भाईके साथ वैरका कारण बतानेके प्रसङ्गमें सुग्रीवका वालीको मनाने और वालीद्वारा अपने निष्कासित होनेका वृत्तान्त सुनाना
tataḥ krodhasamāviṣṭaṁ saṁrabdhaṁ tamupāgatam।
ahaṁ prasādayāṁcakre bhrātaraṁ hitakāmyayā॥
(सुग्रीव कहते हैं—) ‘तदनन्तर क्रोध से आविष्ट तथा विक्षुब्ध होकर आये हुए अपने बड़े भाई को उनके हित की कामना से मैं पुनः प्रसन्न करने की चेष्टा करने लगा
English translation coming soon.
diṣṭyāsi kuśalī prāpto nihataśca tvayā ripuḥ।
anāthasya hi me nāthastvameko'nāthanandana॥
‘मैंने कहा—‘अनाथनन्दन! सौभाग्य की बात है कि आप सकुशल लौट आये और वह शत्रु आपके हाथ से मारा गया। मैं आपके बिना अनाथ हो रहा था। अब एकमात्र आप ही मेरे नाथ हैं
English translation coming soon.
idaṁ bahuśalākaṁ te pūrṇacandramivoditam।
chatraṁ savālavyajanaṁ pratīcchasva mayā dhṛtam॥
‘यह बहुत-सी तीलियों से युक्त तथा उदित हुए पूर्ण चन्द्रमा के समान श्वेत छत्र मैं आपके मस्तक पर लगाता और चँवर डुलाता हूँ। आप इन्हें स्वीकार करें
English translation coming soon.
ārtastatra biladvāri sthitaḥ saṁvatsaraṁ nṛpa।
dṛṣṭvā ca śoṇitaṁ dvāri bilāccāpi samutthitam॥
śokasaṁvignahṛdayo bhṛśaṁ vyākulitendriyaḥ।
‘वानरराज! मैं बहुत दुःखी होकर एक वर्षतक उस बिल के दरवाजे पर खड़ा रहा। उसके बाद बिल के भीतर से खून की धारा निकली। द्वार पर वह रक्त देखकर मेरा हृदय शोक से उद्विग्न हो उठा और मेरी सारी इन्द्रियाँ अत्यन्त व्याकुल हो गयीं
English translation coming soon.
apidhāya biladvāraṁ śailaśṛṅgeṇa tat tadā॥
tasmād deśādapākramya kiṣkindhāṁ prāviśaṁ punaḥ।
‘तब उस बिल के द्वार को एक पर्वत-शिखर से ढककर मैं उस स्थान से हट गया और पुनः किष्किन्धापुरी में चला आया
English translation coming soon.
viṣādārtamiha māṁ dṛṣṭvā paurairmantribhireva ca॥
abhiṣikto na kāmena tanme kṣantuṁ tvamarhasi।
‘यहाँ विषादपूर्वक मुझे अकेला लौटा देख पुरवासियों और मन्त्रियों ने ही इस राज्य पर मेरा अभिषेक कर दिया। मैंने स्वेच्छा से इस राज्य को नहीं ग्रहण किया है। अतः अज्ञानवश होनेवाले मेरे इस अपराध को आप क्षमा करें
English translation coming soon.
tvameva rājā mānārhaḥ sadā cāhaṁ yathā purā॥
rājabhāve niyogo'yaṁ mama tvadvirahāt kṛtaḥ।
‘आप ही यहाँ के सम्माननीय राजा हैं और मैं सदा आपका पूर्ववत् सेवक हूँ। आपके वियोग से ही राजा के पद पर मेरी यह नियुक्ति की गयी
English translation coming soon.
sāmātyapauranagaraṁ sthitaṁ nihatakaṇṭakam॥
nyāsabhūtamidaṁ rājyaṁ tava niryātayāmyaham।
‘मन्त्रियों, पुरवासियों तथा नगरसहित आपका यह सारा अकंटक राज्य मेरे पास धरोहर के रूप में रखा था। अब इसे मैं आपकी सेवा में लौटा रहा हूँ
English translation coming soon.
mā ca roṣaṁ kṛthāḥ saumya mama śatruniṣūdana॥
yāce tvāṁ śirasā rājan mayā baddho'yamañjaliḥ।
‘सौम्य! शत्रुसूदन! आप मुझपर क्रोध न करें। ‘राजन्! मैं इसके लिये मस्तक झुकाकर प्रार्थना करता हूँ और हाथ जोड़ता हूँ
English translation coming soon.
balādasmin samāgamya mantribhiḥ puravāsibhiḥ॥
rājabhāve niyukto'haṁ śūnyadeśajigīṣayā।
‘मन्त्रियों तथा पुरवासियों ने मिलकर जबर्दस्ती मुझे इस राज्य पर बिठाया है। वह भी इसलिये कि राजा से रहित राज्य देखकर कोई शत्रु इसे जीतने की इच्छा से आक्रमण न कर बैठे’
English translation coming soon.
snigdhamevaṁ bruvāṇaṁ māṁ sa vinirbhartsya vānaraḥ॥
dhiktvāmiti ca māmuktvā bahu tattaduvāca ha।
‘मैंने ये सारी बातें बड़े प्रेम से कही थीं, किंतु उस वानर ने मुझे डाँटकर कहा—‘तुझे धिक्कार है’। यों कहकर उसने मुझे और भी बहुत-सी कठोर बातें सुनायीं
English translation coming soon.
prakṛtīśca samānīya mantriṇaścaiva sammatān॥
māmāha suhṛdāṁ madhye vākyaṁ paramagarhitam।
‘तत्पश्चात् उसने प्रजाजनों और सम्मान्य मन्त्रियों को बुलाया तथा सुहृदों के बीच में मेरे प्रति अत्यन्त निन्दित वचन कहा
English translation coming soon.
viditaṁ vo mayā rātrau māyāvī sa mahāsuraḥ॥
māṁ samāhvayata kruddho yuddhākāṁkṣī tadā purā।
‘वह बोला—‘आपलोगों को मालूम होगा कि एक दिन रात में मेरे साथ युद्ध करने की इच्छा से मायावी नामक महान् असुर यहाँ आया था। उसने क्रोध में भरकर पहले मुझे युद्ध के लिये ललकारा
English translation coming soon.
tasya tad bhāṣitaṁ śrutvā niḥsṛto'haṁ nṛpālayāt॥
anuyātaśca māṁ tūrṇamayaṁ bhrātā sudāruṇaḥ।
‘उसकी वह ललकार सुनकर मैं राजभवन से निकल पड़ा। उस समय यह क्रूर स्वभाववाला मेरा भाई भी तुरंत ही मेरे पीछे-पीछे आया
English translation coming soon.
sa tu dṛṣṭvaiva māṁ rātrau sadvitīyaṁ mahābalaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prādravad bhayasaṁtrasto vīkṣyāvāṁ samupāgatau।
abhidrutastu vegena viveśa sa mahābilam॥
‘यद्यपि वह असुर बड़ा बलवान् था तथापि मुझे एक दूसरे सहायक के साथ देखते ही भयभीत हो उस रात में भाग चला। हम दोनों भाइयों को आते देख वह बड़े वेग से दौड़ा और एक विशाल गुफा में घुस गया
English translation coming soon.
taṁ praviṣṭaṁ viditvā tu sughoraṁ sumahadbilam।
ayamukto'tha me bhrātā mayā tu krūradarśanaḥ॥
‘उस अत्यन्त भयंकर विशाल गुफा में उस असुर को घुसा हुआ जानकर मैंने अपने इस क्रूरदर्शी भाई से कहा—
English translation coming soon.
ahatvā nāsti me śaktiḥ pratigantumitaḥ purīm।
biladvāri pratīkṣa tvaṁ yāvadenaṁ nihanmyaham॥
‘सुग्रीव! इस शत्रु को मारे बिना मैं यहाँ से किष्किन्धापुरी को लौट चलने में असमर्थ हूँ; अतः जबतक मैं इस असुर को मारकर लौटता हूँ, तबतक तुम इस गुफा के दरवाजे पर रहकर मेरी प्रतीक्षा करो’
English translation coming soon.
sthito'yamiti matvāhaṁ praviṣṭastu durāsadam।
taṁ me mārgayatastatra gataḥ saṁvatsarastadā॥
‘ऐसा कहकर और ‘यह तो यहाँ खड़ा है ही’ ऐसा विश्वास करके मैं उस अत्यन्त दुर्गम गुफा के भीतर प्रविष्ट हुआ। भीतर जाकर मैं उस दानव की खोज करने लगा और इसीमें मेरा वहाँ एक वर्ष का समय व्यतीत हो गया
English translation coming soon.
sa tu dṛṣṭo mayā śatruranirvedād bhayāvahaḥ।
nihataśca mayā sadyaḥ sa sarvaiḥ saha bandhubhiḥ॥
‘इसके बाद मैंने उस भयंकर शत्रु को देखा। इतने दिनोंतक उसके न मिलने से मेरे मन में कोई क्लेश या उदासीनता नहीं हुई थी। मैंने उसे उसके समस्त बन्धु-बान्धवोंसहित तत्काल काल के गाल में डाल दिया
English translation coming soon.
tasyāsyāttu pravṛttena rudhiraugheṇa tadbilam।
pūrṇamāsīd durākrāmaṁ stanatastasya bhūtale॥
‘उसके मुख से और छाती से भी भूतल पर रक्त का ऐसा प्रवाह जारी हुआ, जिससे वह सारी दुर्गम गुफा भर गयी
English translation coming soon.
sūdayitvā tu taṁ śatruṁ vikrāntaṁ tamahaṁ sukham।
niṣkrāmaṁ naiva paśyāmi bilasya pihitaṁ mukham॥
‘इस तरह उस पराक्रमी शत्रु का सुखपूर्वक वध करके जब मैं लौटा, तब मुझे निकलने का कोई मार्ग ही नहीं दिखायी देता था; क्योंकि बिल का दरवाजा बंद कर दिया गया था
English translation coming soon.
vikrośamānasya tu me sugrīveti punaḥ punaḥ।
yataḥ prativaco nāsti tato'haṁ bhṛśaduḥkhitaḥ॥
‘मैंने ‘सुग्रीव! सुग्रीव! कहकर बारंबार पुकारा, किंतु कोई उत्तर नहीं मिला। इससे मुझे बड़ा दुःख हुआ
English translation coming soon.
pādaprahāraistu mayā bahubhiḥ paripātitam।
tato'haṁ tena niṣkramya pathā puramupāgataḥ॥
‘मैंने बारंबार लात मारकर किसी तरह उस पत्थर को पीछे की ओर ढकेला। इसके बाद गुफाद्वार से निकलकर यहाँ की राह पकड़े मैं इस नगर में लौटा हूँ
English translation coming soon.
tatrānenāsmi saṁruddho rājyaṁ mṛgayatā''tmanaḥ।
sugrīveṇa nṛśaṁsena vismṛtya bhrātṛsauhṛdam॥
‘यह सुग्रीव ऐसा क्रूर और निर्दयी है कि इसने भ्रातृ-प्रेम को भुला दिया और सारा राज्य अपने हाथ में कर लेने के लिये मुझे उस गुफा के अंदर बंद कर दिया था’
English translation coming soon.
evamuktvā tu māṁ tatra vastreṇaikena vānaraḥ।
tadā nirvāsayāmāsa vālī vigatasādhvasaḥ॥
‘ऐसा कहकर वानरराज वाली ने निर्भयतापूर्वक मुझे घर से निकाल दिया। उस समय मेरे शरीर पर एक ही वस्त्र रह गया था
English translation coming soon.
tenāhamapaviddhaśca hatadāraśca rāghava।
tadbhayācca mahīṁ sarvāṁ krāntavān savanārṇavām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ṛṣyamūkaṁ girivaraṁ bhāryāharaṇaduḥkhitaḥ।
praviṣṭo'smi durādharṣaṁ vālinaḥ kāraṇāntare॥
‘रघुनन्दन! उसने मुझे घर से तो निकाल ही दिया, मेरी स्त्री को भी छीन लिया। उसके भय से मैं वनों और समुद्रोंसहित सारी पृथ्वी पर मारा-मारा फिरता रहा। अन्ततोगत्वा मैं भार्याहरण के दुःख से दुःखी हो इस श्रेष्ठ पर्वत ऋष्यमूक पर चला आया; क्योंकि एक विशेष कारणवश वाली के लिये इस स्थान पर आक्रमण करना बहुत कठिन है
English translation coming soon.
etatte sarvamākhyātaṁ vairānukathanaṁ mahat।
anāgasā mayā prāptaṁ vyasanaṁ paśya rāghava॥
‘रघुनाथजी! यही वाली के साथ मेरे वैर पड़ने की विस्तृत कथा है। यह सब मैंने आपको सुना दी। देखिये, बिना अपराध के ही मुझे यह सब संकट भोगना पड़ता है
English translation coming soon.
vālinaśca bhayāt tasya sarvalokabhayāpaha।
kartumarhasi me vīra prasādaṁ tasya nigrahāt॥
‘वीरवर! आप सम्पूर्ण जगत् का भय दूर करनेवाले हैं। मुझपर कृपा कीजिये और वाली का दमन करके मुझे उसके भय से बचाइये’
English translation coming soon.
evamuktaḥ sa tejasvī dharmajño dharmasaṁhitam।
vacanaṁ vaktumārebhe sugrīvaṁ prahasanniva॥
सुग्रीव के ऐसा कहने पर धर्म के ज्ञाता परम तेजस्वी श्रीरामचन्द्रजी ने उनसे हँसते हुए-से यह धर्मयुक्त वचन कहना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
amoghāḥ sūryasaṁkāśā niśitā me śarā ime।
tasmin vālini durvṛtte patiṣyanti ruṣānvitāḥ॥
‘मित्र! ये मेरे सूर्य के समान तेजस्वी तीखे बाण अमोघ हैं, जो दुराचारी वाली पर रोषपूर्वक पड़ेंगे
English translation coming soon.
yāvat taṁ nahi paśyeyaṁ tava bhāryāpahāriṇam।
tāvat sa jīvet pāpātmā vālī cāritradūṣakaḥ॥
‘जबतक तुम्हारी भार्या का अपहरण करनेवाले उस वानर को मैं अपने सामने नहीं देखता हूँ तबतक सदाचार को कलंकित करनेवाला वह पापात्मा वाली जीवन धारण कर ले
English translation coming soon.
ātmānumānāt paśyāmi magnastvaṁ śokasāgare।
tvāmahaṁ tārayiṣyāmi bāḍhaṁ prāpsyasi puṣkalam॥
‘मैं अपने ही अनुमान से समझता हूँ कि तुम शोक के समुद्र में डूबे हुए हो। मैं तुम्हारा उद्धार करूँगा। तुम अपनी पत्नी तथा विशाल राज्य को भी अवश्य प्राप्त कर लोगे’
English translation coming soon.
tasya tad vacanaṁ śrutvā harṣapauruṣavardhanam।
sugrīvaḥ paramaprītaḥ sumahadvākyamabravīt॥
श्रीराम का यह वचन हर्ष और पुरुषार्थ को बढ़ानेवाला था। उसे सुनकर सुग्रीव को बड़ी प्रसन्नता हुई। फिर वे बहुत ही महत्त्वपूर्ण बात कहने लगे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे दशमः सर्गः॥ १० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें दसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ १० ॥