श्रीराम और लक्ष्मणका पम्पासरोवरके तटपर मतङ्गवनमें शबरीके आश्रमपर जाना, उसका सत्कार ग्रहण करना और उसके साथ मतङ्गवनको देखना, शबरीका अपने शरीरकी आहुति दे दिव्यधामको प्रस्थान करना
॥ ३ · ७४ · ६–७ ॥
पम्पातीरे आश्रमे वृद्धा तपस्विनी शबरी कृताञ्जलिः नीलवर्णस्य रामस्य चरणयोः प्रणमति, फलमूलपूर्णं पर्णपुटं समर्पयति; धनुर्धरो जटावल्कलधरो रामः सप्रसादं तां पश्यति, पार्श्वे लक्ष्मणः सादरं तिष्ठति।
पम्पा के तट पर बसे आश्रम में वृद्धा तपस्विनी शबरी हाथ जोड़े नील वर्ण के श्रीराम के चरणों में झुकी हैं और फल-मूल से भरा पत्तों का दोना अर्पित कर रही हैं; जटा-वल्कलधारी धनुर्धर श्रीराम प्रसन्न-सौम्य दृष्टि से उन्हें देख रहे हैं और पास ही लक्ष्मण श्रद्धापूर्वक खड़े हैं।
At her hermitage on the shore of Pampa, the aged ascetic-woman Shabari, hands folded, bows at the feet of the blue Ram and offers a leaf-cup heaped with wild fruits and roots; the matted-haired, bark-clad Ram, bow in hand, looks on her with serene grace and blessing, while Lakshman stands close by in reverence.
tau kabandhena taṁ mārgaṁ pampāyā darśitaṁ vane।
ātasthaturdiśaṁ gṛhya pratīcīṁ nṛvarātmajau॥
तदनन्तर राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण कबन्ध के बताये हुए पम्पासरोवर के मार्ग का आश्रय ले पश्चिम दिशा की ओर चल दिये
English translation coming soon.
tau śaileṣvācitānekān kṣaudrapuṣpaphaladrumān।
vīkṣantau jagmaturdraṣṭuṁ sugrīvaṁ rāmalakṣmaṇau॥
दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण पर्वतों पर फैले हुए बहुत-से वृक्षों को, जो फूल, फल और मधु से सम्पन्न थे, देखते हुए सुग्रीव से मिलने के लिये आगे बढ़े
English translation coming soon.
kṛtvā tu śailapṛṣṭhe tu tau vāsaṁ raghunandanau।
pampāyāḥ paścimaṁ tīraṁ rāghavāvupatasthatuḥ॥
रात में एक पर्वत-शिखर पर निवास करके रघुकुल का आनन्द बढ़ानेवाले वे दोनों रघुवंशी बन्धु पम्पासरोवर के पश्चिम तट पर जा पहुँचे
English translation coming soon.
tau puṣkariṇyāḥ pampāyāstīramāsādya paścimam।
apaśyatāṁ tatastatra śabaryā ramyamāśramam॥
पम्पानामक पुष्करिणी के पश्चिम तट पर पहुँचकर उन दोनों भाइयों ने वहाँ शबरी का रमणीय आश्रम देखा
English translation coming soon.
tau tamāśramamāsādya drumairbahubhirāvṛtam।
suramyamabhivīkṣantau śabarīmabhyupeyatuḥ॥
उसकी शोभा निहारते हुए वे दोनों भाई बहुसंख्यक वृक्षों से घिरे हुए उस सुरम्य आश्रम पर जाकर शबरी से मिले
English translation coming soon.
tau dṛṣṭvā tu tadā siddhā samutthāya kṛtāñjaliḥ।
pādau jagrāha rāmasya lakṣmaṇasya ca dhīmataḥ॥
शबरी सिद्ध तपस्विनी थी। उन दोनों भाइयों को आश्रम पर आया देख वह हाथ जोड़कर खड़ी हो गयी तथा उसने बुद्धिमान् श्रीराम और लक्ष्मण के चरणों में प्रणाम किया
English translation coming soon.
pādyamācamanīyaṁ ca sarvaṁ prādād yathāvidhi।
tāmuvāca tato rāmaḥ śramaṇīṁ dharmasaṁsthitām॥
फिर पाद्य, अर्घ्य और आचमनीय आदि सब सामग्री समर्पित की और विधिवत् उनका सत्कार किया। तत्पश्चात् श्रीरामचन्द्रजी उस धर्मपरायणा तपस्विनी से बोले—
English translation coming soon.
kaccitte nirjitā vighnāḥ kaccitte vardhate tapaḥ।
kaccitte niyataḥ kopa āhāraśca tapodhane॥
‘तपोधने! क्या तुमने सारे विघ्नों पर विजय पा ली? क्या तुम्हारी तपस्या बढ़ रही है? क्या तुमने क्रोध और आहार को काबू में कर लिया है?
English translation coming soon.
kaccitte niyamāḥ prāptāḥ kaccitte manasaḥ sukham।
kaccitte guruśuśrūṣā saphalā cārubhāṣiṇi॥
‘तुमने जिन नियमों को स्वीकार किया है, वे निभ तो जाते हैं न? तुम्हारे मन में सुख और शान्ति है न? चारुभाषिणि! तुमने जो गुरुजनों की सेवा की है, वह पूर्णरूप से सफल हो गयी है न?’
English translation coming soon.
rāmeṇa tāpasī pṛṣṭā sā siddhā siddhasammatā।
śaśaṁsa śabarī vṛddhā rāmāya pratyavasthitā॥
श्रीरामचन्द्रजी के इस प्रकार पूछने पर वह सिद्ध तपस्विनी बूढ़ी शबरी, जो सिद्धों के द्वारा सम्मानित थी, उनके सामने खड़ी होकर बोली—
English translation coming soon.
adya prāptā tapaḥsiddhistava saṁdarśanānmayā।
adya me saphalaṁ janma guravaśca supūjitāḥ॥
‘रघुनन्दन! आज आपका दर्शन मिलने से ही मुझे अपनी तपस्या में सिद्धि प्राप्त हुई है। आज मेरा जन्म सफल हुआ और गुरुजनों की उत्तम पूजा भी सार्थक हो गयी
English translation coming soon.
adya me saphalaṁ taptaṁ svargaścaiva bhaviṣyati।
tvayi devavare rāma pūjite puruṣarṣabha॥
‘पुरुषप्रवर श्रीराम! आप देवेश्वर का यहाँ सत्कार हुआ, इससे मेरी तपस्या सफल हो गयी और अब मुझे आपके दिव्य धाम की प्राप्ति भी होगी ही
English translation coming soon.
tavāhaṁ cakṣuṣā saumya pūtā saumyena mānada।
gamiṣyāmyakṣayāṁllokāṁstvatprasādādariṁdama॥
‘सौम्य! मानद! आपकी सौम्य दृष्टि पड़ने से मैं परम पवित्र हो गयी। शत्रुदमन! आपके प्रसाद से ही अब मैं अक्षय लोकों में जाऊँगी
English translation coming soon.
citrakūṭaṁ tvayi prāpte vimānairatulaprabhaiḥ।
itaste divamārūḍhā yānahaṁ paryacāriṣam॥
‘जब आप चित्रकूट पर्वत पर पधारे थे, उसी समय मेरे गुरुजन, जिनकी मैं सदा सेवा किया करती थी, अतुल कान्तिमान् विमान पर बैठकर यहाँ से दिव्यलोक को चले गये
English translation coming soon.
taiścāhamuktā dharmajñairmahābhāgairmaharṣibhiḥ।
āgamiṣyati te rāmaḥ supuṇyamimamāśramam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sa te pratigrahītavyaḥ saumitrisahito'tithiḥ।
taṁ ca dṛṣṭvā varāṁllokānakṣayāṁstvaṁ gamiṣyasi॥
‘उन धर्मज्ञ महाभाग महर्षियों ने जाते समय मुझसे कहा था कि तेरे इस परम पवित्र आश्रम पर श्रीरामचन्द्रजी पधारेंगे और लक्ष्मण के साथ तेरे अतिथि होंगे। तुम उनका यथावत् सत्कार करना। उनका दर्शन करके तू श्रेष्ठ एवं अक्षय लोकों में जायगी
English translation coming soon.
evamuktā mahābhāgaistadāhaṁ puruṣarṣabha।
mayā tu saṁcitaṁ vanyaṁ vividhaṁ puruṣarṣabha॥
tavārthe puruṣavyāghra pampāyāstīrasambhavam।
‘पुरुषप्रवर! उन महाभाग महात्माओं ने मुझसे उस समय ऐसी बात कही थी। अतः पुरुषसिंह! मैंने आपके लिये पम्पातट पर उत्पन्न होनेवाले नाना प्रकार के जंगली फल-मूलों का संचय किया है’
English translation coming soon.
evamuktaḥ sa dharmātmā śabaryā śabarīmidam॥
rāghavaḥ prāha vijñāne tāṁ nityamabahiṣkṛtām।
शबरी (जाति से वर्णबाह्य होने पर भी) विज्ञान में बहिष्कृत नहीं थी—उसे परमात्मा के तत्त्व का नित्य ज्ञान प्राप्त था। उसकी पूर्वोक्त बातें सुनकर धर्मात्मा श्रीराम ने उससे कहा—
English translation coming soon.
danoḥ sakāśāt tattvena prabhāvaṁ te mahātmanām॥
śrutaṁ pratyakṣamicchāmi saṁdraṣṭuṁ yadi manyase।
‘तपोधने! मैंने कबन्ध के मुख से तुम्हारे महात्मा गुरुजनों का यथार्थ प्रभाव सुना है। यदि तुम स्वीकार करो तो मैं उनके उस प्रभाव को प्रत्यक्ष देखना चाहता हूँ’
English translation coming soon.
etattu vacanaṁ śrutvā rāmavaktraviniḥsṛtam॥
śabarī darśayāmāsa tāvubhau tadvanaṁ mahat।
श्रीराम के मुख से निकले हुए इस वचन को सुनकर शबरी ने उन दोनों भाइयों को उस महान् वन का दर्शन कराते हुए कहा—
English translation coming soon.
paśya meghaghanaprakhyaṁ mṛgapakṣisamākulam॥
mataṅgavanamityeva viśrutaṁ raghunandana।
‘रघुनन्दन! मेघों की घटा के समान श्याम और नाना प्रकार के पशु-पक्षियों से भरे हुए इस वन की ओर दृष्टिपात कीजिये। यह मतंगवन के नाम से ही विख्यात है
English translation coming soon.
iha te bhāvitātmāno guravo me mahādyute।
juhavāṁcakrire nīḍaṁ mantravanmantrapūjitam॥
‘महातेजस्वी श्रीराम! यहीं वे मेरे भावितात्मा (शुद्ध अन्तःकरणवाले एवं परमात्मचिन्तनपरायण) गुरुजन निवास करते थे। इसी स्थान पर उन्होंने गायत्रीमन्त्र के जप से विशुद्ध हुए अपने देहरूपी पञ्जर को मन्त्रोच्चारणपूर्वक अग्नि में होम दिया था
English translation coming soon.
iyaṁ pratyaksthalī vedī yatra te me susatkṛtāḥ।
puṣpopahāraṁ kurvanti śramādudvepibhiḥ karaiḥ॥
‘यह प्रत्यक्स्थली नामवाली वेदी है, जहाँ मेरे द्वारा भलीभाँति पूजित हुए वे महर्षि वृद्धावस्था के कारण श्रम से काँपते हुए हाथोंद्वारा देवताओं को फूलों की बलि चढ़ाया करते थे
English translation coming soon.
teṣāṁ tapaḥprabhāveṇa paśyādyāpi raghūttama।
dyotayantī diśaḥ sarvāḥ śriyā vedyatulaprabhā॥
‘रघुवंशशिरोमणे! देखिये, उनकी तपस्या के प्रभाव से आज भी यह वेदी अपने तेज के द्वारा सम्पूर्ण दिशाओं को प्रकाशित कर रही है। इस समय भी इसकी प्रभा अतुलनीय है
English translation coming soon.
aśaknuvadbhistairgantumupavāsaśramālasaiḥ।
cintitenāgatān paśya sametān sapta sāgarān॥
‘उपवास करने से दुर्बल होने के कारण जब वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गये, तब उनके चिन्तनमात्र से वहाँ सात समुद्रों का जल प्रकट हो गया। वह सप्तसागर तीर्थ आज भी मौजूद है। उसमें सातों समुद्रों के जल मिले हुए हैं, उसे चलकर देखिये
English translation coming soon.
kṛtābhiṣekaistairnyastā valkalāḥ pādapeṣviha।
adyāpi na viśuṣyanti pradeśe raghunandana॥
‘रघुनन्दन! उसमें स्नान करके उन्होंने वृक्षों पर जो वल्कल वस्त्र फैला दिये थे, वे इस प्रदेश में अबतक सूखे नहीं हैं
English translation coming soon.
devakāryāṇi kurvadbhiryānīmāni kṛtāni vai।
puṣpaiḥ kuvalayaiḥ sārdhaṁ mlānatvaṁ na tu yānti vai॥
‘देवताओं की पूजा करते हुए मेरे गुरुजनों ने कमलों के साथ अन्य फूलों की जो मालाएँ बनायी थीं, वे आज भी मुरझायी नहीं हैं
English translation coming soon.
kṛtsnaṁ vanamidaṁ dṛṣṭaṁ śrotavyaṁ ca śrutaṁ tvayā।
tadicchāmyabhyanujñātā tyakṣyāmyetat kalevaram॥
‘भगवन्! आपने सारा वन देख लिया और यहाँ के सम्बन्ध में जो बातें सुननेयोग्य थीं, वे भी सुन लीं। अब मैं आपकी आज्ञा लेकर इस देह का परित्याग करना चाहती हूँ
English translation coming soon.
teṣāmicchāmyahaṁ gantuṁ samīpaṁ bhāvitātmanām।
munīnāmāśramo yeṣāmahaṁ ca paricāriṇī॥
‘जिनका यह आश्रम है और जिनके चरणों की मैं दासी रही हूँ, उन्हीं पवित्रात्मा महर्षियों के समीप अब मैं जाना चाहती हूँ’
English translation coming soon.
dharmiṣṭhaṁ tu vacaḥ śrutvā rāghavaḥ sahalakṣmaṇaḥ।
praharṣamatulaṁ lebhe āścaryamiti cābravīt॥
शबरी के धर्मयुक्त वचन सुनकर लक्ष्मणसहित श्रीराम को अनुपम प्रसन्नता प्राप्त हुई। उनके मुँह से निकल पड़ा, ‘आश्चर्य है!’
English translation coming soon.
tāmuvāca tato rāmaḥ śabarīṁ saṁśitavratām।
arcito'haṁ tvayā bhadre gaccha kāmaṁ yathāsukham॥
तदनन्तर श्रीराम ने कठोर व्रत का पालन करनेवाली शबरी से कहा—‘भद्रे! तुमने मेरा बड़ा सत्कार किया। अब तुम अपनी इच्छा के अनुसार आनन्दपूर्वक अभीष्ट लोक की यात्रा करो’
English translation coming soon.
ityevamuktā jaṭilā cīrakṛṣṇājināmbarā।
anujñātā tu rāmeṇa hutvā''tmānaṁ hutāśane॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jvalatpāvakasaṁkāśā svargameva jagāma ha।
divyābharaṇasaṁyuktā divyamālyānulepanā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
divyāmbaradharā tatra babhūva priyadarśanā।
virājayantī taṁ deśaṁ vidyutsaudāmanī yathā॥
श्रीरामचन्द्रजी के इस प्रकार आज्ञा देने पर मस्तक पर जटा और शरीर पर चीर एवं काला मृगचर्म धारण करनेवाली शबरी ने अपनेको आग में होमकर प्रज्वलित अग्नि के समान तेजस्वी शरीर प्राप्त किया। वह दिव्य वस्त्र, दिव्य आभूषण, दिव्य फूलों की माला और दिव्य अनुलेपन धारण किये बड़ी मनोहर दिखायी देने लगी तथा सुदाम पर्वत पर प्रकट होनेवाली बिजली के समान उस प्रदेश को प्रकाशित करती हुई स्वर्ग (साकेत) लोक को ही चली गयी
English translation coming soon.
yatra te sukṛtātmāno viharanti maharṣayaḥ।
tat puṇyaṁ śabarī sthānaṁ jagāmātmasamādhinā॥
उसने अपने चित्त को एकाग्र करके उस पुण्यधाम की यात्रा की, जहाँ उसके वे गुरुजन पुण्यात्मा महर्षि विहार करते थे
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे चतुःसप्ततितमः सर्गः ॥ ७४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें चौहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७४ ॥