श्रीराम और लक्ष्मणका परस्पर विचार करके कबन्धकी दोनों भुजाओंको काट डालना तथा कबन्धके द्वारा उनका स्वागत
॥ ३ · ७० · ९–१० ॥
गिरिप्रमाणस्य कबन्धस्य दक्षिणे नीलवर्णो रामः वामे च लक्ष्मणः खड्गाभ्यां युगपत् प्रहृत्य तस्य योजनदीर्घौ बाहू स्कन्धयोः छिन्दतः; भुजाहीनः स रक्षोमहान् मेघगम्भीरं गर्जन् पृथिव्यां निपतति।
पर्वत-से विशाल कबन्ध के दाहिनी ओर नीले वर्ण के श्रीराम और बायीं ओर लक्ष्मण—दोनों एक साथ तलवारों से प्रहार कर उसकी योजनभर लंबी दोनों भुजाएँ कंधों से काट गिरा रहे हैं; भुजाओं से रहित होकर वह विशाल राक्षस मेघ-सी गम्भीर गर्जना करता हुआ धरती पर गिर रहा है।
At the mountainous Kabandha's right stands the blue-hued Ram and at his left Lakshman, and in matched strokes their swords shear away the giant's two yojana-long arms at the shoulders; robbed of his arms, the great demon topples to the earth with a thunderous, cloud-deep roar.
tau tu tatra sthitau dṛṣṭvā bhrātarau rāmalakṣmaṇau।
bāhupāśaparikṣiptau kabandho vākyamabravīt॥
अपने बाहुपाश से घिरकर वहाँ खड़े हुए उन दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण की ओर देखकर कबन्ध ने कहा—
English translation coming soon.
tiṣṭhataḥ kiṁ nu māṁ dṛṣṭvā kṣudhārtaṁ kṣatriyarṣabhau।
āhārārthaṁ tu saṁdiṣṭau daivena hatacetanau॥
‘क्षत्रियशिरोमणि राजकुमारो! मुझे भूख से पीड़ित देखकर भी खड़े क्यों हो? (मेरे मुँह में चले आओ) क्योंकि दैव ने मेरे भोजन के लिये ही तुम्हें यहाँ भेजा है। इसीलिये तुम दोनों की बुद्धि मारी गयी है'
English translation coming soon.
tacchrutvā lakṣmaṇo vākyaṁ prāptakālaṁ hitaṁ tadā।
uvācārtisamāpanno vikrame kṛtaniścayaḥ॥
यह सुनकर पीड़ित हुए लक्ष्मण ने उस समय पराक्रम का ही निश्चय करके यह समयोचित एवं हितकर बात कही—
English translation coming soon.
tvāṁ ca māṁ ca purā tūrṇamādatte rākṣasādhamaḥ।
tasmādasibhyāmasyāśu bāhū chindāvahe gurū॥
‘भैया! यह नीच राक्षस मुझको और आपको तुरंत मुँह में ले ले, इसके पहले ही हमलोग अपनी तलवारों से इसकी बड़ी-बड़ी बाँहें शीघ्र ही काट डालें
English translation coming soon.
bhīṣaṇo'yaṁ mahākāyo rākṣasā bhujavikramaḥ।
lokaṁ hyatijitaṁ kṛtvā hyāvāṁ hantumihecchati॥
‘यह महाकाय राक्षस बड़ा भीषण है। इसकी भुजाओं में ही इसका सारा बल और पराक्रम निहित है। यह समस्त संसार को सर्वथा पराजित-सा करके अब हमलोगों को भी यहाँ मार डालना चाहता है
English translation coming soon.
niśceṣṭānāṁ vadho rājan kutsito jagatīpateḥ।
kratumadhyopanītānāṁ paśūnāmiva rāghava॥
‘राजन्! रघुनन्दन! यज्ञ में लाये गये पशुओं के समान निश्चेष्ट प्राणियों का वध राजा के लिये निन्दित बताया गया है (इसलिये हमें इसके प्राण नहीं लेने चाहिये, केवल भुजाओं का ही उच्छेद कर देना चाहिये)'
English translation coming soon.
etat saṁjalpitaṁ śrutvā tayoḥ kruddhastu rākṣasaḥ।
vidāryāsyaṁ tato raudraṁ tau bhakṣayitumārabhat॥
उन दोनों की यह बातचीत सुनकर उस राक्षस को बड़ा क्रोध हुआ और वह अपना भयंकर मुख फैलाकर उन्हें खा जाने को उद्यत हो गया
English translation coming soon.
tatastau deśakālajñau khaḍgābhyāmeva rāghavau।
acchindantāṁ susaṁhṛṣṭau bāhū tasyāṁsadeśataḥ॥
इतने में ही देश-काल (अवसर) का ज्ञान रखनेवाले उन दोनों रघुवंशी राजकुमारों ने अत्यन्त हर्ष में भरकर तलवारों से ही उसकी दोनों भुजाएँ कंधों से काट गिरायीं
English translation coming soon.
dakṣiṇo dakṣiṇaṁ bāhumasaktamasinā tataḥ।
ciccheda rāmo vegena savyaṁ vīrastu lakṣmaṇaḥ॥
भगवान् श्रीराम उसके दाहिने भाग में खड़े थे। उन्होंने अपनी तलवार से उसकी दाहिनी बाँह बिना किसी रुकावट के वेगपूर्वक काट डाली तथा वाम भाग में खड़े वीर लक्ष्मण ने उसकी बायीं भुजा को तलवार से उड़ा दिया
English translation coming soon.
sa papāta mahābāhuśchinnabāhurmahāsvanaḥ।
khaṁ ca gāṁ ca diśaścaiva nādayañjalado yathā॥
भुजाएँ कट जाने पर वह महाबाहु राक्षस मेघ के समान गम्भीर गर्जना करके पृथ्वी, आकाश तथा दिशाओं को गुँजाता हुआ धरती पर गिर पड़ा
English translation coming soon.
sa nikṛttau bhujau dṛṣṭvā śoṇitaughapariplutaḥ।
dīnaḥ papraccha tau vīrau kau yuvāmiti dānavaḥ॥
अपनी भुजाओं को कटी हुई देख खून से लथपथ हुए उस दानव ने दीन वाणी में पूछा—‘वीरो! तुम दोनों कौन हो?’
English translation coming soon.
iti tasya bruvāṇasya lakṣmaṇaḥ śubhalakṣaṇaḥ।
śaśaṁsa tasya kākutsthaṁ kabandhasya mahābalaḥ॥
कबन्ध के इस प्रकार पूछने पर शुभ लक्षणोंवाले महाबली लक्ष्मण ने उसे श्रीरामचन्द्रजी का परिचय देना आरम्भ किया—
English translation coming soon.
ayamikṣvākudāyādo rāmo nāma janaiḥ śrutaḥ।
tasyaivāvarajaṁ viddhi bhrātaraṁ māṁ ca lakṣmaṇam॥
‘ये इक्ष्वाकुवंशी महाराज दशरथ के पुत्र हैं और लोगों में श्रीराम नाम से विख्यात हैं। मुझे इन्हींका छोटा भाई समझो। मेरा नाम लक्ष्मण है
English translation coming soon.
mātrā pratihate rājye rāmaḥ pravrājito vanam।
mayā saha caratyeṣa bhāryayā ca mahad vanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
asya devaprabhāvasya vasato vijane vane।
rakṣasāpahṛtā bhāryā yāmicchantāvihāgatau॥
‘माता कैकेयी के द्वारा जब इनका राज्याभिषेक रोक दिया गया, तब ये पिता की आज्ञा से वन में चले आये और मेरे तथा अपनी पत्नी के साथ इस विशाल वन में विचरण करने लगे। इस निर्जन वन में रहते हुए इन देवतुल्य प्रभावशाली श्रीरघुनाथजी की पत्नी को किसी राक्षस ने हर लिया है। उन्हींका पता लगाने की इच्छा से हमलोग यहाँ आये हैं
English translation coming soon.
tvaṁ tu ko vā kimarthaṁ vā kabandhasadṛśo vane।
āsyenorasi dīptena bhagnajaṅghe viceṣṭase॥
‘तुम कौन हो? और कबन्ध के समान रूप धारण करके क्यों इस वन में पड़े हो? छाती के नीचे चमकता हुआ मुँह और टूटी हुई जंघा (पिण्डली) लिये तुम किस कारण इधर-उधर लुढ़कते फिरते हो?’
English translation coming soon.
evamuktaḥ kabandhastu lakṣmaṇenottaraṁ vacaḥ।
uvāca vacanaṁ prītastadindravacanaṁ smaran॥
लक्ष्मण के ऐसा कहने पर कबन्ध को इन्द्र की कही हुई बात का स्मरण हो आया। अतः उसने बड़ी प्रसन्नता के साथ लक्ष्मण को उनकी बात का उत्तर दिया—
English translation coming soon.
svāgataṁ vāṁ naravyāghrau diṣṭyā paśyāmi vāmaham।
diṣṭyā cemau nikṛttau me yuvābhyāṁ bāhubandhanau॥
‘पुरुषसिंह वीरो! आप दोनों का स्वागत है। बड़े भाग्य से मुझे आपलोगों का दर्शन मिला है। ये मेरी दोनों भुजाएँ मेरे लिये भारी बन्धन थीं। सौभाग्य की बात है कि आपलोगों ने इन्हें काट डाला
English translation coming soon.
virūpaṁ yacca me rūpaṁ prāptaṁ hyavinayād yathā।
tanme śṛṇu naravyāghra tattvataḥ śaṁsatastava॥
‘नरश्रेष्ठ श्रीराम! मुझे जो ऐसा कुरूप रूप प्राप्त हुआ है, यह मेरी ही उद्दण्डता का फल है। यह सब कैसे हुआ, वह प्रसङ्ग आपको मैं ठीक-ठीक बता रहा हूँ। आप मुझसे सुनें'
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे सप्ततितमः सर्गः॥ ७० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें सत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ७० ॥