सुग्रीवकी गर्जना सुनकर वालीका युद्धके लिये निकलना और ताराका उसे रोककर सुग्रीव और श्रीरामके साथ मैत्री कर लेनेके लिये समझाना
atha tasya ninādaṁ taṁ sugrīvasya mahātmanaḥ।
śuśrāvāntaḥpuragato vālī bhrāturamarṣaṇaḥ॥
उस समय अमर्षशील वाली अपने अन्तःपुर में था। उसने अपने भाई महामना सुग्रीव का वह सिंहनाद वहीं से सुना
English translation coming soon.
śrutvā tu tasya ninadaṁ sarvabhūtaprakampanam।
madaścaikapade naṣṭaḥ krodhaścāpādito mahān॥
समस्त प्राणियों को कम्पित कर देनेवाली उनकी वह गर्जना सुनकर उसका सारा मद सहसा उतर गया और उसे महान् क्रोध उत्पन्न हुआ
English translation coming soon.
tato roṣaparītāṅgo vālī sa kanakaprabhaḥ।
uparakta ivādityaḥ sadyo niṣprabhatāṁ gataḥ॥
फिर तो सुवर्ण के समान पीले रंगवाले वाली का सारा शरीर क्रोध से तमतमा उठा। वह राहुग्रस्त सूर्य के समान तत्काल श्रीहीन दिखायी देने लगा
English translation coming soon.
vālī daṁṣṭrākarālastu krodhād dīptāgnilocanaḥ।
bhātyutpatitapadmābhaḥ samṛṇāla iva hradaḥ॥
वाली की दाढ़ें विकराल थीं, नेत्र क्रोध के कारण प्रज्वलित अग्नि के समान उद्दीप्त हो रहे थे। वह उस तालाब के समान श्रीहीन दिखायी देता था, जिसमें कमलपुष्पों की शोभा तो नष्ट हो गयी हो और केवल मृणाल रह गये हों
English translation coming soon.
śabdaṁ durmarṣaṇaṁ śrutvā niṣpapāta tato hariḥ।
vegena ca padanyāsairdārayanniva medinīm॥
वह दुःसह शब्द सुनकर वाली अपने पैरों की धमक से पृथ्वी को विदीर्ण-सी करता हुआ बड़े वेग से निकला
English translation coming soon.
taṁ tu tārā pariṣvajya snehād darśitasauhṛdā।
uvāca trastasambhrāntā hitodarkamidaṁ vacaḥ॥
उस समय वाली की पत्नी तारा भयभीत हो घबरा उठी। उसने वाली को अपनी दोनों भुजाओं में भर लिया और स्नेह से सौहार्द का परिचय देते हुए परिणाम में हित करनेवाली यह बात कही—
English translation coming soon.
sādhu krodhamimaṁ vīra nadīvegamivāgatam।
śayanādutthitaḥ kālyaṁ tyaja bhuktāmiva srajam॥
‘वीर! मेरी अच्छी बात सुनिये और सहसा आये हुए नदी के वेग की भाँति इस बढ़े हुए क्रोध को त्याग दीजिये। जैसे प्रातःकाल शय्या से उठा हुआ पुरुष रात को उपभोग में लायी गयी पुष्पमाला का त्याग कर देता है; उसी प्रकार इस क्रोध का परित्याग कीजिये
English translation coming soon.
kālyametena saṁgrāmaṁ kariṣyasi ca vānara।
vīra te śatrubāhulyaṁ phalgutā vā na vidyate॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sahasā tava niṣkrāmo mama tāvanna rocate।
śrūyatāmabhidhāsyāmi yannimittaṁ nivāryate॥
‘वानरवीर! कल प्रातःकाल सुग्रीव के साथ युद्ध कीजियेगा (इस समय रुक जाइये) यद्यपि युद्ध में कोई शत्रु आपसे बढ़कर नहीं है और आप किसीसे छोटे नहीं हैं। तथापि इस समय सहसा आपका घर से बाहर निकलना मुझे अच्छा नहीं लगता है, आपको रोकने का एक विशेष कारण भी है। उसे बताती हूँ, सुनिये
English translation coming soon.
pūrvamāpatitaḥ krodhāt sa tvāmāhvayate yudhi।
niṣpatya ca nirastaste hanyamāno diśo gataḥ॥
‘सुग्रीव पहले भी यहाँ आये थे और क्रोधपूर्वक उन्होंने आपको युद्ध के लिये ललकारा था। उस समय आपने नगर से निकलकर उन्हें परास्त किया और वे आपकी मार खाकर सम्पूर्ण दिशाओं की ओर भागते हुए मतङ्ग वन में चले गये थे
English translation coming soon.
tvayā tasya nirastasya pīḍitasya viśeṣataḥ।
ihaitya punarāhvānaṁ śaṅkāṁ janayatīva me॥
‘इस प्रकार आपके द्वारा पराजित और विशेष पीड़ित होने पर भी वे पुनः यहाँ आकर आपको युद्ध के लिये ललकार रहे हैं। उनका यह पुनरागमन मेरे मन में शङ्का-सी उत्पन्न कर रहा है
English translation coming soon.
darpaśca vyavasāyaśca yādṛśastasya nardataḥ।
ninādasya ca saṁrambho naitadalpaṁ hi kāraṇam॥
‘इस समय गर्जते हुए सुग्रीव का दर्प और उद्योग जैसा दिखायी देता है तथा उनकी गर्जना में जो उत्तेजना जान पड़ती है, इसका कोई छोटा-मोटा कारण नहीं होना चाहिये
English translation coming soon.
nāsahāyamahaṁ manye sugrīvaṁ tamihāgatam।
avaṣṭabdhasahāyaśca yamāśrityaiṣa garjati॥
‘मैं समझती हूँ सुग्रीव किसी प्रबल सहायक के बिना अबकी बार यहाँ नहीं आये हैं। किसी सबल सहायक को साथ लेकर ही आये हैं, जिसके बल पर ये इस तरह गरज रहे हैं
English translation coming soon.
prakṛtyā nipuṇaścaiva buddhimāṁścaiva vānaraḥ।
nāparīkṣitavīryeṇa sugrīvaḥ sakhyameṣyati॥
‘वानर सुग्रीव स्वभाव से ही कार्यकुशल और बुद्धिमान् हैं। वे किसी ऐसे पुरुष के साथ मैत्री नहीं करेंगे, जिसके बल और पराक्रम को अच्छी तरह परख न लिया हो
English translation coming soon.
pūrvameva mayā vīra śrutaṁ kathayato vacaḥ।
aṅgadasya kumārasya vakṣyāmyadya hitaṁ vacaḥ॥
‘वीर! मैंने पहले ही कुमार अङ्गद के मुँह से यह बात सुन ली है। इसलिये आज मैं आपके हित की बात बताती हूँ
English translation coming soon.
aṅgadastu kumāro'yaṁ vanāntamupanirgataḥ।
pravṛttistena kathitā cārairāsīnniveditā॥
‘एक दिन कुमार अङ्गद वन में गये थे। वहाँ गुप्तचरों ने उन्हें एक समाचार बताया, जो उन्होंने यहाँ आकर मुझसे भी कहा था
English translation coming soon.
ayodhyādhipateḥ putrau śūrau samaradurjayau।
ikṣvākūṇāṁ kule jātau prathitau rāmalakṣmaṇau॥
‘वह समाचार इस प्रकार है—अयोध्यानरेश के दो शूर-वीर पुत्र, जिन्हें युद्ध में जीतना अत्यन्त कठिन है, जिनका जन्म इक्ष्वाकुकुल में हुआ है तथा जो श्रीराम और लक्ष्मण के नाम से प्रसिद्ध हैं, यहाँ वन में आये हुए हैं
English translation coming soon.
sugrīvapriyakāmārthaṁ prāptau tatra durāsadau।
sa te bhrāturhi vikhyātaḥ sahāyo raṇakarmaṇi॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rāmaḥ parabalāmardī yugāntāgnirivotthitaḥ।
nivāsavṛkṣaḥ sādhūnāmāpannānāṁ parā gatiḥ॥
‘वे दोनों दुर्जय वीर सुग्रीव का प्रिय करने के लिये उनके पास पहुँच गये हैं। उन दोनों में से जो आपके भाई के युद्ध-कर्म में सहायक बताये गये हैं, वे श्रीराम शत्रुसेना का संहार करनेवाले तथा प्रलयकाल में प्रज्वलित हुई अग्नि के समान तेजस्वी हैं। वे साधु पुरुषों के आश्रयदाता कल्पवृक्ष हैं और संकट में पड़े हुए प्राणियों के लिये सबसे बड़ा सहारा हैं
English translation coming soon.
ārtānāṁ saṁśrayaścaiva yaśasaścaikabhājanam।
jñānavijñānasampanno nideśe nirataḥ pituḥ॥
‘आर्त पुरुषों के आश्रय, यश के एकमात्र भाजन, ज्ञान-विज्ञान से सम्पन्न तथा पिता की आज्ञा में स्थित रहनेवाले हैं
English translation coming soon.
dhātūnāmiva śailendro guṇānāmākaro mahān।
tat kṣamo na virodhaste saha tena mahātmanā॥
durjayenāprameyeṇa rāmeṇa raṇakarmasu।
‘जैसे गिरिराज हिमालय नाना धातुओं की खान है, उसी प्रकार श्रीराम उत्तम गुणों के बहुत बड़े भंडार हैं। अतः उन महात्मा राम के साथ आपका विरोध करना कदापि उचित नहीं है। क्योंकि वे युद्ध की कला में अपना सानी नहीं रखते हैं। उनपर विजय पाना अत्यन्त कठिन है
English translation coming soon.
śūra vakṣyāmi te kiṁcinna cecchāmyabhyasūyitum॥
śrūyatāṁ kriyatāṁ caiva tava vakṣyāmi yaddhitam।
‘शूरवीर! मैं आपके गुणों में दोष देखना नहीं चाहती। अतः आपसे कुछ कहती हूँ। आपके लिये जो हितकर है, वही बता रही हूँ। आप उसे सुनिये और वैसा ही कीजिये
English translation coming soon.
yauvarājyena sugrīvaṁ tūrṇaṁ sādhvabhiṣecaya॥
vigrahaṁ mā kṛthā vīra bhrātrā rājan yavīyasā।
‘अच्छा यही होगा कि आप सुग्रीव का शीघ्र ही युवराज के पद पर अभिषेक कर दीजिये। वीर वानरराज! सुग्रीव आपके छोटे भाई हैं, उनके साथ युद्ध न कीजिये
English translation coming soon.
ahaṁ hi te kṣamaṁ manye tena rāmeṇa sauhṛdam॥
sugrīveṇa ca samprītiṁ vairamutsṛjya dūrataḥ।
‘मैं आपके लिये यही उचित समझती हूँ कि आप वैरभाव को दूर हटाकर श्रीराम के साथ सौहार्द और सुग्रीव के साथ प्रेम का सम्बन्ध स्थापित कीजिये
English translation coming soon.
lālanīyo hi te bhrātā yavīyāneṣa vānaraḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tatra vā sannihastho vā sarvathā bandhureva te।
nahi tena samaṁ bandhuṁ bhuvi paśyāmi kaṁcana॥
‘वानर सुग्रीव आपके छोटे भाई हैं। अतः आपका लाड़-प्यार पाने के योग्य हैं। वे ऋष्यमूक पर रहें या किष्किन्धा में—सर्वथा आपके बन्धु ही हैं। मैं इस भूतल पर उनके समान बन्धु और किसीको नहीं देखती हूँ
English translation coming soon.
dānamānādisatkāraiḥ kuruṣva pratyanantaram।
vairametat samutsṛjya tava pārśve sa tiṣṭhatu॥
‘आप दान-मान आदि सत्कारों के द्वारा उन्हें अपना अत्यन्त अन्तरङ्ग बना लीजिये, जिससे वे इस वैरभाव को छोड़कर आपके पास रह सकें
English translation coming soon.
sugrīvo vipulagrīvo mahābandhurmatastava।
bhrātṛsauhṛdamālambya nānyā gatirihāsti te॥
‘पुष्ट ग्रीवावाले सुग्रीव आपके अत्यन्त प्रेमी बन्धु हैं, ऐसा मेरा मत है। इस समय भ्रातृप्रेम का सहारा लेने के सिवा आपके लिये यहाँ दूसरी कोई गति नहीं है
English translation coming soon.
yadi te matpriyaṁ kāryaṁ yadi cāvaiṣi māṁ hitām।
yācyamānaḥ priyatvena sādhu vākyaṁ kuruṣva me॥
‘यदि आपको मेरा प्रिय करना हो तथा आप मुझे अपनी हितकारिणी समझते हों तो मैं प्रेमपूर्वक याचना करती हूँ, आप मेरी यह नेक सलाह मान लीजिये
English translation coming soon.
prasīda pathyaṁ śṛṇu jalpitaṁ hi me na roṣamevānuvidhātumarhasi।
kṣamo hi te kośalarājasūnunā na vigrahaḥ śakrasamānatejasā॥
‘स्वामिन्! आप प्रसन्न होइये। मैं आपके हित की बात कहती हूँ। आप इसे ध्यान देकर सुनिये। केवल रोष का ही अनुसरण न कीजिये। कोसलराजकुमार श्रीराम इन्द्र के समान तेजस्वी हैं। उनके साथ वैर बाँधना या युद्ध छेड़ना आपके लिये कदापि उचित नहीं है’
English translation coming soon.
tadā hi tārā hitameva vākyaṁ taṁ vālinaṁ pathyamidaṁ babhāṣe।
na rocate tad vacanaṁ hi tasya kālābhipannasya vināśakāle॥
उस समय तारा ने वाली से उसके हित की ही बात कही थी और यह लाभदायक भी थी। किंतु उसकी बात उसे नहीं रुची। क्योंकि उसके विनाश का समय निकट था और वह काल के पाश में बँध चुका था
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चदशः सर्गः ॥ १५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें पंद्रहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १५ ॥