श्रीरामके द्वारा सात साल-वृक्षोंका भेदन, श्रीरामकी आज्ञासे सुग्रीवका किष्किन्धामें आकर वालीको ललकारना और युद्धमें उससे पराजित होकर मतंगवनमें भाग जाना, वहाँ श्रीरामका उन्हें आश्वासन देना और गलेमें पहचानके लिये गजपुष्पीलता डालकर उन्हें पुनः युद्धके लिये भेजना
etacca vacanaṁ śrutvā sugrīvasya subhāṣitam।
pratyayārthaṁ mahātejā rāmo jagrāha kārmukam॥
सुग्रीव के सुन्दर ढंग से कहे हुए इस वचन को सुनकर महातेजस्वी श्रीराम ने उन्हें विश्वास दिलाने के लिये धनुष हाथ में लिया।
English translation coming soon.
sa gṛhītvā dhanurghoraṁ śaramekaṁ ca mānadaḥ।
sālamuddiśya cikṣepa pūrayan sa ravairdiśaḥ॥
दूसरों को मान देनेवाले श्रीरघुनाथजी ने वह भयंकर धनुष और एक बाण लेकर धनुष की टंकार से सम्पूर्ण दिशाओं को गुँजाते हुए उस बाण को सालवृक्ष की ओर छोड़ दिया।
English translation coming soon.
sa visṛṣṭo balavatā bāṇaḥ svarṇapariṣkṛtaḥ।
bhittvā sālān giriprasthaṁ sapta bhūmiṁ viveśa ha॥
उन बलवान् वीरशिरोमणि के द्वारा छोड़ा गया वह सुवर्णभूषित बाण उन सातों सालवृक्षों को एक ही साथ बींधकर पर्वत तथा पृथ्वी के सातों तलों को छेदता हुआ पाताल में चला गया।
English translation coming soon.
sāyakastu muhūrtena sālān bhittvā mahājavaḥ।
niṣpatya ca punastūṇaṁ tameva praviveśa ha॥
इस प्रकार एक ही मुहूर्त में उन सबका भेदन करके वह महान् वेगशाली बाण पुनः वहाँ से निकलकर उनके तरकस में ही प्रविष्ट हो गया।
English translation coming soon.
tān dṛṣṭvā sapta nirbhinnān sālān vānarapuṅgavaḥ।
rāmasya śaravegena vismayaṁ paramaṁ gataḥ॥
श्रीराम के बाण के वेग से उन सातों सालवृक्षों को विदीर्ण हुआ देख वानरशिरोमणि सुग्रीव को बड़ा विस्मय हुआ।
English translation coming soon.
sa mūrdhnā nyapatad bhūmau pralambīkṛtabhūṣaṇaḥ।
sugrīvaḥ paramaprīto rāghavāya kṛtāñjaliḥ॥
साथ ही उन्हें मन-ही-मन बड़ी प्रसन्नता हुई। सुग्रीव ने हाथ जोड़कर धरती पर माथा टेक दिया और श्रीरघुनाथजी को साष्टाङ्ग प्रणाम किया। प्रणाम के लिये झुकते समय उनके कण्ठहारादि भूषण लटकते हुए दिखायी देते थे।
English translation coming soon.
idaṁ covāca dharmajñaṁ karmaṇā tena harṣitaḥ।
rāmaṁ sarvāstraviduṣāṁ śreṣṭhaṁ śūramavasthitam॥
श्रीराम के उस महान् कर्म से अत्यन्त प्रसन्न हो उन्होंने सामने खड़े हुए सम्पूर्ण अस्त्र-वेत्ताओं में श्रेष्ठ धर्मज्ञ, शूरवीर श्रीरामचन्द्रजी से इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
sendrānapi surān sarvāṁstvaṁ bāṇaiḥ puruṣarṣabha।
samarthaḥ samare hantuṁ kiṁ punarvālinaṁ prabho॥
‘पुरुषप्रवर! भगवन्! आप तो अपने बाणों से समराङ्गण में इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवताओं का वध भी करने में समर्थ हैं। फिर वाली को मारना आपके लिये कौन बड़ी बात है?
English translation coming soon.
yena sapta mahāsālā girirbhūmiśca dāritāḥ।
bāṇenaikena kākutstha sthātā te ko raṇāgrataḥ॥
‘काकुत्स्थ! जिन्होंने सात बड़े-बड़े सालवृक्ष, पर्वत और पृथ्वी को भी एक ही बाण से विदीर्ण कर डाला, उन्हीं आपके समक्ष युद्ध के मुहाने पर कौन ठहर सकता है।
English translation coming soon.
adya me vigataḥ śokaḥ prītiradya parā mama।
suhṛdaṁ tvāṁ samāsādya mahendravaruṇopamam॥
‘महेन्द्र और वरुण के समान पराक्रमी आपको सुहृद के रूप में पाकर आज मेरा सारा शोक दूर हो गया। आज मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई है।
English translation coming soon.
tamadyaiva priyārthaṁ me vairiṇaṁ bhrātṛrūpiṇam।
vālinaṁ jahi kākutstha mayā baddho'yamañjaliḥ॥
‘ककुत्स्थकुलभूषण! मैं हाथ जोड़ता हूँ। आप आज ही मेरा प्रिय करने के लिये उस वाली का, जो भाई के रूप में मेरा शत्रु है, वध कर डालिये’
English translation coming soon.
tato rāmaḥ pariṣvajya sugrīvaṁ priyadarśanam।
pratyuvāca mahāprājño lakṣmaṇānugataṁ vacaḥ॥
सुग्रीव श्रीरामचन्द्रजी को लक्ष्मण के समान प्रिय हो गये थे। उनकी बात सुनकर महाप्राज्ञ श्रीराम ने अपने उस प्रिय सुहृद को हृदय से लगा लिया और इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
asmāducchrāma kiṣkindhāṁ kṣipraṁ gaccha tvamagrataḥ।
gatvā cāhvaya sugrīva vālinaṁ bhrātṛgandhinam॥
‘सुग्रीव! हमलोग शीघ्र ही इस स्थान से किष्किन्धा को चलते हैं। तुम आगे जाओ और जाकर व्यर्थ ही भाई कहलानेवाले वाली को युद्ध के लिये ललकारो’
English translation coming soon.
sarve te tvaritaṁ gatvā kiṣkindhāṁ vālinaḥ purīm।
vṛkṣairātmānamāvṛtya hyatiṣṭhan gahane vane॥
तदनन्तर वे सब लोग वाली की राजधानी किष्किन्धापुरी में गये और वहाँ गहन वन के भीतर वृक्षों की आड़ में अपनेको छिपकर खड़े हो गये।
English translation coming soon.
sugrīvo'pyanadad ghoraṁ vālino hvānakāraṇāt।
gāḍhaṁ parihito vegānnādairbhindannivāmbaram॥
सुग्रीव ने लँगोट से अपनी कमर खूब कस ली और वाली को बुलाने के लिये भयंकर गर्जना की। वेगपूर्वक किये हुए उस सिंहनाद से मानो वे आकाश को फाड़े डालते थे।
English translation coming soon.
taṁ śrutvā ninadaṁ bhrātuḥ kruddho vālī mahābalaḥ।
niṣpapāta susaṁrabdho bhāskaro'stataṭādiva॥
भाई का सिंहनाद सुनकर महाबली वाली को बड़ा क्रोध हुआ। वह अमर्ष में भरकर अस्ताचल से नीचे जानेवाले सूर्य के समान बड़े वेग से घर से निकला।
English translation coming soon.
tataḥ sutumulaṁ yuddhaṁ vālisugrīvayorabhūt।
gagane grahayorghoraṁ budhāṅgārakayoriva॥
फिर तो वाली और सुग्रीव में बड़ा भयंकर युद्ध छिड़ गया, मानो आकाश में बुध और मंगल इन दोनों ग्रहों में घोर संग्राम हो रहा हो।
English translation coming soon.
talairaśanikalpaiśca vajrakalpaiśca muṣṭibhiḥ।
jaghnatuḥ samare'nyonyaṁ bhrātarau krodhamūrcchitau॥
वे दोनों भाई क्रोध से मूर्च्छित हो एक-दूसरेपर वज्र और अशनि के समान तमाचों और घूँसों का प्रहार करने लगे।
English translation coming soon.
tato rāmo dhanuṣpāṇistāvubhau samudaikṣata।
anyonyasadṛśau vīrāvubhau devāvivāśvinau॥
उसी समय श्रीरामचन्द्रजी ने धनुष हाथ में लिया और उन दोनों की ओर देखा। वे दोनों वीर अश्विनीकुमारों की भाँति परस्पर मिलते-जुलते दिखायी दिये।
English translation coming soon.
yannāvagacchat sugrīvaṁ vālinaṁ vāpi rāghavaḥ।
tato na kṛtavān buddhiṁ moktumantakaraṁ śaram॥
श्रीरामचन्द्रजी को यह पता न चला कि इनमें कौन सुग्रीव है और कौन वाली; इसलिये उन्होंने अपना वह प्राणान्तकारी बाण छोड़ने का विचार स्थगित कर दिया।
English translation coming soon.
etasminnantare bhagnaḥ sugrīvastena vālinā।
apaśyan rāghavaṁ nāthamṛṣyamūkaṁ pradudruve॥
इसी बीच में वाली ने सुग्रीव के पाँव उखाड़ दिये। वे अपने रक्षक श्रीरघुनाथजी को न देखकर ऋष्यमूक पर्वत की ओर भागे।
English translation coming soon.
klānto rudhirasiktāṅgaḥ prahārairjarjarīkṛtaḥ।
vālinābhidrutaḥ krodhāt praviveśa mahāvanam॥
वे बहुत थक गये थे। उनका सारा शरीर लहूलुहान और प्रहारों से जर्जर हो रहा था। इतनेपर भी वाली ने क्रोधपूर्वक उनका पीछा किया। किंतु वे मतंगमुनि के महान् वन में घुस गये।
English translation coming soon.
taṁ praviṣṭaṁ vanaṁ dṛṣṭvā vālī śāpabhayāt tataḥ।
mukto hyasi tvamityuktvā sa nivṛtto mahābalaḥ॥
सुग्रीव को उस वन में प्रविष्ट हुआ देख महाबली वाली शाप के भय से वहाँ नहीं गया और ‘जाओ तुम बच गये’ ऐसा कहकर वहाँ से लौट आया।
English translation coming soon.
rāghavo'pi saha bhrātrā saha caiva hanūmatā।
tadeva vanamāgacchat sugrīvo yatra vānaraḥ॥
इधर श्रीरघुनाथजी भी अपने भाई लक्ष्मण तथा श्रीहनुमान्जी के साथ उसी समय वन में आ गये, जहाँ वानर सुग्रीव विद्यमान थे।
English translation coming soon.
taṁ samīkṣyāgataṁ rāmaṁ sugrīvaḥ sahalakṣmaṇam।
hrīmān dīnamuvācedaṁ vasudhāmavalokayan॥
लक्ष्मणसहित श्रीराम को आया देख सुग्रीव को बड़ी लज्जा हुई और वे पृथ्वी की ओर देखते हुए दीन वाणी में उनसे बोले—
English translation coming soon.
āhvayasveti māmuktvā darśayitvā ca vikramam।
vairiṇā ghātayitvā ca kimidānīṁ tvayā kṛtam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tāmeva velāṁ vaktavyaṁ tvayā rāghava tattvataḥ।
vālinaṁ na nihanmīti tato nāhamito vraje॥
‘रघुनन्दन! आपने अपना पराक्रम दिखाया और मुझे यह कहकर भेज दिया कि जाओ, वाली को युद्ध के लिये ललकारो, यह सब हो जाने पर आपने शत्रु से पिटवाया और स्वयं छिप गये। बताइये, इस समय आपने ऐसा क्यों किया? आपको उसी समय सच-सच बता देना चाहिये था कि मैं वाली को नहीं मारूँगा। ऐसी दशा में मैं यहाँ से उसके पास जाता ही नहीं’
English translation coming soon.
tasya caivaṁ bruvāṇasya sugrīvasya mahātmanaḥ।
karuṇaṁ dīnayā vācā rāghavaḥ punarabravīt॥
महामना सुग्रीव जब दीन वाणीद्वारा इस प्रकार करुणाजनक बात कहने लगे, तब श्रीराम फिर उनसे बोले—
English translation coming soon.
sugrīva śrūyatāṁ tāta krodhaśca vyapanīyatām।
kāraṇaṁ yena bāṇo'yaṁ sa mayā na visarjitaḥ॥
‘तात सुग्रीव! मेरी बात सुनो, क्रोध को अपने मन से निकाल दो। मैंने क्यों नहीं बाण चलाया, इसका कारण बतलाता हूँ।
English translation coming soon.
alaṁkāreṇa veṣeṇa pramāṇena gatena ca।
tvaṁ ca sugrīva vālī ca sadṛśau sthaḥ parasparam॥
सुग्रीव! वेशभूषा, कद और चाल-ढाल में तुम और वाली दोनों एक-दूसरेसे मिलते-जुलते हो।
English translation coming soon.
svareṇa varcasā caiva prekṣitena ca vānara।
vikrameṇa ca vākyaiśca vyaktiṁ vāṁ nopalakṣaye॥
‘स्वर, कान्ति, दृष्टि, पराक्रम और बोलचाल के द्वारा भी मुझे तुम दोनों में कोई अन्तर नहीं दिखायी देता।’
English translation coming soon.
tato'haṁ rūpasādṛśyānmohito vānarottama।
notsṛjāmi mahāvegaṁ śaraṁ śatrunibarhaṇam॥
‘वानरश्रेष्ठ! तुम दोनों के रूप की इतनी समानता देखकर मैं मोह में पड़ गया—तुम्हें पहचान न सका; इसलिये मैंने अपना महान् वेगशाली शत्रुसंहारक बाण नहीं छोड़ा।’
English translation coming soon.
jīvitāntakaraṁ ghoraṁ sādṛśyāt tu viśaṅkitaḥ।
mūlaghāto na nau syāddhi dvayoriti kṛto mayā॥
‘मेरा वह भयंकर बाण शत्रु के प्राण लेनेवाला था, इसलिये तुम दोनों की समानता से संदेह में पड़कर मैंने उस बाण को नहीं छोड़ा। सोचा, कहीं ऐसा न हो कि हम दोनों के मूल उद्देश्य का ही विनाश हो जाय।’
English translation coming soon.
tvayi vīra vipanne hi ajñānāllāghavānmayā।
mauḍhyaṁ ca mama bālyaṁ ca khyāpitaṁ syāt kapīśvara॥
‘वीर! वानरराज! यदि अनजान में या जल्दबाजी के कारण मेरे बाण से तुम्हीं मारे जाते तो मेरी बालोचित चपलता और मूढ़ता ही सिद्ध होती।’
English translation coming soon.
dattābhayavadho nāma pātakaṁ mahadadbhutam।
ahaṁ ca lakṣmaṇaścaiva sītā ca varavarṇinī॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tvadadhīnā vayaṁ sarve vane'smin śaraṇaṁ bhavān।
tasmād yudhyasva bhūyastvaṁ mā māśaṅkīśca vānara॥
‘जिसको अभय दान दे दिया गया हो, उसका वध करने से बड़ा भारी पाप होता है; यह एक अद्भुत पातक है। इस समय मैं, लक्ष्मण और सुन्दरी सीता सब तुम्हारे अधीन हैं। इस वन में तुम्हीं हमलोगों के आश्रय हो; इसलिये वानरराज! शङ्का न करो; पुनः चलकर युद्ध प्रारम्भ करो।
English translation coming soon.
etanmuhūrte tu mayā paśya vālinamāhave।
nirastamiṣuṇaikena ceṣṭamānaṁ mahītale॥
‘तुम इसी मुहूर्त में वाली को मेरे एक ही बाण का निशाना बनकर धरती पर लोटता देखोगे।
English translation coming soon.
abhijñānaṁ kuruṣva tvamātmano vānareśvara।
yena tvāmabhijānīyāṁ dvandvayuddhamupāgatam॥
‘वानरेश्वर! अपनी पहचान के लिये तुम कोई चिह्न धारण कर लो, जिससे द्वन्द्वयुद्ध में प्रवृत्त होने पर मैं तुम्हें पहचान सकूँ’
English translation coming soon.
gajapuṣpīmimāṁ phullāmutpāṭya śubhalakṣaṇām।
kuru lakṣmaṇa kaṇṭhe'sya sugrīvasya mahātmanaḥ॥
(सुग्रीव से ऐसा कहकर श्रीरामचन्द्रजी लक्ष्मण से बोले—) ‘लक्ष्मण! यह उत्तम लक्षणों से युक्त गजपुष्पी लता फूल रही है। इसे उखाड़कर तुम महामना सुग्रीव के गले में पहना दो’
English translation coming soon.
tato giritaṭe jātāmutpāṭya kusumāyutām।
lakṣmaṇo gajapuṣpīṁ tāṁ tasya kaṇṭhe vyasarjayat॥
यह आज्ञा पाकर लक्ष्मण ने पर्वत के किनारे उत्पन्न हुई फूलों से भरी वह गजपुष्पी लता उखाड़कर सुग्रीव के गले में डाल दिया।
English translation coming soon.
sa tayā śuśubhe śrīmām̐llatayā kaṇṭhasaktayā।
mālayeva balākānāṁ sasaṁdhya iva toyadaḥ॥
गले में पड़ी हुई उस लता से श्रीमान् सुग्रीव वकपंक्ति से अलंकृत संध्याकाल के मेघ की भाँति शोभा पाने लगे।
English translation coming soon.
vibhrājamāno vapuṣā rāmavākyasamāhitaḥ।
jagāma saha rāmeṇa kiṣkindhāṁ punarāpa saḥ॥
श्रीराम के वचन से आश्वासन पाकर अपने सुन्दर शरीर से शोभा पानेवाले सुग्रीव श्रीरघुनाथजी के साथ फिर किष्किन्धापुरी में जा पहुँचे।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे द्वादशः सर्गः ॥ १२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें बारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १२ ॥