सीता और भ्रातासहित श्रीरामका सुतीक्ष्णके आश्रमपर जाकर उनसे बातचीत करना तथा उनसे सत्कृत हो रातमें वहीं ठहरना
॥ ३ · ७ · ७–८ ॥
आश्रमे जटाधरो यज्ञोपवीती तपोदीप्तः सुतीक्ष्णमुनिः प्रहृष्टवदनो नीलवर्णं रामं करेण गृह्णाति, रामश्च धनुरादाय प्राञ्जलिः प्रणमति, समीपे वल्कली लक्ष्मणो दूरे च वल्कलवसना सीता तिष्ठति।
आश्रम में जटाधारी, यज्ञोपवीतधारी, तपस्या से देदीप्यमान सुतीक्ष्ण मुनि प्रसन्न मुख से नील वर्ण के श्रीराम का हाथ थाम रहे हैं; धनुष लिये श्रीराम हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम कर रहे हैं, समीप ही वल्कलधारी लक्ष्मण और कुछ दूरी पर वनवसना सीता खड़ी हैं; कुटी में प्रज्वलित अग्नि, कुशासन और फल सजे हैं।
In his leaf-hut hermitage the ardent sage Sutikshna, matted-haired and radiant with the fire of austerity, rises with a joyful face and takes the blue Ram warmly by the hand; Ram, his bow set by, bows to him with folded hands, while the bark-clad Lakshman stands near and Sita waits at a reverent distance beside the blazing fire and fruit-laden hut.
rāmastu sahito bhrātrā sītayā ca paraṁtapaḥ।
sutīkṣṇasyāśramapadaṁ jagāma saha tairdvijaiḥ ॥
शत्रुओं को संताप देनेवाले श्रीरामचन्द्रजी लक्ष्मण, सीता तथा उन ब्राह्मणों के साथ सुतीक्ष्ण मुनि के आश्रम की ओर चले
English translation coming soon.
sa gatvā dūramadhvānaṁ nadīstīrtvā bahūdakāḥ।
dadarśa vimalaṁ śailaṁ mahāmerumivonnatam ॥
वे दूरतक का मार्ग तै करके अगाध जल से भरी हुई बहुत-सी नदियों को पार करते हुए जब आगे गये, तब उन्हें महान् मेरुगिरि के समान एक अत्यन्त ऊँचा पर्वत दिखायी दिया, जो बड़ा ही निर्मल था
English translation coming soon.
tatastadikṣvākuvarau satataṁ vividhairdrumaiḥ।
kānanaṁ tau viviśatuḥ sītayā saha rāghavau ॥
वहाँ से आगे बढ़कर वे दोनों इक्ष्वाकुकुल के श्रेष्ठ वीर रघुवंशी बन्धु सीता के साथ नाना प्रकार के वृक्षों से भरे हुए एक वन में पहुँचे
English translation coming soon.
praviṣṭastu vanaṁ ghoraṁ bahupuṣpaphaladrumam।
dadarśāśramamekānte cīramālāpariṣkṛtam ॥
उस घोर वन में प्रविष्ट हो श्रीरघुनाथजी ने एकान्त स्थान में एक आश्रम देखा, जहाँ के वृक्ष प्रचुर फल-फूलों से लदे हुए थे। इधर-उधर टँगे हुए चीर वस्त्रों के समुदाय उस आश्रम की शोभा बढ़ाते थे
English translation coming soon.
tatra tāpasamāsīnaṁ malapaṅkajadhāriṇam।
rāmaḥ sutīkṣṇaṁ vidhivat tapodhanamabhāṣata ॥
वहाँ आन्तरिक मल की शुद्धि के लिये पद्मासन धारण किये सुतीक्ष्ण मुनि ध्यानमग्न होकर बैठे थे। श्रीराम ने उन तपोधन मुनि के पास विधिवत् जाकर उनसे इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
rāmo'hamasmi bhagavan bhavantaṁ draṣṭumāgataḥ।
tanmābhivada dharmajña maharṣe satyavikrama ॥
‘सत्यपराक्रमी धर्मज्ञ महर्षे! भगवन्! मैं राम हूँ और यहाँ आपका दर्शन करने के लिये आया हूँ, अतः आप मुझसे बात कीजिये’
English translation coming soon.
sa nirīkṣya tato dhīro rāmaṁ dharmabhṛtāṁ varam।
samāśliṣya ca bāhubhyāmidaṁ vacanamabravīt ॥
धर्मात्माओं में श्रेष्ठ भगवान् श्रीराम का दर्शन करके धीर महर्षि सुतीक्ष्ण ने अपनी दोनों भुजाओं से उनका आलिङ्गन किया और इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
svāgataṁ te raghuśreṣṭha rāma satyabhṛtāṁ vara।
āśramo'yaṁ tvayā''krāntaḥ sanātha iva sāmpratam ॥
‘सत्यवादियों में श्रेष्ठ रघुकुलभूषण श्रीराम! आपका स्वागत है। इस समय आपके पदार्पण करने से यह आश्रम सनाथ हो गया
English translation coming soon.
pratīkṣamāṇastvāmeva nārohe'haṁ mahāyaśaḥ।
devalokamito vīra dehaṁ tyaktvā mahītale ॥
‘महायशस्वी वीर! मैं आपकी ही प्रतीक्षा में था, इसीलिये अबतक इस पृथ्वी पर अपने शरीर को त्यागकर मैं यहाँ से देवलोक (ब्रह्मधाम) में नहीं गया
English translation coming soon.
citrakūṭamupādāya rājyabhraṣṭo'si me śrutaḥ।
ihopayātaḥ kākutstha devarājaḥ śatakratuḥ ॥
‘मैंने सुना था कि आप राज्य से भ्रष्ट हो चित्रकूट पर्वत पर आकर रहते हैं। काकुत्स्थ! यहाँ सौ यज्ञों का अनुष्ठान करनेवाले देवराज इन्द्र आये थे
English translation coming soon.
upāgamya ca me devo mahādevaḥ sureśvaraḥ।
sarvām̐llokāñjitānāha mama puṇyena karmaṇā ॥
‘वे महान् देवता देवेश्वर इन्द्रदेव मेरे पास आकर कह रहे थे कि ‘तुमने अपने पुण्यकर्म के द्वारा समस्त शुभ लोकों पर विजय पायी है’
English translation coming soon.
teṣu devarṣijuṣṭeṣu jiteṣu tapasā mayā।
matprasādāt sabhāryastvaṁ viharasva salakṣmaṇaḥ ॥
‘उनके कथनानुसार मैंने तपस्या से जिन देवर्षिसेवित लोकों पर अधिकार प्राप्त किया है, उन लोकों में आप सीता और लक्ष्मण के साथ विहार करें। मैं बड़ी प्रसन्नता के साथ वे सारे लोक आपकी सेवा में समर्पित करता हूँ’
English translation coming soon.
tamugratapasaṁ dīptaṁ maharṣiṁ satyavādinam।
pratyuvācātmavān rāmo brahmāṇamiva vāsavaḥ ॥
जैसे इन्द्र ब्रह्माजी से बात करते हैं, उसी प्रकार मनस्वी श्रीराम ने उन उग्र तपस्यावाले तेजस्वी एवं सत्यवादी महर्षि को इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
ahamevāhariṣyāmi svayaṁ lokān mahāmune।
āvāsaṁ tvahamicchāmi pradiṣṭamiha kānane ॥
‘महामुने! वे लोक तो मैं स्वयं ही आपको प्राप्त कराऊँगा, इस समय तो मेरी यह इच्छा है कि आप बतावें कि मैं इस वन में अपने ठहरने के लिये कहाँ कुटिया बनाऊँ?
English translation coming soon.
bhavān sarvatra kuśalaḥ sarvabhūtahite rataḥ।
ākhyātaṁ śarabhaṅgena gautamena mahātmanā ॥
‘आप समस्त प्राणियों के हित में तत्पर तथा इहलोक और परलोक की सभी बातों के ज्ञान में निपुण हैं, यह बात मुझसे गौतमगोत्रीय महात्मा शरभङ्ग ने कही थी’
English translation coming soon.
evamuktastu rāmeṇa maharṣirlokaviśrutaḥ।
abravīnmadhuraṁ vākyaṁ harṣeṇa mahatā yutaḥ ॥
श्रीरामचन्द्रजी के ऐसा कहने पर उन लोकविख्यात महर्षि ने बड़े हर्ष के साथ मधुर वाणी में कहा—
English translation coming soon.
ayamevāśramo rāma guṇavān ramyatāmiti।
ṛṣisaṁghānucaritaḥ sadā mūlaphalairyutaḥ ॥
‘श्रीराम! यही आश्रम सब प्रकार से गुणवान् (सुविधाजनक) है, अतः आप यहीं सुखपूर्वक निवास कीजिये। यहाँ ऋषियों का समुदाय सदा आता-जाता रहता है और फल-मूल भी सर्वदा सुलभ होते हैं
English translation coming soon.
imamāśramamāgamya mṛgasaṁghā mahīyasaḥ।
ahatvā pratigacchanti lobhayitvākutobhayāḥ ॥
‘इस आश्रम पर बड़े-बड़े मृगों के झुंड आते और अपने रूप, कान्ति एवं गति से मन को लुभाकर किसीको कष्ट दिये बिना ही यहाँ से लौट जाते हैं। उन्हें यहाँ किसीसे कोई भय नहीं प्राप्त होता है
English translation coming soon.
nānyo doṣo bhavedatra mṛgebhyo'nyatra viddhi vai।
tacchrutvā vacanaṁ tasya maharṣerlakṣmaṇāgrajaḥ ॥
uvāca vacanaṁ dhīro vigṛhya saśaraṁ dhanuḥ।
‘इस आश्रम में मृगों के उपद्रव के सिवा और कोई दोष नहीं है, यह आप निश्चितरूप से जान लें।’ महर्षि का यह वचन सुनकर लक्ष्मण के बड़े भाई धीर-वीर भगवान् श्रीराम ने हाथ में धनुष-बाण लेकर कहा—
English translation coming soon.
tānahaṁ sumahābhāga mṛgasaṁghān samāgatān ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
hanyāṁ niśitadhāreṇa śareṇānataparvaṇā।
bhavāṁstatrābhiṣajyeta kiṁ syāt kṛcchrataraṁ tataḥ ॥
‘महाभाग! यहाँ आये हुए उन उपद्रवकारी मृगसमूहों को यदि मैं झुकी हुई गाँठ और तीखी धारवाले बाण से मार डालूँ तो इसमें आपका अपमान होगा। यदि ऐसा हुआ तो इससे बढ़कर कष्ट की बात मेरे लिये और क्या हो सकती है?
English translation coming soon.
etasminnāśrame vāsaṁ ciraṁ tu na samarthaye।
tamevamuktvoparamaṁ rāmaḥ saṁdhyāmupāgamat ॥
‘इसलिये मैं इस आश्रम में अधिक समय नहीं निवास करना चाहता।’ मुनि से ऐसा कहकर मौन हो श्रीरामचन्द्रजी संध्योपासना करने चले गये
English translation coming soon.
anvāsya paścimāṁ saṁdhyāṁ tatra vāsamakalpayat।
sutīkṣṇasyāśrame ramye sītayā lakṣmaṇena ca ॥
सायंकाल की संध्योपासना करके श्रीराम ने सीता और लक्ष्मण के साथ सुतीक्ष्ण मुनि के उस रमणीय आश्रम में निवास किया
English translation coming soon.
tataḥ śubhaṁ tāpasayogyamannaṁ svayaṁ sutīkṣṇaḥ puruṣarṣabhābhyām।
tābhyāṁ susatkṛtya dadau mahātmā saṁdhyānivṛttau rajanīṁ samīkṣya ॥
संध्या का समय बीतने पर रात हुई देख महात्मा सुतीक्ष्ण ने स्वयं ही तपस्वी-जनों के सेवन करने योग्य शुभ अन्न ले आकर उन दोनों पुरुषशिरोमणि बन्धुओं को बड़े सत्कार के साथ अर्पित किया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे सप्तमः सर्गः ॥ ७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें सातवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७ ॥