सीताका रावणको धिक्कारना
॥ ३ · ५३ · २–३ ॥
गगनमध्ये स्वशक्त्या सञ्चरन् किरीटी शैवचिह्नाङ्को एकशिरा द्विभुजो रावणो बन्दिनीं सीतामेकबाहौ धारयति; रोषरोदनताम्राक्षी विकीर्णकेशा विदेहसुता सीता तं विनिन्दन्ती पराङ्मुखी भूमिं प्रति पाणिं प्रसारयति; अधस्तात् दूरे भग्नपक्षो जटायुर्हतः शेते।
आकाश के बीच अपनी ही शक्ति से उड़ता हुआ मुकुटधारी, शैव-चिह्नांकित एकमुख-द्विभुज रावण बंदिनी सीता को एक भुजा पर उठाये लिये जा रहा है; रोष और रुदन से लाल आँखोंवाली, बिखरे केशोंवाली विदेहकुमारी सीता उससे मुँह फेरकर, एक हाथ पृथ्वी की ओर बढ़ाये, उसे धिक्कारती हैं; नीचे दूर टूटे पंखोंवाले गृध्रराज जटायु मारे पड़े हैं।
Sweeping through the open sky by his own power, the crowned, ash-marked single-headed Ravana bears the captive Sita aloft on one arm; her eyes reddened with fury and weeping and her hair loosened, the Videha princess twists away from him, one hand flung back toward the earth as she hurls her rebuke; far below lies the slain, broken-winged vulture-king Jatayu.
khamutpatantaṁ taṁ dṛṣṭvā maithilī janakātmajā।
duḥkhitā paramodvignā bhaye mahati vartinī॥
रावण को आकाश में उड़ते देख मिथिलेशकुमारी जानकी दुःखमग्न हो अत्यन्त उद्विग्न हो रही थीं। वे बहुत बड़े भय में पड़ गयी थीं
English translation coming soon.
roṣarodanatāmrākṣī bhīmākṣaṁ rākṣasādhipam।
rudatī karuṇaṁ sītā hriyamāṇā tamabravīt॥
रोष और रोदन के कारण उनकी आँखें लाल हो गयी थीं। हरी जाती हुई सीता करुणाजनक स्वर में रोती हुई उस भयंकर नेत्रवाले राक्षसराज से इस प्रकार बोलीं—
English translation coming soon.
na vyapatrapase nīca karmaṇānena rāvaṇa।
jñātvā virahitāṁ yo māṁ corayitvā palāyase॥
‘ओ नीच रावण! क्या तुझे अपने इस कुकर्म से लज्जा नहीं आती है, जो मुझे स्वामी से रहित अकेली और असहाय जानकर चुराये लिये भागा जाता है?
English translation coming soon.
tvayaiva nūnaṁ duṣṭātman bhīruṇā hartumicchatā।
mamāpavāhito bhartā mṛgarūpeṇa māyayā॥
‘दुष्टात्मन्! तू बड़ा कायर और डरपोक है। निश्चय ही मुझे हर ले जाने की इच्छा से तूने ही मायाद्वारा मृगरूप में उपस्थित हो मेरे स्वामी को आश्रम से दूर हटा दिया था
English translation coming soon.
yo hi māmudyatastrātuṁ so'pyayaṁ vinipātitaḥ।
gṛdhrarājaḥ purāṇo'sau śvaśurasya sakhā mama॥
‘मेरे श्वशुर के सखा वे जो बूढ़े जटायु मेरी रक्षा करने के लिये उद्यत हुए थे, उनको भी तूने मार गिराया
English translation coming soon.
paramaṁ khalu te vīryaṁ dṛśyate rākṣasādhama।
viśrāvya nāmadheyaṁ hi yuddhe nāsmi jitā tvayā॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
īdṛśaṁ garhitaṁ karma kathaṁ kṛtvā na lajjase।
striyāścāharaṇaṁ nīca rahite ca parasya ca॥
‘नीच राक्षस! अवश्य तुझमें बड़ा भारी बल दिखायी देता है (क्योंकि—तू बूढ़े पक्षी को भी मार गिराता है!), तूने अपना नाम बताकर श्रीराम-लक्ष्मण के साथ युद्ध करके मुझे नहीं जीता है। ओ नीच! जहाँ कोई रक्षक न हो ऐसे स्थान पर जाकर परायी स्त्री के अपहरण-जैसा निन्दित कर्म करके तू लज्जित कैसे नहीं होता है?
English translation coming soon.
kathayiṣyanti lokeṣu puruṣāḥ karma kutsitam।
sunṛśaṁsamadharmiṣṭhaṁ tava śauṭīryamāninaḥ॥
‘तू तो अपनेको बड़ा शूर-वीर मानता है, परंतु संसार के सभी वीर पुरुष तेरे इस कर्म को घृणित, क्रूरतापूर्ण और पापरूप ही बतायेंगे
English translation coming soon.
dhik te śauryaṁ ca sattvaṁ ca yattvayā kathitaṁ tadā।
kulākrośakaraṁ loke dhik te cāritramīdṛśam॥
‘तूने पहले स्वयं ही जिसका बड़े ताव से वर्णन किया था, तेरे उस शौर्य और बल को धिक्कार है! कुल में कलङ्क लगानेवाले तेरे ऐसे चरित्र को संसार में सदा धिक्कार ही प्राप्त होगा
English translation coming soon.
kiṁ śakyaṁ kartumevaṁ hi yajjavenaiva dhāvasi।
muhūrtamapi tiṣṭha tvaṁ na jīvan pratiyāsyasi॥
‘किंतु इस समय क्या किया जा सकता है? क्योंकि तू बड़े वेग से भागा जा रहा है। अरे! दो घड़ी भी तो ठहर जा, फिर यहाँ से जीवित नहीं लौट सकेगा
English translation coming soon.
nahi cakṣuḥpathaṁ prāpya tayoḥ pārthivaputrayoḥ।
sasainyo'pi samarthastvaṁ muhūrtamapi jīvitum॥
‘उन दोनों राजकुमारों के दृष्टिपथ में आ जाने पर तू सेना के साथ हो तो भी दो घड़ी भी जीवित नहीं रह सकता
English translation coming soon.
na tvaṁ tayoḥ śarasparśaṁ soḍhuṁ śaktaḥ kathaṁcana।
vane prajvalitasyeva sparśamagnervihaṁgamaḥ॥
‘जैसे कोई आकाशचारी पक्षी वन में प्रज्वलित हुए दावानल का स्पर्श सहन करने में समर्थ नहीं होता, उसी प्रकार तू मेरे पति और उनके भाई दोनों के बाणों का स्पर्श किसी तरह सह नहीं सकता
English translation coming soon.
sādhu kṛtvā''tmanaḥ pathyaṁ sādhu māṁ muñca rāvaṇa।
matpradharṣaṇasaṁkruddho bhrātrā saha patirmama॥
vidhāsyati vināśāya tvaṁ māṁ yadi na muñcasi।
‘रावण! यदि तू मुझे छोड़ नहीं देता है तो मेरे तिरस्कार से कुपित हुए मेरे पतिदेव अपने भाई के साथ चढ़ आयँगे और तेरे विनाश का उपाय करेंगे, अतः तू अच्छी तरह अपनी भलाई सोच ले और मुझे छोड़ दे। यही तेरे लिये अच्छा होगा
English translation coming soon.
yena tvaṁ vyavasāyena balānmāṁ hartumicchasi॥
vyavasāyastu te nīca bhaviṣyati nirarthakaḥ।
‘नीच! तू जिस संकल्प या अभिप्राय से बलपूर्वक मेरा हरण करना चाहता है, तेरा वह अभिप्राय व्यर्थ होगा
English translation coming soon.
nahyahaṁ tamapaśyantī bhartāraṁ vibudhopamam॥
utsahe śatruvaśagā prāṇān dhārayituṁ ciram।
‘मैं अपने देवोपम पति का दर्शन न पाने पर शत्रु के अधीनता में अधिक कालतक अपने प्राणों को नहीं धारण कर सकूँगी
English translation coming soon.
na nūnaṁ cātmanaḥ śreyaḥ pathyaṁ vā samavekṣase॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
mṛtyukāle yathā martyo viparītāni sevate।
mumūrṣūṇāṁ tu sarveṣāṁ yat pathyaṁ tanna rocate॥
‘निश्चय ही तू अपने कल्याण और हित का विचार नहीं करता है। जैसे मरने के समय मनुष्य स्वास्थ्य के विरोधी पदार्थों का सेवन करने लगता है, वही दशा तेरी है। प्रायः सभी मरणासन्न मनुष्यों को पथ्य (हितकारक सलाह या भोजन) नहीं रुचता है
English translation coming soon.
paśyāmīha hi kaṇṭhe tvāṁ kālapāśāvapāśitam।
yathā cāsmin bhayasthāne na bibheṣi niśācara॥
‘निशाचर! मैं देखती हूँ, तेरे गले में काल की फाँसी पड़ चुकी है, इसीसे इस भय के स्थान पर भी तू निर्भय बना हुआ है
English translation coming soon.
vyaktaṁ hiraṇmayāṁstvaṁ hi sampaśyasi mahīruhān।
nadīṁ vaitaraṇīṁ ghorāṁ rudhiraughavivāhinīm॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
khaḍgapatravanaṁ caiva bhīmaṁ paśyasi rāvaṇa।
taptakāñcanapuṣpāṁ ca vaidūryapravaracchadām॥
drakṣyase śālmalīṁ tīkṣṇāmāyasaiḥ kaṇṭakaiścitām।
‘रावण! अवश्य ही तू सुवर्णमय वृक्षों को देख रहा है, रक्त का स्रोत बहानेवाली भयंकर वैतरणी नदी का दर्शन कर रहा है, भयानक असिपत्र-वन को भी देखना चाहता है तथा जिसमें तपाये हुए सुवर्ण के समान फूल तथा श्रेष्ठ वैदूर्यमणि (नीलम) के समान पत्ते हैं और जिसमें लोहे के काँटे चिने गये हैं, उस तीखी शाल्मलि की भी अब तू शीघ्र ही दर्शन करेगा
English translation coming soon.
nahi tvamīdṛśaṁ kṛtvā tasyālīkaṁ mahātmanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dhārituṁ śakṣyasi ciraṁ viṣaṁ pītveva nirghṛṇa।
baddhastvaṁ kālapāśena durnivāreṇa rāvaṇa॥
‘निर्दयी निशाचर! तू महात्मा श्रीराम का ऐसा महान् अपराध करके विषपान किये हुए मनुष्य की भाँति अधिक कालतक जीवन धारण नहीं कर सकेगा। रावण! तू अटल कालपाश से बँध गया है
English translation coming soon.
kva gato lapsyase śarma mama bharturmahātmanaḥ।
nimeṣāntaramātreṇa vinā bhrātaramāhave॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rākṣasā nihatā yena sahasrāṇi caturdaśa।
kathaṁ sa rāghavo vīraḥ sarvāstrakuśalo balī॥
na tvāṁ hanyāccharaistīkṣṇairiṣṭabhāryāpahāriṇam।
‘मेरे महात्मा पति से बचकर तू कहाँ जाकर शान्ति पा सकेगा। जिन्होंने अपने भाई लक्ष्मण की सहायता लिये बिना ही युद्ध में पलक मारते-मारते चौदह हजार राक्षसों का विनाश कर डाला, वे सम्पूर्ण अस्त्रों का प्रयोग करने में कुशल बलवान् वीर रघुनाथजी अपनी प्यारी पत्नी का अपहरण करनेवाले तुझ-जैसे पापी को तीखे बाणोंद्वारा क्यों नहीं काल के गाल में भेज देंगे’
English translation coming soon.
etaccānyacca paruṣaṁ vaidehī rāvaṇāṅkagā।
bhayaśokasamāviṣṭā karuṇaṁ vilalāpa ha॥
रावण के चंगुल में फँसी हुई विदेहराजकुमारी सीता भय और शोक से व्याकुल हो ये तथा और भी बहुत-से कठोर वचन सुनाकर करुण-स्वर में विलाप करने लगीं
English translation coming soon.
tadā bhṛśārtāṁ bahu caiva bhāṣiṇīṁ
vilāpapūrvaṁ karuṇaṁ ca bhāminīm।
jahāra pāpastaruṇīṁ viceṣṭatīṁ
nṛpātmajāmāgatagātravepathuḥ॥
अत्यन्त दुःख से आतुर हो विलापपूर्वक बहुत-सी करुणाजनक बातें कहती और छूटने के लिये नाना प्रकार की चेष्टा करती हुई तरुणी भामिनी राजकुमारी सीता को वह पापी निशाचर हर ले गया। उस समय अधिक बोझ के कारण उसका शरीर काँप रहा था
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे त्रिपञ्चाशः सर्गः ॥ ५३ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें तिरपनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५३ ॥