhanam॥
‘वीरवर श्रीरघुनाथजी ने तो लोकापवाद के भय को दूर हटाकर आपका प्रिय करने के लिये इन्द्रतुल्य पराक्रमी वाली का वध किया है; अतः वे निःसंदेह आपपर कुपित नहीं हैं। श्रीरामचन्द्रजी ने शोभा-सम्पत्ति की वृद्धि करनेवाले अपने भाई लक्ष्मण को जो आपके पास भेजा है, इसमें सर्वथा आपके प्रति उनका प्रेम ही कारण है
English translation coming soon.
tvaṁ pramatto na jānīṣe kālaṁ kālavidāṁ vara।
phullasaptacchadaśyāmā pravṛttā tu śaracchubhā॥
‘समय का ज्ञान रखनेवालों में श्रेष्ठ कपिराज! आपने सीता की खोज करने के लिये जो समय निश्चित किया था, उसे आप इन दिनों प्रमाद में पड़ जाने के कारण भूल गये हैं। देखिये न, यह सुन्दर शरद्-ऋतु आरम्भ हो गयी है, जो खिले हुए छितवन के फूलों से श्यामवर्ण की प्रतीत होती है
English translation coming soon.
nirmalagrahanakṣatrā dyauḥ praṇaṣṭabalāhakā।
prasannāśca diśaḥ sarvāḥ saritaśca sarāṁsi ca॥
‘आकाश में अब बादल नहीं रहे। ग्रह, नक्षत्र निर्मल दिखायी देते हैं। सम्पूर्ण दिशाओं में प्रकाश छा गया है तथा नदियों और सरोवरों के जल पूर्णतः स्वच्छ हो गये हैं
English translation coming soon.
prāptamudyogakālaṁ tu nāvaiṣi haripuṁgava।
tvaṁ pramatta iti vyaktaṁ lakṣmaṇo'yamihāgataḥ॥
‘वानरराज! राजाओं के लिये विजय-यात्रा की तैयारी करने का समय आ गया है; किंतु आपको कुछ पता ही नहीं है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि आप प्रमाद में पड़ गये हैं। इसीलिये लक्ष्मण यहाँ आये हैं
English translation coming soon.
ārtasya hṛtadārasya paruṣaṁ puruṣāntarāt।
vacanaṁ marṣaṇīyaṁ te rāghavasya mahātmanaḥ॥
‘महात्मा श्रीरामचन्द्रजी की पत्नी का अपहरण हुआ है, इसलिये वे बहुत दुःखी हैं। अतः यदि लक्ष्मण के मुख से उनका कठोर वचन भी सुनना पड़े तो आपको चुपचाप सह लेना चाहिये
English translation coming soon.
kṛtāparādhasya hi te nānyat paśyāmyahaṁ kṣamam।
antareṇāñjaliṁ baddhvā lakṣmaṇasya prasādanāt॥
‘आपकी ओर से अपराध हुआ है। अतः हाथ जोड़कर लक्ष्मण को प्रसन्न करने के सिवा आपके लिये और कोई उचित कर्तव्य मैं नहीं देखता
English translation coming soon.
niyuktairmantribhirvācyo hyavaśyaṁ pārthivo hitam।
ita eva bhayaṁ tyaktvā bravīmyavadhṛtaṁ vacaḥ॥
‘राज्य की भलाई के काम पर नियुक्त हुए मन्त्रियों का यह कर्तव्य है कि राजा को उसके हित की बात अवश्य बतावें। अतएव मैं भय छोड़कर अपना निश्चित विचार बता रहा हूँ
English translation coming soon.
abhikruddhaḥ samartho hi cāpamudyamya rāghavaḥ।
sadevāsuragandharvaṁ vaśe sthāpayituṁ jagat॥
‘भगवान् श्रीराम यदि क्रोध करके धनुष हाथ में ले लें तो देवता-असुर-गन्धर्वोंसहित सम्पूर्ण जगत् को अपने वश में कर सकते हैं
English translation coming soon.
na sa kṣamaḥ kopayituṁ yaḥ prasādyaḥ punarbhavet।
pūrvopakāraṁ smaratā kṛtajñena viśeṣataḥ॥
‘जिसे पीछे हाथ जोड़कर मनाना पड़े, ऐसे पुरुष को क्रोध दिलाना कदापि उचित नहीं है। विशेषतः वह पुरुष जो मित्र के किये हुए पहले उपकार को याद रखता हो और कृतज्ञ हो, इस बात का अधिक ध्यान रखे
English translation coming soon.
tasya mūrdhnā praṇamya tvaṁ saputraḥ sasuhṛjjanaḥ।
rājaṁstiṣṭha svasamaye bharturbhāryeva tadvaśe॥
‘राजन्! इसलिये आप पुत्र और मित्रों के साथ मस्तक झुकाकर उन्हें प्रणाम कीजिये और अपनी प्रतिज्ञा पर अटल रहिये। जैसे पत्नी अपने पति के वश में रहती है, उसी प्रकार आप सदा श्रीरामचन्द्रजी के अधीन रहिये
English translation coming soon.
na rāmarāmānujaśāsanaṁ tvayā kapīndra yuktaṁ manasāpyapohitum।
mano hi te jñāsyati mānuṣaṁ balaṁ sarāghavasyāsya surendravarcasaḥ॥
‘वानरराज! श्रीराम और लक्ष्मण के आदेश की आपको मन से भी उपेक्षा नहीं करनी चाहिये। देवराज इन्द्र के समान तेजस्वी लक्ष्मणसहित श्रीरघुनाथजी के अलौकिक बल का ज्ञान तो आपके मन को है ही’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे द्वात्रिंशः सर्गः॥ ३२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें बत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३२ ॥