वालीका ताराको डाँटकर लौटाना और सुग्रीवसे जूझना तथा श्रीरामके बाणसे घायल होकर पृथ्वीपर गिरना
tāmevaṁ bruvatīṁ tārāṁ tārādhipanibhānanām।
vālī nirbhartsayāmāsa vacanaṁ cedamabravīt॥
तारापति चन्द्रमा के समान मुखवाली तारा को ऐसी बातें करती देख वाली ने उसे फटकारा और इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
garjato'sya susaṁrabdhaṁ bhrātuḥ śatrorviśeṣataḥ।
marṣayiṣyāmi kenāpi kāraṇena varānane॥
‘वरानने! इस गर्जते हुए भाई की, जो विशेषतः मेरा शत्रु है, यह उत्तेजनापूर्ण चेष्टा मैं किस कारण से सहन करूँगा
English translation coming soon.
adharṣitānāṁ śūrāṇāṁ samareṣvanivartinām।
dharṣaṇāmarṣaṇaṁ bhīru maraṇādatiricyate॥
‘भीरु! जो कभी परास्त नहीं हुए और जिन्होंने युद्ध के अवसरों पर कभी पीठ नहीं दिखायी, उन शूरवीरों के लिये शत्रु की ललकार सह लेना मृत्यु से भी बढ़कर दुःखदायी होता है
English translation coming soon.
soḍhuṁ na ca samartho'haṁ yuddhakāmasya saṁyuge।
sugrīvasya ca saṁrambhaṁ hīnagrīvasya garjitam॥
‘यह हीन ग्रीवावाला सुग्रीव संग्रामभूमि में मेरे साथ युद्ध की इच्छा रखता है। मैं इसके रोषावेश और गर्जन-तर्जन को सहन करने में असमर्थ हूँ
English translation coming soon.
na ca kāryo viṣādaste rāghavaṁ prati matkṛte।
dharmajñaśca kṛtajñaśca kathaṁ pāpaṁ kariṣyati॥
‘श्रीरामचन्द्रजी की बात सोचकर भी तुम्हें मेरे लिये विषाद नहीं करना चाहिये। क्योंकि वे धर्म के ज्ञाता तथा कर्तव्याकर्तव्य को समझनेवाले हैं। अतः पाप कैसे करेंगे
English translation coming soon.
nivartasva saha strībhiḥ kathaṁ bhūyo'nugacchasi।
sauhṛdaṁ darśitaṁ tāvanmayi bhaktistvayā kṛtā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pratiyotsyāmyahaṁ gatvā sugrīvaṁ jahi sambhramam।
darpaṁ cāsya vineṣyāmi na ca prāṇairviyokṣyate॥
‘तुम इन स्त्रियों के साथ लौट जाओ। क्यों मेरे पीछे बार-बार आ रही हो। तुमने मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाया। भक्ति का भी परिचय दे दिया। अब जाओ, घबराहट छोड़ो। मैं आगे बढ़कर सुग्रीव का सामना करूँगा। उसके घमण्ड को चूर-चूर कर डालूँगा। किंतु प्राण नहीं लूँगा
English translation coming soon.
ahaṁ hyājisthitasyāsya kariṣyāmi yadīpsitam।
vṛkṣairmuṣṭiprahāraiśca pīḍitaḥ pratiyāsyati॥
‘युद्ध के मैदान में खड़े हुए सुग्रीव की जो-जो इच्छा है, उसे मैं पूर्ण करूँगा। वृक्षों और मुक्कों की मार से पीड़ित होकर वह स्वयं ही भाग जायगा
English translation coming soon.
na me garvitamāyastaṁ sahiṣyati durātmavān।
kṛtaṁ tāre sahāyatvaṁ darśitaṁ sauhṛdaṁ mayi॥
‘तारे! दुरात्मा सुग्रीव मेरे युद्धविषयक दर्प और आयास (उद्योग) को नहीं सह सकेगा। तुमने मेरी बौद्धिक सहायता अच्छी तरह कर दी और मेरे प्रति अपना सौहार्द भी दिखा दिया
English translation coming soon.
śāpitāsi mama prāṇairnivartasva janena ca।
alaṁ jitvā nivartiṣye tamahaṁ bhrātaraṁ raṇe॥
‘अब मैं प्राणों की सौगन्ध दिलाकर कहता हूँ कि अब तुम इन स्त्रियों के साथ लौट जाओ। अब अधिक कहने की आवश्यकता नहीं है, मैं युद्ध में अपने उस भाई को जीतकर लौट आऊँगा’
English translation coming soon.
taṁ tu tārā pariṣvajya vālinaṁ priyavādinī।
cakāra rudatī mandaṁ dakṣiṇā sā pradakṣiṇam॥
यह सुनकर अत्यन्त उदार स्वभाववाली तारा ने वाली का आलिङ्गन करके मन्द स्वर में रोते-रोते उसकी परिक्रमा की
English translation coming soon.
tataḥ svastyayanaṁ kṛtvā mantravid vijayaiṣiṇī।
antaḥpuraṁ saha strībhiḥ praviṣṭā śokamohitā॥
वह पति की विजय चाहती थी और उसे मन्त्र का भी ज्ञान था। इसलिये उसने वाली की मङ्गल-कामना से स्वस्तिवाचन किया और शोक से मोहित हो वह अन्य स्त्रियों के साथ अन्तःपुर को चली गयी
English translation coming soon.
praviṣṭāyāṁ tu tārāyāṁ saha strībhiḥ svamālayam।
nagaryā niryayau kruddho mahāsarpa iva śvasan॥
स्त्रियोंसहित तारा के अपने महल में चले जाने पर वाली क्रोध से भरे हुए महान् सर्प की भाँति लम्बी साँस खींचता हुआ नगर से बाहर निकला
English translation coming soon.
sa niḥśvasya mahāroṣo vālī paramavegavān।
sarvataścārayan dṛṣṭiṁ śatrudarśanakāṁkṣayā॥
महान् रोष से युक्त और अत्यन्त वेगशाली वाली लम्बी साँस छोड़कर शत्रु को देखने की इच्छा से चारों ओर अपनी दृष्टि दौड़ाने लगा
English translation coming soon.
sa dadarśa tataḥ śrīmān sugrīvaṁ hemapiṅgalam।
susaṁvītamavaṣṭabdhaṁ dīpyamānamivānalam॥
इतने ही में श्रीमान् वाली ने सुवर्ण के समान पिङ्गल वर्णवाले सुग्रीव को देखा, जो लँगोट बाँधकर युद्ध के लिये डटकर खड़े थे और प्रज्वलित अग्नि के समान प्रकाशित हो रहे थे
English translation coming soon.
taṁ sa dṛṣṭvā mahābāhuḥ sugrīvaṁ paryavasthitam।
gāḍhaṁ paridadhe vāso vālī paramakopanaḥ॥
सुग्रीव को खड़ा देख महाबाहु वाली अत्यन्त कुपित हो उठा। उसने अपना लँगोट भी दृढ़ता के साथ बाँध लिया
English translation coming soon.
sa vālī gāḍhasaṁvīto muṣṭimudyamya vīryavān।
sugrīvamevābhimukho yayau yoddhuṁ kṛtakṣaṇaḥ॥
लँगोट को मजबूती के साथ कसकर पराक्रमी वाली प्रहार का अवसर देखता हुआ मुक्का तानकर सुग्रीव की ओर चला
English translation coming soon.
śliṣṭaṁ muṣṭiṁ samudyamya saṁrabdhataramāgataḥ।
sugrīvo'pi samuddiśya vālinaṁ hemamālinam॥
सुग्रीव भी सुवर्णमालाधारी वाली के उद्देश्य से बँधा हुआ मुक्का ताने बड़े आवेश के साथ उसकी ओर बढ़े
English translation coming soon.
taṁ vālī krodhatāmrākṣaḥ sugrīvaṁ raṇakovidam।
āpatantaṁ mahāvegamidaṁ vacanamabravīt॥
युद्धकला के पण्डित महावेगशाली सुग्रीव को अपनी ओर आते देख वाली की आँखें क्रोध से लाल हो गयीं और वह इस प्रकार बोला—
English translation coming soon.
eṣa muṣṭirmahān baddho gāḍhaḥ suniyatāṅguliḥ।
mayā vegavimuktaste prāṇānādāya yāsyati॥
‘सुग्रीव! देख ले। यह बड़ा भारी मुक्का खूब कसकर बँधा हुआ है। इसमें सारी अङ्गुलियाँ सुनियन्त्रितरूप से परस्पर सटी हुई हैं। मेरे द्वारा वेगपूर्वक चलाया हुआ यह मुक्का तेरे प्राण लेकर ही जायगा’
English translation coming soon.
evamuktastu sugrīvaḥ kruddho vālinamabravīt।
tava caiṣa haran prāṇān muṣṭiḥ patatu mūrdhani॥
वाली के ऐसा कहने पर सुग्रीव क्रोधपूर्वक उससे बोले—‘मेरा यह मुक्का भी तेरे प्राण लेने के लिये तेरे मस्तक पर गिरे’
English translation coming soon.
tāḍitastena taṁ kruddhaḥ samabhikramya vegataḥ।
abhavacchoṇitodgārī sāpīḍa iva parvataḥ॥
इतने ही में वाली ने वेगपूर्वक आक्रमण करके सुग्रीव पर मुक्के का प्रहार किया। उस चोट से घायल एवं कुपित हुए सुग्रीव झरनों से युक्त पर्वत की भाँति मुँह से रक्त वमन करने लगे
English translation coming soon.
sugrīveṇa tu niḥśaṅkaṁ sālamutpāṭya tejasā।
gātreṣvabhihato vālī vajreṇeva mahāgiriḥ॥
तत्पश्चात् सुग्रीव ने भी निःशङ्क होकर बलपूर्वक एक सालवृक्ष को उखाड़ लिया और उसे वाली के शरीर पर दे मारा, मानो इन्द्र ने किसी विशाल पर्वत पर वज्र का प्रहार किया हो
English translation coming soon.
sa tu vṛkṣeṇa nirbhagnaḥ sālatāḍanavihvalaḥ।
gurubhārabharākrāntā nauḥ sasārtheva sāgare॥
उस वृक्ष की चोट से वाली के शरीर में घाव हो गया। उस आघात से विह्वल हुआ वाली व्यापारियों के समूह के चढ़ने से भारी भार के द्वारा दबकर समुद्र में डगमगाती हुई नौका के समान काँपने लगा
English translation coming soon.
tau bhīmabalavikrāntau suparṇasamavegitau।
pravṛddhau ghoravapuṣau candrasūryāvivāmbare॥
उन दोनों भाइयों का बल और पराक्रम भयंकर था। दोनों के ही वेग गरुड़ के समान थे। वे दोनों भयंकर रूप धारण करके बड़े जोर से जूझ रहे थे और पूर्णिमा के आकाश में चन्द्रमा और सूर्य के समान दिखायी देते थे
English translation coming soon.
parasparamamitraghnau chidrānveṣaṇatatparau।
tato'vardhata vālī tu balavīryasamanvitaḥ॥
sūryaputro mahāvīryaḥ sugrīvaḥ parihīyata।
वे शत्रुसूदन वीर अपने विपक्षी को मार डालने की इच्छा से एक-दूसरे की दुर्बलता ढूँढ़ रहे थे; परंतु उस युद्ध में बल-विक्रमसम्पन्न वाली बढ़ने लगा और महापराक्रमी सूर्यपुत्र सुग्रीव की शक्ति क्षीण होने लगी
English translation coming soon.
vālinā bhagnadarpastu sugrīvo mandavikramaḥ॥
vālinaṁ prati sāmarṣo darśayāmāsa rāghavam।
वाली ने सुग्रीव का घमण्ड चूर्ण कर दिया। उनका पराक्रम मन्द पड़ने लगा। तब वाली के प्रति अमर्ष में भरे हुए सुग्रीव ने श्रीरामचन्द्रजी को अपनी अवस्था का लक्ष्य कराया
English translation coming soon.
vṛkṣaiḥ saśākhaiḥ śikharairvajrakoṭinibhairnakhaiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
muṣṭibhirjānubhiḥ padbhirbāhubhiśca punaḥ punaḥ।
tayoryuddhamabhūdghoraṁ vṛtravāsavayoriva॥
इसके बाद डालियोंसहित वृक्षों, पर्वत के शिखरों, वज्र के समान भयंकर नखों, मुक्कों, घुटनों, लातों और हाथों की मार से उन दोनों में इन्द्र और वृत्रासुर की भाँति भयंकर संग्राम होने लगा
English translation coming soon.
tau śoṇitāktau yudhyetāṁ vānarau vanacāriṇau।
meghāviva mahāśabdaistarjamānau parasparam॥
वे दोनों वनचारी वानर लहूलुहान होकर लड़ रहे थे और दो बादलों की तरह अत्यन्त भयंकर गर्जना करते हुए एक-दूसरे को डाँट रहे थे
English translation coming soon.
hīyamānamathāpaśyat sugrīvaṁ vānareśvaram।
prekṣamāṇaṁ diśaścaiva rāghavaḥ sa muhurmuhuḥ॥
श्रीरघुनाथजी ने देखा, वानरराज सुग्रीव कमजोर पड़ रहे हैं और बारंबार इधर-उधर दृष्टि दौड़ा रहे हैं
English translation coming soon.
tato rāmo mahātejā ārtaṁ dṛṣṭvā harīśvaram।
sa śaraṁ vīkṣate vīro vālino vadhakāṁkṣayā॥
वानरराज को पीड़ित देख महातेजस्वी श्रीराम ने वाली के वध की इच्छा से अपने बाण पर दृष्टिपात किया
English translation coming soon.
tato dhanuṣi saṁdhāya śaramāśīviṣopamam।
pūrayāmāsa taccāpaṁ kālacakramivāntakaḥ॥
उन्होंने अपने धनुष पर विषधर सर्प के समान भयंकर बाण रखा और उसे जोर से खींचा, मानो यमराज ने कालचक्र उठा लिया हो
English translation coming soon.
tasya jyātalaghoṣeṇa trastāḥ patraratheśvarāḥ।
pradudruvurmṛgāścaiva yugānta iva mohitāḥ॥
उसकी प्रत्यञ्चा की टङ्कारध्वनि से भयभीत हो बड़े-बड़े पक्षी और मृग भाग खड़े हुए। वे प्रलयकाल के समय मोहित हुए जीवों के समान किंकर्तव्यविमूढ़ हो गये
English translation coming soon.
muktastu vajranirghoṣaḥ pradīptāśanisaṁnibhaḥ।
rāghaveṇa mahābāṇo vālivakṣasi pātitaḥ॥
श्रीरघुनाथजी ने वज्र की भाँति गड़गड़ाहट और प्रज्वलित अशनि की भाँति प्रकाश पैदा करनेवाला वह महान् बाण छोड़ दिया तथा उसके द्वारा वाली के वक्षःस्थल पर चोट पहुँचायी
English translation coming soon.
tatastena mahātejā vīryayuktaḥ kapīśvaraḥ।
vegenābhihato vālī nipapāta mahītale॥
उस बाण से वेगपूर्वक आहत हो महातेजस्वी पराक्रमी वानरराज वाली तत्काल पृथ्वी पर गिर पड़ा
English translation coming soon.
indradhvaja ivoddhūtaḥ paurṇamāsyāṁ mahītale।
āśvayuksamaye māsi gataśrīko vicetanaḥ।
bāṣpasaṁruddhakaṇṭhastu vālī cārtasvaraḥ śanaiḥ॥
आश्विन की पूर्णिमा के दिन इन्द्रध्वजोत्सव के अन्त में ऊपर फेंका गया इन्द्रध्वज जैसे पृथ्वी पर गिर पड़ता है, उसी प्रकार वाली ग्रीष्मऋतु के अन्त में श्रीहीन, अचेत और आँसुओं से गद्गदकण्ठ हो धराशायी हो गया और धीरे-धीरे आर्तनाद करने लगा
English translation coming soon.
narottamaḥ kālayugāntakopamaṁ
śarottamaṁ kāñcanarūpyabhūṣitam।
sasarja dīptaṁ tamamitramardanaṁ
sadhūmamagniṁ mukhato yathā haraḥ॥
श्रीराम का वह उत्तम बाण युगान्तकाल के समान भयंकर तथा सोने-चाँदी से विभूषित था। पूर्वकाल में महादेवजी ने जैसे अपने मुख से (मुख-मण्डल के अन्तर्गत ललाटवर्ती नेत्र से) शत्रुभूत कामदेव का नाश करने के लिये धूमयुक्त अग्नि की सृष्टि की थी, उसी प्रकार पुरुषोत्तम श्रीराम ने सुग्रीवशत्रु वाली का मर्दन करने के लिये उस प्रज्वलित बाण को छोड़ा था
English translation coming soon.
athokṣitaḥ śoṇitatoyavisravaiḥ
supuṣpitāśoka ivāniloddhataḥ।
vicetano vāsavasūnurāhave
prabhraṁśitendradhvajavat kṣitiṁ gataḥ॥
इन्द्रकुमार वाली के शरीर से पानी के समान रक्त की धारा बहने लगी। वह उससे नहा गया और अचेत हो वायु के उखाड़े हुए पुष्पित अशोकवृक्ष एवं आकाश से नीचे गिरे हुए इन्द्रध्वज के समान समराङ्गण में पृथ्वी पर गिर पड़ा
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षोडशः सर्गः ॥ १६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें सोलहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १६ ॥