रावणके द्वारा अपने पराक्रमका वर्णन और सीताद्वारा उसको कड़ी फटकार
॥ ३ · ४८ · २०–२४ ॥
विजने पञ्चवटीपर्णशालाङ्गणे कषायवस्त्रधरस्त्रिदण्डकमण्डलुधर एकशिरा रावणः, ललाटे भ्रुकुटिं कृत्वा वर्धमानगर्वः स्वप्रतापं स्वर्णलङ्कां च श्लाघमानः, सीतां प्रति आनम्यते; सीता तु शुद्धवल्कलवसना सुमङ्गली संरक्तलोचना उन्नता निर्भया एकं करमुत्थाप्य तं तर्जयति—रामपत्नीमपहृत्य अमृतं पीत्वापि न जीवसीति।
पंचवटी की पर्णशाला के निर्जन आँगन में कषाय वस्त्र, त्रिदंड और कमंडलु धारी, एक मुखवाला रावण ललाट पर भौंहें टेढ़ी किये, बढ़ते अहंकार में अपने पराक्रम और स्वर्णमयी लंका की डींग हाँकता हुआ सीता की ओर झुक रहा है; किंतु शुद्ध वल्कल-वसना सुमंगली सीता क्रोध से लाल आँखें किये, तनकर, निर्भय एक हाथ उठाकर उसे फटकार रही हैं—कि राम की पत्नी का हरण करके तू अमृत पीकर भी जीवित नहीं रह सकता।
In the lonely clearing before the Panchavati hut, Ravana — still in ochre robes with triple staff and water-pot, single-headed, brows knit and arrogance swelling as he boasts of his prowess and golden Lanka — leans toward Sita; but she, in her undyed forest sari, eyes reddened with wrath, stands tall and unafraid and lifts a hand to rebuke him, flinging back the vow that no one who carries off Ram's wife can live, even were he to drink the nectar of immortality.
evaṁ bruvatyāṁ sītāyāṁ saṁrabdhaḥ paruṣaṁ vacaḥ।
lalāṭe bhrukuṭiṁ kṛtvā rāvaṇaḥ pratyuvāca ha॥
सीता के ऐसा कहने पर रावण रोष में भर गया और ललाट में भौंहें टेढ़ी करके वह कठोर वाणी में बोला—
English translation coming soon.
bhrātā vaiśravaṇasyāhaṁ sāpatno varavarṇini।
rāvaṇo nāma bhadraṁ te daśagrīvaḥ pratāpavān॥
‘सुन्दरि! मैं कुबेर का सौतेला भाई परम प्रतापी दशग्रीव रावण हूँ। तुम्हारा भला हो
English translation coming soon.
yasya devāḥ sagandharvāḥ piśācapatagoragāḥ।
vidravanti sadā bhītā mṛtyoriva sadā prajāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yena vaiśravaṇo bhrātā vaimātrāḥ kāraṇāntare।
dvandvamāsāditaḥ krodhād raṇe vikramya nirjitaḥ॥
‘जैसे प्रजा मौत के भय से सदा डरती रहती है, उसी प्रकार देवता, गन्धर्व, पिशाच, पक्षी और नाग सदा जिससे भयभीत होकर भागते हैं, जिसने किसी कारणवश अपने सौतेले भाई कुबेर के साथ द्वन्द्वयुद्ध किया और क्रोधपूर्वक पराक्रम करके रणभूमि में उन्हें परास्त कर दिया था, वही रावण मैं हूँ
English translation coming soon.
madbhayārtaḥ parityajya svamadhiṣṭhānamṛddhimat।
kailāsaṁ parvataśreṣṭhamadhyāste naravāhanaḥ॥
‘मेरे ही भय से पीड़ित हो नरवाहन कुबेर ने अपनी समृद्धिशालिनी पुरी लङ्का का परित्याग करके इस समय पर्वतश्रेष्ठ कैलास की शरण ली है
English translation coming soon.
yasya tat puṣpakaṁ nāma vimānaṁ kāmagaṁ śubham।
vīryādāvarjitaṁ bhadre yena yāmi vihāyasam॥
‘भद्रे! उनका सुप्रसिद्ध पुष्पक नामक सुन्दर विमान, जो इच्छा के अनुसार चलनेवाला है, मैंने पराक्रम से जीत लिया है और उसी विमान के द्वारा मैं आकाश में विचरता हूँ
English translation coming soon.
mama saṁjātaroṣasya mukhaṁ dṛṣṭvaiva maithili।
vidravanti paritrastāḥ surāḥ śakrapurogamāḥ॥
‘मिथिलेशकुमारी! जब मुझे रोष चढ़ता है, उस समय इन्द्र आदि सब देवता मेरा मुँह देखकर ही भय से थर्रा उठते हैं और इधर-उधर भाग जाते हैं
English translation coming soon.
yatra tiṣṭhāmyahaṁ tatra māruto vāti śaṅkitaḥ।
tīvrāṁśuḥ śiśirāṁśuśca bhayāt sampadyate divi॥
‘जहाँ मैं खड़ा होता हूँ, वहाँ हवा डरकर धीरे-धीरे चलने लगती है। मेरे भय से आकाश में प्रचण्ड किरणोंवाला सूर्य भी चन्द्रमा के समान शीतल हो जाता है
English translation coming soon.
niṣkampapatrāstaravo nadyaśca stimitodakāḥ।
bhavanti yatra tatrāhaṁ tiṣṭhāmi ca carāmi ca॥
‘जिस स्थान पर मैं ठहरता या भ्रमण करता हूँ वहाँ वृक्षों के पत्तेतक नहीं हिलते और नदियों का पानी स्थिर हो जाता है
English translation coming soon.
mama pāre samudrasya laṅkā nāma purī śubhā।
sampūrṇā rākṣasairghorairyathendrasyāmarāvatī॥
‘समुद्र के उस पार लङ्का नामक मेरी सुन्दर पुरी है, जो इन्द्र की अमरावती के समान मनोहर तथा घोर राक्षसों से भरी हुई है
English translation coming soon.
prākāreṇa parikṣiptā pāṇḍureṇa virājitā।
hemakakṣyā purī ramyā vaidūryamayatoraṇā॥
‘उसके चारों ओर बनी हुई सफेद चहारदिवारी उस पुरी की शोभा बढ़ाती है। लङ्कापुरी के महलों के दालान, फर्श आदि सोने के बने हैं और उसके बाहरी दरवाजे वैदूर्यमय हैं। वह पुरी बहुत ही रमणीय है
English translation coming soon.
hastyaśvarathasambādhā tūryanādavināditā।
sarvakāmaphalairvṛkṣaiḥ saṁkulodyānabhūṣitā॥
‘हाथी, घोड़े और रथों से वहाँ की सड़कें भरी रहती हैं। भाँति-भाँति के वाद्यों की ध्वनि गूँजा करती है। सब प्रकार के मनोवाञ्छित फल देनेवाले वृक्षों से लङ्कापुरी व्याप्त है। नाना प्रकार के उद्यान उसकी शोभा बढ़ाते हैं
English translation coming soon.
tatra tvaṁ vasa he sīte rājaputri mayā saha।
na smariṣyasi nārīṇāṁ mānuṣīṇāṁ manasvini॥
‘राजकुमारी सीते! तुम मेरे साथ उस पुरी में चलकर निवास करो। मनस्विनि! वहाँ रहकर तुम मानवी स्त्रियों को भूल जाओगी
English translation coming soon.
bhuñjānā mānuṣān bhogān divyāṁśca varavarṇini।
na smariṣyasi rāmasya mānuṣasya gatāyuṣaḥ॥
‘सुन्दरि! लङ्का में दिव्य और मानुष-भोगों का उपभोग करती हुई तुम उस मनुष्य राम का कभी स्मरण नहीं करोगी, जिसकी आयु अब समाप्त हो चली है
English translation coming soon.
sthāpayitvā priyaṁ putraṁ rājye daśaratho nṛpaḥ।
mandavīryastato jyeṣṭhaḥ sutaḥ prasthāpito vanam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tena kiṁ bhraṣṭarājyena rāmeṇa gatacetasā।
kariṣyasi viśālākṣi tāpasena tapasvinā॥
‘विशाललोचने! राजा दशरथ ने अपने प्यारे पुत्र को राज्य पर बिठाकर जिस अल्पपराक्रमी ज्येष्ठ पुत्र को वन में भेज दिया, उस राज्यभ्रष्ट, बुद्धिहीन एवं तपस्या में लगे हुए तापस राम को लेकर क्या करोगी?
English translation coming soon.
rakṣa rākṣasabhartāraṁ kāmaya svayamāgatam।
na manmathaśarāviṣṭaṁ pratyākhyātuṁ tvamarhasi॥
‘यह राक्षसों का स्वामी स्वयं तुम्हारे द्वार पर आया है, तुम इसकी रक्षा करो, इसे मन से चाहो। यह कामदेव के बाणों से पीड़ित है। इसे ठुकराना तुम्हारे लिये उचित नहीं है
English translation coming soon.
pratyākhyāya hi māṁ bhīru paścāttāpaṁ gamiṣyasi।
caraṇenābhihatyeva purūravasamurvaśī॥
‘भीरु! मुझे ठुकराकर तुम उसी तरह पश्चात्ताप करोगी, जैसे पुरूरवा को लात मारकर उर्वशी पछतायी थी
English translation coming soon.
aṅgulyā na samo rāmo mama yuddhe sa mānuṣaḥ।
tava bhāgyena samprāptaṁ bhajasva varavarṇini॥
‘सुन्दरि! युद्ध में मनुष्यजातीय राम मेरी एक अङ्गुलि के बराबर भी नहीं है। तुम्हारे भाग्य से मैं आ गया हूँ। तुम मुझे स्वीकार करो’
English translation coming soon.
evamuktā tu vaidehī kruddhā saṁraktalocanā।
abravīt paruṣaṁ vākyaṁ rahite rākṣasādhipam॥
रावण के ऐसा कहने पर विदेहकुमारी सीता के नेत्र क्रोध से लाल हो गये। उन्होंने उस एकान्त स्थान में राक्षसराज रावण से कठोर वाणी में कहा—
English translation coming soon.
kathaṁ vaiśravaṇaṁ devaṁ sarvadevanamaskṛtam।
bhrātaraṁ vyapadiśya tvamaśubhaṁ kartumicchasi॥
‘अरे! भगवान् कुबेर तो सम्पूर्ण देवताओं के वन्दनीय हैं। तू उन्हें अपना भाई बताकर ऐसा पापकर्म कैसे करना चाहता है?
English translation coming soon.
avaśyaṁ vinaśiṣyanti sarve rāvaṇa rākṣasāḥ।
yeṣāṁ tvaṁ karkaśo rājā durbuddhirajitendriyaḥ॥
‘रावण! जिनका तुझ-जैसा क्रूर, दुर्बुद्धि और अजितेन्द्रिय राजा है, वे सब राक्षस अवश्य ही नष्ट हो जायँगे
English translation coming soon.
apahṛtya śacīṁ bhāryāṁ śakyamindrasya jīvitum।
nahi rāmasya bhāryāṁ māmānīya svastimān bhavet॥
‘इन्द्र की पत्नी शची का अपहरण करके सम्भव है कोई जीवित रह जाय; किंतु रामपत्नी मुझ सीता का हरण करके कोई कुशल से नहीं रह सकता
English translation coming soon.
jīvecciraṁ vajradharasya paścācchacīṁ pradhṛṣyāpratirūparūpām।
na mādṛśīṁ rākṣasa dharṣayitvā pītāmṛtasyāpi tavāsti mokṣaḥ॥
‘राक्षस! वज्रधारी इन्द्र की अनुपम रूपवती भार्या शची का तिरस्कार करके सम्भव है कोई उसके बाद भी चिरकालतक जीवित रह जाय; परंतु मेरी-जैसी स्त्री का अपमान करके तू अमृत पी ले तो भी तुझे जीते-जी छुटकारा नहीं मिल सकता’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डेऽष्टचत्वारिंशः सर्गः॥ ४८॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें अड़तालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४८॥