सीताका श्रीरामसे निरपराध प्राणियोंको न मारने और अहिंसा-धर्मका पालन करनेके लिये अनुरोध
॥ ३ · ९ · ९–१० ॥
शान्ते वनोद्देशे वल्कलवसना सीता एकं करम् उन्नम्य सस्नेहं नीलवर्णं रामं प्रति अकारणहिंसायाः परिहारम् उपदिशति, रामश्च समीपतरौ न्यस्तधनुः प्रशान्तमुखः सादरं शृणोति, दूरे च लक्ष्मणस्तूष्णीं तिष्ठति, पार्श्वे मृग्यौ चरतः।
शान्त वनप्रान्त में वनवसना सीता एक हाथ उठाकर स्नेहपूर्वक नील वर्ण के श्रीराम को अकारण किसी प्राणी की हिंसा न करने का उपदेश दे रही हैं; समीप के वृक्ष से टिका धनुष रखे श्रीराम प्रशान्त एवं प्रेमपूर्ण मुख से आदरपूर्वक सुन रहे हैं, कुछ दूर लक्ष्मण मौन खड़े हैं, और पास ही दो मृगियाँ शान्ति से चर रही हैं।
In a tranquil forest glade the gentle Sita, in her forest sari, one hand lifted in gentle appeal, earnestly counsels the blue Ram that no creature should be harmed without cause; Ram, his bow resting against a nearby tree, listens with a serene and loving regard, while Lakshman stands quietly apart and a pair of does graze peacefully close by.
sutīkṣṇenābhyanujñātaṁ prasthitaṁ raghunandanam।
hṛdyayā snigdhayā vācā bhartāramidamabravīt॥
सुतीक्ष्ण की आज्ञा लेकर वन की ओर प्रस्थित हुए अपने स्वामी रघुकुलनन्दन श्रीराम से सीता ने स्नेहभरी मनोहर वाणी में इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
adharmaṁ tu susūkṣmeṇa vidhinā prāpyate mahān।
nivṛttena ca śakyo'yaṁ vyasanāt kāmajādiha॥
‘आर्यपुत्र! यद्यपि आप महान् पुरुष हैं तथापि अत्यन्त सूक्ष्म विधि से विचार करने पर आप अधर्म को प्राप्त हो रहे हैं। जब कामजनित व्यसन से आप सर्वथा निवृत्त हैं, तब यहाँ इस अधर्म से भी बच सकते हैं।
English translation coming soon.
trīṇyeva vyasanānyatra kāmajāni bhavantyuta।
mithyāvākyaṁ tu paramaṁ tasmād gurutarāvubhau॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
paradārābhigamanaṁ vinā vairaṁ ca raudratā।
mithyāvākyaṁ na te bhūtaṁ na bhaviṣyati rāghava॥
‘इस जगत्में कामसे उत्पन्न होनेवाले तीन ही व्यसन होते हैं। मिथ्याभाषण बहुत बड़ा व्यसन है, किंतु उससे भी भारी दो व्यसन और हैं—परस्त्रीगमन और बिना वैर के ही दूसरों के प्रति क्रूरतापूर्ण बर्ताव। रघुनन्दन! इनमेंसे मिथ्याभाषणरूप व्यसन तो न आपमें कभी हुआ है और न आगे होगा ही।
English translation coming soon.
kuto'bhilaṣaṇaṁ strīṇāṁ pareṣāṁ dharmanāśanam।
tava nāsti manuṣyendra na cābhūt te kadācana॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
manasyapi tathā rāma na caitad vidyate kvacit।
svadāranirataścaiva nityameva nṛpātmaja॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dharmiṣṭhaḥ satyasaṁdhaśca piturnirdeśakārakaḥ।
tvayi dharmaśca satyaṁ ca tvayi sarvaṁ pratiṣṭhitam॥
‘परस्त्रीविषयक अभिलाषा तो आपको हो ही कैसे सकती है? नरेन्द्र! धर्म का नाश करनेवाली यह कुत्सित इच्छा न आपके मन में कभी हुई थी, न है और न भविष्य में कभी होने की सम्भावना ही है। राजकुमार श्रीराम! यह दोष तो आपके मन में भी कभी उदित नहीं हुआ है। (फिर वाणी और क्रिया में कैसे आ सकता है?) आप सदा ही अपनी धर्मपत्नी में अनुरक्त रहनेवाले, धर्मनिष्ठ, सत्यप्रतिज्ञ तथा पिता की आज्ञा का पालन करनेवाले हैं। आपमें धर्म और सत्य दोनों की स्थिति है। आपमें ही सब कुछ प्रतिष्ठित है।
English translation coming soon.
tacca sarvaṁ mahābāho śakyaṁ voḍhuṁ jitendriyaiḥ।
tava vaśyendriyatvaṁ ca jānāmi śubhadarśana॥
‘महाबाहो! जो लोग जितेन्द्रिय हैं, वे सदा सत्य और धर्म को पूर्णरूप से धारण कर सकते हैं। शुभदर्शी महापुरुष! आपकी जितेन्द्रियता को मैं अच्छी तरह जानती हूँ (इसीलिये मुझे विश्वास है कि आपमें पूर्वोक्त दोनों दोष कदापि नहीं रह सकते)।
English translation coming soon.
tṛtīyaṁ yadidaṁ raudraṁ paraprāṇābhihiṁsanam।
nirvairaṁ kriyate mohāt tacca te samupasthitam॥
‘परंतु दूसरों के प्राणों की हिंसारूप जो यह तीसरा भयंकर दोष है, उसे लोग मोहवश बिना वैर-विरोध के भी किया करते हैं। वही दोष आपके सामने भी उपस्थित है।
English translation coming soon.
pratijñātastvayā vīra daṇḍakāraṇyavāsinām।
ṛṣīṇāṁ rakṣaṇārthāya vadhaḥ saṁyati rakṣasām॥
‘वीर! आपने दण्डकारण्यनिवासी ऋषियों की रक्षा के लिये युद्ध में राक्षसों का वध करने की प्रतिज्ञा की है।
English translation coming soon.
etannimittaṁ ca vanaṁ daṇḍakā iti viśrutam।
prasthitastvaṁ saha bhrātrā dhṛtabāṇaśarāsanaḥ॥
‘इसीके लिये आप भाई के साथ धनुष-बाण लेकर दण्डकारण्य के नाम से विख्यात वन की ओर प्रस्थित हुए हैं।
English translation coming soon.
tatastvāṁ prasthitaṁ dṛṣṭvā mama cintākulaṁ manaḥ।
tvadvṛttaṁ cintayantyā vai bhavenniḥśreyasaṁ hitam॥
‘अतः आपको इस घोर कर्म के लिये प्रस्थित हुआ देख मेरा चित्त चिन्ता से व्याकुल हो उठा है। आपके प्रतिज्ञा-पालनरूप व्रत का विचार करके मैं सदा यही सोचती रहती हूँ कि कैसे आपका कल्याण हो?
English translation coming soon.
nahi me rocate vīra gamanaṁ daṇḍakān prati।
kāraṇaṁ tatra vakṣyāmi vadantyāḥ śrūyatāṁ mama॥
‘वीर! मुझे इस समय आपका दण्डकारण्य में जाना अच्छा नहीं लगता है। इसका क्या कारण है—यह बता रही हूँ; आप मेरे मुँह से सुनिये।
English translation coming soon.
tvaṁ hi bāṇadhanuṣpāṇirbhrātrā saha vanaṁ gataḥ।
dṛṣṭvā vanacarān sarvān kaccit kuryāḥ śaravyayam॥
‘आप हाथ में धनुष-बाण लेकर अपने भाई के साथ वन में आये हैं। सम्भव है, समस्त वनचारी राक्षसों को देखकर कदाचित् आप उनके प्रति अपने बाणों का प्रयोग कर बैठें।
English translation coming soon.
kṣatriyāṇāmiha dhanurhutāśasyendhanāni ca।
samīpataḥ sthitaṁ tejobalamucchrayate bhṛśam॥
‘जैसे आग के समीप रखे हुए ईंधन उसके तेजरूप बल को अत्यन्त उद्दीप्त कर देते हैं, उसी प्रकार जहाँ क्षत्रियों के पास धनुष हो तो वह उनके बल और प्रताप को उद्बोधित कर देता है।
English translation coming soon.
purā kila mahābāho tapasvī satyavān śuciḥ।
kasmiṁścidabhavat puṇye vane ratamṛgadvije॥
‘महाबाहो! पूर्वकाल की बात है, किसी पवित्र वन में, जहाँ मृग और पक्षी बड़े आनन्द से रहते थे, एक सत्यवादी एवं पवित्र तपस्वी निवास करते थे।
English translation coming soon.
tasyaiva tapaso vighnaṁ kartumindraḥ śacīpatiḥ।
khaḍgapāṇirathāgacchadāśramaṁ bhaṭarūpadhṛk॥
‘उन्हींकी तपस्या में विघ्न डालने के लिये शचीपति इन्द्र किसी योद्धा का रूप धारण करके हाथ में तलवार लिये एक दिन उनके आश्रम पर आये।
English translation coming soon.
tasmiṁstadāśramapade nihitaḥ khaḍga uttamaḥ।
sa nyāsavidhinā dattaḥ puṇye tapasi tiṣṭhataḥ॥
‘उन्होंने मुनि के आश्रम में अपना उत्तम खड्ग रख दिया। पवित्र तपस्या में लगे हुए मुनि को धरोहर के रूप में वह खड्ग दे दिया।
English translation coming soon.
sa tacchastramanuprāpya nyāsarakṣaṇatatparaḥ।
vane tu vicaratyeva rakṣan pratyayamātmanaḥ॥
‘उस शस्त्र को पाकर मुनि उस धरोहर की रक्षा में लग गये। वे अपने विश्वास की रक्षा के लिये वन में विचरते समय भी उसे साथ रखते थे।
English translation coming soon.
yatra gacchatyupādātuṁ mūlāni ca phalāni ca।
na vinā yāti taṁ khaḍgaṁ nyāsarakṣaṇatatparaḥ॥
‘धरोहर की रक्षा में तत्पर रहनेवाले वे मुनि फल-मूल लाने के लिये जहाँ-कहीं भी जाते, उस खड्ग को साथ लिये बिना नहीं जाते थे।
English translation coming soon.
nityaṁ śastraṁ parivahan krameṇa sa tapodhanaḥ।
cakāra raudrīṁ svāṁ buddhiṁ tyaktvā tapasi niścayam॥
‘तप ही जिनका धन था, उन मुनि ने प्रतिदिन शस्त्र ढोते रहने के कारण क्रमशः तपस्या का निश्चय छोड़कर अपनी बुद्धि को क्रूरतापूर्ण बना लिया।
English translation coming soon.
tataḥ sa raudrābhirataḥ pramatto'dharmakarṣitaḥ।
tasya śastrasya saṁvāsājjagāma narakaṁ muniḥ॥
‘फिर तो अधर्म ने उन्हें आकृष्ट कर लिया। वे मुनि प्रमादवश रौद्र-कर्म में तत्पर हो गये और उस शस्त्र के सहवास से उन्हें नरक में जाना पड़ा।
English translation coming soon.
evametat purāvṛttaṁ śastrasaṁyogakāraṇam।
agnisaṁyogavaddhetuḥ śastrasaṁyoga ucyate॥
‘इस प्रकार शस्त्र का संयोग होने के कारण पूर्वकाल में उन तपस्वी मुनि को ऐसी दुर्दशा भोगनी पड़ी। जैसे आग का संयोग ईंधनों को जलाने का कारण होता है, उसी प्रकार शस्त्रों का संयोग शस्त्रधारी के हृदय में विकार का उत्पादक कहा गया है।
English translation coming soon.
snehācca bahumānācca smāraye tvāṁ tu śikṣaye।
na kathaṁcana sā kāryā gṛhītadhanuṣā tvayā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
buddhirvairaṁ vinā hantuṁ rākṣasān daṇḍakāśritān।
aparādhaṁ vinā hantuṁ loko vīra na maṁsyate॥
‘मेरे मन में आपके प्रति जो स्नेह और विशेष आदर है, उसके कारण मैं आपको उस प्राचीन घटना की याद दिलाती हूँ तथा यह शिक्षा भी देती हूँ कि आपको धनुष लेकर किसी तरह बिना वैर के ही दण्डकारण्यवासी राक्षसों के वध का विचार नहीं करना चाहिये। वीरवर! बिना अपराध के ही किसीको मारना संसार के लोग अच्छा नहीं समझेंगे।
English translation coming soon.
kṣatriyāṇāṁ tu vīrāṇāṁ vaneṣu niyatātmanām।
dhanuṣā kāryametāvadārtānāmabhirakṣaṇam॥
‘अपने मन और इन्द्रियों को वश में रखनेवाले क्षत्रिय वीरों के लिये वन में धनुष धारण करने का इतना ही प्रयोजन है कि वे संकट में पड़े हुए प्राणियों की रक्षा करें।
English translation coming soon.
kva ca śastraṁ kva ca vanaṁ kva ca kṣātraṁ tapaḥ kva ca।
vyāviddhamidamasmābhirdeśadharmastu pūjyatām॥
‘कहाँ शस्त्र-धारण और कहाँ वनवास! कहाँ क्षत्रिय का हिंसामय कठोर कर्म और कहाँ सब प्राणियों पर दया करनारूप तप—ये परस्पर विरुद्ध जान पड़ते हैं। अतः हमलोगों को देशधर्म का ही आदर करना चाहिये (इस समय हम तपोवनरूप देश में निवास करते हैं, अतः यहाँ के अहिंसामय धर्म का पालन करना ही हमारा कर्तव्य है)।
English translation coming soon.
kadaryakaluṣā buddhirjāyate śastrasevanāt।
punargatvā tvayodhyāyāṁ kṣatradharmaṁ cariṣyasi॥
‘केवल शस्त्र का सेवन करने से मनुष्य की बुद्धि कृपण पुरुषों के समान कलुषित हो जाती है; अतः आप अयोध्या में चलने पर ही पुनः क्षात्रधर्म का अनुष्ठान कीजियेगा।
English translation coming soon.
akṣayā tu bhavet prītiḥ śvaśrūśvaśurayormama।
yadi rājyaṁ hi saṁnyasya bhavestvaṁ nirato muniḥ॥
‘राज्य त्यागकर वन में आ जाने पर यदि आप मुनिवृत्ति से ही रहें तो इससे मेरी सास और श्वशुर को अक्षय प्रसन्नता होगी।
English translation coming soon.
dharmādarthaḥ prabhavati dharmāt prabhavate sukham।
dharmeṇa labhate sarvaṁ dharmasāramidaṁ jagat॥
‘धर्म से अर्थ प्राप्त होता है, धर्म से सुख का उदय होता है और धर्म से ही मनुष्य सब कुछ पा लेता है। इस संसार में धर्म ही सार है।
English translation coming soon.
ātmānaṁ niyamaistaistaiḥ karṣayitvā prayatnataḥ।
prāptaye nipuṇairdharmo na sukhāllabhate sukham॥
‘चतुर मनुष्य भिन्न-भिन्न वानप्रस्थोचित नियमों के द्वारा अपने शरीर को क्षीण करके यत्नपूर्वक धर्म का सम्पादन करते हैं; क्योंकि सुखदायक साधन से सुख के हेतुभूत धर्म की प्राप्ति नहीं होती है।
English translation coming soon.
nityaṁ śucimatiḥ saumya cara dharmaṁ tapovane।
sarvaṁ tu viditaṁ tubhyaṁ trailokyāmapi tattvataḥ॥
‘सौम्य! प्रतिदिन शुद्धचित्त होकर तपोवन में धर्म का अनुष्ठान कीजिये। त्रिलोकी में जो कुछ भी है, आपको तो वह सब कुछ यथार्थरूप से विदित ही है।
English translation coming soon.
strīcāpalādetadupāhṛtaṁ me dharmaṁ ca vaktuṁ tava kaḥ samarthaḥ।
vicārya buddhyā tu sahānujena yad rocate tat kuru mācireṇa॥
‘मैंने नारीजाति की स्वाभाविक चपलता के कारण ही आपकी सेवा में ये बातें निवेदन कर दी हैं। वास्तव में आपको धर्म का उपदेश करने में कौन समर्थ है? आप इस विषय में अपने छोटे भाई के साथ बुद्धिपूर्वक विचार कर लें। फिर आपको जो ठीक जँचे, उसे ही शीघ्रतापूर्वक करें’।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे नवमः सर्गः ॥ ९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें नवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ९ ॥