सुग्रीव तथा वानरोंकी आशङ्का, हनुमान्जीद्वारा उसका निवारण तथा सुग्रीवका हनुमान्जीको श्रीराम-लक्ष्मणके पास उनका भेद लेनेके लिये भेजना
tau tu dṛṣṭvā mahātmānau bhrātarau rāmalakṣmaṇau।
varāyudhadharau vīrau sugrīvaḥ śaṅkito'bhavat॥
महात्मा श्रीराम और लक्ष्मण दोनों भाइयों को श्रेष्ठ आयुध धारण किये वीर वेश में आते देख (ऋष्यमूक पर्वत पर बैठे हुए) सुग्रीव के मन में बड़ी शङ्का हुई
English translation coming soon.
udvignahṛdayaḥ sarvā diśaḥ samavalokayan।
na vyatiṣṭhata kasmiṁścid deśe vānarapuṁgavaḥ॥
वे उद्विग्नचित्त होकर चारों दिशाओं की ओर देखने लगे। उस समय वानरशिरोमणि सुग्रीव किसी एक स्थान पर स्थिर न रह सके
English translation coming soon.
naiva cakre manaḥ sthātuṁ vīkṣamāṇau mahābalau।
kapeḥ paramabhītasya cittaṁ vyavasasāda ha॥
महाबली श्रीराम और लक्ष्मण को देखते हुए सुग्रीव अपने मन को स्थिर न रख सके। उस समय अत्यन्त भयभीत हुए उन वानरराज का चित्त बहुत दुःखी हो गया
English translation coming soon.
cintayitvā sa dharmātmā vimṛśya gurulāghavam।
sugrīvaḥ paramodvignaḥ sarvaistairvānaraiḥ saha॥
सुग्रीव धर्मात्मा थे—उन्हें राजधर्म का ज्ञान था। उन्होंने मन्त्रियों के साथ विचारकर अपनी दुर्बलता और शत्रुपक्ष की प्रबलता का निश्चय किया। तत्पश्चात् वे समस्त वानरों के साथ अत्यन्त उद्विग्न हो उठे
English translation coming soon.
tataḥ sa sacivebhyastu sugrīvaḥ plavagādhipaḥ।
śaśaṁsa paramodvignaḥ paśyaṁstau rāmalakṣmaṇau॥
वानरराज सुग्रीव के हृदय में बड़ा उद्वेग हो गया था। वे श्रीराम और लक्ष्मण की ओर देखते हुए अपने मन्त्रियों से इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
etau vanamidaṁ durgaṁ vālipraṇihitau dhruvam।
chadmanā cīravasanau pracarantāvihāgatau॥
‘निश्चय ही ये दोनों वीर वाली के भेजे हुए ही इस दुर्गम वन में विचरते हुए यहाँ आये हैं। इन्होंने छल से चीर वस्त्र धारण कर लिये हैं, जिससे हम इन्हें पहचान न सकें’
English translation coming soon.
tataḥ sugrīvasacivā dṛṣṭvā paramadhanvinau।
jagmurgiritaṭāt tasmādanyacchikharamuttamam॥
उधर सुग्रीव के सहायक दूसरे-दूसरे वानरों ने जब उन महाधनुर्धर श्रीराम और लक्ष्मण को देखा, तब वे उस पर्वततट से भागकर दूसरे उत्तम शिखर पर जा पहुँचे
English translation coming soon.
te kṣipramabhigamyātha yūthapā yūthaparṣabham।
harayo vānaraśreṣṭhaṁ parivāryopatasthire॥
वे यूथपति वानर शीघ्रतापूर्वक जाकर यूथपतियों के सरदार वानरशिरोमणि सुग्रीव को चारों ओर से घेरकर उनके पास खड़े हो गये
English translation coming soon.
evamekāyanagatāḥ plavamānā girergirim।
prakampayanto vegena girīṇāṁ śikharāṇi ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tataḥ śākhāmṛgāḥ sarve plavamānā mahābalāḥ।
babhañjuśca nagāṁstatra puṣpitān durgamāśritān॥
इस तरह एक पर्वत से दूसरे पर्वत पर उछलते-कूदते और अपने वेग से उन पर्वत-शिखरों को प्रकम्पित करते हुए वे समस्त महाबली वानर एक मार्ग पर आ गये। उन सबने उछल-कूदकर उस समय वहाँ दुर्गम स्थानों में स्थित हुए पुष्पशोभित बहुसंख्यक वृक्षों को तोड़ डाला था
English translation coming soon.
āplavanto harivarāḥ sarvatastaṁ mahāgirim।
mṛgamārjāraśārdūlāṁstrāsayanto yayustadā॥
उस बेला में चारों ओर से उस महान् पर्वत पर उछलकर आते हुए वे श्रेष्ठ वानर वहाँ रहनेवाले मृगों, बिलावों तथा व्याघ्रों को भयभीत करते हुए जा रहे थे
English translation coming soon.
tataḥ sugrīvasacivāḥ parvatendre samāhitāḥ।
saṁgamya kapimukhyena sarve prāñjalayaḥ sthitāḥ॥
इस प्रकार सुग्रीव के सभी सचिव पर्वतराज ऋष्यमूक पर आ पहुँचे और एकाग्रचित्त हो उन वानरराज से मिलकर उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गये
English translation coming soon.
tatastu bhayasaṁtrastaṁ vālikilbiṣaśaṅkitam।
uvāca hanumān vākyaṁ sugrīvaṁ vākyakovidaḥ॥
तदनन्तर वाली से बुराई की आशङ्का करके सुग्रीव को भयभीत देख बातचीत करने में कुशल हनुमान्जी बोले—
English translation coming soon.
sambhramastyajyatāmeṣa sarvairvālikṛte mahān।
malayo'yaṁ girivaro bhayaṁ nehāsti vālinaḥ॥
‘आप सब लोग वाली के कारण होनेवाली इस भारी घबराहट को छोड़ दीजिये। यह मलय नामक श्रेष्ठ पर्वत है। यहाँ वाली से कोई भय नहीं है
English translation coming soon.
yasmādudvignacetāstvaṁ vidruto haripuṅgava।
taṁ krūradarśanaṁ krūraṁ neha paśyāmi vālinam॥
‘वानरशिरोमणे! जिससे उद्विग्नचित्त होकर आप भागे हैं, उस क्रूर दिखायी देनेवाले निर्दय वाली को मैं यहाँ नहीं देखता हूँ
English translation coming soon.
yasmāt tava bhayaṁ saumya pūrvajāt pāpakarmaṇaḥ।
sa neha vālī duṣṭātmā na te paśyāmyahaṁ bhayam॥
‘सौम्य! आपको अपने जिस पापाचारी बड़े भाई से भय प्राप्त हुआ है, वह दुष्टात्मा वाली यहाँ नहीं आ सकता; अतः मुझे आपके भय का कोई कारण नहीं दिखायी देता
English translation coming soon.
aho śākhāmṛgatvaṁ te vyaktameva plavaṅgama।
laghucittatayā''tmānaṁ na sthāpayasi yo matau॥
‘आश्चर्य है कि इस समय आपने अपनी वानरोचित चपलता को ही प्रकट किया है। वानरप्रवर! आपका चित्त चञ्चल है। इसलिये आप अपनेको विचार-मार्ग पर स्थिर नहीं रख पाते हैं
English translation coming soon.
buddhivijñānasampanna iṅgitaiḥ sarvamācara।
nahyabuddhiṁ gato rājā sarvabhūtāni śāsti hi॥
‘बुद्धि और विज्ञान से सम्पन्न होकर आप दूसरों की चेष्टाओं के द्वारा उनका मनोभाव समझें और उसीके अनुसार सभी आवश्यक कार्य करें; क्योंकि जो राजा बुद्धि-बल का आश्रय नहीं लेता, वह सम्पूर्ण प्रजा पर शासन नहीं कर सकता’
English translation coming soon.
sugrīvastu śubhaṁ vākyaṁ śrutvā sarvaṁ hanūmataḥ।
tataḥ śubhataraṁ vākyaṁ hanūmantamuvāca ha॥
हनुमान्जी के मुख से निकले हुए इन सभी श्रेष्ठ वचनों को सुनकर सुग्रीव ने उनसे बहुत ही उत्तम बात कही—
English translation coming soon.
dīrghabāhū viśālākṣau śaracāpāsidhāriṇau।
kasya na syād bhayaṁ dṛṣṭvā hyetau surasutopamau॥
‘इन दोनों वीरों की भुजाएँ लंबी और नेत्र बड़े-बड़े हैं। ये धनुष, बाण और तलवार धारण किये देवकुमारों के समान शोभा पा रहे हैं। इन दोनों को देखकर किसके मन में भय का संचार न होगा
English translation coming soon.
vālipraṇihitāveva śaṅke'haṁ puruṣottamau।
rājāno bahumitrāśca viśvāso nātra hi kṣamaḥ॥
‘मेरे मन में संदेह है कि ये दोनों श्रेष्ठ पुरुष वाली के ही भेजे हुए हैं; क्योंकि राजाओं के बहुत-से मित्र होते हैं। अतः उनपर विश्वास करना उचित नहीं है
English translation coming soon.
arayaśca manuṣyeṇa vijñeyāśchadmacāriṇaḥ।
viśvastānāmaviśvastāśchidreṣu praharantyapi॥
‘प्राणिमात्र को छद्मवेष में विचरनेवाले शत्रुओं को विशेषरूप से पहचानने की चेष्टा करनी चाहिये; क्योंकि वे दूसरों पर अपना विश्वास जमा लेते हैं, परंतु स्वयं किसीका विश्वास नहीं करते और अवसर पाते ही उन विश्वासी पुरुषों पर ही प्रहार कर बैठते हैं
English translation coming soon.
kṛtyeṣu vālī medhāvī rājāno bahudarśinaḥ।
bhavanti parahantāraste jñeyāḥ prākṛtairnaraiḥ॥
‘वाली इन सब कार्यों में बड़ा कुशल है। राजालोग बहुदर्शी होते हैं—वञ्चना के अनेक उपाय जानते हैं, इसीलिये शत्रुओं का विध्वंस कर डालते हैं। ऐसे शत्रुभूत राजाओं को प्राकृत वेशभूषावाले मनुष्यों (गुप्तचरों) द्वारा जानने का प्रयत्न करना चाहिये
English translation coming soon.
tau tvayā prākṛteneva gatvā jñeyau plavaṁgama।
iṅgitānāṁ prakāraiśca rūpavyābhāṣaṇena ca॥
‘अतः कपिश्रेष्ठ! तुम भी एक साधारण पुरुष की भाँति यहाँ से जाओ और उनकी चेष्टाओं से, रूप से तथा बातचीत के तौर-तरीकों से उन दोनों का यथार्थ परिचय प्राप्त करो
English translation coming soon.
lakṣayasva tayorbhāvaṁ prahṛṣṭamanasau yadi।
viśvāsayan praśaṁsābhiriṅgitaiśca punaḥ punaḥ॥
‘उनके मनोभावों को समझो। यदि वे प्रसन्नचित्त जान पड़ें तो बारंबार मेरी प्रशंसा करके तथा मेरे अभिप्राय को सूचित करनेवाली चेष्टाओंद्वारा मेरे प्रति उनका विश्वास उत्पन्न करो
English translation coming soon.
mamaivābhimukhaṁ sthitvā pṛccha tvaṁ haripuṅgava।
prayojanaṁ praveśasya vanasyāsya dhanurdharau॥
‘वानरशिरोमणे! तुम मेरी ही ओर मुँह करके खड़ा होना और उन धनुर्धर वीरों से इस वन में प्रवेश करने का कारण पूछना
English translation coming soon.
śuddhātmānau yadi tvetau jānīhi tvaṁ plavaṅgama।
vyābhāṣitairvā rūpairvā vijñeyā duṣṭatānayoḥ॥
‘यदि उनका हृदय शुद्ध जान पड़े तो भी तरह-तरह की बातों और आकृति के द्वारा यह जानने की विशेष चेष्टा करनी चाहिये कि वे दोनों कोई दुर्भावना लेकर तो नहीं आये हैं’
English translation coming soon.
ityevaṁ kapirājena saṁdiṣṭo mārutātmajaḥ।
cakāra gamane buddhiṁ yatra tau rāmalakṣmaṇau॥
वानरराज सुग्रीव के इस प्रकार आदेश देने पर पवनकुमार हनुमान्जी ने उस स्थान पर जाने का विचार किया, जहाँ श्रीराम और लक्ष्मण विद्यमान थे
English translation coming soon.
tatheti sampūjya vacastu tasya
kapeḥ subhītasya durāsadasya।
mahānubhāvo hanumān yayau tadā
sa yatra rāmo'tibalī salakṣmaṇaḥ॥
अत्यन्त डरे हुए दुर्जय वानर सुग्रीव के उस वचन का आदर करके ‘बहुत अच्छा कहकर’ महानुभाव हनुमान्जी जहाँ अत्यन्त बलशाली श्रीराम और लक्ष्मण थे, उस स्थान के लिये तत्काल चल दिये
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे द्वितीयः सर्गः ॥ २ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें दूसरा सर्ग पूरा हुआ ॥ २ ॥