रावणद्वारा सीताका अपहरण
॥ ३ · ५२ · ७–८ ॥
दण्डकारण्ये कालसदृशो रावणः — एकशिरा द्विभुजः किरीटी मेघश्याममूर्तिः शैवचिह्नाङ्कितः — महावृक्षमालिङ्ग्य 'हा राम, हा लक्ष्मण' इति क्रन्दन्त्याः विकीर्णकेशायाः सीतायाः केशान् बलाद् गृह्णाति; दूरे भग्नपक्षो गृध्रराजो जटायुः पतितः शेते, उपरि गगने वायुः स्तब्धः सूर्यश्च विवर्णो भवति।
दण्डकारण्य में काल के समान भयंकर राक्षसराज रावण — एक सिर, दो भुजाएँ, मुकुटधारी, मेघ-सी श्यामल देहवाला, शैव त्रिपुण्ड्र-रुद्राक्ष से अंकित — विशाल वृक्ष से लिपटकर 'हा राम, हा लक्ष्मण' पुकारती हुई सीता के बिखरे केश बलपूर्वक पकड़ लेता है; दूर टूटे पंखोंवाले गृध्रराज जटायु भूमि पर पड़े हैं, और ऊपर आकाश में वायु थम गयी है तथा सूर्य की प्रभा फीकी पड़ गयी है।
In the Dandaka forest the demon-king Ravana — one head, two arms, crowned, his body dark as a storm-cloud and marked with Shaiva ash-stripes and rudraksha, terrible as Death — seizes by the hair the tree-clinging Sita as she cries 'Ha Ram, Ha Lakshman'; far off the broken-winged vulture-king Jatayu lies fallen, while overhead the wind falls still and the sun's disc goes pale.
sā tu tārādhipamukhī rāvaṇena nirīkṣya tam।
gṛdhrarājaṁ vinihataṁ vilalāpa suduḥkhitā॥
रावण के द्वारा मारे गये गृध्रराज की ओर देखकर चन्द्रमुखी सीता अत्यन्त दुःखी होकर विलाप करने लगीं—
English translation coming soon.
nimittaṁ lakṣaṇaṁ svapnaṁ śakunisvaradarśanam।
avaśyaṁ sukhaduḥkheṣu narāṇāṁ paridṛśyate॥
‘मनुष्यों को सुख-दुःख की प्राप्ति के सूचक लक्षण, स्वप्न, पक्षियों के स्वर तथा उनके दायें-बायें दर्शन आदि शुभाशुभ निमित्त अवश्य दिखायी देते हैं
English translation coming soon.
na nūnaṁ rāma jānāsi mahadvyasanamātmanaḥ।
dhāvanti nūnaṁ kākutstha madarthaṁ mṛgapakṣiṇaḥ॥
‘ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम! मेरे अपहरण की सूचना देने के लिये निश्चय ही ये मृग और पक्षी अशुभसूचक मार्ग से दौड़ रहे हैं, परंतु उनके द्वारा सूचित होने पर भी अपने इस महान् संकट को अवश्य ही आप नहीं जानते हैं (क्योंकि जानने पर आप इसकी उपेक्षा नहीं कर सकते थे)
English translation coming soon.
ayaṁ hi kṛpayā rāma māṁ trātumiha saṁgataḥ।
śete vinihato bhūmau mamābhāgyād vihaṁgamaḥ॥
‘हा राम! मेरा कैसा अभाग्य है कि जो कृपा करके मुझे बचाने के लिये यहाँ आये थे, वे पक्षिप्रवर जटायु इस निशाचरद्वारा मारे जाकर पृथ्वी पर पड़े हैं
English translation coming soon.
trāhi māmadya kākutstha lakṣmaṇeti varāṅganā।
susaṁtrastā samākrandacchṛṇvatāṁ tu yathāntike॥
‘हे राम! हे लक्ष्मण! अब आप ही दोनों मेरी रक्षा करें।’ यों कहकर अत्यन्त डरी हुई सुन्दरी सीता इस प्रकार क्रन्दन करने लगीं, जिससे निकटवर्ती देवता और मनुष्य सुन सकें
English translation coming soon.
tāṁ kliṣṭamālyābharaṇāṁ vilapantīmanāthavat।
abhyadhāvata vaidehīṁ rāvaṇo rākṣasādhipaḥ॥
उनके पुष्पहार और आभूषण मसलकर छिन्न-भिन्न हो गये थे। वे अनाथ की भाँति विलाप कर रही थीं। उसी अवस्था में राक्षसराज रावण उन विदेहकुमारी सीता की ओर दौड़ा
English translation coming soon.
tāṁ latāmiva veṣṭantīmāliṅgantīṁ mahādrumān।
muñca muñceti bahuśaḥ prāpa tāṁ rākṣasādhipaḥ॥
वे लिपटी हुई लता की भाँति बड़े-बड़े वृक्षों से लिपट जातीं और बारंबार कहतीं—‘मुझे इस संकट से छुड़ाओ, छुड़ाओ।’ इतने ही में वह निशाचरराज उनके पास जा पहुँचा
English translation coming soon.
krośantīṁ rāma rāmeti rāmeṇa rahitāṁ vane।
jīvitāntāya keśeṣu jagrāhāntakasaṁnibhaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pradharṣitāyāṁ vaidehyāṁ babhūva sacarācaram।
jagat sarvamamaryādaṁ tamasāndhena saṁvṛtam॥
वन में श्रीराम से रहित होकर सीता को राम-राम की रट लगाती देख उस काल के समान विकराल राक्षस ने अपने ही विनाश के लिये उनके केश पकड़ लिये। सीता का इस प्रकार तिरस्कार होने पर समस्त चराचर जगत् मर्यादारहित तथा अन्धकार से आच्छन्न-सा हो गया
English translation coming soon.
na vāti mārutastatra niṣprabho'bhūd divākaraḥ।
dṛṣṭvā sītāṁ parāmṛṣṭāṁ devo divyena cakṣuṣā॥
kṛtaṁ kāryamiti śrīmān vyājahāra pitāmahaḥ।
वहाँ वायु की गति रुक गयी और सूर्य की भी प्रभा फीकी पड़ गयी। श्रीमान् पितामह ब्रह्माजी दिव्य दृष्टि से विदेहनन्दिनी का वह राक्षस के द्वारा केशाकर्षणरूप अपमान देखकर बोले—‘बस अब कार्य सिद्ध हो गया’
English translation coming soon.
prahṛṣṭā vyathitāścāsan sarve te paramarṣayaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
dṛṣṭvā sītāṁ parāmṛṣṭāṁ daṇḍakāraṇyavāsinaḥ।
rāvaṇasya vināśaṁ ca prāptaṁ buddhvā yadṛcchayā॥
सीता के केशों का खींचा जाना देखकर दण्डकारण्य में निवास करनेवाले वे सब महर्षि मन-ही-मन व्यथित हो उठे। साथ ही अकस्मात् रावण का विनाश निकट आया जान उनको बड़ा हर्ष हुआ
English translation coming soon.
sa tu tāṁ rāma rāmeti rudatīṁ lakṣmaṇeti ca।
jagāmādāya cākāśaṁ rāvaṇo rākṣaseśvaraḥ॥
बेचारी सीता ‘हा राम! हा राम’ कहकर रो रही थीं। लक्ष्मण को भी पुकार रही थीं। उसी अवस्था में राक्षसों का राजा रावण उन्हें लेकर आकाशमार्ग से चल दिया
English translation coming soon.
taptābharaṇavarṇāṅgī pītakauśeyavāsinī।
rarāja rājaputrī tu vidyutsaudāmanī yathā॥
तपाये हुए सोने के आभूषणों से उनका सारा अङ्ग विभूषित था। वे पीले रंग की रेशमी साड़ी पहने हुए थीं। अतः उस समय राजकुमारी सीता सुदाम पर्वत से प्रकट हुई विद्युत् के समान प्रकाशित हो रही थीं
English translation coming soon.
uddhūtena ca vastreṇa tasyāḥ pītena rāvaṇaḥ।
adhikaṁ paribabhrāja girirdīpta ivāgninā॥
उनके फहराते हुए पीले वस्त्र से उपलक्षित रावण दावानल से उद्धासित होनेवाले पर्वत के समान अधिक शोभा पाने लगा
English translation coming soon.
tasyāḥ paramakalyāṇyāstāmrāṇi surabhīṇi ca।
padmapatrāṇi vaidehyā abhyakīryanta rāvaṇam॥
उन परम कल्याणी विदेहकुमारी के अङ्गों में जो कमलपुष्प थे, उनके किंचित् अरुण और सुगन्धित दल बिखर-बिखरकर रावण पर गिरने लगे
English translation coming soon.
tasyāḥ kauśeyamuddhūtamākāśe kanakaprabham।
babhau cādityarāgeṇa tāmramabhramivātape॥
आकाश में उड़ता हुआ उनका सुवर्ण के समान कान्तिमान् रेशमी पीताम्बर संध्याकाल में सूर्य की किरणों से रँगे हुए ताम्रवर्ण के मेघखण्ड की भाँति शोभा पाता था
English translation coming soon.
tasyāstad vimalaṁ vaktramākāśe rāvaṇāṅkagam।
na rarāja vinā rāmaṁ vinālamiva paṅkajam॥
आकाश में रावण के अङ्क में स्थित सीता का निर्मल मुख श्रीराम के बिना नालरहित कमल की भाँति शोभित नहीं होता था
English translation coming soon.
babhūva jaladaṁ nīlaṁ bhittvā candra ivoditaḥ।
sulalāṭaṁ sukeśāntaṁ padmagarbhābhamavraṇam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śuklaiḥ suvimalairdantaiḥ prabhāvadbhiralaṁkṛtam।
tasyāḥ sunayanaṁ vaktramākāśe rāvaṇāṅkagam॥
सुन्दर ललाट और मनोहर केशों से युक्त कमल के भीतरी भाग के समान कान्तिमान्, चेचक आदि के दाग से रहित, श्वेत, निर्मल और दीप्तिमान् दाँतों से अलंकृत तथा सुन्दर नेत्रों से सुशोभित सीता का मुख आकाश में रावण के अङ्क में ऐसा जान पड़ता था मानो मेघों की काली घटा का भेदन करके चन्द्रमा उदित हुआ हो
English translation coming soon.
ruditaṁ vyapamṛṣṭāsraṁ candravat priyadarśanam।
sunāsaṁ cārutāmroṣṭhamākāśe hāṭakaprabham॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rākṣasendrasamādhūtaṁ tasyāstad vadanaṁ śubham।
śuśubhe na vinā rāmaṁ divā candra ivoditaḥ॥
चन्द्रमा के समान प्यारा दिखायी देनेवाला सीता का वह सुन्दर मुख तुरंत का रोया हुआ था। उसके आँसू पोंछ दिये गये थे। उसकी सुघड़ नासिका तथा ताँबे-जैसे लाल-लाल मनोहर ओठ थे। आकाश में वह अपनी सुनहरी प्रभा बिखेर रहा था तथा राक्षसराज के वेगपूर्वक चलने से उसमें कम्पन हो रहा था। इस प्रकार वह मनोहर मुख भी श्रीराम के बिना उस समय दिन में उगे हुए चन्द्रमा के समान शोभाहीन प्रतीत होता था
English translation coming soon.
sā hemavarṇā nīlāṅgaṁ maithilī rākṣasādhipam।
śuśubhe kāñcanī kāñcī nīlaṁ gajamivāśritā॥
मिथिलेशकुमारी सीता का श्रीअङ्ग सुवर्ण के समान दीप्तिमान् था और राक्षसराज रावण का शरीर बिलकुल काला था। उसकी गोद में वे ऐसी जान पड़ती थीं मानो काले हाथी को सोने की करधनी पहना दी गयी हो
English translation coming soon.
sā padmapītā hemābhā rāvaṇaṁ janakātmajā।
vidyud ghanamivāviśya śuśubhe taptabhūṣaṇā॥
कमल के केसर की भाँति पीली एवं सुनहरी कान्तिवाली जनककुमारी सीता तपे हुए सोने के आभूषण धारण किये रावण की पीठ पर वैसी ही शोभा पा रही थीं, जैसे मेघमाला का आश्रय लेकर बिजली चमक रही हो
English translation coming soon.
tasyā bhūṣaṇaghoṣeṇa vaidehyā rākṣaseśvaraḥ।
babhūva vimalo nīlaḥ saghoṣa iva toyadaḥ॥
विदेहनन्दिनी के आभूषणों की झनकार से राक्षसराज रावण गर्जना करते हुए निर्मल नील मेघ के समान प्रतीत होता था
English translation coming soon.
uttamāṅgacyutā tasyāḥ puṣpavṛṣṭiḥ samantataḥ।
sītāyā hriyamāṇāyāḥ papāta dharaṇītale॥
हरकर ले जायी जाती हुई सीता के सिर से उनके केशों में गुँथे हुए फूल बिखरकर सब ओर पृथ्वी पर गिर रहे थे
English translation coming soon.
sā tu rāvaṇavegena puṣpavṛṣṭiḥ samantataḥ।
samādhūtā daśagrīvaṁ punarevābhyavartata॥
चारों ओर होनेवाली वह फूलों की वर्षा रावण के वेग से उठी हुई वायु के द्वारा प्रेरित हो फिर उस दशानन पर ही आकर पड़ती थी
English translation coming soon.
abhyavartata puṣpāṇāṁ dhārā vaiśravaṇānujam।
nakṣatramālā vimalā meruṁ nagamivonnatam॥
कुबेर के छोटे भाई रावण के ऊपर जब वह फूलों की धारा गिरती थी, उस समय ऊँचे मेरुपर्वत पर उतरनेवाली निर्मल नक्षत्रमाला की भाँति शोभा पाती थी
English translation coming soon.
caraṇānnūpuraṁ bhraṣṭaṁ vaidehyā ratnabhūṣitam।
vidyunmaṇḍalasaṁkāśaṁ papāta dharaṇītale॥
विदेहनन्दिनी का रत्नजटित नूपुर उनके एक चरण से खिसककर विद्युन्मण्डल के समान पृथ्वी पर गिर पड़ा
English translation coming soon.
tarupravālaraktā sā nīlāṅgaṁ rākṣaseśvaram।
praśobhayata vaidehī gajaṁ kakṣyeva kāñcanī॥
वृक्षों के नूतन पल्लवों के समान किंचित् अरुण वर्णवाली सीता उस काले-कलूटे राक्षसराज को उसी प्रकार सुशोभित कर रही थीं, जैसे हाथी को कसनेवाला सुनहरा रस्सा उसकी शोभा बढ़ाता हो
English translation coming soon.
tāṁ maholkāmivākāśe dīpyamānāṁ svatejasā।
jahārākāśamāviśya sītāṁ vaiśravaṇānujaḥ॥
आकाश में अपने तेज से बहुत बड़ी उल्का के समान प्रकाशित होनेवाली सीता को रावण आकाशमार्ग का ही आश्रय ले हर ले गया
English translation coming soon.
tasyāstānyagnivarṇāni bhūṣaṇāni mahītale।
saghoṣāṇyavaśīryanta kṣīṇāstārā ivāmbarāt॥
जानकी के शरीर पर अग्नि के समान प्रकाशमान् आभूषण थे। वे उस समय खन-खन की आवाज करते हुए एक-एक करके गिरने लगे, मानो आकाश से ताराएँ टूट-टूटकर पृथ्वी पर गिर रही हों
English translation coming soon.
tasyāḥ stanāntarād bhraṣṭo hārastārādhipadyutiḥ।
vaidehyā nipatan bhāti gaṅgeva gaganacyutā॥
उन विदेहनन्दिनी सीता के स्तनों के बीच से खिसककर गिरता हुआ चन्द्रमा के समान उज्ज्वल हार गगनमण्डल से उतरती हुई गङ्गा के समान प्रतीत हुआ
English translation coming soon.
utpātavātābhiratā nānādvijagaṇāyutāḥ।
mā bhairiti vidhūtāgrā vyājahvuriva pādapāḥ॥
रावण के वेग से उत्पन्न हुई उत्पातसूचक वायु के झकोरों से हिलते हुए वृक्षों पर नाना प्रकार के पक्षी कोलाहल कर रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा जान पड़ता था मानो वे वृक्ष अपने सिरों को हिला-हिलाकर संकेत करते हुए सीता से कह रहे हैं कि ‘तुम डरो मत’
English translation coming soon.
nalinyo dhvastakamalāstrastamīnajalecarāḥ।
sakhīmiva gatotsāhāṁ śocantīva sma maithilīm॥
जिनके कमल सूख गये थे और मत्स्य आदि जलचर जीव डर गये थे, वे पुष्करिणियाँ उत्साहहीन हुई मिथिलेशकुमारी सीता को मानो अपनी सखी मानकर उनके लिये शोक कर रही थीं
English translation coming soon.
samantādabhisampatya siṁhavyāghramṛgadvijāḥ।
anvadhāvaṁstadā roṣāt sītācchāyānugāminaḥ॥
उस सीताहरण के समय रावण पर रोष-सा करके सिंह, व्याघ्र, मृग और पक्षी सब ओर से सीता की परछाहीं का अनुसरण करते हुए दौड़ रहे थे
English translation coming soon.
jalaprapātāsramukhāḥ śṛṅgairucchritabāhubhiḥ।
sītāyāṁ hriyamāṇāyāṁ vikrośantīva parvatāḥ॥
जब सीता हरी जाने लगी, उस समय वहाँ के पर्वत झरनों के रूप में आँसू बहाते हुए, ऊँचे शिखरों के रूप में अपनी भुजाएँ ऊपर उठाकर मानो जोर-जोर से चीत्कार कर रहे थे
English translation coming soon.
hriyamāṇāṁ tu vaidehīṁ dṛṣṭvā dīno divākaraḥ।
pravidhvastaprabhaḥ śrīmānāsīt pāṇḍuramaṇḍalaḥ॥
सीता का हरण होता देख श्रीमान् सूर्यदेव दुःखी हो गये। उनकी प्रभा नष्ट-सी हो गयी तथा उनका मण्डल पीला पड़ गया
English translation coming soon.
nāsti dharmaḥ kutaḥ satyaṁ nārjavaṁ nānṛśaṁsatā।
yatra rāmasya vaidehīṁ sītāṁ harati rāvaṇaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
iti bhūtāni sarvāṇi gaṇaśaḥ paryadevayan।
vitrastakā dīnamukhā rurudurmṛgapotakāḥ॥
हाय! हाय! जब श्रीरामचन्द्रजी की धर्मपत्नी विदेहनन्दिनी सीता को रावण हरकर लिये जा रहा है, तब यही कहना पड़ता है कि ‘संसार में धर्म नहीं है, सत्य भी कहाँ है? सरलता और दया का भी सर्वथा लोप हो गया है।’ इस प्रकार वहाँ झुंड-के-झुंड एकत्र हो सब प्राणी विलाप कर रहे थे। मृगों के बच्चे भयभीत हो दीनमुख से रो रहे थे
English translation coming soon.
udvīkṣyodvīkṣya nayanairbhayādiva vilakṣaṇaiḥ।
supravepitagātrāśca babhūvurvanadevatāḥ॥
vikrośantīṁ dṛḍhaṁ sītāṁ dṛṣṭvā duḥkhaṁ tathā gatām।
श्रीराम को जोर-जोर से पुकारती और वैसे भारी दुःख में पड़ी हुई सीता को अपनी विलक्षण आँखों से बारंबार देख-देखकर भय के मारे वनदेवताओं के अङ्ग थर-थर काँपने लगे
English translation coming soon.
tāṁ tu lakṣmaṇa rāmeti krośantīṁ madhurasvarām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
avekṣamāṇāṁ bahuśo vaidehīṁ dharaṇītalam।
sa tāmākulakeśāntāṁ vipramṛṣṭaviśeṣakām।
jahārātmavināśāya daśagrīvo manasvinīm॥
विदेहनन्दिनी मधुर स्वर में ‘हा राम, हा लक्ष्मण’ की पुकार करती हुई बारंबार भूतल की ओर देख रही थीं। उनके केश खुलकर सब ओर फैल गये थे और ललाट की बेंदी मिट गयी थी। वैसी अवस्था में दशग्रीव रावण अपने ही विनाश के लिये मनस्विनी सीता को लिये जा रहा था
English translation coming soon.
tatastu sā cārudatī śucismitā
vinākṛtā bandhujanena maithilī।
apaśyatī rāghavalakṣmaṇāvubhau
vivarṇavaktrā bhayabhārapīḍitā॥
उस समय मनोहर दाँत और पवित्र मुसकानवाली मिथिलेशकुमारी सीता, जो अपने बन्धुजनों से बिछुड़ गयी थीं, दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण को न देखकर भय के भार से व्यथित हो उठीं। उनके मुखमण्डल की कान्ति फीकी पड़ गयी
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे द्विपञ्चाशः सर्गः ॥ ५२ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें बावनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५२ ॥