ताराका विलाप
tataḥ samupajighrantī kapirājasya tanmukham।
patiṁ lokaśrutā tārā mṛtaṁ vacanamabravīt॥
उस समय वानरराज का मुख सूँघती हुई लोकविख्यात तारा ने रोकर अपने मृत पति से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
śeṣe tvaṁ viṣame duḥkhamakṛtvā vacanaṁ mama।
upalopacite vīra suduḥkhe vasudhātale॥
‘वीर! दुःख की बात है कि आपने मेरी बात नहीं मानी और अब आप प्रस्तर से पूर्ण अत्यन्त दुःखदायक और ऊँचे-नीचे भूतल पर शयन कर रहे हैं
English translation coming soon.
mattaḥ priyatarā nūnaṁ vānarendra mahī tava।
śeṣe hi tāṁ pariṣvajya māṁ ca na pratibhāṣase॥
‘वानरराज! निश्चय ही यह पृथ्वी आपको मुझसे भी बढ़कर प्रिय है, तभी तो आप इसका आलिङ्गन करके सो रहे हैं और मुझसे बाततक नहीं करते
English translation coming soon.
sugrīvasya vaśaṁ prāpto vidhireṣa bhavatyaho।
sugrīva eva vikrānto vīra sāhasikapriya॥
‘वीर! साहसपूर्ण कार्यों से प्रेम रखनेवाले वानरराज! यह श्रीरामरूपी विधाता सुग्रीव के वश में हो गया है (—आपके नहीं) यह बड़े आश्चर्य की बात है, अतः अब इस राज्य पर सुग्रीव ही पराक्रमी राजा के रूप में आसीन होंगे
English translation coming soon.
ṛkṣavānaramukhyāstvāṁ balinaṁ paryupāsate।
teṣāṁ vilapitaṁ kṛcchramaṅgadasya ca śocataḥ॥
mama cemā giraḥ śrutvā kiṁ tvaṁ na pratibudhyase।
‘प्राणनाथ! प्रधान-प्रधान भालू और वानर जो आप महावीर की सेवा में रहा करते थे, इस समय बड़े दुःख से विलाप कर रहे हैं। बेटा अङ्गद भी शोक में पड़ा है। उन वानरों का दुःखमय विलाप, अङ्गद का शोकोद्गार तथा मेरी यह अनुनय-विनयभरी वाणी सुनकर भी आप जागते क्यों नहीं हैं?
English translation coming soon.
idaṁ tad vīraśayanaṁ tatra śeṣe hato yudhi॥
śāyitā nihatā yatra tvayaiva ripavaḥ purā।
‘यही वह वीर-शय्या है, जिसपर पूर्वकाल में आपने ही बहुत-से शत्रुओं को मारकर सुलाया था, किंतु आज स्वयं ही युद्ध में मारे जाकर आप इसपर शयन कर रहे हैं
English translation coming soon.
viśuddhasattvābhijana priyayuddha mama priya॥
māmanāthāṁ vihāyaikāṁ gatastvamasi mānada।
‘विशुद्ध बलशाली कुल में उत्पन्न युद्धप्रेमी तथा दूसरों को मान देनेवाले मेरे प्रियतम! तुम मुझ अनाथा को अकेली छोड़कर कहाँ चले गये?
English translation coming soon.
śūrāya na pradātavyā kanyā khalu vipaścitā॥
śūrabhāryā hatāṁ paśya sadyo māṁ vidhavāṁ kṛtām।
‘निश्चय ही बुद्धिमान् पुरुष को चाहिये कि वह अपनी कन्या किसी शूरवीर के हाथ में न दे। देखो, मैं शूरवीर की पत्नी होने के कारण तत्काल विधवा बना दी गयी और इस प्रकार सर्वथा मारी गयी
English translation coming soon.
avabhagnaśca me māno bhagnā me śāśvatī gatiḥ॥
agādhe ca nimagnāsmi vipule śokasāgare।
‘राजरानी होने का जो मेरा अभिमान था, वह भङ्ग हो गया। नित्य-निरन्तर सुख पाने की मेरी आशा नष्ट हो गयी तथा मैं अगाध एवं विशाल शोकसमुद्र में डूब गयी हूँ
English translation coming soon.
aśmasāramayaṁ nūnamidaṁ me hṛdayaṁ dṛḍham॥
bhartāraṁ nihataṁ dṛṣṭvā yannādya śatadhā kṛtam।
‘निश्चय ही यह मेरा कठोर हृदय लोहे का बना हुआ है। तभी तो अपने स्वामी को मारा गया देखकर इसके सैकड़ों टुकड़े नहीं हो जाते
English translation coming soon.
suhṛccaiva ca bhartā ca prakṛtyā ca mama priyaḥ॥
prahāre ca parākrāntaḥ śūraḥ pañcatvamāgataḥ।
‘हाय! जो मेरे सुहृद्, स्वामी और स्वभाव से ही प्रिय थे तथा संग्राम में महान् पराक्रम प्रकट करनेवाले शूरवीर थे, वे संसार से चल बसे
English translation coming soon.
patihīnā tu yā nārī kāmaṁ bhavatu putriṇī॥
dhanadhānyasamṛddhāpi vidhavetyucyate janaiḥ।
‘पतिहीन नारी भले ही पुत्रवती एवं धन-धान्य से समृद्ध भी हो, किन्तु लोग उसे विधवा ही कहते हैं
English translation coming soon.
svagātraprabhave vīra śeṣe rudhiramaṇḍale॥
kṛmirāgaparistome svakīye śayane yathā।
‘वीर! अपने ही शरीर से प्रकट हुई रक्तराशि में आप उसी तरह शयन करते हैं, जैसे पहले इन्द्रगोप नामक कीड़े के-से रंगवाले बिछौने से युक्त अपने पलंग पर सोया करते थे
English translation coming soon.
reṇuśoṇitasaṁvītaṁ gātraṁ tava samantataḥ॥
parirabdhuṁ na śaknomi bhujābhyāṁ plavagarṣabha।
‘वानरश्रेष्ठ! आपका सारा शरीर धूल और रक्त से लथपथ हो रहा है; इसलिये मैं अपनी दोनों भुजाओं से आपका आलिङ्गन नहीं कर पाती
English translation coming soon.
kṛtakṛtyo'dya sugrīvo vaire'sminnatidāruṇe॥
yasya rāmavimuktena hatamekeṣuṇā bhayam।
‘इस अत्यन्त भयंकर वैर में आज सुग्रीव कृतकृत्य हो गये। श्रीराम के छोड़े हुए एक ही बाण ने उनका सारा भय हर लिया
English translation coming soon.
śareṇa hṛdi lagnena gātrasaṁsparśane tava॥
vāryāmi tvāṁ nirīkṣantī tvayi pañcatvamāgate।
‘आपकी छाती में जो बाण धँसा हुआ है; वह मुझे आपके शरीर का आलिङ्गन करने से रोक रहा है, इस कारण आपकी मृत्यु हो जाने पर भी मैं चुपचाप देख रही हूँ (आपको हृदय से लगा नहीं पाती)’
English translation coming soon.
udbabarha śaraṁ nīlastasya gātragataṁ tadā॥
girigahvarasaṁlīnaṁ dīptamāśīviṣaṁ yathā।
उस समय नील ने वाली के शरीर में धँसे हुए उस बाण को निकाला, मानो पर्वत की कन्दरा में छिपे हुए प्रज्वलित मुखवाले विषधर सर्प को वहाँ से निकाला गया हो
English translation coming soon.
tasya niṣkṛṣyamāṇasya bāṇasyāpi babhau dyutiḥ॥
astamastakasaṁruddharaśmerdinakarādiva।
वाली के शरीर से निकाले जाते हुए उस बाण की कान्ति अस्ताचल के शिखर पर अवरुद्ध किरणोंवाले सूर्य की प्रभा के समान जान पड़ती थी
English translation coming soon.
petuḥ kṣatajadhārāstu vraṇebhyastasya sarvaśaḥ॥
tāmragairikasampṛktā dhārā iva dharādharāt।
बाण के निकाल लिये जाने पर वाली के शरीर के सभी घावों से खून की धाराएँ गिरने लगीं, मानो किसी पर्वत से लाल गेरूमिश्रित जल की धाराएँ बह रही हों
English translation coming soon.
avakīrṇaṁ vimārjantī bhartāraṁ raṇareṇunā॥
asrairnayanajaiḥ śūraṁ siṣecāstrasamāhatam।
वाली का शरीर रणभूमि की धूल से भर गया था। उस समय तारा बाण से आहत हुए अपने शूरवीर स्वामी के उस शरीर को पोंछती हुई उन्हें नेत्रों के अश्रुजल से सींचने लगी
English translation coming soon.
rudhirokṣitasarvāṅgaṁ dṛṣṭvā vinihataṁ patim॥
uvāca tārā piṅgākṣaṁ putramaṅgadamaṅganā।
अपने मारे गये पति के सारे अङ्गों को रक्त से भीगा हुआ देख वालि-पत्नी तारा ने अपने भूरे नेत्रोंवाले पुत्र अङ्गद से कहा—
English translation coming soon.
avasthāṁ paścimāṁ paśya pituḥ putra sudāruṇām॥
samprasaktasya vairasya gato'ntaḥ pāpakarmaṇā।
‘बेटा! देखो, तुम्हारे पिता की अन्तिम अवस्था कितनी भयंकर है। ये इस समय पूर्व पाप के कारण प्राप्त हुए वैर से पार हो चुके हैं
English translation coming soon.
bālasūryojjvalatanuṁ prayātaṁ yamasādanam॥
abhivādaya rājānaṁ pitaraṁ putra mānadam।
‘वत्स! प्रातःकाल के सूर्य की भाँति अरुण गौर शरीरवाले तुम्हारे पिता राजा वाली अब यमलोक को जा पहुँचे। ये तुम्हें बड़ा आदर देते थे। तुम इनके चरणों में प्रणाम करो’
English translation coming soon.
evamuktaḥ samutthāya jagrāha caraṇau pituḥ॥
bhujābhyāṁ pīnavṛttābhyāmaṅgado'hamiti bruvan।
माता के ऐसा कहने पर अङ्गद ने उठकर अपनी मोटी और गोलाकार भुजाओंद्वारा पिता के दोनों पैर पकड़ लिये और प्रणाम करते हुए कहा—‘पिताजी! मैं अङ्गद हूँ’
English translation coming soon.
abhivādayamānaṁ tvāmaṅgadaṁ tvaṁ yathā purā॥
dīrghāyurbhava putreti kimarthaṁ nābhibhāṣase।
तब तारा फिर कहने लगी—‘प्राणनाथ! कुमार अङ्गद पहले की ही भाँति आज भी आपके चरणों में प्रणाम करता है, किंतु आप इसे ‘चिरंजीवी रहो बेटा’ ऐसा कहकर आशीर्वाद क्यों नहीं देते हैं?
English translation coming soon.
ahaṁ putrasahāyā tvāmupāse gatacetanam।
siṁhena pātitaṁ sadyo gauḥ savatseva govṛṣam॥
‘जैसे कोई बछड़ेसहित गाय सिंह के द्वारा तत्काल मार गिराये हुए साँड़ के पास खड़ी हो, उसी प्रकार पुत्रसहित मैं प्राणहीन हुए आपकी सेवा में बैठी हूँ
English translation coming soon.
iṣṭvā saṁgrāmayajñena rāmapraharaṇāmbhasā।
tasminnavabhṛthe snātaḥ kathaṁ patyā mayā vinā॥
‘आपने युद्धरूपी यज्ञ का अनुष्ठान करके श्रीराम के बाणरूपी जल से मुझ पत्नी के बिना अकेले ही अवभृथस्नान कैसे कर लिया?
English translation coming soon.
yā dattā devarājena tava tuṣṭena saṁyuge।
śātakaumbhīṁ priyāṁ mālāṁ tāṁ te paśyāmi neha kim॥
‘युद्ध में आपसे संतुष्ट हुए देवराज इन्द्र ने आपको जो सोने की प्रिय माला दे रखी थी, उसे मैं इस समय आपके गले में क्यों नहीं देखती हूँ?
English translation coming soon.
rājyaśrīrna jahāti tvāṁ gatāsumapi mānada।
sūryasyāvartamānasya śailarājamiva prabhā॥
‘दूसरों को मान देनेवाले वानरराज! प्राणहीन हो जाने पर भी आपको राज्यलक्ष्मी उसी प्रकार नहीं छोड़ रही है, जैसे चारों ओर चक्कर लगानेवाले सूर्यदेव की प्रभा गिरिराज मेरु को कभी नहीं छोड़ती है
English translation coming soon.
na me vacaḥ pathyamidaṁ tvayā kṛtaṁ na cāsmi śaktā hi nivāraṇe tava।
hatā saputrāsmi hatena saṁyuge saha tvayā śrīrvijahāti māmapi॥
‘मैंने आपके हित की बात कही थी; परंतु आपने उसे नहीं स्वीकार किया। मैं भी आपको रोक रखने में समर्थ न हो सकी। इसका फल यह हुआ कि आप युद्ध में मारे गये। आपके मारे जाने से मैं भी अपने पुत्रसहित मारी गयी। अब लक्ष्मी आपके साथ ही मुझे और मेरे पुत्र को भी छोड़ रही है’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे त्रयोविंशः सर्गः ॥ २३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें तेईसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २३ ॥