श्रीरामका वालीकी बातका उत्तर देते हुए उसे दिये गये दण्डका औचित्य बताना, वालीका निरुत्तर होकर भगवान्से अपने अपराधके लिये क्षमा माँगते हुए अङ्गदकी रक्षाके लिये प्रार्थना करना और श्रीरामका उसे आश्वासन देना
ityuktaḥ praśritaṁ vākyaṁ dharmārthasahitaṁ hitam।
paruṣaṁ vālinā rāmo nihatena vicetasā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
taṁ niṣprabhamivādityaṁ muktatoyamivāmbudam।
uktavākyaṁ hariśreṣṭhamupaśāntamivānalam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dharmārthaguṇasampannaṁ harīśvaramanuttamam।
adhikṣiptastadā rāmaḥ paścād vālinamabravīt॥
वहाँ मारे जाकर अचेत हुए वाली ने जब इस प्रकार विनयाभास, धर्माभास, अर्थाभास और हिताभास से युक्त कठोर बातें कहीं, आक्षेप किया, तब उन बातों को कहकर मौन हुए वानरश्रेष्ठ वाली से श्रीरामचन्द्रजी ने धर्म, अर्थ और श्रेष्ठ गुणों से युक्त परम उत्तम बात कही। उस समय वाली प्रभाहीन सूर्य, जलहीन बादल और बुझी हुई आग के समान श्रीहीन प्रतीत होता था
English translation coming soon.
dharmamarthaṁ ca kāmaṁ ca samayaṁ cāpi laukikam।
avijñāya kathaṁ bālyānmāmihādya vigarhase॥
(श्रीराम बोले—) ‘वानर! धर्म, अर्थ, काम और लौकिक सदाचार को तो तुम स्वयं ही नहीं जानते हो। फिर बालोचित अविवेक के कारण आज यहाँ मेरी निन्दा क्यों करते हो ?
English translation coming soon.
apṛṣṭvā buddhisampannān vṛddhānācāryasammatān।
saumya vānaracāpalyāt tvaṁ māṁ vaktumihecchasi॥
‘सौम्य! तुम आचार्योंद्वारा सम्मानित बुद्धिमान् वृद्ध पुरुषों से पूछे बिना ही—उनसे धर्म के स्वरूप को ठीक-ठीक समझे बिना ही वानरोचित चपलतावश मुझे यहाँ उपदेश देना चाहते हो? अथवा मुझपर आक्षेप करने की इच्छा रखते हो
English translation coming soon.
ikṣvākūṇāmiyaṁ bhūmiḥ saśailavanakānanā।
mṛgapakṣimanuṣyāṇāṁ nigrahānugraheṣvapi॥
‘पर्वत, वन और काननों से युक्त यह सारी पृथ्वी इक्ष्वाकुवंशी राजाओं की है; अतः वे यहाँ के पशु-पक्षी और मनुष्यों पर दया करने और उन्हें दण्ड देने के भी अधिकारी हैं
English translation coming soon.
tāṁ pālayati dharmātmā bharataḥ satyavānṛjuḥ।
dharmakāmārthatattvajño nigrahānugrahe rataḥ॥
‘धर्मात्मा राजा भरत इस पृथ्वी का पालन करते हैं। वे सत्यवादी, सरल तथा धर्म, अर्थ और काम के तत्त्व को जाननेवाले हैं; अतः दुष्टों के निग्रह तथा साधु पुरुषों के प्रति अनुग्रह करने में तत्पर रहते हैं
English translation coming soon.
nayaśca vinayaścobhau yasmin satyaṁ ca susthitam।
vikramaśca yathā dṛṣṭaḥ sa rājā deśakālavit॥
‘जिसमें नीति, विनय, सत्य और पराक्रम आदि सभी राजोचित गुण यथावत्-रूप से स्थित देखे जायँ, वही देश-काल-तत्त्व को जाननेवाला राजा होता है (भरत में ये सभी गुण विद्यमान हैं)
English translation coming soon.
tasya dharmakṛtādeśā vayamanye ca pārthivāḥ।
carāmo vasudhāṁ kṛtsnāṁ dharmasaṁtānamicchavaḥ॥
‘भरत की ओर से हमें तथा दूसरे राजाओं को यह आदेश प्राप्त है कि जगत् में धर्म के पालन और प्रसार के लिये यत्न किया जाय। इसलिये हमलोग धर्म का प्रचार करने की इच्छा से सारी पृथ्वी पर विचरते रहते हैं
English translation coming soon.
tasmin nṛpatiśārdūle bharate dharmavatsale।
pālayatyakhilāṁ pṛthvīṁ kaścared dharmavipriyam॥
‘राजाओं में श्रेष्ठ भरत धर्म पर अनुराग रखनेवाले हैं। वे समूची पृथ्वी का पालन कर रहे हैं। उनके रहते हुए इस पृथ्वी पर कौन प्राणी धर्म के विरुद्ध आचरण कर सकता है?
English translation coming soon.
te vayaṁ mārgavibhraṣṭaṁ svadharme parame sthitāḥ।
bharatājñāṁ puraskṛtya nigṛhṇīmo yathāvidhi॥
‘हम सब लोग अपने श्रेष्ठ धर्म में दृढ़तापूर्वक स्थित रहकर भरत की आज्ञा को सामने रखते हुए धर्ममार्ग से भ्रष्ट पुरुष को विधिपूर्वक दण्ड देते हैं
English translation coming soon.
tvaṁ tu saṁkliṣṭadharmaśca karmaṇā ca vigarhitaḥ।
kāmatantrapradhānaśca na sthito rājavartmani॥
‘तुमने अपने जीवन में काम को ही प्रधानता दे रखी थी। राजोचित मार्ग पर तुम कभी स्थिर नहीं रहे। तुमने सदा ही धर्म को बाधा पहुँचायी और बुरे कर्मों के कारण सत्पुरुषोंद्वारा सदा तुम्हारी निन्दा की गयी
English translation coming soon.
jyeṣṭho bhrātā pitā vāpi yaśca vidyāṁ prayacchati।
trayaste pitaro jñeyā dharme ca pathi vartinaḥ॥
‘बड़ा भाई, पिता तथा जो विद्या देता है, वह गुरु—ये तीनों धर्ममार्ग पर स्थित रहनेवाले पुरुषों के लिये पिता के तुल्य माननीय हैं, ऐसा समझना चाहिये
English translation coming soon.
yavīyānātmanaḥ putraḥ śiṣyaścāpi guṇoditaḥ।
putravatte trayaścintyā dharmaścaivātra kāraṇam॥
‘इसी प्रकार छोटा भाई, पुत्र और गुणवान् शिष्य—ये तीन पुत्र के तुल्य समझे जाने योग्य हैं। उनके प्रति ऐसा भाव रखने में धर्म ही कारण है
English translation coming soon.
sūkṣmaḥ paramadurjñeyaḥ satāṁ dharmaḥ plavaṅgama।
hṛdisthaḥ sarvabhūtānāmātmā veda śubhāśubham॥
‘वानर! सज्जनों का धर्म सूक्ष्म होता है, वह परम दुर्ज्ञेय है—उसे समझना अत्यन्त कठिन है। समस्त प्राणियों के अन्तःकरण में विराजमान जो परमात्मा हैं, वे ही सबके शुभ और अशुभ को जानते हैं
English translation coming soon.
capalaścapalaiḥ sārdhaṁ vānarairakṛtātmabhiḥ।
jātyandha iva jātyandhairmantrayan prekṣase nu kim॥
‘तुम स्वयं भी चपल हो और चञ्चल चित्तवाले अजितात्मा वानरों के साथ रहते हो; अतः जैसे कोई जन्मान्ध पुरुष जन्मान्धों से ही रास्ता पूछे, उसी प्रकार तुम उन चपल वानरों के साथ परामर्श करते हो, फिर तुम धर्म का विचार क्या कर सकते हो?—उसके स्वरूप को कैसे समझ सकते हो?
English translation coming soon.
ahaṁ tu vyaktatāmasya vacanasya bravīmi te।
nahi māṁ kevalaṁ roṣāt tvaṁ vigarhitumarhasi॥
‘मैंने यहाँ जो कुछ कहा है, उसका अभिप्राय तुम्हें स्पष्ट करके बताता हूँ। तुम्हें केवल रोषवश मेरी निन्दा नहीं करनी चाहिये
English translation coming soon.
tadetat kāraṇaṁ paśya yadarthaṁ tvaṁ mayā hataḥ।
bhrāturvartasi bhāryāyāṁ tyaktvā dharmaṁ sanātanam॥
‘मैंने तुम्हें क्यों मारा है? उसका कारण सुनो और समझो। तुम सनातन धर्म का त्याग करके अपने छोटे भाई की स्त्री से सहवास करते हो
English translation coming soon.
asya tvaṁ dharamāṇasya sugrīvasya mahātmanaḥ।
rumāyāṁ vartase kāmāt snuṣāyāṁ pāpakarmakṛt॥
‘इस महामना सुग्रीव के जीते-जी इसकी पत्नी रुमा का, जो तुम्हारी पुत्रवधू के समान है, कामवश उपभोग करते हो। अतः पापाचारी हो
English translation coming soon.
tad vyatītasya te dharmāt kāmavṛttasya vānara।
bhrātṛbhāryābhimarśe'smin daṇḍo'yaṁ pratipāditaḥ॥
‘वानर! इस तरह तुम धर्म से भ्रष्ट हो स्वेच्छाचारी हो गये हो और अपने भाई की स्त्री को गले लगाते हो। तुम्हारे इसी अपराध के कारण तुम्हें यह दण्ड दिया गया है
English translation coming soon.
nahi lokaviruddhasya lokavṛttādapeyuṣaḥ।
daṇḍādanyatra paśyāmi nigrahaṁ hariyūthapa॥
‘वानरराज! जो लोकाचार से भ्रष्ट होकर लोकविरुद्ध आचरण करता है, उसे रोकने या राह पर लाने के लिये मैं दण्ड के सिवा और कोई उपाय नहीं देखता
English translation coming soon.
na ca te marṣaye pāpaṁ kṣatriyo'haṁ kulodgataḥ।
aurasīṁ bhaginīṁ vāpi bhāryāṁ vāpyanujasya yaḥ॥
pracareta naraḥ kāmāt tasya daṇḍo vadhaḥ smṛtaḥ।
‘मैं उत्तम कुल में उत्पन्न क्षत्रिय हूँ; अतः मैं तुम्हारे पाप को क्षमा नहीं कर सकता। जो पुरुष अपनी कन्या, बहिन अथवा छोटे भाई की स्त्री के पास काम-बुद्धि से जाता है, उसका वध करना ही उसके लिये उपयुक्त दण्ड माना गया है
English translation coming soon.
bharatastu mahīpālo vayaṁ tvādeśavartinaḥ॥
tvaṁ ca dharmādatikrāntaḥ kathaṁ śakyamupekṣitum।
‘हमारे राजा भरत हैं। हमलोग तो केवल उनके आदेश का पालन करनेवाले हैं। तुम धर्म से गिर गये हो; अतः तुम्हारी उपेक्षा कैसे की जा सकती थी
English translation coming soon.
gurudharmavyatikrāntaṁ prājño dharmeṇa pālayan॥
bharataḥ kāmayuktānāṁ nigrahe paryavasthitaḥ।
‘विद्वान् राजा भरत महान् धर्म से भ्रष्ट हुए पुरुष को दण्ड देते और धर्मात्मा पुरुष का धर्मपूर्वक पालन करते हुए कामासक्त स्वेच्छाचारी पुरुषों के निग्रह में तत्पर रहते हैं
English translation coming soon.
vayaṁ tu bharatādeśāvadhiṁ kṛtvā harīśvara।
tvadvidhān bhinnamaryādān nigrahītuṁ vyavasthitāḥ॥
‘हरीश्वर! हमलोग तो भरत की आज्ञा को ही प्रमाण मानकर धर्ममर्यादा का उल्लङ्घन करनेवाले तुम्हारे-जैसे लोगों को दण्ड देने के लिये सदा उद्यत रहते हैं
English translation coming soon.
sugrīveṇa ca me sakhyaṁ lakṣmaṇena yathā tathā।
dārarājyanimittaṁ ca niḥśreyaskaraḥ sa me॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pratijñā ca mayā dattā tadā vānarasaṁnidhau।
pratijñā ca kathaṁ śakyā madvidhenānavekṣitum॥
‘सुग्रीव के साथ मेरी मित्रता हो चुकी है। उनके प्रति मेरा वही भाव है, जो लक्ष्मण के प्रति है। वे अपनी स्त्री और राज्य की प्राप्ति के लिये मेरी भलाई करने के लिये भी कटिबद्ध हैं। मैंने वानरों के समीप इन्हें स्त्री और राज्य दिलाने के लिये प्रतिज्ञा भी कर ली है। ऐसी दशा में मेरे-जैसा मनुष्य अपनी प्रतिज्ञा की ओर से कैसे दृष्टि हटा सकता है
English translation coming soon.
tadebhiḥ kāraṇaiḥ sarvairmahadbhirdharmasaṁśritaiḥ।
śāsanaṁ tava yad yuktaṁ tad bhavānanumanyatām॥
‘ये सभी धर्मानुकूल महान् कारण एक साथ उपस्थित हो गये, जिनसे विवश होकर तुम्हें उचित दण्ड देना पड़ा है। तुम भी इसका अनुमोदन करो
English translation coming soon.
sarvathā dharma ityeva draṣṭavyastava nigrahaḥ।
vayasyasyopakartavyaṁ dharmamevānupaśyatā॥
‘धर्म पर दृष्टि रखनेवाले मनुष्य के लिये मित्र का उपकार करना धर्म ही माना गया है; अतः तुम्हें जो यह दण्ड दिया गया है, वह धर्म के अनुकूल है। ऐसा ही तुम्हें समझना चाहिये
English translation coming soon.
śakyaṁ tvayāpi tatkāryaṁ dharmamevānuvartatā।
śrūyate manunā gītau ślokau cāritravatsalau।
gṛhītau dharmakuśalaistathā taccaritaṁ mayā॥
‘यदि राजा होकर तुम धर्म का अनुसरण करते तो तुम्हें भी वही काम करना पड़ता, जो मैंने किया है। मनु ने राजोचित सदाचार का प्रतिपादन करनेवाले दो श्लोक कहे हैं, जो स्मृतियों में सुने जाते हैं और जिन्हें धर्मपालन में कुशल पुरुषों ने सादर स्वीकार किया। उन्हींके अनुसार इस समय यह मेरा बर्ताव हुआ है (वे श्लोक इस प्रकार हैं—)
English translation coming soon.
rājabhirdhṛtadaṇḍāśca kṛtvā pāpāni mānavāḥ।
nirmalāḥ svargamāyānti santaḥ sukṛtino yathā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śāsanād vāpi mokṣād vā stenaḥ pāpāt pramucyate।
rājā tvaśāsan pāpasya tadavāpnoti kilbiṣam॥
‘मनुष्य पाप करके यदि राजा के दिये हुए दण्ड को भोग लेते हैं तो वे शुद्ध होकर पुण्यात्मा साधु पुरुषों की भाँति स्वर्गलोक में जाते हैं। (चोर आदि पापी जब राजा के सामने उपस्थित हों उस समय उन्हें) राजा दण्ड दे अथवा दया करके छोड़ दे। चोर आदि पापी पुरुष अपने पाप से मुक्त हो जाता है; किंतु यदि राजा पापी को उचित दण्ड नहीं देता तो उसे स्वयं उसके पाप का फल भोगना पड़ता है
English translation coming soon.
āryeṇa mama māndhātrā vyasanaṁ ghoramīpsitam।
śramaṇena kṛte pāpe yathā pāpaṁ kṛtaṁ tvayā॥
‘तुमने जैसा पाप किया है, वैसा ही पाप प्राचीन काल में एक श्रमण ने किया था। उसे मेरे पूर्वज महाराज मान्धाता ने बड़ा कठोर दण्ड दिया था, जो शास्त्र के अनुसार अभीष्ट था
English translation coming soon.
anyairapi kṛtaṁ pāpaṁ pramattairvasudhādhipaiḥ।
prāyaścittaṁ ca kurvanti tena tacchāmyate rajaḥ॥
‘यदि राजा दण्ड देने में प्रमाद कर जायँ तो उन्हें दूसरों के किये हुए पाप भी भोगने पड़ते हैं तथा उसके लिये जब वे प्रायश्चित्त करते हैं तभी उनका दोष शान्त होता है
English translation coming soon.
tadalaṁ paritāpena dharmataḥ parikalpitaḥ।
vadho vānaraśārdūla na vayaṁ svavaśe sthitāḥ॥
‘अतः वानरश्रेष्ठ! पश्चात्ताप करने से कोई लाभ नहीं है। सर्वथा धर्म के अनुसार ही तुम्हारा वध किया गया है; क्योंकि हमलोग अपने वश में नहीं हैं (शास्त्र के ही अधीन हैं)
English translation coming soon.
śṛṇu cāpyaparaṁ bhūyaḥ kāraṇaṁ haripuṁgava।
tacchrutvā hi mahad vīra na manyuṁ kartumarhasi॥
‘वानरशिरोमणे! तुम्हारे वध का जो दूसरा कारण है, उसे भी सुन लो। वीर! उस महान् कारण को सुनकर तुम्हें मेरे प्रति क्रोध नहीं करना चाहिये
English translation coming soon.
na me tatra manastāpo na manyurharipuṁgava।
vāgurābhiśca pāśaiśca kūṭaiśca vividhairnarāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
praticchannāśca dṛśyāśca gṛhṇanti subahūn mṛgān।
pradhāvitān vā vitrastān visrabdhānativiṣṭhitān॥
‘वानरश्रेष्ठ! इस कार्य के लिये मेरे मन में न तो संताप होता है और न खेद ही। मनुष्य (राजा आदि) बड़े-बड़े जाल बिछाकर फंदे फैलाकर और नाना प्रकार के कूट उपाय (गुप्त गड्ढों के निर्माण आदि) करके छिपे रहकर सामने आकर बहुत-से मृगों को पकड़ लेते हैं; भले ही वे भयभीत होकर भागते हों या विश्वस्त होकर अत्यन्त निकट बैठे हों
English translation coming soon.
pramattānapramattān vā narā māṁsāśino bhṛśam।
vidhyanti vimukhāṁścāpi na ca doṣo'tra vidyate॥
‘मांसाहारी मनुष्य (क्षत्रिय) सावधान, असावधान अथवा विमुख होकर भागनेवाले पशुओं को भी अत्यन्त घायल कर देते हैं; किंतु उनके लिये इस मृगया में दोष नहीं होता
English translation coming soon.
yānti rājarṣayaścātra mṛgayāṁ dharmakovidāḥ।
tasmāt tvaṁ nihato yuddhe mayā bāṇena vānara।
ayudhyan pratiyudhyan vā yasmācchākhāmṛgo hyasi॥
‘वानर! धर्मज्ञ राजर्षि भी इस जगत् में मृगया के लिये जाते हैं और विविध जन्तुओं का वध करते हैं। इसलिये मैंने तुम्हें युद्ध में अपने बाण का निशाना बनाया है। तुम मुझसे युद्ध करते थे या नहीं करते थे, तुम्हारी वध्यता में कोई अन्तर नहीं आता; क्योंकि तुम शाखामृग हो (और मृगया करने का क्षत्रिय को अधिकार है)
English translation coming soon.
durlabhasya ca dharmasya jīvitasya śubhasya ca।
rājāno vānaraśreṣṭha pradātāro na saṁśayaḥ॥
‘वानरश्रेष्ठ! राजालोग दुर्लभ धर्म, जीवन और लौकिक अभ्युदय के देनेवाले होते हैं; इसमें संशय नहीं है
English translation coming soon.
tān na hiṁsyānna cākrośennākṣipennāpriyaṁ vadet।
devā mānuṣarūpeṇa carantyete mahītale॥
‘अतः उनकी हिंसा न करे, उनकी निन्दा न करे, उनके प्रति आक्षेप भी न करे और न उनसे अप्रिय वचन ही बोले; क्योंकि वे वास्तव में देवता हैं, जो मनुष्यरूप से इस पृथ्वी पर विचरते रहते हैं
English translation coming soon.
tvaṁ tu dharmamavijñāya kevalaṁ roṣamāsthitaḥ।
vidūṣayasi māṁ dharme pitṛpaitāmahe sthitam॥
‘तुम तो धर्म के स्वरूप को न समझकर केवल रोष के वशीभूत हो गये हो, इसलिये पिता-पितामहों के धर्म पर स्थित रहनेवाले मेरी निन्दा कर रहे हो’
English translation coming soon.
evamuktastu rāmeṇa vālī pravyathito bhṛśam।
na doṣaṁ rāghave dadhyau dharme'dhigataniścayaḥ॥
श्रीराम के ऐसा कहने पर वाली के मन में बड़ी व्यथा हुई। इसे धर्म के तत्त्व का निश्चय हो गया। उसने श्रीरामचन्द्रजी के दोष का चिन्तन त्याग दिया
English translation coming soon.
pratyuvāca tato rāmaṁ prāñjalirvānareśvaraḥ।
yat tvamāttha naraśreṣṭha tat tathaiva na saṁśayaḥ॥
इसके बाद वानरराज वाली ने श्रीरामचन्द्रजी से हाथ जोड़कर कहा—‘नरश्रेष्ठ! आप जो कुछ कहते हैं, बिलकुल ठीक है; इसमें संशय नहीं है
English translation coming soon.
prativaktuṁ prakṛṣṭe hi nāpakṛṣṭastu śaknuyāt।
yadayuktaṁ mayā pūrvaṁ pramādād vākyamapriyam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tatrāpi khalu me doṣaṁ kartuṁ nārhasi rāghava।
tvaṁ hi dṛṣṭārthatattvajñaḥ prajānāṁ ca hite rataḥ।
kāryakāraṇasiddhau ca prasannā buddhiravyayā॥
‘आप-जैसे श्रेष्ठ पुरुष को मुझ-जैसा निम्न श्रेणी का प्राणी उचित उत्तर नहीं दे सकता; अतः मैंने प्रमादवश पहले जो अनुचित बात कह डाली है, उसमें भी आपको मेरा अपराध नहीं मानना चाहिये। रघुनन्दन! आप परमार्थतत्त्व के यथार्थ ज्ञाता और प्रजाजनों के हित में तत्पर रहनेवाले हैं। आपकी बुद्धि कार्य-कारण के निश्चय में निर्भ्रान्त एवं निर्मल है
English translation coming soon.
māmapyavagataṁ dharmād vyatikrāntapuraskṛtam।
dharmasaṁhitayā vācā dharmajña paripālaya॥
‘धर्मज्ञ! मैं धर्मभ्रष्ट प्राणियों में अग्रगण्य हूँ और इसी रूप में मेरी सर्वत्र प्रसिद्धि है तो भी आज आपकी शरण में आया हूँ। अपनी धर्मतत्त्व की वाणी से आज मेरी भी रक्षा कीजिये’
English translation coming soon.
bāṣpasaṁruddhakaṇṭhastu vālī sārtaravaḥ śanaiḥ।
uvāca rāmaṁ samprekṣya paṅkalagna iva dvipaḥ॥
इतना कहते-कहते आँसुओं से वाली का गला भर आया और वह कीचड़ में फँसे हुए हाथी की तरह आर्तनाद करके श्रीराम की ओर देखता हुआ धीरे-धीरे बोला
English translation coming soon.
na cātmānamahaṁ śoce na tārāṁ nāpi bāndhavān।
yathā putraṁ guṇajyeṣṭhamaṅgadaṁ kanakāṅgadam॥
‘भगवन्! मुझे अपने लिये, तारा के लिये तथा बन्धु-बान्धवों के लिये भी उतना शोक नहीं होता है, जितना सुवर्ण का अङ्गद धारण करनेवाले श्रेष्ठ गुणसम्पन्न पुत्र अङ्गद के लिये हो रहा है
English translation coming soon.
sa mamādarśanād dīno bālyāt prabhṛti lālitaḥ।
taṭāka iva pītāmburupaśoṣaṁ gamiṣyati॥
‘मैंने बचपन से ही उसका बड़ा दुलार किया है; अब मुझे न देखकर वह बहुत दुःखी होगा और जिसका जल पी लिया गया हो, उस तालाब की तरह सूख जायगा
English translation coming soon.
bālaścākṛtabuddhiśca ekaputraśca me priyaḥ।
tāreyo rāma bhavatā rakṣaṇīyo mahābalaḥ॥
‘श्रीराम! वह अभी बालक है। उसकी बुद्धि परिपक्व नहीं हुई है। मेरा इकलौता बेटा होने के कारण ताराकुमार अङ्गद मुझे बड़ा प्रिय है। आप मेरे उस महाबली पुत्र की रक्षा कीजियेगा
English translation coming soon.
sugrīve cāṅgade caiva vidhatsva matimuttamām।
tvaṁ hi goptā ca śāstā ca kāryākāryavidhau sthitaḥ॥
‘सुग्रीव और अङ्गद दोनों के प्रति आप सद्भाव रखें। अब आप ही इन लोगों के रक्षक तथा इन्हें कर्तव्य-अकर्तव्य की शिक्षा देनेवाले हैं
English translation coming soon.
yā te narapate vṛttirbharate lakṣmaṇe ca yā।
sugrīve cāṅgade rājaṁstāṁ cintayitumarhasi॥
‘राजन्! नरेश्वर! भरत और लक्ष्मण के प्रति आपका जैसा बर्ताव है, वही सुग्रीव तथा अङ्गद के प्रति भी होना चाहिये। आप उसी भाव से इन दोनों का स्मरण करें
English translation coming soon.
maddoṣakṛtadoṣāṁ tāṁ yathā tārāṁ tapasvinīm।
sugrīvo nāvamanyeta tathāvasthātumarhasi॥
‘बेचारी तारा की बड़ी शोचनीय अवस्था हो गयी है। मेरे ही अपराध से उसे भी अपराधिनी समझकर सुग्रीव उसका तिरस्कार न करे, इस बात की भी व्यवस्था कीजियेगा
English translation coming soon.
tvayā hyanugṛhītena śakyaṁ rājyamupāsitum।
tvadvaśe vartamānena tava cittānuvartinā॥
śakyaṁ divaṁ cārjayituṁ vasudhāṁ cāpi śāsitum।
‘सुग्रीव आपका कृपापात्र होकर ही इस राज्य का यथार्थ रूप से पालन कर सकता है। आपके अधीन होकर आपके चित्त का अनुसरण करनेवाला पुरुष स्वर्ग और पृथ्वी का भी राज्य पा सकता और उसका अच्छी तरह पालन कर सकता है
English translation coming soon.
tvatto'haṁ vadhamākāṁkṣan vāryamāṇo'pi tārayā॥
sugrīveṇa saha bhrātrā dvandvayuddhamupāgataḥ।
‘मैं चाहता था कि आपके हाथ से मेरा वध हो; इसीलिये तारा के मना करने पर भी मैं अपने भाई सुग्रीव के साथ द्वन्द्वयुद्ध करने के लिये चला आया’
English translation coming soon.
ityuktvā vānaro rāmaṁ virarāma harīśvaraḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa tamāśvāsayad rāmo vālinaṁ vyaktadarśanam।
sādhusammatayā vācā dharmatattvārthayuktayā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
na saṁtāpastvayā kārya etadarthaṁ plavaṅgama।
na vayaṁ bhavatā cintyā nāpyātmā harisattama।
vayaṁ bhavadviśeṣeṇa dharmataḥ kṛtaniścayāḥ॥
श्रीरामचन्द्रजी से ऐसा कहकर वानरराज वाली चुप हो गया। उस समय उसकी ज्ञानशक्ति का विकास हो गया था। श्रीरामचन्द्रजी ने धर्म के यथार्थ स्वरूप को प्रकट करनेवाली साधु पुरुषोंद्वारा प्रशंसित वाणी में उससे कहा—‘वानरश्रेष्ठ! तुम्हें इसके लिये संताप नहीं करना चाहिये। कपिप्रवर! तुम्हें हमारे और अपने लिये भी चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है; क्योंकि हमलोग तुम्हारी अपेक्षा विशेषज्ञ हैं, इसलिये हमने धर्मानुकूल कार्य करने का ही निश्चय कर रखा है
English translation coming soon.
daṇḍye yaḥ pātayed daṇḍaṁ daṇḍyo yaścāpi daṇḍyate।
kāryakāraṇasiddhārthāvubhau tau nāvasīdataḥ॥
‘जो दण्डनीय पुरुष को दण्ड देता है तथा जो दण्ड का अधिकारी होकर दण्ड भोगता है, उनमेंसे दण्डनीय व्यक्ति अपने अपराध के फलरूप में शासक का दिया हुआ दण्ड भोगकर तथा दण्ड देनेवाला शासक उसके उस फलभोग में कारण—निमित्त बनकर कृतार्थ हो जाते हैं—अपना-अपना कर्तव्य पूरा कर लेने के कारण कर्मरूप ऋण से मुक्त हो जाते हैं। अतः वे दुःखी नहीं होते
English translation coming soon.
tad bhavān daṇḍasaṁyogādasmād vigatakalmaṣaḥ।
gataḥ svāṁ prakṛtiṁ dharmyāṁ daṇḍadiṣṭena vartmanā॥
‘तुम इस दण्ड को पाकर पापरहित हुए और इस दण्ड का विधान करनेवाले शास्त्रद्वारा कथित दण्डग्रहणरूप मार्ग से ही चलकर तुम्हें धर्मानुकूल शुद्ध स्वरूप की प्राप्ति हो गयी
English translation coming soon.
tyaja śokaṁ ca mohaṁ ca bhayaṁ ca hṛdaye sthitam।
tvayā vidhānaṁ haryagrya na śakyamativartitum॥
‘अब तुम अपने हृदय में स्थित शोक, मोह और भय का त्याग कर दो। वानरश्रेष्ठ! तुम दैव के विधान को नहीं लाँघ सकते
English translation coming soon.
yathā tvayyaṅgado nityaṁ vartate vānareśvara।
tathā varteta sugrīve mayi cāpi na saṁśayaḥ॥
‘वानरेश्वर! कुमार अङ्गद तुम्हारे जीवित रहने पर जैसा था, उसी प्रकार सुग्रीव के और मेरे पास भी सुख से रहेगा, इसमें संशय नहीं है’
English translation coming soon.
sa tasya vākyaṁ madhuraṁ mahātmanaḥ
samāhitaṁ dharmapathānuvartitam।
niśamya rāmasya raṇāvamardino
vacaḥ suyuktaṁ nijagāda vānaraḥ॥
युद्ध में शत्रु का मानमर्दन करनेवाले महात्मा श्रीरामचन्द्रजी का धर्ममार्ग के अनुकूल और मानसिक शङ्काओं का समाधान करनेवाला मधुर वचन सुनकर वानर वाली ने यह सुन्दर युक्तियुक्त वचन कहा—
English translation coming soon.
śarābhitaptena vicetasā mayā
prabhāṣitastvaṁ yadajānatā vibho।
idaṁ mahendropamabhīmavikrama
prasāditastvaṁ kṣama me nareśvara॥
‘प्रभो! देवराज इन्द्र के समान भयंकर पराक्रम प्रकट करनेवाले नरेश्वर! मैं आपके बाण से पीड़ित होने के कारण अचेत हो गया था। इसलिये अनजान में मैंने जो आपके प्रति कठोर बात कह डाली है, उसे आप क्षमा कीजियेगा। इसके लिये मैं प्रार्थनापूर्वक आपको प्रसन्न करना चाहता हूँ’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डेऽष्टादशः सर्गः ॥ १८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें अठारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १८ ॥