श्रीरामका विलाप
॥ ३ · ६२ · ३–४ ॥
शोकविह्वलो नीलवर्णो जटाधारी वल्कलचीरधरो रामः पुष्पभारनम्रम् अशोकवृक्षं प्रति पाणिं प्रसार्य पुष्पेषु निलीनां सीतां भ्रान्त्या मन्यमानः साश्रुनयनं याचते; पश्चात् भीतवदनो लक्ष्मणस्तिष्ठति, पार्श्वे च सजलनेत्रा मृगाः समुपसर्पन्ति।
शोक से विह्वल, नीले वर्ण के जटाधारी वल्कलधारी श्रीराम फूलों के भार से झुके अशोक वृक्ष की ओर हाथ बढ़ाकर, फूलों में छिपी हुई सीता का भ्रम करते हुए आँसू भरे नेत्रों से उन्हें पुकार रहे हैं; पीछे भयभीत मुख लिये लक्ष्मण खड़े हैं और पास ही आँखों में आँसू भरे मृग सिमट आये हैं।
Grief-deluded, the blue-hued Ram — matted-haired and bark-clad, his bow trailing forgotten — stretches his hand toward a blossom-laden ashoka tree and, imagining Sita hidden among its flowers, pleads to her with tear-bright eyes; behind him Lakshman stands with a frightened face, and nearby a little herd of deer gathers with tear-brimming eyes.
sītāmapaśyan dharmātmā śokopahatacetanaḥ।
vilalāpa mahābāhū rāmaḥ kamalalocanaḥ॥
सीता को न देखकर शोक से व्याकुलचित्त हुए धर्मात्मा महाबाहु कमलनयन श्रीराम विलाप करने लगे
English translation coming soon.
paśyanniva ca tāṁ sītāmapaśyanmanmathārditaḥ।
uvāca rāghavo vākyaṁ vilāpāśrayadurvacam॥
रघुनाथजी सीता के प्रति अधिक प्रेम के कारण उनके वियोग में कष्ट पा रहे थे। वे उन्हें न देखकर भी देखते हुए के समान ऐसी बात कहने लगे, जो विलाप का आश्रय होने से गद्गदकण्ठ के कारण कठिनता से बोली जा रही थी—
English translation coming soon.
tvamaśokasya śākhābhiḥ puṣpapriyatarā priye।
āvṛṇoṣi śarīraṁ te mama śokavivardhanī॥
‘प्रिये! तुम्हें फूल अधिक प्रिय हैं, इसलिये खिली हुई अशोक की शाखाओं से अपने शरीर को छिपाती हो और मेरा शोक बढ़ा रही हो
English translation coming soon.
kadalīkāṇḍasadṛśau kadalyā saṁvṛtāvubhau।
ūrū paśyāmi te devi nāsi śaktā nigūhitum॥
‘देवि! मैं केले के तनों के तुल्य और कदलीदल से ही छिपे हुए तुम्हारे दोनों ऊरुओं (जाँघों) को देख रहा हूँ। तुम उन्हें छिपा नहीं सकती
English translation coming soon.
karṇikāravanaṁ bhadre hasantī devi sevase।
alaṁ te parihāsena mama bādhāvahena vai॥
‘भद्रे! देवि! तुम हँसती हुई कनेर-पुष्पों की वाटिका का सेवन करती हो। बंद करो इस परिहास को, इससे मुझे बड़ा कष्ट हो रहा है
English translation coming soon.
viśeṣeṇāśramasthāne hāso'yaṁ na praśasyate।
avagacchāmi te śīlaṁ parihāsapriyaṁ priye॥
āgaccha tvaṁ viśālākṣi śūnyo'yamuṭajastava।
‘विशेषतः आश्रम के स्थान में यह हास-परिहास अच्छा नहीं बताया जाता है। प्रिये! मैं जानता हूँ, तुम्हारा स्वभाव परिहासप्रिय है। विशाललोचने! आओ। तुम्हारी यह पर्णशाला सूनी है’
English translation coming soon.
suvyaktaṁ rākṣasaiḥ sītā bhakṣitā vā hṛtāpi vā॥
na hi sā vilapantaṁ māmupasampraiti lakṣmaṇa।
(फिर भ्रम दूर होने पर वे सुमित्राकुमार से बोले—) ‘लक्ष्मण! अब तो भलीभाँति स्पष्ट हो गया कि राक्षसों ने सीता को खा लिया अथवा हर लिया; क्योंकि मैं विलाप कर रहा हूँ और वह मेरे पास नहीं आ रही है
English translation coming soon.
etāni mṛgayūthāni sāśrunetrāṇi lakṣmaṇa॥
śaṁsantīva hi me devīṁ bhakṣitāṁ rajanīcaraiḥ।
‘लक्ष्मण! ये जो मृगसमूह हैं, ये भी अपने नेत्रों में आँसू भरकर मानो मुझसे यही कह रहे हैं कि देवी सीता को निशाचर खा गये
English translation coming soon.
hā mamārye kva yātāsi hā sādhvi varavarṇini॥
hā sakāmādya kaikeyī devi me'dya bhaviṣyati।
‘हा मेरी आर्ये! (आदरणीये!) तुम कहाँ चली गयी? हा साध्वि! हा वरवर्णिनि! तुम कहाँ गयी? हा देवि! आज कैकेयी सफलमनोरथ हो जायगी
English translation coming soon.
sītayā saha niryāto vinā sītāmupāgataḥ॥
kathaṁ nāma pravekṣyāmi śūnyamantaḥpuraṁ mama।
‘सीता के साथ अयोध्या से निकला था। यदि सीता के बिना ही वहाँ लौटा तो अपने सूने अन्तःपुर में कैसे प्रवेश करूँगा
English translation coming soon.
nirvīrya iti loko māṁ nirdayaśceti vakṣyati॥
kātaratvaṁ prakāśaṁ hi sītāpanayanena me।
‘सारा संसार मुझे पराक्रमहीन और निर्दय कहेगा। सीता के अपहरण से मेरी कायरता ही प्रकाश में आयेगी
English translation coming soon.
nivṛttavanavāsaśca janakaṁ mithilādhipam॥
kuśalaṁ paripṛcchantaṁ kathaṁ śakṣye nirīkṣitum।
‘जब वनवास से लौटने पर मिथिलानरेश जनक मुझसे कुशल पूछने आयेंगे, उस समय मैं कैसे उनकी ओर देख सकूँगा?
English translation coming soon.
videharājo nūnaṁ māṁ dṛṣṭvā virahitaṁ tayā॥
sutāvināśasaṁtapto mohasya vaśameṣyati।
‘मुझे सीता से रहित देख विदेहराज जनक अपनी पुत्री के विनाश से संतप्त हो निश्चय ही मूर्च्छित हो जायँगे
English translation coming soon.
athavā na gamiṣyāmi purīṁ bharatapālitām॥
svargo'pi hi tayā hīnaḥ śūnya eva mato mama।
‘अथवा अब मैं भरतद्वारा पालित अयोध्यापुरी को नहीं जाऊँगा। जानकी के बिना मुझे स्वर्ग भी सूना ही जान पड़ेगा
English translation coming soon.
tanmāmutsṛjya hi vane gacchāyodhyāpurīṁ śubhām॥
na tvahaṁ tāṁ vinā sītāṁ jīveyaṁ hi kathaṁcana।
‘इसलिये अब तुम मुझे वन में ही छोड़कर सुन्दर अयोध्यापुरी को लौट जाओ। मैं तो अब सीता के बिना किसी तरह जीवित नहीं रह सकता
English translation coming soon.
gāḍhamāśliṣya bharato vācyo madvacanāt tvayā॥
anujñāto'si rāmeṇa pālayeti vasuṁdharām।
‘भरत का गाढ़ आलिङ्गन करके तुम उनसे मेरा संदेश कह देना, ‘कैकेयीनन्दन! तुम सारी पृथ्वी का पालन करो, इसके लिये राम ने तुम्हें आज्ञा दे दी है’
English translation coming soon.
ambā ca mama kaikeyī sumitrā ca tvayā vibho॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kausalyā ca yathānyāyamabhivādyā mamājñayā।
rakṣaṇīyā prayatnena bhavatā sūktacāriṇā॥
‘विभो! मेरी माता कौसल्या, कैकेयी तथा सुमित्रा को प्रतिदिन यथोचित रीति से प्रणाम करते हुए उन सबकी रक्षा करना और सदा उनकी आज्ञा के अनुसार चलना,’ यह तुम्हारे लिये मेरी आज्ञा है
English translation coming soon.
sītāyāśca vināśo'yaṁ mama cāmitrasūdana।
vistareṇa jananyā me vinivedyastvayā bhavet॥
‘शत्रुसूदन! मेरी माता के समक्ष सीता के विनाश का यह समाचार विस्तारपूर्वक कह सुनाना’
English translation coming soon.
iti vilapati rāghave tu dīne
vanamupagamya tayā vinā sukeśyā।
bhayavikalamukhastu lakṣmaṇo'pi
vyathitamanā bhṛśamāturo babhūva॥
सुन्दर केशवाली सीता के विरह में भगवान् श्रीराम वन के भीतर जाकर जब इस तरह दीनभाव से विलाप करने लगे, तब लक्ष्मण के भी मुख पर भयजनित व्याकुलता के चिह्न दिखायी देने लगे। उनका मन व्यथित हो उठा और वे अत्यन्त घबरा गये
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे द्विषष्टितमः सर्गः ॥ ६२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें बासठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ६२ ॥