सुग्रीवका शोकमग्न होकर श्रीरामसे प्राणत्यागके लिये आज्ञा माँगना, ताराका श्रीरामसे अपने वधके लिये प्रार्थना करना और श्रीरामका उसे समझाना
tāmāśu vegena durāsadena tvabhiplutāṁ śokamahārṇavena।
paśyaṁstadā vālyanujastarasvī bhrāturvadhenāpratimena tepe॥
अत्यन्त वेगशाली और दुःसह शोकसमुद्र में डूबी हुई तारा की ओर दृष्टिपात करके वाली के छोटे भाई वेगवान् सुग्रीव को उस समय अपने भाई के वध से बड़ा संताप हुआ
English translation coming soon.
sa bāṣpapūrṇena mukhena paśyan kṣaṇena nirviṇṇamanā manasvī।
jagāma rāmasya śanaiḥ samīpaṁ bhṛtyairvṛtaḥ samparidūyamānaḥ॥
उनके मुख पर आँसुओं की धारा बह चली। उनका मन खिन्न हो गया और वे भीतर-ही-भीतर कष्ट का अनुभव करते हुए अपने भृत्यों के साथ धीरे-धीरे श्रीरामचन्द्रजी के पास गये
English translation coming soon.
sa taṁ samāsādya gṛhītacāpamudāttamāśīviṣatulyabāṇam।
yaśasvinaṁ lakṣaṇalakṣitāṅgamavasthitaṁ rāghavamityuvāca॥
जिन्होंने धनुष ले रखा था, जिनमें धीरोदात्त नायक का स्वभाव विद्यमान था, जिनके बाण विषधर सर्प के समान भयंकर थे, जिनका प्रत्येक अङ्ग सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उत्तम लक्षणों से लक्षित था तथा जो परम यशस्वी थे, वहाँ खड़े हुए उन श्रीरघुनाथजी के पास जाकर सुग्रीव इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
yathā pratijñātamidaṁ narendra kṛtaṁ tvayā dṛṣṭaphalaṁ ca karma।
mamādya bhogeṣu narendrasūno mano nivṛttaṁ hatajīvitena॥
‘नरेन्द्र! आपने जैसी प्रतिज्ञा की थी, उसके अनुसार यह काम कर दिखाया। इस कर्म का राज्य-लाभरूप फल भी प्रत्यक्ष ही है। किंतु राजकुमार! इससे मेरा जीवन निन्दनीय हो गया है। अतः अब मेरा मन सभी भोगों से निवृत्त हो गया
English translation coming soon.
asyāṁ mahiṣyāṁ tu bhṛśaṁ rudatyāṁ pure'tivikrośati duḥkhatapte।
hate nṛpe saṁśayite'ṅgade ca na rāma rājye ramate mano me॥
‘श्रीराम! राजा वाली के मारे जाने से ये महारानी तारा अत्यन्त विलाप कर रही हैं। सारा नगर दुःख से संतप्त होकर चीख रहा है तथा कुमार अङ्गद का जीवन भी संशय में पड़ गया है। इन सब कारणों से अब राज्य में मेरा मन नहीं लगता है
English translation coming soon.
krodhādamarṣādativipradharṣād bhrāturvadho me'numataḥ purastāt।
hate tvidānīṁ hariyūthape'smin sutīkṣṇamikṣvākuvara pratapsye॥
‘इक्ष्वाकुकुल के गौरव श्रीरघुनाथजी! भाई ने मेरा बहुत अधिक तिरस्कार किया था, इसलिये क्रोध और अमर्ष के कारण पहले मैंने उसके वध के लिये अनुमति दे दी थी; परंतु अब वानर-यूथपति वाली के मारे जाने पर मुझे बड़ा संताप हो रहा है। सम्भवतः जीवनभर यह संताप बना ही रहेगा
English translation coming soon.
śreyo'dya manye mama śailamukhye tasmin hi vāsaściramṛṣyamūke।
yathā tathā vartayataḥ svavṛttyā nemaṁ nihatya tridivasya lābhaḥ॥
‘अपनी जातीय वृत्ति के अनुसार जैसे-तैसे जीवन-निर्वाह करते हुए उस श्रेष्ठ पर्वत ऋष्यमूक पर चिरकालतक रहना ही आज मैं अपने लिये कल्याणकारी समझता हूँ; किंतु अपने इस भाई का वध कराकर अब मुझे स्वर्ग का भी राज्य मिल जाय तो मैं उसे अपने लिये श्रेयस्कर नहीं मानता हूँ
English translation coming soon.
na tvā jighāṁsāmi careti yanmāmayaṁ mahātmā matimānuvāca।
tasyaiva tad rāma vaco'nurūpamidaṁ vacaḥ karma ca me'nurūpam॥
‘बुद्धिमान् महात्मा वाली ने युद्ध के समय मुझसे कहा था कि ‘तुम चले जाओ, मैं तुम्हारे प्राण लेना नहीं चाहता’। श्रीराम! उनकी यह बात उन्हीं के योग्य थी और मैंने जो आपसे कहकर उनका वध कराया, मेरा वह क्रूरतापूर्ण वचन और कर्म मेरे ही अनुरूप है
English translation coming soon.
bhrātā kathaṁ nāma mahāguṇasya bhrāturvadhaṁ rāma virocayeta।
rājyasya duḥkhasya ca vīra sāraṁ vicintayan kāmapuraskṛto'pi॥
‘वीर रघुनन्दन! कोई कितना ही स्वार्थी क्यों न हो? यदि राज्य के सुख तथा भ्रातृ-वध से होनेवाले दुःख की प्रबलता पर विचार करेगा तो वह भाई होकर अपने महान् गुणवान् भाई का वध कैसे अच्छा समझेगा?
English translation coming soon.
vadho hi me mato nāsīt svamāhātmyavyatikramāt।
mamāsīd buddhidaurātmyāt prāṇahārī vyatikramaḥ॥
‘वाली के मन में मेरे वध का विचार नहीं था; क्योंकि इससे उन्हें अपनी मान-प्रतिष्ठा में बट्टा लगने का डर था। मेरी ही बुद्धि में दुष्टता भरी थी, जिसके कारण मैंने अपने भाई के प्रति ऐसा अपराध कर डाला, जो उनके लिये घातक सिद्ध हुआ
English translation coming soon.
drumaśākhāvabhagno'haṁ muhūrtaṁ pariniṣṭanan।
sāntvayitvā tvanenokto na punaḥ kartumarhasi॥
‘जब वाली ने मुझे एक वृक्ष की शाखा से घायल कर दिया और मैं दो घड़ीतक कराहता रहा, तब उन्होंने मुझे सान्त्वना देकर कहा—‘जाओ, फिर मेरे साथ युद्ध करने की इच्छा न करना’
English translation coming soon.
bhrātṛtvamāryabhāvaśca dharmaścānena rakṣitaḥ।
mayā krodhaśca kāmaśca kapitvaṁ ca pradarśitam॥
‘उन्होंने भ्रातृभाव, आर्यभाव और धर्म की भी रक्षा की है; परंतु मैंने केवल काम, क्रोध और वानरोचित चपलता का ही परिचय दिया है
English translation coming soon.
acintanīyaṁ parivarjanīyamanīpsanīyaṁ svanavekṣaṇīyam।
prāpto'smi pāpmānamidaṁ vayasya bhrāturvadhāt tvāṣṭravadhādivendraḥ॥
‘मित्र! जैसे वृत्रासुर का वध करने से इन्द्र पाप के भागी हुए थे, उसी प्रकार मैं भाई का वध कराकर ऐसे पाप का भागी हुआ हूँ, जिसको करना तो दूर रहा, सोचना भी अनुचित है। श्रेष्ठ पुरुषों के लिये जो सर्वथा त्याज्य, अवाञ्छनीय तथा देखने के भी अयोग्य है
English translation coming soon.
pāpmānamindrasya mahī jalaṁ ca vṛkṣāśca kāmaṁ jagṛhuḥ striyaśca।
ko nāma pāpmānamimaṁ saheta śākhāmṛgasya pratipattumicchet॥
‘इन्द्र के पाप को तो पृथ्वी, जल, वृक्ष और स्त्रियों ने स्वेच्छा से ग्रहण कर लिया था; परंतु मुझ-जैसे वानर के इस पाप को कौन लेना चाहेगा? अथवा कौन ले सकेगा?
English translation coming soon.
nārhāmi sammānamimaṁ prajānāṁ na yauvarājyaṁ kuta eva rājyam।
adharmayuktaṁ kulanāśayuktamevaṁvidhaṁ rāghava karma kṛtvā॥
‘रघुनाथजी! अपने कुल का नाश करनेवाला ऐसा पापपूर्ण कर्म करके मैं प्रजा के सम्मान का पात्र नहीं रहा। राज्य पाना तो दूर की बात है, मुझमें युवराज होने की भी योग्यता नहीं है
English translation coming soon.
pāpasya kartāsmi vigarhitasya kṣudrasya lokāpakṛtasya loke।
śoko mahān māmabhivartate'yaṁ vṛṣṭeryathā nimnamivāmbuvegaḥ॥
‘मैंने वह लोकनिन्दित पापकर्म किया है, जो नीच पुरुषों के योग्य तथा सम्पूर्ण जगत् को हानि पहुँचानेवाला है। जैसे वर्षा के जल का वेग नीची भूमि की ओर जाता है, उसी प्रकार यह भ्रातृ-वधजनित महान् शोक सब ओर से मुझपर ही आक्रमण कर रहा है
English translation coming soon.
sodaryaghātāparagātravālaḥ saṁtāpahastākṣiśiroviṣāṇaḥ।
enomayo māmabhihanti hastī dṛpto nadīkūlamiva pravṛddhaḥ॥
‘भाई का वध ही जिसके शरीर का पिछला भाग और पुच्छ है तथा उससे होनेवाला संताप ही जिसकी सूँड, नेत्र, मस्तक और दाँत हैं, वह पापरूपी महान् मदमत्त गजराज नदीतट की भाँति मुझपर ही आघात कर रहा है
English translation coming soon.
aṁho batedaṁ nṛvarāviṣahyaṁ nivartate me hṛdi sādhuvṛttam।
agnau vivarṇaṁ paritapyamānaṁ kiṭṭaṁ yathā rāghava jātarūpam॥
‘नरेश्वर! रघुनन्दन! मैंने जो दुःसह पाप किया है, यह मेरे हृदयस्थित सदाचार को भी नष्ट कर रहा है। ठीक उसी तरह, जैसे आग में तपाया जानेवाला मलिन सुवर्ण अपने भीतर के मल को नष्ट कर देता है
English translation coming soon.
mahābalānāṁ hariyūthapānāmidaṁ kulaṁ rāghava mannimittam।
asyāṅgadasyāpi ca śokatāpādardhasthitaprāṇamitīva manye॥
‘रघुनाथजी! मेरे ही कारण वाली का वध हुआ, जिससे इस अङ्गद का भी शोक-संताप बढ़ गया और इसीलिये इन महाबली वानर-यूथपतियों का समुदाय अधमरा-सा जान पड़ता है
English translation coming soon.
sutaḥ sulabhyaḥ sujanaḥ suvaśyaḥ kutastu putraḥ sadṛśo'ṅgadena।
na cāpi vidyeta sa vīra deśo yasmin bhavet sodarasaṁnikarṣaḥ॥
‘वीरवर! सुजन और वश में रहनेवाला पुत्र तो मिल सकता है, परंतु अङ्गद के समान बेटा कहाँ मिलेगा? तथा ऐसा कोई देश नहीं है, जहाँ मुझे अपने भाई का सामीप्य मिल सके
English translation coming soon.
adyāṅgado vīravaro na jīvejjīveta mātā paripālanārtham।
vinā tu putraṁ paritāpadīnā sā naiva jīvediti niścitaṁ me॥
‘अब वीरवर अङ्गद भी जीवित नहीं रह सकता। यदि जी सकता तो उसकी रक्षा के लिये उसकी माता भी जीवन धारण करती। वह बेचारी तो यों ही संताप से दीन हो रही है, यदि पुत्र भी न रहा तो उसके जीवन का अन्त हो जायगा—यह बिलकुल निश्चित बात है
English translation coming soon.
so'haṁ pravekṣyāmyatidīptamagniṁ bhrātrā ca putreṇa ca sakhyamicchan।
ime viceṣyanti haripravīrāḥ sītāṁ nideśe parivartamānāḥ॥
‘अतः मैं अपने भाई और पुत्र का साथ देने की इच्छा से प्रज्वलित अग्नि में प्रवेश करूँगा। ये वानर वीर आपकी आज्ञा में रहकर सीता की खोज करेंगे
English translation coming soon.
kṛtsnaṁ tu te setsyati kāryametanmayyapyatīte manujendraputra।
kulasya hantāramajīvanārhaṁ rāmānujānīhi kṛtāgasaṁ mām॥
‘राजकुमार! मेरी मृत्यु हो जाने पर भी आपका सारा कार्य सिद्ध हो जायगा। मैं कुल की हत्या करनेवाला और अपराधी हूँ। अतः संसार में जीवन धारण करने के योग्य नहीं हूँ। इसलिये श्रीराम! मुझे प्राणत्याग करने की आज्ञा दीजिये’
English translation coming soon.
ityevamārtasya raghupravīraḥ śrutvā vaco vālijaghanyajasya।
saṁjātabāṣpaḥ paravīrahantā rāmo muhūrtaṁ vimanā babhūva॥
दुःख से आतुर हुए सुग्रीव के, जो वाली के छोटे भाई थे, ऐसे वचन सुनकर शत्रुवीरों का संहार करने में समर्थ, रघुकुल के वीर भगवान् श्रीराम के नेत्रों से आँसू बहने लगे। वे दो घड़ीतक मन-ही-मन दुःख का अनुभव करते रहे
English translation coming soon.
tasmin kṣaṇe'bhīkṣṇamavekṣamāṇaḥ kṣitikṣamāvān bhuvanasya goptā।
rāmo rudantīṁ vyasane nimagnāṁ samutsukaḥ so'tha dadarśa tārām॥
श्रीरघुनाथजी पृथ्वी के समान क्षमाशील और सम्पूर्ण जगत् की रक्षा करनेवाले हैं। उन्होंने उस समय अधिक उत्सुक होकर जब इधर-उधर बारंबार दृष्टि दौड़ायी, तब शोकमग्ना तारा उन्हें दिखायी दी, जो अपने स्वामी के लिये रो रही थी
English translation coming soon.
tāṁ cārunetrāṁ kapisiṁhanāthāṁ patiṁ samāśliṣya tadā śayānām।
utthāpayāmāsuradīnasattvāṁ mantripradhānāḥ kapirājapatnīm॥
कपियों में सिंह के समान वीर वाली जिसके स्वामी एवं संरक्षक थे, जो वानरराज वाली की रानी थी, जिसका हृदय उदार और नेत्र मनोहर थे, वह तारा उस समय अपने मृत पति का आलिङ्गन करके पड़ी थी। श्रीराम को आते देख प्रधान-प्रधान मन्त्रियों ने तारा को वहाँ से उठाया
English translation coming soon.
sā visphurantī parirabhyamāṇā bhartuḥ samīpādapanīyamānā।
dadarśa rāmaṁ śaracāpapāṇiṁ svatejasā sūryamiva jvalantam॥
तारा जब पति के समीप से हटायी जाने लगी, तब बारंबार उसका आलिङ्गन करती हुई वह अपनेको छुड़ाने और छटपटाने लगी। इतनेहीमें उसने अपने सामने धनुष-बाण धारण किये श्रीराम को खड़ा देखा, जो अपने तेज से सूर्यदेव के समान प्रकाशित हो रहे थे
English translation coming soon.
susaṁvṛtaṁ pārthivalakṣaṇaiśca taṁ cārunetraṁ mṛgaśāvanetrā।
adṛṣṭapūrvaṁ puruṣapradhānamayaṁ sa kākutstha iti prajajñe॥
वे राजोचित शुभ लक्षणों से सम्पन्न थे। उनके नेत्र बड़े मनोहर थे। उन पुरुषप्रवर श्रीराम को, जो पहले कभी देखने में नहीं आये थे, देखकर मृगशावकनयनी तारा समझ गयी कि ये ही ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम हैं
English translation coming soon.
tasyendrakalpasya durāsadasya mahānubhāvasya samīpamāryā।
ārtātitūrṇaṁ vyasanaṁ prapannā jagāma tārā parivihvalantī॥
उस समय घोर संकट में पड़ी हुई शोकपीड़ित आर्या तारा अत्यन्त विह्वल हो गिरती-पड़ती तीव्र गति से महेन्द्रतुल्य दुर्जय वीर महानुभाव भगवान् श्रीराम के समीप गयी
English translation coming soon.
taṁ sā samāsādya viśuddhasattvaṁ śokena sambhrāntaśarīrabhāvā।
manasvinī vākyamuvāca tārā rāmaṁ raṇotkarṣaṇalabdhalakṣyam॥
शोक के कारण वह अपने शरीर की भी सुध-बुध खो बैठी थी। भगवान् श्रीराम विशुद्ध अन्तःकरणवाले तथा युद्धस्थल में सबसे अधिक निपुणता के कारण लक्ष्य बेधने में अचूक थे, उनके पास पहुँचकर वह मनस्विनी तारा इस प्रकार बोली—
English translation coming soon.
tvamaprameyaśca durāsadaśca jitendriyaścottamadharmakaśca।
akṣīṇakīrtiśca vicakṣaṇaśca kṣitikṣamāvān kṣatajopamākṣaḥ॥
‘रघुनन्दन! आप अप्रमेय (देश, काल और वस्तु की सीमा से रहित) हैं। आपको पाना बहुत कठिन है। आप जितेन्द्रिय तथा उत्तम धर्म का पालन करनेवाले हैं। आपकी कीर्ति कभी नष्ट नहीं होती। आप दूरदर्शी एवं पृथ्वी के समान क्षमाशील हैं। आपकी आँखें कुछ-कुछ लाल हैं
English translation coming soon.
tvamāttabāṇāsanabāṇapāṇirmahābalaḥ saṁhananopapannaḥ।
manuṣyadehābhyudayaṁ vihāya divyena dehābhyudayena yuktaḥ॥
‘आपके हाथ में धनुष और बाण शोभा पा रहे हैं। आपका बल महान् है। आप सुदृढ़ शरीर से सम्पन्न हैं और मनुष्य-शरीर से प्राप्त होनेवाले लौकिक सुख का परित्याग करके भी दिव्य शरीर के ऐश्वर्य से युक्त हैं
English translation coming soon.
yenaiva bāṇena hataḥ priyo me tenaiva bāṇena hi māṁ jahīhi।
hatā gamiṣyāmi samīpamasya na māṁ vinā vīra rameta vālī॥
(‘अतः मैं प्रार्थना करती हूँ कि) आपने जिस बाण से मेरे प्रियतम पति का वध किया है, उसी बाण से आप मुझे भी मार डालिये। मैं मरकर उनके समीप चली जाऊँगी। वीर! मेरे बिना वाली कहीं भी सुखी नहीं रह सकेंगे
English translation coming soon.
svarge'pi padmāmalapatranetra sametya samprekṣya ca māmapaśyan।
na hyeṣa uccāvacatāmracūḍā vicitraveṣāpsaraso'bhajiṣyat॥
‘अमलकमलदललोचन राम! स्वर्ग में जाकर भी जब वाली सब ओर दृष्टि डालने पर मुझे नहीं देखेंगे, तब उनका मन वहाँ कदापि नहीं लगेगा; नाना प्रकार के लाल फूलों से विभूषित चोटी धारण करनेवाली तथा विचित्र वेशभूषा से मनोहर प्रतीत होनेवाली स्वर्ग की अप्सराओं को वे कभी स्वीकार नहीं करेंगे
English translation coming soon.
svarge'pi śokaṁ ca vivarṇatāṁ ca mayā vinā prāpsyati vīra vālī।
ramye nagendrasya taṭāvakāśe videhakanyārahito yathā tvam॥
‘वीरवर! स्वर्ग में भी वाली मेरे बिना शोक का अनुभव करेंगे और उनके शरीर की कान्ति फीकी पड़ जायगी। वे उसी तरह दुःखी रहेंगे जैसे गिरिराज ऋष्यमूक के सुरम्य तट-प्रान्त में विदेहनन्दिनी सीता के बिना आप कष्ट का अनुभव करते हैं
English translation coming soon.
tvaṁ vettha tāvad vanitāvihīnaḥ prāpnoti duḥkhaṁ puruṣaḥ kumāraḥ।
tat tvaṁ prajānañjahi māṁ na vālī duḥkhaṁ mamādarśanajaṁ bhajeta॥
‘स्त्री के बिना युवा पुरुष को जो दुःख उठाना पड़ता है, उसे आप अच्छी तरह जानते हैं। इस तत्त्व को समझकर आप मेरा वध करिये, जिससे वाली को मेरे विरह का दुःख न भोगना पड़े
English translation coming soon.
yaccāpi manyeta bhavān mahātmā strīghātadoṣastu bhavenna mahyam।
ātmeyamasyeti hi māṁ jahi tvaṁ na strīvadhaḥ syānmanujendraputra॥
‘महाराजकुमार! आप महात्मा हैं, इसलिये यदि ऐसा चाहते हों कि मुझे स्त्री-हत्या का पाप न लगे तो ‘यह वाली की आत्मा है’ ऐसा समझकर मेरा वध कीजिये। इससे आपको स्त्री-हत्या का पाप नहीं लगेगा
English translation coming soon.
śāstraprayogād vividhāśca vedādananyarūpāḥ puruṣasya dārāḥ।
dārapradānāddhi na dānamanyat pradṛśyate jñānavatāṁ hi loke॥
‘शास्त्रोक्त यज्ञ-यागादि कर्मों में पति और पत्नी दोनों का संयुक्त अधिकार होता है—पत्नी को साथ लिये बिना पुरुष यज्ञकर्म का अनुष्ठान नहीं कर सकता। इसके सिवा नाना प्रकार की वैदिक श्रुतियाँ भी पत्नी को पति का आधा शरीर बतलाती हैं। दूसरे स्त्रियों का अपने पति से अभिन्न होना सिद्ध होता है। (अतः मुझे मारने से आपको स्त्रीवध का दोष नहीं लग सकता और वाली को स्त्री की प्राप्ति हो जायगी; क्योंकि) संसार में ज्ञानी पुरुषों की दृष्टि में स्त्रीदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है
English translation coming soon.
tvaṁ cāpi māṁ tasya mama priyasya pradāsyase dharmamavekṣya vīra।
anena dānena na lapsyase tvamadharmayogaṁ mama vīra ghātāt॥
‘वीरशिरोमणे! यदि धर्म की ओर दृष्टि रखते हुए आप भी मुझे मेरे प्रियतम वाली को समर्पित कर देंगे तो इस दान के प्रभाव से मेरी हत्या करने पर भी आपको पाप नहीं लगेगा
English translation coming soon.
ārtāmanāthāmapanīyamānāmevaṁgatāṁ nārhasi māmahantum।
ahaṁ hi mātaṅgavilāsagāminā plavaṁgamānāmṛṣabheṇa dhīmatā।
vinā varārhottamahemamālinā ciraṁ na śakṣyāmi narendra jīvitum॥
‘मैं दुःखिनी और अनाथा हूँ। पति से दूर कर दी गयी हूँ। ऐसी दशा में मुझे जीवित छोड़ना आपके लिये उचित नहीं है। नरेन्द्र! मैं सुन्दर एवं बहुमूल्य श्रेष्ठ सुवर्णमाला से अलंकृत तथा गजराज के समान विलासयुक्त गति से चलनेवाले बुद्धिमान् वानरश्रेष्ठ वाली के बिना अधिक कालतक जीवित नहीं रह सकूँगी’
English translation coming soon.
ityevamuktastu vibhurmahātmā tārāṁ samāśvāsya hitaṁ babhāṣe।
mā vīrabhārye vimatiṁ kuruṣva loko hi sarvo vihito vidhātrā॥
तारा के ऐसा कहने पर महात्मा भगवान् श्रीराम ने उसे आश्वासन देकर हित की बात कही—‘वीरपत्नी! तुम मृत्यु-विषयक विपरीत विचार का त्याग करो; क्योंकि विधाता ने इस सम्पूर्ण जगत् की सृष्टि की है
English translation coming soon.
taṁ caiva sarvaṁ sukhaduḥkhayogaṁ loko'bravīt tena kṛtaṁ vidhātrā।
trayo'pi lokā vihitaṁ vidhānaṁ nātikramante vaśagā hi tasya॥
‘विधाता ने ही इस सारे जगत् को सुख-दुःख से संयुक्त किया है। यह बात साधारणलोग भी कहते और जानते हैं। तीनों लोकों के प्राणी विधाता के विधान का उल्लङ्घन नहीं कर सकते; क्योंकि सभी उसके अधीन हैं
English translation coming soon.
prītiṁ parāṁ prāpsyasi tāṁ tathaiva putraśca te prāpsyati yauvarājyam।
dhātrā vidhānaṁ vihitaṁ tathaiva na śūrapatnyaḥ paridevayanti॥
‘तुम्हें पहले की ही भाँति अत्यन्त सुख एवं आनन्द की प्राप्ति होगी तथा तुम्हारा पुत्र युवराजपद प्राप्त करेगा। विधाता का ऐसा ही विधान है। शूरवीरों की स्त्रियाँ इस प्रकार विलाप नहीं करती हैं। (अतः तुम भी शोक छोड़कर शान्त हो जाओ)’
English translation coming soon.
āśvāsitā tena mahātmanā tu prabhāvayuktena paraṁtapena।
sā vīrapatnī dhvanatā mukhena suveṣarūpā virarāma tārā॥
शत्रुओं को संताप देनेवाले परम प्रभावशाली महात्मा श्रीराम के इस प्रकार सान्त्वना देने पर सुन्दर वेश और रूपवाली वीरपत्नी तारा, जिसके मुख से विलाप की ध्वनि निकलती रहती थी, चुप हो गयी—उसने रोना-धोना छोड़ दिया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुर्विंशः सर्गः ॥ २४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें चौबीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २४ ॥