श्रीराम आदिका मार्गमें वृक्षों, विविध जन्तुओं, जलाशयों तथा सप्तजन आश्रमका दूरसे दर्शन करते हुए पुनः किष्किन्धापुरीमें पहुँचना
ṛṣyamūkāt sa dharmātmā kiṣkindhāṁ lakṣmaṇāgrajaḥ।
jagāma saha sugrīvo vālivikramapālitām॥
लक्ष्मण के बड़े भाई धर्मात्मा श्रीराम सुग्रीव को साथ लेकर पुनः ऋष्यमूक से उस किष्किन्धापुरी की ओर चले, जो वाली के पराक्रम से सुरक्षित थी
English translation coming soon.
samudyamya mahaccāpaṁ rāmaḥ kāñcanabhūṣitam।
śarāṁścādityasaṁkāśān gṛhītvā raṇasādhakān॥
अपने सुवर्णभूषित विशाल धनुष को उठाकर और युद्ध में सफलता दिखानेवाले सूर्यतुल्य तेजस्वी बाणों को लेकर श्रीराम वहाँ से प्रस्थित हुए
English translation coming soon.
agratastu yayau tasya rāghavasya mahātmanaḥ।
sugrīvaḥ saṁhatagrīvo lakṣmaṇaśca mahābalaḥ॥
महात्मा रघुनाथजी के आगे-आगे सुगठित ग्रीवावाले सुग्रीव और महाबली लक्ष्मण चल रहे थे
English translation coming soon.
pṛṣṭhato hanumān vīro nalo nīlaśca vīryavān।
tāraścaiva mahātejā hariyūthapayūthapaḥ॥
और उनके पीछे वीर हनुमान्, नल, पराक्रमी नील तथा वानर-यूथपों के भी यूथपति महातेजस्वी तार चल रहे थे
English translation coming soon.
te vīkṣamāṇā vṛkṣāṁśca puṣpabhārāvalambinaḥ।
prasannāmbuvahāścaiva saritaḥ sāgaraṁgamāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kandarāṇi ca śailāṁśca nirdarāṇi guhāstathā।
śikharāṇi ca mukhyāni darīśca priyadarśanāḥ॥
वे सब लोग फूलों के भार से झुके हुए वृक्षों, स्वच्छ जलवाली समुद्रगामिनी नदियों, कन्दराओं, पर्वतों, शिला-विवरों, गुफाओं, मुख्य-मुख्य शिखरों और सुन्दर दिखायी देनेवाली गहन गुफाओं को देखते हुए आगे बढ़ने लगे
English translation coming soon.
vaidūryavimalaistoyaiḥ padmaiścākośakuḍmalaiḥ।
śobhitān sajalān mārge taṭākāṁścāvalokayan॥
उन्होंने मार्ग में ऐसे सजल सरोवरों को भी देखा, जो वैदूर्यमणि के समान रंगवाले, निर्मल जल तथा कम खिले हुए मुकुलयुक्त कमलों से सुशोभित थे
English translation coming soon.
kāraṇḍaiḥ sārasairhaṁsairvañjulairjalakukkuṭaiḥ।
cakravākaistathā cānyaiḥ śakunaiḥ pratināditān॥
कारण्डव, सारस, हंस, वञ्जुल, जलमुर्ग, चक्रवाक तथा अन्य पक्षी उन सरोवरों में चहचहा रहे थे। उन सबकी प्रतिध्वनि वहाँ गूँज रही थी
English translation coming soon.
mṛduśaṣpāṅkurāhārānnirbhayān vanagocarān।
carataḥ sarvataḥ paśyan sthalīṣu hariṇān sthitān॥
स्थलों में सब ओर हरी-हरी कोमल घास के अङ्कुरों का आहार करनेवाले वनचारी हरिण कहीं निर्भय होकर चरते थे और कहीं खड़े दिखायी देते थे (इन सबको देखते हुए श्रीराम आदि किष्किन्धा की ओर जा रहे थे)
English translation coming soon.
taṭākavairiṇaścāpi śukladantavibhūṣitān।
ghorānekacarān vanyān dviradān kūlaghātinaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mattān giritaṭotkṛṣṭān parvatāniva jaṅgamān।
vānarān dviradaprakhyān mahīreṇusamukṣitān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vane vanacarāṁścānyān khecarāṁśca vihaṁgamān।
paśyantastvaritā jagmuḥ sugrīvavaśavartinaḥ॥
जो सफेद दाँतों से सुशोभित थे, देखने में भयंकर थे, अकेले विचरते थे और किनारों को खोदकर नष्ट कर देने के कारण सरोवरों के शत्रु समझे जाते थे, ऐसे दो दाँतोंवाले मदमत्त जङ्गली हाथी चलते-फिरते पर्वतों के समान जाते दिखायी देते थे। उन्होंने अपने दाँतों से पर्वत के तटप्रान्त को विदीर्ण कर दिया था। कहीं हाथी-जैसे विशालकाय वानर दृष्टिगोचर होते थे, जो धरती की धूल से नहा उठे थे। इनके सिवा उस वन में और भी बहुत-से जंगली जीव-जन्तु तथा आकाशचारी पक्षी विचरते देखे जाते थे। इन सबको देखते हुए श्रीराम आदि सब लोग सुग्रीव के वशवर्ती हो तीव्र गति से आगे बढ़ने लगे
English translation coming soon.
teṣāṁ tu gacchatāṁ tatra tvaritaṁ raghunandanaḥ।
drumaṣaṇḍavanaṁ dṛṣṭvā rāmaḥ sugrīvamabravīt॥
उन यात्रा करनेवाले लोगों में वहाँ रघुकुलनन्दन श्रीराम ने वृक्षसमूहों से सघन वन को देखकर सुग्रीव से पूछा—
English translation coming soon.
eṣa megha ivākāśe vṛkṣaṣaṇḍaḥ prakāśate।
meghasaṁghātavipulaḥ paryantakadalīvṛtaḥ॥
‘वानरराज! आकाश में मेघ की भाँति जो यह वृक्षों का समूह प्रकाशित हो रहा है, क्या है? यह इतना विस्तृत है कि मेघों की घटा के समान छा रहा है। इसके किनारे-किनारे केले के वृक्ष लगे हुए हैं, जिनसे वह सारा वृक्षसमूह घिर गया है
English translation coming soon.
kimetajjñātumicchāmi sakhe kautūhalaṁ mama।
kautūhalāpanayanaṁ kartumicchāmyahaṁ tvayā॥
‘सखे! यह कौन-सा वन है, यह मैं जानना चाहता हूँ। इसके लिये मेरे मन में बड़ा कौतूहल है। मैं चाहता हूँ कि तुम्हारे द्वारा मेरे इस कौतूहल का निवारण हो’
English translation coming soon.
tasya tadvacanaṁ śrutvā rāghavasya mahātmanaḥ।
gacchannevācacakṣe'tha sugrīvastanmahad vanam॥
महात्मा रघुनाथजी की यह बात सुनकर सुग्रीव ने चलते-चलते ही उस विशाल वन के विषय में बताना आरम्भ किया
English translation coming soon.
etad rāghava vistīrṇamāśramaṁ śramanāśanam।
udyānavanasampannaṁ svādumūlaphalodakam॥
‘रघुनन्दन! यह एक विस्तृत आश्रम है, जो सबके श्रम का निवारण करनेवाला है। यह उद्यानों और उपवनों से युक्त है। यहाँ स्वादिष्ट फल-मूल और जल सुलभ होते हैं
English translation coming soon.
atra saptajanā nāma munayaḥ saṁśitavratāḥ।
saptaivāsannadhaḥśīrṣā niyataṁ jalaśāyinaḥ॥
‘इस आश्रम में सप्तजन नाम से प्रसिद्ध सात ही मुनि रहते थे, जो कठोर व्रत के पालन में तत्पर थे। वे नीचे सिर करके तपस्या करते थे। नियमपूर्वक रहकर जल में शयन करनेवाले थे
English translation coming soon.
saptarātre kṛtāhārā vāyunācalavāsinaḥ।
divaṁ varṣaśatairyātāḥ saptabhiḥ sakalevarāḥ॥
‘सात दिन और सात रात व्यतीत करके वे केवल वायु का आहार करते थे तथा एक स्थान पर निश्चल भाव से रहते थे। इस प्रकार सात सौ वर्षोंतक तपस्या करके वे सशरीर स्वर्गलोक को चले गये
English translation coming soon.
teṣāmetatprabhāveṇa drumaprākārasaṁvṛtam।
āśramaṁ sudurādharṣamapi sendraiḥ surāsuraiḥ॥
‘उन्हींके प्रभाव से सघन वृक्षों की चहारदीवारी से घिरा हुआ यह आश्रम इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवताओं और असुरों के लिये भी अत्यन्त दुर्धर्ष बना हुआ है
English translation coming soon.
pakṣiṇo varjayantyetat tathānye vanacāriṇaḥ।
viśanti mohād ye'pyatra na nivartanti te punaḥ॥
‘पक्षी तथा दूसरे वनचर जीव इसे दूर से ही त्याग देते हैं। जो मोहवश इसके भीतर प्रवेश करते हैं, वे फिर कभी नहीं लौटते हैं
English translation coming soon.
vibhūṣaṇaravāścātra śrūyante sakalākṣarāḥ।
tūryagītasvanaścāpi gandho divyaśca rāghava॥
‘रघुनन्दन! यहाँ मधुर अक्षरवाली वाणी के साथ-साथ आभूषणों की झनकारें भी सुनी जाती हैं। वाद्य और गीत की मधुर ध्वनि भी कानों में पड़ती है और दिव्य सुगन्ध का भी अनुभव होता है
English translation coming soon.
tretāgnayo'pi dīpyante dhūmo hyeṣa pradṛśyate।
veṣṭayanniva vṛkṣāgrān kapotāṅgāruṇo ghanaḥ॥
‘यहाँ आहवनीय आदि त्रिविध अग्नियाँ भी प्रज्वलित होती हैं। यह कबूतर के अंगों की भाँति धूसर रंगवाला घना धूम उठता दिखायी देता है, जो वृक्षों की शिखाओं को आवेष्टित-सा कर रहा है
English translation coming soon.
ete vṛkṣāḥ prakāśante dhūmasaṁsaktamastakāḥ।
meghajālapraticchannā vaiḍūryagirayo yathā॥
‘जिनके शिखाओं पर होम-धूम छा रहे हैं, वे ये वृक्ष मेघसमूहों से आच्छादित हुए नीलम के पर्वतों की भाँति प्रकाशित हो रहे हैं
English translation coming soon.
kuru praṇāmaṁ dharmātmaṁsteṣāmuddiśya rāghava।
lakṣmaṇena saha bhrātrā prayataḥ saṁhatāñjaliḥ॥
‘धर्मात्मा रघुनन्दन! आप मन को एकाग्र करके दोनों हाथ जोड़कर भाई लक्ष्मण के साथ उन मुनियों के उद्देश्य से प्रणाम कीजिये
English translation coming soon.
praṇamanti hi ye teṣāmṛṣīṇāṁ bhāvitātmanām।
na teṣāmaśubhaṁ kiṁciccharīre rāma vidyate॥
‘श्रीराम! जो उन पवित्र अन्तःकरणवाले ऋषियों को प्रणाम करते हैं, उनके शरीर में किंचिन्मात्र भी अशुभ नहीं रह जाता है’
English translation coming soon.
tato rāmaḥ saha bhrātrā lakṣmaṇena kṛtāñjaliḥ।
samuddiśya mahātmānastānṛṣīnabhyavādayat॥
तब भाई लक्ष्मणसहित श्रीराम ने हाथ जोड़कर उन महात्मा ऋषियों के उद्देश्य से प्रणाम किया
English translation coming soon.
abhivādya ca dharmātmā rāmo bhrātā ca lakṣmaṇaḥ।
sugrīvo vānarāścaiva jagmuḥ saṁhṛṣṭamānasāḥ॥
धर्मात्मा श्रीराम, उनके छोटे भाई लक्ष्मण, सुग्रीव तथा अन्य सभी वानर उन ऋषियों को प्रणाम करके प्रसन्नचित्त हो आगे बढ़े
English translation coming soon.
te gatvā dūramadhvānaṁ tasmāt saptajanāśramāt।
dadṛśustāṁ durādharṣāṁ kiṣkindhāṁ vālipālitām॥
उस सप्तजनाश्रम से दूरतक का मार्ग तय कर लेने के पश्चात् उन सबने वालीद्वारा सुरक्षित किष्किन्धापुरी को देखा
English translation coming soon.
tatastu rāmānujarāmavānarāḥ pragṛhya śastrāṇyuditogratejasaḥ।
purīṁ sureśātmajavīryapālitāṁ vadhāya śatroḥ punarāgatāstviha॥
तदनन्तर श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण, श्रीराम तथा वानर, जिनका उग्रतेज उदित हुआ था, हाथों में अस्त्र-शस्त्र लेकर इन्द्रकुमार वाली के पराक्रम से पालित किष्किन्धापुरी में शत्रुवध के निमित्त पुनः आ पहुँचे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे त्रयोदशः सर्गः ॥ १३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें तेरहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १३ ॥