श्रीराम और लक्ष्मणकी बातचीत
॥ ३ · ५९ · ४–५ ॥
दण्डकारण्यपथे नीलवर्णो रामः करे धनुर्धारयन् वामबाहुं हृदयं च स्पृशन् स्फुरद्वामनेत्रः स्तब्धमुखो देहशकुनैरनिष्टं बुध्यमानः सीतारहितमागतं भ्रातरं सोत्कण्ठं पृच्छति; लक्ष्मणस्तु म्लानकान्तिर्नतशिरा दीनः किञ्चिदञ्जलिं बद्ध्वा शोकेन प्रत्युत्तरं दातुमुद्यतस्तिष्ठति।
दण्डकारण्य के मार्ग पर नील वर्णवाले श्रीराम हाथ में धनुष लिये, अपनी फड़कती बायीं भुजा और हृदय को छूते हुए, फड़कती बायीं आँखवाले, स्तब्ध मुख से शरीर के अपशकुनों से अनिष्ट की आशंका करते हुए, बिना सीता के आते हुए भाई से उत्कण्ठापूर्वक पूछते हैं; और फीकी कान्तिवाले, सिर झुकाये दीन लक्ष्मण हाथ कुछ जोड़कर शोकपूर्वक उत्तर देने को उद्यत खड़े हैं।
On the Dandaka path the blue-hued Ram, his great bow in hand, presses a hand to his throbbing left arm and heart, his left eyelid quivering; reading ill-omen in his own body, his stricken face turns to question his brother who has come without Sita, while the dimmed, downcast Lakshman, head bowed, half-joins his palms and grieves as he begins to answer.
athāśramādupāvṛttamantarā raghunandanaḥ।
paripapraccha saumitriṁ rāmo duḥkhādidaṁ vacaḥ॥
(आश्रम में आने से पहले मार्ग में श्रीराम और लक्ष्मण ने परस्पर जो बातें की थीं, उन्हें पुनः विस्तार के साथ बता रहे हैं—) सीता के कथनानुसार आश्रम से अपने पास आये हुए सुमित्राकुमार लक्ष्मण से मार्ग में भी रघुकुलनन्दन श्रीराम ने बड़े दुःख से यह बात पूछी—
English translation coming soon.
tamuvāca kimarthaṁ tvamāgato'pāsya maithilīm।
yadā sā tava viśvāsād vane virahitā mayā॥
‘लक्ष्मण! जब मैंने तुम्हारे विश्वास पर ही वन में सीता को छोड़ा था, तब तुम उसे अकेली छोड़कर क्यों चले आये?
English translation coming soon.
dṛṣṭvaivābhyāgataṁ tvāṁ me maithilīṁ tyajya lakṣmaṇa।
śaṅkamānaṁ mahat pāpaṁ yatsatyaṁ vyathitaṁ manaḥ॥
‘लक्ष्मण! मिथिलेशकुमारी को छोड़कर तुम जो मेरे पास आये हो, तुम्हें देखते ही जिस महान् अनिष्ट की आशङ्का करके मेरा मन व्यथित हो रहा था, वह सत्य जान पड़ने लगा है
English translation coming soon.
sphurate nayanaṁ savyaṁ bāhuśca hṛdayaṁ ca me।
dṛṣṭvā lakṣmaṇa dūre tvāṁ sītāvirahitaṁ pathi॥
‘लक्ष्मण! मेरी बायीं आँख और बायीं भुजा फड़क रही है। तुम्हें आश्रम से दूर सीता के बिना ही मार्ग पर आते देख मेरा हृदय भी धक-धक कर रहा है’
English translation coming soon.
evamuktastu saumitrirlakṣmaṇaḥ śubhalakṣaṇaḥ।
bhūyo duḥkhasamāviṣṭo duḥkhitaṁ rāmamabravīt॥
श्रीरामचन्द्रजी के ऐसा कहने पर उत्तम लक्षणों से सम्पन्न सुमित्राकुमार लक्ष्मण अत्यन्त दुःखी होकर अपने शोकग्रस्त भाई श्रीराम से बोले—
English translation coming soon.
na svayaṁ kāmakāreṇa tāṁ tyaktvāhamihāgataḥ।
pracoditastayaivograistvatsakāśamihāgataḥ॥
‘भैया! मैं स्वयं अपनी इच्छा से उन्हें छोड़कर नहीं आया हूँ। उन्हीं के कठोर वचनों से प्रेरित होकर मुझे आपके पास आना पड़ा है
English translation coming soon.
āryeṇeva parikruṣṭaṁ lakṣmaṇeti suvisvaram।
paritrāhīti yadvākyaṁ maithilyāstacchrutiṁ gatam॥
‘आपके ही समान स्वर में किसी ने जोर से पुकारा, ‘लक्ष्मण! मुझे बचाओ।’ यह वाक्य मिथिलेशकुमारी के कानों में भी पड़ा
English translation coming soon.
sā tamārtasvaraṁ śrutvā tava snehena maithilī।
gaccha gaccheti māmāśu rudatī bhayaviklavā॥
‘उस आर्तनाद को सुनकर मैथिली आपके प्रति स्नेह के कारण भय से व्याकुल हो गयीं और रोती हुई मुझसे तुरंत बोलीं—‘जाओ, जाओ’
English translation coming soon.
pracodyamānena mayā gaccheti bahuśastayā।
pratyuktā maithilī vākyamidaṁ tat pratyayānvitam॥
‘जब बारंबार उन्होंने ‘जाओ’ कहकर मुझे प्रेरित किया, तब उन्हें विश्वास दिलाते हुए मैंने मैथिली से यह बात कही—
English translation coming soon.
na tat paśyāmyahaṁ rakṣo yadasya bhayamāvahet।
nirvṛtā bhava nāstyetat kenāpyetadudāhṛtam॥
‘देवि! मैं ऐसे किसी राक्षस को नहीं देखता, जो भगवान् श्रीराम को भी भय में डाल सके। आप शान्त रहें, यह भैया की आवाज नहीं है। किसी दूसरे ने इस तरह की पुकार की है
English translation coming soon.
vigarhitaṁ ca nīcaṁ ca kathamāryo'bhidhāsyati।
trāhīti vacanaṁ sīte yastrāyet tridaśānapi॥
‘सीते! जो देवताओं की भी रक्षा कर सकते हैं, वे मेरे बड़े भाई ‘मुझे बचाओ’ ऐसा निन्दित (कायरतापूर्ण) वचन कैसे कहेंगे?
English translation coming soon.
kiṁnimittaṁ tu kenāpi bhrāturālambya me svaram।
visvaraṁ vyāhṛtaṁ vākyaṁ lakṣmaṇa trāhi māmiti॥
‘किसी दूसरे ने किसी बुरे उद्देश्य से मेरे भैया के स्वर की नकल करके ‘लक्ष्मण! मुझे बचाओ’ यह बात जोर से कही है
English translation coming soon.
rākṣaseneritaṁ vākyaṁ trāsāt trāhīti śobhane।
na bhavatyā vyathā kāryā kunārījanasevitā॥
‘शोभने! उस राक्षस ने ही भय के कारण (मुझे बचाओ) यह बात मुँह से निकाली है। आपको व्यथित नहीं होना चाहिये। ऐसी व्यथा को नीच श्रेणी की स्त्रियाँ ही अपने मन में स्थान देती हैं
English translation coming soon.
alaṁ viklavatāṁ gantuṁ svasthā bhava nirutsukā।
na cāsti triṣu lokeṣu pumān yo rāghavaṁ raṇe॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
jāto vā jāyamāno vā saṁyuge yaḥ parājayet।
ajeyo rāghavo yuddhe devaiḥ śakrapurogamaiḥ॥
‘तुम व्याकुल मत होओ, स्वस्थ हो जाओ, चिन्ता छोड़ो। तीनों लोकों में ऐसा कोई पुरुष न तो उत्पन्न हुआ है, न हो रहा है और न होगा ही, जो युद्ध में श्रीरघुनाथजी को परास्त कर सके। संग्राम में इन्द्र आदि देवता भी श्रीराम को नहीं जीत सकते’
English translation coming soon.
evamuktā tu vaidehī parimohitacetanā।
uvācāśrūṇi muñcantī dāruṇaṁ māmidaṁ vacaḥ॥
मेरे ऐसा कहने पर विदेहराजकुमारी की चेतना मोह से आच्छन्न हो गयी। वे आँसू बहाती हुई मुझसे अत्यन्त कठोर वचन बोलीं—
English translation coming soon.
bhāvo mayi tavātyarthaṁ pāpa eva niveśitaḥ।
vinaṣṭe bhrātari prāptuṁ na ca tvaṁ māmavāpsyase॥
‘लक्ष्मण! तेरे मन में मेरे लिये अत्यन्त पापपूर्ण भाव भरा है। तू अपने भाई के मरने पर मुझे प्राप्त करना चाहता है, परंतु मुझे पा नहीं सकेगा
English translation coming soon.
saṁketād bharatena tvaṁ rāmaṁ samanugacchasi।
krośantaṁ hi yathātyarthaṁ nainamabhyavapadyase॥
‘तू भरत के इशारे से अपने स्वार्थ के लिये श्रीरामचन्द्रजी के पीछे-पीछे आया है। तभी तो वे जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं और तू उनके पास जातातक नहीं है
English translation coming soon.
ripuḥ pracchannacārī tvaṁ madarthamanugacchasi।
rāghavasyāntaraṁ prepsustathainaṁ nābhipadyase॥
‘तू अपने भाई का छिपा हुआ शत्रु है। मेरे लिये ही श्रीराम का अनुसरण करता है और श्रीराम के छिद्र ढूँढ़ रहा है तभी तो संकट के समय उनके पास जाने का नाम नहीं लेता है’
English translation coming soon.
evamuktastu vaidehyā saṁrabdho raktalocanaḥ।
krodhāt prasphuramāṇoṣṭha āśramādabhinirgataḥ॥
‘विदेहकुमारी के ऐसा कहने पर मैं रोष से भर गया। मेरी आँखें लाल हो गयीं और क्रोध से मेरे होंठ फड़कने लगे। इस अवस्था में मैं आश्रम से निकल आया’
English translation coming soon.
evaṁ bruvāṇaṁ saumitriṁ rāmaḥ saṁtāpamohitaḥ।
abravīd duṣkṛtaṁ saumya tāṁ vinā tvamihāgataḥ॥
लक्ष्मण की ऐसी बात सुनकर श्रीरामचन्द्रजी संताप से मोहित हो गये और उनसे बोले—‘सौम्य! तुमने बड़ा बुरा किया, जो तुम सीता को छोड़कर यहाँ चले आये
English translation coming soon.
jānannapi samarthaṁ māṁ rakṣasāmapavāraṇe।
anena krodhavākyena maithilyā nirgato bhavān॥
‘मैं राक्षसों का निवारण करने में समर्थ हूँ, यह जानते हुए भी तुम मैथिली के क्रोधयुक्त वचन से उत्तेजित होकर निकल पड़े
English translation coming soon.
nahi te parituṣyāmi tyaktvā yadasi maithilīm।
kruddhāyāḥ paruṣaṁ śrutvā striyā yat tvamihāgataḥ॥
‘क्रोध में भरी हुई नारी के कठोर वचन को सुनकर जो तुम मिथिलेशकुमारी को छोड़कर यहाँ चले आये, इससे मैं तुम्हारे ऊपर संतुष्ट नहीं हूँ
English translation coming soon.
sarvathā tvapanītaṁ te sītayā yat pracoditaḥ।
krodhasya vaśamāgamya nākaroḥ śāsanaṁ mama॥
‘सीता से प्रेरित होकर क्रोध के वशीभूत हो तुमने मेरे आदेश का पालन नहीं किया; यह सर्वथा तुम्हारा अन्याय है
English translation coming soon.
asau hi rākṣasaḥ śete śareṇābhihato mayā।
mṛgarūpeṇa yenāhamāśramādapavāhitaḥ॥
‘जिसने मृगरूप धारण करके मुझे आश्रम से दूर हटा दिया, वह राक्षस मेरे बाणों से घायल होकर सदा के लिये सो रहा है
English translation coming soon.
vikṛṣya cāpaṁ paridhāya sāyakaṁ salīlabāṇena ca tāḍito mayā।
mārgīṁ tanuṁ tyajya ca viklavasvaro babhūva keyūradharaḥ sa rākṣasaḥ॥
‘धनुष खींचकर उस बाण का संधान करके मैंने लीलापूर्वक चलाये हुए बाणों से ज्यों ही उस मृग को मारा, त्यों ही वह मृग के शरीर का परित्याग करके बाँहों में बाजूबंद धारण करनेवाला राक्षस बन गया। उसके स्वर में बड़ी व्याकुलता आ गयी थी
English translation coming soon.
śarāhatenaiva tadārtayā girā svaraṁ mamālambya sudūrasuśravam।
udāhṛtaṁ tad vacanaṁ sudāruṇaṁ tvamāgato yena vihāya maithilīm॥
‘बाण से आहत होने पर ही उसने आर्तवाणी में मेरे स्वर की नकल करके बहुत दूरतक सुनायी देनेवाला वह अत्यन्त दारुण वचन कहा था, जिससे तुम मिथिलेशकुमारी सीता को छोड़कर यहाँ चले आये हो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे एकोनषष्टितमः सर्गः ॥ ५९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें उनसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५९ ॥