रावणका सीताको अपने अन्तःपुरका दर्शन कराना और अपनी भार्या बन जानेके लिये समझाना
॥ ३ · ५५ · ३१–३२ ॥
लङ्कायाः स्वर्णमये अन्तःपुरे — गजदन्तस्फटिकवैदूर्यस्तम्भशोभिते — एकशिरा द्विभुजो रावणः किरीटी भस्मत्रिपुण्ड्रधारी बाहुं प्रसार्य स्वैश्वर्यं दर्शयन् तां महिषीत्वाय प्रार्थयते; सीता तु जीर्णकौशेयवसना वाससा मुखमाच्छाद्य पराङ्मुखी शनैरश्रूणि मुञ्चन्ती रामं ध्यायति, परितश्च ताम्रवर्णा राक्षस्यः पश्यन्ति।
लंका के स्वर्णमय अन्तःपुर में — हाथीदाँत, स्फटिक और वैदूर्य के खंभों से सुशोभित — एकमुख-द्विभुज मुकुटधारी, भस्म-त्रिपुण्ड्रधारी रावण भुजा फैलाकर अपना सारा ऐश्वर्य दिखाता हुआ सीता से महारानी बनने की याचना करता है; परन्तु मैली-सी वनवासिनी रेशमी साड़ीवाली सीता आँचल से मुख ढककर, मुँह फेरे, धीरे-धीरे आँसू बहाती हुई श्रीराम का ध्यान करती हैं, और चारों ओर ताम्रवर्ण राक्षसियाँ उन्हें देख रही हैं।
In the golden inner palace of Lanka, amid pillars of ivory, crystal and beryl, the single-headed Ravana sweeps out an arm to display all his splendour and begs Sita to become his queen; but the princess, in her worn forest sari, veils her moon-like face with her garment-end, turns away shedding slow tears and dwells on Ram, while coppery rakshasi women watch on every side.
saṁdiśya rākṣasān ghorān rāvaṇo'ṣṭau mahābalān।
ātmānaṁ buddhivaiklavyāt kṛtakṛtyamamanyata॥
इस प्रकार आठ महाबली भयंकर राक्षसों को जनस्थान में जाने की आज्ञा दे रावण ने विपरीत बुद्धि के कारण अपनेको कृतकृत्य माना
English translation coming soon.
sa cintayāno vaidehīṁ kāmabāṇaiḥ prapīḍitaḥ।
praviveśa gṛhaṁ ramyaṁ sītāṁ draṣṭumabhitvaran॥
वह विदेहकुमारी सीता का स्मरण करके कामबाणों से अत्यन्त पीड़ित हो रहा था; अतः उन्हें देखने के लिये उसने बड़ी उतावली के साथ अपने रमणीय अन्तःपुर में प्रवेश किया
English translation coming soon.
sa praviśya tu tadveśma rāvaṇo rākṣasādhipaḥ।
apaśyad rākṣasīmadhye sītāṁ duḥkhaparāyaṇām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
aśrupūrṇamukhīṁ dīnāṁ śokabhārāvapīḍitām।
vāyuvegairivākrāntāṁ majjantīṁ nāvamarṇave॥
mṛgayūthaparibhraṣṭāṁ mṛgīṁ śvabhirivāvṛtām।
उस भवन में प्रवेश करके राक्षसों के राजा रावण ने देखा कि सीता राक्षसियों के बीच में बैठकर दुःख में डूबी हुई हैं। उनके मुख पर आँसुओं की धारा बह रही है और वे शोक के दुस्सह भार से अत्यन्त पीड़ित एवं दीन हो वायु के वेग से आक्रान्त हो समुद्र में डूबती हुई नौका के समान जान पड़ती हैं। मृगों के यूथ से बिछुड़कर कुत्तों से घिरी हुई अकेली हरिणी के समान दिखायी देती हैं
English translation coming soon.
adhogatamukhīṁ sītāṁ tāmabhyetya niśācaraḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tāṁ tu śokavaśād dīnāmavaśāṁ rākṣasādhipaḥ।
sabalād darśayāmāsa gṛhaṁ devagṛhopamam॥
शोकवश दीन और विवश हो नीचे मुँह किये बैठी हुई सीता के पास पहुँचकर राक्षसों के राजा निशाचर रावण ने उन्हें जबर्दस्ती अपने देवगृह के समान सुन्दर भवन का दर्शन कराया
English translation coming soon.
harmyaprāsādasambādhaṁ strīsahasraniṣevitam।
nānāpakṣigaṇairjuṣṭaṁ nānāratnasamanvitam॥
वह ऊँचे-ऊँचे महलों और सातमंजिले मकानों से भरा हुआ था। उसमें सहस्रों स्त्रियाँ निवास करती थीं। झुंड-के-झुंड नाना जाति के पक्षी वहाँ कलरव करते थे। नाना प्रकार के रत्न उस अन्तःपुर की शोभा बढ़ाते थे
English translation coming soon.
dāntakaistāpanīyaiśca sphāṭikai rājataistathā।
vajravaidūryacitraiśca stambhairdṛṣṭimanoramaiḥ॥
उसमें बहुत-से मनोहर खंभे लगे थे, जो हाथीदाँत, पक्के सोने, स्फटिकमणि, चाँदी, हीरा और वैदूर्यमणि (नीलम) से जटित होने के कारण बड़े विचित्र दिखायी देते थे
English translation coming soon.
divyadundubhinirghoṣaṁ taptakāñcanabhūṣaṇam।
sopānaṁ kāñcanaṁ citramāruroha tayā saha॥
उस महल में दिव्य दुन्दुभियों का मधुर घोष होता रहता था। उस अन्तःपुर को तपाये हुए सुवर्ण के आभूषणों से सजाया गया था। रावण सीता को साथ लेकर सोने की बनी हुई विचित्र सीढ़ी पर चढ़ा
English translation coming soon.
dāntakā rājatāścaiva gavākṣāḥ priyadarśanāḥ।
hemajālāvṛtāścāsaṁstatra prāsādapaṅktayaḥ॥
वहाँ हाथीदाँत और चाँदी की बनी हुई खिड़कियाँ थीं, जो बड़ी सुहावनी दिखायी देती थीं। सोने की जालियों से ढकी हुई प्रासादमालाएँ भी दृष्टिगोचर होती थीं
English translation coming soon.
sudhāmaṇivicitrāṇi bhūmibhāgāni sarvaśaḥ।
daśagrīvaḥ svabhavane prādarśayata maithilīm॥
उस महल में जो भूभाग (फर्श) थे, वे सुर्खी-चूना के पक्के बनाये गये थे और उनमें मणियाँ जड़ी गयी थीं, जिनसे वे सब-के-सब विचित्र दिखायी देते थे। दशग्रीव ने अपने महल की वे सारी वस्तुएँ मैथिली को दिखायीं
English translation coming soon.
dīrghikāḥ puṣkariṇyaśca nānāpuṣpasamāvṛtāḥ।
rāvaṇo darśayāmāsa sītāṁ śokaparāyaṇām॥
रावण ने बहुत-सी बावड़ियाँ और भाँति-भाँति के फूलों से आच्छादित बहुत-सी पोखरियाँ भी सीता को दिखायीं। सीता वह सब देखकर शोक में डूब गयीं
English translation coming soon.
darśayitvā tu vaidehīṁ kṛtsnaṁ tadbhavanottamam।
uvāca vākyaṁ pāpātmā sītāṁ lobhitumicchayā॥
वह पापात्मा निशाचर विदेहनन्दिनी सीता को अपना सारा सुन्दर भवन दिखाकर उन्हें लुभाने की इच्छा से इस प्रकार बोला—
English translation coming soon.
daśa rākṣasakoṭyaśca dvāviṁśatirathāparāḥ।
varjayitvā jarāvṛddhān bālāṁśca rajanīcarān॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
teṣāṁ prabhurahaṁ sīte sarveṣāṁ bhīmakarmaṇām।
sahasramekamekasya mama kāryapuraḥsaram॥
‘सीते! मेरे अधीन बत्तीस करोड़ राक्षस हैं। यह संख्या बूढ़े और बालक निशाचरों को छोड़कर बतायी गयी है। भयंकर कर्म करनेवाले इन सभी राक्षसों का मैं ही स्वामी हूँ। अकेले मेरी सेवा में एक हजार राक्षस रहते हैं
English translation coming soon.
yadidaṁ rājyatantraṁ me tvayi sarvaṁ pratiṣṭhitam।
jīvitaṁ ca viśālākṣi tvaṁ me prāṇairgarīyasī॥
‘विशाललोचने! मेरा यह सारा राज्य और जीवन तुमपर ही अवलम्बित है (अथवा यह सब कुछ तुम्हारे चरणों में समर्पित है)। तुम मुझे प्राणों से भी अधिक प्रिय हो
English translation coming soon.
bahvīnāmuttamastrīṇāṁ mama yo'sau parigrahaḥ।
tāsāṁ tvamīśvarī sīte mama bhāryā bhava priye॥
‘सीते! मेरा अन्तःपुर मेरी बहुत-सी सुन्दरी भार्याओं से भरा हुआ है, तुम उन सबकी स्वामिनी बनो—प्रिये! मेरी भार्या बन जाओ
English translation coming soon.
sādhu kiṁ te'nyathābuddhyā rocayasva vaco mama।
bhajasva mābhitaptasya prasādaṁ kartumarhasi॥
‘मेरे इस हितकर वचन को मान लो—इसे पसंद करो; इससे विपरीत विचार को मन में लाने से तुम्हें क्या लाभ होगा? मुझे अङ्गीकार करो। मैं पीड़ित हूँ, मुझपर कृपा करो
English translation coming soon.
parikṣiptā samudreṇa laṅkeyaṁ śatayojanā।
neyaṁ dharṣayituṁ śakyā sendrairapi surāsuraiḥ॥
‘समुद्र से घिरी हुई इस लङ्का के राज्य का विस्तार सौ योजन है। इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता और असुर मिलकर भी इसे ध्वस्त नहीं कर सकते
English translation coming soon.
na deveṣu na yakṣeṣu na gandharveṣu narṣiṣu।
ahaṁ paśyāmi lokeṣu yo me vīryasamo bhavet॥
‘देवताओं, यक्षों, गन्धर्वों तथा ऋषियों में भी मैं किसीको ऐसा नहीं देखता, जो पराक्रम में मेरी समानता कर सके
English translation coming soon.
rājyabhraṣṭena dīnena tāpasena padātinā।
kiṁ kariṣyasi rāmeṇa mānuṣeṇālpatejasā॥
‘राम तो राज्य से भ्रष्ट, दीन, तपस्वी, पैदल चलनेवाले और मनुष्य होने के कारण अल्प तेजवाले हैं, उन्हें लेकर क्या करोगी?
English translation coming soon.
bhajasva sīte māmeva bhartāhaṁ sadṛśastava।
yauvanaṁ tvadhruvaṁ bhīru ramasveha mayā saha॥
‘सीते! मुझको ही अपनाओ! मैं तुम्हारे योग्य पति हूँ। भीरु! जवानी सदा रहनेवाली नहीं है, अतः यहाँ रहकर मेरे साथ रमण करो
English translation coming soon.
darśane mā kṛthā buddhiṁ rāghavasya varānane।
kāsya śaktirihāgantumapi sīte manorathaiḥ॥
‘वरानने! सीते! अब तुम राम के दर्शन का विचार छोड़ दो। इस राम में इतनी शक्ति कहाँ है कि यहाँतक आने का मनोरथ भी कर सके
English translation coming soon.
na śakyo vāyurākāśe pāśairbaddhuṁ mahājavaḥ।
dīpyamānasya vāpyagnergrahītuṁ vimalāḥ śikhāḥ॥
‘आकाश में महान् वेग से बहनेवाली वायु को रस्सियों में नहीं बाँधा जा सकता अथवा प्रज्वलित अग्नि की निर्मल ज्वालाओं को हाथों से नहीं पकड़ा जा सकता
English translation coming soon.
trayāṇāmapi lokānāṁ na taṁ paśyāmi śobhane।
vikrameṇa nayed yastvāṁ madbāhuparipālitām॥
‘शोभने! मैं तीनों लोकों में किसी ऐसे वीर को नहीं देखता, जो मेरी भुजाओं से सुरक्षित तुमको पराक्रम करके यहाँ से ले जा सके
English translation coming soon.
laṅkāyāḥ sumahadrājyamidaṁ tvamanupālaya।
tvatpreṣyā madvidhāścaiva devāścāpi carācaram॥
‘लङ्का के इस विशाल राज्य का तुम्हीं पालन करो। मुझ-जैसे राक्षस, देवता तथा सम्पूर्ण चराचर जगत् तुम्हारे सेवक बनकर रहेंगे
English translation coming soon.
abhiṣekajalaklinnā tuṣṭā ca ramayasva ca।
duṣkṛtaṁ yatpurā karma vanavāsena tadgatam॥
yacca te sukṛtaṁ karma tasyeha phalamāpnuhi।
‘स्नान के जल से आर्द्र (अथवा लङ्का के राज्य पर अपना अभिषेक कराकर उसके जल से आर्द्र) होकर संतुष्ट हो तुम अपने-आपको क्रीड़ाविनोद में लगाओ। तुम्हारा पहले का जो दुष्कर्म था, वह वनवास का कष्ट देकर समाप्त हो गया। अब जो तुम्हारा पुण्यकर्म शेष है, उसका फल यहाँ भोगो
English translation coming soon.
iha sarvāṇi mālyāni divyagandhāni maithili॥
bhūṣaṇāni ca mukhyāni tāni seva mayā saha।
‘मिथिलेशकुमारी! तुम मेरे साथ यहाँ रहकर सब प्रकार के पुष्पहार, दिव्य गन्ध और श्रेष्ठ आभूषण आदि का सेवन करो
English translation coming soon.
puṣpakaṁ nāma suśroṇi bhrāturvaiśravaṇasya me॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vimānaṁ sūryasaṁkāśaṁ tarasā nirjitaṁ raṇe।
viśālaṁ ramaṇīyaṁ ca tadvimānaṁ manojavam॥
tatra sīte mayā sārdhaṁ viharasva yathāsukham।
‘सुन्दर कटिप्रदेशवाली सुन्दरि! वह सूर्य के समान प्रकाशित होनेवाला पुष्पकविमान मेरे भाई कुबेर का था। उसे मैंने बलपूर्वक जीता है। यह अत्यन्त रमणीय, विशाल तथा मन के समान वेग से चलनेवाला है। सीते! तुम उसके ऊपर मेरे साथ बैठकर सुखपूर्वक विहार करो
English translation coming soon.
vadanaṁ padmasaṁkāśaṁ vimalaṁ cārudarśanam॥
śokārtaṁ tu varārohe na bhrājati varānane।
‘वरारोहे सुमुखि! तुम्हारा यह कमल के समान सुन्दर निर्मल और मनोहर दिखायी देनेवाला मुख शोक से पीड़ित होने के कारण शोभा नहीं पा रहा है’
English translation coming soon.
evaṁ vadati tasmin sā vastrāntena varāṅganā॥
pidhāyendunibhaṁ sītā mandamaśrūṇyavartayat।
जब रावण ऐसी बातें कहने लगा, तब परम सुन्दरी सीता देवी चन्द्रमा के समान मनोहर अपने मुख को आँचल से ढककर धीरे-धीरे आँसू बहाने लगीं
English translation coming soon.
dhyāyantīṁ tāmivāsvasthāṁ sītāṁ cintāhataprabhām॥
uvāca vacanaṁ vīro rāvaṇo rajanīcaraḥ।
सीता शोक से अस्वस्थ-सी हो रही थीं, चिन्ता से उनकी कान्ति नष्ट-सी हो गयी थी और वे भगवान् राम का ध्यान करने लगी थीं। उस अवस्था में उनसे वह वीर निशाचर रावण इस प्रकार बोला—
English translation coming soon.
alaṁ vrīḍena vaidehi dharmalopakṛtena te॥
ārṣo'yaṁ devi niṣpando yastvāmabhibhaviṣyati।
‘विदेहनन्दिनि! अपने पति के त्याग और परपुरुष के अङ्गीकार से जो धर्मलोप की आशङ्का होती है, उसके कारण तुम्हें यहाँ लज्जा नहीं होनी चाहिये, इस तरह की लाज व्यर्थ है। देवि! तुम्हारे साथ जो मेरा स्नेह सम्बन्ध होगा, यह आर्ष धर्मशास्त्रोंद्वारा समर्थित है
English translation coming soon.
etau pādau mayā snigdhau śirobhiḥ paripīḍitau॥
prasādaṁ kuru me kṣipraṁ vaśyo dāso'hamasmi te।
‘तुम्हारे इन कोमल एवं चिकने चरणों पर मैं अपने ये दसों मस्तक रख रहा हूँ। अब शीघ्र मुझपर कृपा करो। मैं सदा तुम्हारे अधीन रहनेवाला दास हूँ
English translation coming soon.
imāḥ śūnyā mayā vācaḥ śuṣyamāṇena bhāṣitāḥ॥
na cāpi rāvaṇaḥ kāṁcinmūrdhnā strīṁ praṇameta ha।
‘मैंने कामाग्नि से संतप्त होकर ये बातें कही हैं। ये शून्य (निष्फल) न हों, ऐसी कृपा करो; क्योंकि रावण किसी स्त्री को सिर झुकाकर प्रणाम नहीं करता, (केवल) तुम्हारे सामने इसका मस्तक झुका है’
English translation coming soon.
evamuktvā daśagrīvo maithilīṁ janakātmajām।
kṛtāntavaśamāpanno mameyamiti manyate॥
मिथिलेशकुमारी जानकी से ऐसा कहकर काल के वशीभूत हुआ रावण मन-ही-मन मानने लगा कि ‘यह अब मेरे अधीन हो गयी’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे पञ्चपञ्चाशः सर्गः ॥ ५५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें पचपनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५५ ॥