सीताके मार्मिक वचनोंसे प्रेरित होकर लक्ष्मणका श्रीरामके पास जाना
॥ ३ · ४५ · ३९–४० ॥
पञ्चवटीपर्णशालाग्रे विरहविह्वला सीता, प्रकीर्णकेशा रक्तनयना अश्रुपूर्णा, एकं करं गहनवनं प्रति प्रसार्य अपरं वक्षसि निधाय, लक्ष्मणं भ्रातुः समीपं गन्तुं चोदयति; लक्ष्मणस्तु वल्कलधरो धनुःखड्गधरो बद्धाञ्जलिरवनतशिरा अनिच्छन्नपि तां प्रणम्य पुनः पुनर्निरीक्ष्य अन्धकारमयं वनं प्रति प्रस्थितः।
पंचवटी की पर्णशाला के आगे विरह से व्याकुल सीता—बिखरे केश, लाल आँखें, आँसुओं से भरी—एक हाथ घने वन की ओर बढ़ाए और दूसरा छाती पर रखे, लक्ष्मण को भाई के पास जाने के लिये विवश कर रही हैं; वल्कलधारी, धनुष-तलवार लिये लक्ष्मण हाथ जोड़े, सिर झुकाए, अनिच्छा से उन्हें प्रणाम कर, बार-बार उनकी ओर देखते हुए अँधेरे वन की ओर चल पड़े हैं।
Before the Panchavati leaf-hut the grief-stricken Sita — hair loosened, eyes red and streaming — flings one hand toward the shadowed forest and presses the other to her breast, driving Lakshman to go to his brother; the bark-clad Lakshman, bow and sword slung, joins his palms and bows his head, and, though unwilling, salutes her and turns toward the dark wood, glancing back at her again and again.
ārtasvaraṁ tu taṁ bharturvijñāya sadṛśaṁ vane।
uvāca lakṣmaṇaṁ sītā gaccha jānīhi rāghavam॥
उस समय वन में जो आर्तनाद हुआ, उसे अपने पति के स्वर से मिलता-जुलता जान श्रीसीताजी लक्ष्मण से बोलीं—‘भैया! जाओ, श्रीरघुनाथजी की सुधि लो—उनका समाचार जानो।
English translation coming soon.
nahi me jīvitaṁ sthāne hṛdayaṁ vāvatiṣṭhate।
krośataḥ paramārtasya śrutaḥ śabdo mayā bhṛśam॥
‘उन्होंने बड़े आर्तस्वर से हमलोगों को पुकारा है। मैंने उनका वह शब्द सुना है। वह बहुत उच्च स्वर से बोला गया था। उसे सुनकर मेरे प्राण और मन अपने स्थान पर नहीं रह गये हैं—मैं घबरा उठी हूँ।
English translation coming soon.
ākrandamānaṁ tu vane bhrātaraṁ trātumarhasi।
taṁ kṣipramabhidhāva tvaṁ bhrātaraṁ śaraṇaiṣiṇam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rakṣasāṁ vaśamāpannaṁ siṁhānāmiva govṛṣam।
na jagāma tathoktastu bhrāturājñāya śāsanam॥
‘तुम्हारे भाई वन में आर्तनाद कर रहे हैं। वे कोई शरण—रक्षा का सहारा चाहते हैं। तुम उन्हें बचाओ। जल्दी ही अपने भाई के पास दौड़े हुए जाओ। जैसे कोई साँड़ सिंहों के पंजे में फँस गया हो, उसी प्रकार वे राक्षसों के वश में पड़ गये हैं, अतः जाओ।’ सीता के ऐसा कहने पर भी भाई के आदेश का विचार करके लक्ष्मण नहीं गये।
English translation coming soon.
tamuvāca tatastatra kṣubhitā janakātmajā।
saumitre mitrarūpeṇa bhrātustvamasi śatruvat॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yastvamasyāmavasthāyāṁ bhrātaraṁ nābhipadyase।
icchasi tvaṁ vinaśyantaṁ rāmaṁ lakṣmaṇa matkṛte॥
उनके इस व्यवहार से वहाँ जनककिशोरी सीता क्षुब्ध हो उठीं और उनसे इस प्रकार बोलीं—‘सुमित्राकुमार! तुम मित्ररूप में अपने भाई के शत्रु ही जान पड़ते हो, इसीलिये तुम इस संकट की अवस्था में भी भाई के पास नहीं पहुँच रहे हो। लक्ष्मण! मैं जानती हूँ, तुम मुझपर अधिकार करने के लिये इस समय श्रीराम का विनाश ही चाहते हो।
English translation coming soon.
lobhāttu matkṛte nūnaṁ nānugacchasi rāghavam।
vyasanaṁ te priyaṁ manye sneho bhrātari nāsti te॥
‘मेरे लिये तुम्हारे मन में लोभ हो गया है, निश्चय ही इसीलिये तुम श्रीरघुनाथजी के पीछे नहीं जा रहे हो। मैं समझती हूँ, श्रीराम का संकट में पड़ना ही तुम्हें प्रिय है। तुम्हारे मन में अपने भाई के प्रति स्नेह नहीं है।
English translation coming soon.
tena tiṣṭhasi visrabdhaṁ tamapaśyan mahādyutim।
kiṁ hi saṁśayamāpanne tasminniha mayā bhavet॥
kartavyamiha tiṣṭhantyā yatpradhānastvamāgataḥ।
‘यही कारण है कि तुम उन महातेजस्वी श्रीरामचन्द्रजी को देखने न जाकर यहाँ निश्चिन्त खड़े हो। हाय! जो मुख्यतः तुम्हारे सेव्य हैं, जिनकी रक्षा और सेवा के लिये तुम यहाँ आये हो, यदि उन्हींके प्राण संकट में पड़ गये तो यहाँ मेरी रक्षा से क्या होगा?’
English translation coming soon.
evaṁ bruvāṇāṁ vaidehīṁ bāṣpaśokasamanvitām॥
abravīllakṣmaṇastrastāṁ sītāṁ mṛgavadhūmiva।
‘विदेहकुमारी सीताजी की दशा भयभीत हुई हरिणी के समान हो रही थी। उन्होंने शोकमग्न होकर आँसू बहाते हुए जब उपर्युक्त बातें कहीं, तब लक्ष्मण उनसे इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
pannagāsuragandharvadevadānavarākṣasaiḥ॥
aśakyastava vaidehi bhartā jetuṁ na saṁśayaḥ।
‘विदेहनन्दिनि! आप विश्वास करें, नाग, असुर, गन्धर्व, देवता, दानव तथा राक्षस—ये सब मिलकर भी आपके पति को परास्त नहीं कर सकते, मेरे इस कथन में संशय नहीं है।
English translation coming soon.
devi devamanuṣyeṣu gandharveṣu patatriṣu॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
rākṣaseṣu piśāceṣu kinnareṣu mṛgeṣu ca।
dānaveṣu ca ghoreṣu na sa vidyeta śobhane॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
yo rāmaṁ pratiyudhyeta samare vāsavopamam।
avadhyaḥ samare rāmo naivaṁ tvaṁ vaktumarhasi॥
‘देवि! शोभने! देवताओं, मनुष्यों, गन्धर्वों, पक्षियों, राक्षसों, पिशाचों, किन्नरों, मृगों तथा घोर दानवों में भी ऐसा कोई वीर नहीं है, जो समराङ्गण में इन्द्र के समान पराक्रमी श्रीराम का सामना कर सके। भगवान् श्रीराम युद्ध में अवध्य हैं, अतएव आपको ऐसी बात ही नहीं कहनी चाहिये।
English translation coming soon.
na tvāmasmin vane hātumutsahe rāghavaṁ vinā।
anivāryaṁ balaṁ tasya balairbalavatāmapi॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tribhirlokaiḥ samuditaiḥ seśvaraiḥ sāmarairapi।
hṛdayaṁ nirvṛtaṁ te'stu saṁtāpastyajyatāṁ tava॥
‘श्रीरामचन्द्रजी की अनुपस्थिति में इस वन के भीतर मैं आपको अकेली नहीं छोड़ सकता। सैनिक-बल से सम्पन्न बड़े-बड़े राजा अपनी सारी सेनाओं के द्वारा भी श्रीराम के बल को कुण्ठित नहीं कर सकते। देवताओं तथा इन्द्र आदि के साथ मिले हुए तीनों लोक भी यदि आक्रमण करें तो वे श्रीराम के बल का वेग नहीं रोक सकते; अतः आपका हृदय शान्त हो। आप संताप छोड़ दें।
English translation coming soon.
āgamiṣyati te bhartā śīghraṁ hatvā mṛgottamam।
na sa tasya svaro vyaktaṁ na kaścidapi daivataḥ॥
gandharvanagaraprakhyā māyā tasya ca rakṣasaḥ।
‘आपके पतिदेव उस सुन्दर मृग को मारकर शीघ्र ही लौट आयँगे। वह शब्द जो आपने सुना था, अवश्य ही उनका नहीं था। किसी देवता ने कोई शब्द प्रकट किया हो, ऐसी बात भी नहीं है। वह तो उस राक्षस की गन्धर्वनगर के समान झूठी माया ही थी।
English translation coming soon.
nyāsabhūtāsi vaidehi nyastā mayi mahātmanā॥
rāmeṇa tvaṁ varārohe na tvāṁ tyaktumihotsahe।
‘सुन्दरि! विदेहनन्दिनि! महात्मा श्रीरामचन्द्रजी ने मुझपर आपकी रक्षा का भार सौंपा है। इस समय आप मेरे पास उनकी धरोहर के रूप में हैं। अतः आपको मैं यहाँ अकेली नहीं छोड़ सकता।
English translation coming soon.
kṛtavairāśca kalyāṇi vayametairniśācaraiḥ॥
kharasya nidhane devi janasthānavadhaṁ prati।
‘कल्याणमयी देवि! जिस समय खर का वध किया गया, उस समय जनस्थाननिवासी दूसरे बहुत-से राक्षस भी मारे गये थे, इस कारण इन निशाचरों ने हमारे साथ वैर बाँध लिया है।
English translation coming soon.
rākṣasā vividhā vāco vyāharanti mahāvane॥
hiṁsāvihārā vaidehi na cintayitumarhasi।
‘विदेहनन्दिनि! प्राणियों की हिंसा ही जिनका क्रीड़ा-विहार या मनोरञ्जन है, वे राक्षस ही इस विशाल वन में नाना प्रकार की बोलियाँ बोला करते हैं; अतः आपको चिन्ता नहीं करनी चाहिये।’
English translation coming soon.
lakṣmaṇenaivamuktā tu kruddhā saṁraktalocanā॥
abravīt paruṣaṁ vākyaṁ lakṣmaṇaṁ satyavādinam।
लक्ष्मण के ऐसा कहने पर सीता को बड़ा क्रोध हुआ, उनकी आँखें लाल हो गयीं और वे सत्यवादी लक्ष्मण से कठोर बातें कहने लगीं—
English translation coming soon.
anāryākaruṇārambha nṛśaṁsa kulapāṁsana॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
ahaṁ tava priyaṁ manye rāmasya vyasanaṁ mahat।
rāmasya vyasanaṁ dṛṣṭvā tenaitāni prabhāṣase॥
‘अनार्य! निर्दयी! क्रूरकर्मा! कुलाङ्गार! मैं तुझे खूब समझती हूँ। श्रीराम किसी भारी विपत्ति में पड़ जायँ, यही तुझे प्रिय है। इसीलिये तू राम पर संकट आया देखकर भी ऐसी बातें बना रहा है।
English translation coming soon.
naiva citraṁ sapatneṣu pāpaṁ lakṣmaṇa yad bhavet।
tvadvidheṣu nṛśaṁseṣu nityaṁ pracchannacāriṣu॥
‘लक्ष्मण! तेरे-जैसे क्रूर एवं सदा छिपे हुए शत्रुओं के मन में इस तरह का पापपूर्ण विचार होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
English translation coming soon.
suduṣṭastvaṁ vane rāmamekameko'nugacchasi।
mama hetoḥ praticchannaḥ prayukto bharatena vā॥
‘तू बड़ा दुष्ट है, श्रीराम को अकेले वन में आते देख मुझे प्राप्त करने के लिये ही अपने भाव को छिपाकर तू भी अकेला ही उनके पीछे-पीछे चला आया है, अथवा यह भी सम्भव है कि भरत ने ही तुझे भेजा हो।
English translation coming soon.
tanna sidhyati saumitre tavāpi bharatasya vā।
kathamindīvaraśyāmaṁ rāmaṁ padmanibhekṣaṇam॥
upasaṁśritya bhartāraṁ kāmayeyaṁ pṛthagjanam।
‘परंतु सुमित्राकुमार! तेरा या भरत का वह मनोरथ सिद्ध नहीं हो सकता। नीलकमल के समान श्यामसुन्दर कमलनयन श्रीराम को पतिरूप में पाकर मैं दूसरे किसी क्षुद्र पुरुष की कामना कैसे कर सकती हूँ?’
English translation coming soon.
samakṣaṁ tava saumitre prāṇāṁstyakṣyāmyasaṁśayam॥
rāmaṁ vinā kṣaṇamapi naiva jīvāmi bhūtale।
‘सुमित्राकुमार! मैं तेरे सामने ही निःसंदेह अपने प्राण त्याग दूँगी, किंतु श्रीराम के बिना एक क्षण भी इस भूतल पर जीवित नहीं रह सकूँगी।’
English translation coming soon.
ityuktaḥ paruṣaṁ vākyaṁ sītayā romaharṣaṇam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abravīllakṣmaṇaḥ sītāṁ prāñjaliḥ sa jitendriyaḥ।
uttaraṁ notsahe vaktuṁ daivataṁ bhavatī mama॥
सीता ने जब इस प्रकार कठोर तथा रोंगटे खड़े कर देनेवाली बात कही, तब जितेन्द्रिय लक्ष्मण हाथ जोड़कर उनसे बोले—‘देवि! मैं आपकी बात का जवाब नहीं दे सकता; क्योंकि आप मेरे लिये आराधनीया देवी के समान हैं।
English translation coming soon.
vākyamapratirūpaṁ tu na citraṁ strīṣu maithili।
svabhāvastveṣa nārīṇāmeṣu lokeṣu dṛśyate॥
‘मिथिलेशकुमारी! ऐसी अनुचित और प्रतिकूल बातें मुँह से निकालना स्त्रियों के लिये आश्चर्य की बात नहीं है; क्योंकि इस संसार में नारियों का ऐसा स्वभाव बहुधा देखा जाता है।
English translation coming soon.
vimuktadharmāścapalāstīkṣṇā bhedakarāḥ striyaḥ।
na sahe hīdṛśaṁ vākyaṁ vaidehi janakātmaje॥
śrotrayorubhayormadhye taptanārācasaṁnibham।
‘स्त्रियाँ प्रायः विनय आदि धर्मों से रहित, चञ्चल, कठोर तथा घर में फूट डालनेवाली होती हैं। विदेहकुमारी जानकी! आपकी यह बात मेरे दोनों कानों में तपाये हुए लोहे के समान लगी है। मैं ऐसी बात सह नहीं सकता।
English translation coming soon.
upaśṛṇvantu me sarve sākṣiṇo hi vanecarāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nyāyavādī yathā vākyamukto'haṁ paruṣaṁ tvayā।
dhik tvāmadya vinaśyantīṁ yanmāmevaṁ viśaṅkase॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
strītvād duṣṭasvabhāvena guruvākye vyavasthitam।
gacchāmi yatra kākutsthaḥ svasti te'stu varānane॥
‘इस वन में विचरनेवाले सभी प्राणी साक्षी होकर मेरा कथन सुनें। मैंने न्याययुक्त बात कही है तो भी आपने मेरे प्रति ऐसी कठोर बात अपने मुँह से निकाली है। निश्चय ही आज आपकी बुद्धि मारी गयी है। आप नष्ट होना चाहती हैं। धिक्कार है आपको, जो आप मुझपर ऐसा संदेह करती हैं। मैं बड़े भाई की आज्ञा का पालन करने में दृढतापूर्वक तत्पर हूँ और आप केवल नारी होने के कारण साधारण स्त्रियों के दुष्ट स्वभाव को अपनाकर मेरे प्रति ऐसी आशङ्का करती हैं। अच्छा अब मैं वहीं जाता हूँ, जहाँ भैया श्रीराम गये हैं। सुमुखि! आपका कल्याण हो।
English translation coming soon.
rakṣantu tvāṁ viśālākṣi samagrā vanadevatāḥ।
nimittāni hi ghorāṇi yāni prādurbhavanti me।
api tvāṁ saha rāmeṇa paśyeyaṁ punarāgataḥ॥
‘विशाललोचने! वन के सम्पूर्ण देवता आपकी रक्षा करें; क्योंकि इस समय मेरे सामने जो बड़े भयंकर अपशकुन प्रकट हो रहे हैं, उन्होंने मुझे संशय में डाल दिया है। क्या मैं श्रीरामचन्द्रजी के साथ लौटकर पुनः आपको सकुशल देख सकूँगा?’
English translation coming soon.
lakṣmaṇenaivamuktā tu rudatī janakātmajā।
pratyuvāca tato vākyaṁ tīvrabāṣpapariplutā॥
लक्ष्मण के ऐसा कहने पर जनककिशोरी सीता रोने लगीं। उनके नेत्रों से आँसुओं की तीव्र धारा बह चली। वे उन्हें इस प्रकार उत्तर देती हुई बोलीं—
English translation coming soon.
godāvarīṁ pravekṣyāmi hīnā rāmeṇa lakṣmaṇa।
ābandhiṣye'thavā tyakṣye viṣame dehamātmanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pibāmi vā viṣaṁ tīkṣṇaṁ pravekṣyāmi hutāśanam।
na tvahaṁ rāghavādanyaṁ kadāpi puruṣaṁ spṛśe॥
‘लक्ष्मण! मैं श्रीराम से बिछुड़ जाने पर गोदावरी नदी में समा जाऊँगी अथवा गले में फाँसी लगा लूँगी अथवा पर्वत के दुर्गम शिखर पर चढ़कर अपने शरीर को नीचे डाल दूँगी या तीव्र विष पान कर लूँगी अथवा जलती आग में प्रवेश कर जाऊँगी, परंतु श्रीरघुनाथजी के सिवा दूसरे किसी पुरुष का कदापि स्पर्श नहीं करूँगी।’
English translation coming soon.
iti lakṣmaṇamāśrutya sītā śokasamanvitā।
pāṇibhyāṁ rudatī duḥkhādudaraṁ prajaghāna ha॥
लक्ष्मण के सामने यह प्रतिज्ञा करके शोकमग्न होकर रोती हुई सीता अधिक दुःख के कारण दोनों हाथों से अपने उदर पर आघात करने लगीं—छाती पीटने लगीं।
English translation coming soon.
tāmārtarūpāṁ vimanā rudantīṁ saumitrirālokya viśālanetrām।
āśvāsayāmāsa na caiva bhartustaṁ bhrātaraṁ kiṁciduvāca sītā॥
विशाललोचना सीता को आर्त होकर रोती देख सुमित्राकुमार लक्ष्मण ने मन-ही-मन उन्हें सान्त्वना दी, परंतु सीता उस समय अपने देवर से कुछ नहीं बोलीं।
English translation coming soon.
tatastu sītāmabhivādya lakṣmaṇaḥ kṛtāñjaliḥ kiṁcidabhipraṇamya।
avekṣamāṇo bahuśaḥ sa maithilīṁ jagāma rāmasya samīpamātmavān॥
तब मन को वश में रखनेवाले लक्ष्मण ने दोनों हाथ जोड़ कुछ झुककर मिथिलेशकुमारी सीता को प्रणाम किया और बारंबार उनकी ओर देखते हुए वे श्रीरामचन्द्रजी के पास चल दिये।
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः॥ ४५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें पैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४५ ॥