वालीका सुग्रीव और अङ्गदसे अपने मनकी बात कहकर प्राणोंको त्याग देना
vīkṣamāṇastu mandāsuḥ sarvato mandamucchvasan।
ādāveva tu sugrīvaṁ dadarśānujamagrataḥ॥
वाली के प्राणों की गति शिथिल पड़ गयी थी। वह धीरे-धीरे ऊर्ध्व साँस लेता हुआ सब ओर देखने लगा। सबसे पहले उसने अपने सामने खड़े हुए छोटे भाई सुग्रीव को देखा
English translation coming soon.
taṁ prāptavijayaṁ vālī sugrīvaṁ plavageśvaram।
ābhāṣya vyaktayā vācā sasnehamidamabravīt॥
युद्ध में जिन्हें विजय प्राप्त हुई थी, उन वानरराज सुग्रीव को सम्बोधित करके वाली ने बड़े स्नेह के साथ स्पष्ट वाणी में कहा—
English translation coming soon.
sugrīva doṣeṇa na māṁ gantumarhasi kilbiṣāt।
kṛṣyamāṇaṁ bhaviṣyeṇa buddhimohena māṁ balāt॥
‘सुग्रीव! पूर्वजन्म के किसी पाप से अवश्यम्भावी बुद्धिमोह ने मुझे बलपूर्वक आकृष्ट कर लिया था, इसीलिये मैं तुम्हें शत्रु समझने लगा था और इस कारण मेरे द्वारा जो तुम्हारे प्रति अपराध हुए, उसके लिये तुम्हें मेरे प्रति दोष-दृष्टि नहीं करनी चाहिये
English translation coming soon.
yugapad vihitaṁ tāta na manye sukhamāvayoḥ।
sauhārdaṁ bhrātṛyuktaṁ hi tadidaṁ jātamanyathā॥
‘तात! मैं समझता हूँ हम दोनों के लिये एक साथ रहकर सुख भोगना नहीं बदा था, इसीलिये दो भाइयों में जो प्रेम होना चाहिये, वह न होकर हमलोगों में उसके विपरीत वैरभाव उत्पन्न हो गया
English translation coming soon.
pratipadya tvamadyaiva rājyameṣāṁ vanaukasām।
māmapyadyaiva gacchantaṁ viddhi vaivasvatakṣayam॥
‘भाई! तुम आज ही यह वानरों का राज्य स्वीकार करो तथा मुझे अभी यमराज के घर जाने को तैयार समझो
English translation coming soon.
jīvitaṁ ca hi rājyaṁ ca śriyaṁ ca vipulāṁ tathā।
prajahāmyeṣa vai tūrṇamahaṁ cāgarhitaṁ yaśaḥ॥
‘मैं अपने जीवन, राज्य, विपुल सम्पत्ति और प्रशंसित यश का भी तुरंत ही त्याग कर रहा हूँ
English translation coming soon.
asyāṁ tvahamavasthāyāṁ vīra vakṣyāmi yad vacaḥ।
yadyapyasukaraṁ rājan kartumeva tvamarhasi॥
‘वीर! राजन्! इस अवस्था में मैं जो कुछ कहूँगा, वह यद्यपि करने में कठिन है, तथापि तुम उसे अवश्य करना
English translation coming soon.
sukhārhaṁ sukhasaṁvṛddhaṁ bālamenamabāliśam।
bāṣpapūrṇamukhaṁ paśya bhūmau patitamaṅgadam॥
‘देखो, मेरा बेटा अङ्गद धरती पर पड़ा है। इसका मुँह आँसुओं से भीगा है। यह सुख में पला है और सुख भोगने के ही योग्य है। बालक होने पर भी यह मूढ़ नहीं है
English translation coming soon.
mama prāṇaiḥ priyataraṁ putraṁ putramivaurasam।
mayā hīnamahīnārthaṁ sarvataḥ paripālaya॥
‘यह मुझे प्राणों से भी बढ़कर प्रिय है। मेरे न रहने पर तुम इसे सगे पुत्र की भाँति मानना। इसके लिये किसी भी सुख-सुविधा की कमी न होने देना और सदा सब जगह इसकी रक्षा करते रहना
English translation coming soon.
tvamapyasya pitā dātā paritrātā ca sarvaśaḥ।
bhayeṣvabhayadaścaiva yathāhaṁ plavageśvara॥
‘वानरराज! मेरे ही समान तुम भी इसके पिता, दाता, सब प्रकार से रक्षक और भय के अवसरों पर अभय देनेवाले हो
English translation coming soon.
eṣa tārātmajaḥ śrīmāṁstvayā tulyaparākramaḥ।
rakṣasāṁ ca vadhe teṣāmagrataste bhaviṣyati॥
‘तारा का यह तेजस्वी पुत्र तुम्हारे समान ही पराक्रमी है। उन राक्षसों के वध के समय यह सदा तुम्हारे आगे रहेगा
English translation coming soon.
anurūpāṇi karmāṇi vikramya balavān raṇe।
kariṣyatyeṣa tāreyastejasvī taruṇo'ṅgadaḥ॥
‘यह बलवान् तेजस्वी तरुण ताराकुमार अङ्गद रणभूमि में पराक्रम प्रकट करते हुए अपने योग्य कर्म करेगा
English translation coming soon.
suṣeṇaduhitā ceyamarthasūkṣmaviniścaye।
autpātike ca vividhe sarvataḥ pariniṣṭhitā॥
‘सुषेण की पुत्री यह तारा सूक्ष्म विषयों के निर्णय करने तथा नाना प्रकार के उत्पातों के चिह्नों को समझने में सर्वथा निपुण है
English translation coming soon.
yadeṣā sādhviti brūyāt kāryaṁ tanmuktasaṁśayam।
nahi tārāmataṁ kiṁcidanyathā parivartate॥
‘जिस कार्य को अच्छा बताये, उसे संदेहरहित होकर करना। तारा की किसी भी सम्मति का परिणाम उलटा नहीं होता
English translation coming soon.
rāghavasya ca te kāryaṁ kartavyamaviśaṅkayā।
syādadharmo hyakaraṇe tvāṁ ca hiṁsyādamānitaḥ॥
‘श्रीरामचन्द्रजी का काम तुम्हें निःशङ्क होकर करना चाहिये। उसको न करने से तुम्हें पाप लगेगा और अपमानित होने पर श्रीरामचन्द्रजी तुझे मार डालेंगे
English translation coming soon.
imāṁ ca mālāmādhatsva divyāṁ sugrīva kāñcanīm।
udārā śrīḥ sthitā hyasyāṁ samprajahyānmṛte mayi॥
‘सुग्रीव! मेरी यह सोने की दिव्यमाला तुम धारण कर लो। इसमें उदार लक्ष्मी का वास है। मेरे मर जाने पर इसकी श्री नष्ट हो जायगी। अतः अभी से पहन लो’
English translation coming soon.
ityevamuktaḥ sugrīvo vālinā bhrātṛsauhṛdāt।
harṣaṁ tyaktvā punardīno grahagrasta ivoḍurāṭ॥
वाली ने भ्रातृस्नेह के कारण जब ऐसी बातें कहीं, तब उसके वध के कारण जो हर्ष हुआ था, उसे त्यागकर सुग्रीव फिर दुःखी हो गये, मानो चन्द्रमा पर ग्रहण लग गया हो
English translation coming soon.
tadvālivacanācchāntaḥ kurvan yuktamatandritaḥ।
jagrāha so'bhyanujñāto mālāṁ tāṁ caiva kāñcanīm॥
वाली के उस वचन से सुग्रीव का वैरभाव शान्त हो गया। वे सावधान होकर उचित बर्ताव करने लगे। उन्होंने भाई की आज्ञा से वह सोने की माला ग्रहण कर ली
English translation coming soon.
tāṁ mālāṁ kāñcanīṁ dattvā dṛṣṭvā caivātmajaṁ sthitam।
saṁsiddhaḥ pretyabhāvāya snehādaṅgadamabravīt॥
सुग्रीव को वह सुवर्णमयी माला देने के पश्चात् वाली ने मरने का निश्चय कर लिया। फिर अपने सामने खड़े हुए पुत्र अङ्गद की ओर देखकर स्नेह के साथ कहा—
English translation coming soon.
deśakālau bhajasvādya kṣamamāṇaḥ priyāpriye।
sukhaduḥkhasahaḥ kāle sugrīvavaśago bhava॥
‘बेटा! अब देश-काल को समझो—कब और कहाँ कैसा बर्ताव करना चाहिये, इसका निश्चय करके वैसा ही आचरण करो। समयानुसार प्रिय-अप्रिय, सुख-दुःख—जो कुछ आ पड़े उसको सहो। अपने हृदय में क्षमाभाव रखो और सदा सुग्रीव की आज्ञा के अधीन रहो
English translation coming soon.
yathā hi tvaṁ mahābāho lālitaḥ satataṁ mayā।
na tathā vartamānaṁ tvāṁ sugrīvo bahu manyate॥
‘महाबाहो! सदा मेरा दुलार पाकर जिस प्रकार तुम रहते आये हो, यदि वैसा ही बर्ताव अब भी करोगे तो सुग्रीव तुम्हारा विशेष आदर नहीं करेंगे
English translation coming soon.
nāsyāmitrairgataṁ gacchermā śatrubhirariṁdama।
bharturarthaparo dāntaḥ sugrīvavaśago bhava॥
‘शत्रुदमन अङ्गद! तुम इनके शत्रुओं का साथ मत दो। जो इनके मित्र न हों, उनसे भी न मिलो और अपनी इन्द्रियों को वश में रखकर सदा अपने स्वामी सुग्रीव के कार्य-साधन में संलग्न रहते हुए उन्हींके अधीन रहो
English translation coming soon.
na cātipraṇayaḥ kāryaḥ kartavyo'praṇayaśca te।
ubhayaṁ hi mahādoṣaṁ tasmādantaradṛg bhava॥
‘किसी के साथ अत्यन्त प्रेम न करो और प्रेम का सर्वथा अभाव भी न होने दो; क्योंकि ये दोनों ही महान् दोष हैं। अतः मध्यम स्थिति पर ही दृष्टि रखो’
English translation coming soon.
ityuktvātha vivṛttākṣaḥ śarasampīḍito bhṛśam।
vivṛtairdaśanairbhīmairbabhūvotkrāntajīvitaḥ॥
ऐसा कहकर बाण के आघात से अत्यन्त घायल हुए वाली की आँखें घूमने लगीं। उसके भयंकर दाँत खुल गये और प्राण-पखेरू उड़ गये
English translation coming soon.
tato vicukruśustatra vānarā hatayūthapāḥ।
paridevayamānāste sarve plavagasattamāḥ॥
उस समय अपने यूथपति की मृत्यु हो जाने से सभी श्रेष्ठ वानर जोर-जोर से रोने और विलाप करने लगे—
English translation coming soon.
kiṣkindhā hyadya śūnyā ca svargate vānareśvare।
udyānāni ca śūnyāni parvatāḥ kānanāni ca॥
‘हाय! आज वानरराज वाली के स्वर्गलोक चले जाने से सारी किष्किन्धापुरी सूनी हो गयी। उद्यान, पर्वत और वन भी सूने हो गये
English translation coming soon.
hate plavagaśārdūle niṣprabhā vānarāḥ kṛtāḥ।
yasya vegena mahatā kānanāni vanāni ca॥
‘वानरश्रेष्ठ वाली के मारे जाने से सारे वानर श्रीहीन हो गये। जिनके महान् वेग (प्रताप) से समस्त कानन और वन पुष्पसमूहों से सदा संयुक्त बने रहते थे, आज उनके न रहने से कौन ऐसा चमत्कारपूर्ण कार्य करेगा?
English translation coming soon.
puṣpaugheṇānubaddhyante kariṣyati tadadya kaḥ।
yena dattaṁ mahad yuddhaṁ gandharvasya mahātmanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
golabhasya mahābāhordaśa varṣāṇi pañca ca।
naiva rātrau na divase tad yuddhamupaśāmyati॥
‘उन्होंने महामना महाबाहु गोलभ नामक गन्धर्व को महान् युद्ध का अवसर दिया था। वह युद्ध पंद्रह वर्षोंतक लगातार चलता रहा। न दिन में बंद होता था, न रात में
English translation coming soon.
tataḥ ṣoḍaśame varṣe golabho vinipātitaḥ।
taṁ hatvā durvinītaṁ tu vālī daṁṣṭrākarālavān।
sarvābhayaṁkaro'smākaṁ kathameṣa nipātitaḥ॥
‘तदनन्तर सोलहवाँ वर्ष आरम्भ होने पर गोलभ वाली के हाथ से मारा गया। उस दुष्ट गन्धर्व का वध करके जिन विकराल दाढ़ोंवाले वाली ने हम सबको अभय दान दिया था, वे ही ये हमारे स्वामी वानरराज स्वयं कैसे मार गिराये गये?’
English translation coming soon.
hate tu vīre plavagādhipe tadā plavaṅgamāstatra na śarma lebhire।
vanecarāḥ siṁhayute mahāvane yathā hi gāvo nihate gavāṁ patau॥
उस समय वीर वानरराज वाली के मारे जाने पर वनों में विचरनेवाले वानर वहाँ चैन न पा सके। जैसे सिंह से युक्त विशाल वन में साँड़ के मारे जाने पर गौएँ दुःखी हो जाती हैं, वही दशा उन वानरों की हुई
English translation coming soon.
tatastu tārā vyasanārṇavaplutā mṛtasya bharturvadanaṁ samīkṣya sā।
jagāma bhūmiṁ parirabhya vālinaṁ mahādrumaṁ chinnamivāśritā latā॥
तदनन्तर शोक के समुद्र में डूबी हुई तारा ने जब अपने मरे हुए स्वामी की ओर दृष्टिपात किया, तब वह वाली का आलिङ्गन करके कटे हुए महान् वृक्ष से लिपटी हुई लता की भाँति पृथ्वी पर गिर पड़ी
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे द्वाविंशः सर्गः॥ २२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें बाईसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ २२ ॥