रावणका मारीचको फटकारना और सीताहरणके कार्यमें सहायता करनेकी आज्ञा देना
॥ ३ · ४० · २६–२७ ॥
मारीचस्य पर्णकुट्यां रावणो मुकुटी क्रोधाविष्टः पुरो नम्रः एकं बाहुं प्रसार्य तर्जयन् आज्ञापयति—आज्ञां कुरु म्रियस्व वा; कृशो मारीचस्तु बद्धाञ्जलिः कम्पमानो भयविस्फारिताक्षः संकुचति; तयोर्मध्ये मायामयः काञ्चनो रजतबिन्दुमृगः सूक्ष्मरूपेण प्रतिभाति।
मारीच की पर्णकुटी में मुकुटधारी रावण क्रोध में भरकर आगे झुकता है और एक बाँह फैलाकर तर्जनी-मुद्रा में आज्ञा देता है—आज्ञा मानो या मरो; दुबला मारीच हाथ जोड़े, काँपता, भय से फैली आँखोंवाला सिकुड़ जाता है; और दोनों के बीच वह मायामय सुवर्ण-रजतबिन्दुवाला मृग धुँधले रूप में झलकता है, जिसका रूप धरने की आज्ञा दी जा रही है।
In Maricha's leaf-hut the crowned Ravana leans forward in wrath, one arm flung out in a threatening command — obey or die — while the gaunt Maricha shrinks back with folded, trembling hands and dread-widened eyes; between them shimmers the faint magic deer, golden and silver-spotted, whose shape he is being ordered to take.
mārīcasya tu tad vākyaṁ kṣamaṁ yuktaṁ ca rāvaṇaḥ।
ukto na pratijagrāha martukāma ivauṣadham॥
मारीचका वह कथन उचित और माननेयोग्य था तो भी जैसे मरनेकी इच्छावाला रोगी दवा नहीं लेता, उसी प्रकार उसके बहुत कहनेपर भी रावणने उसकी बात नहीं मानी
English translation coming soon.
taṁ pathyahitavaktāraṁ mārīcaṁ rākṣasādhipaḥ।
abravīt paruṣaṁ vākyamayuktaṁ kālacoditaḥ॥
कालसे प्रेरित हुए उस राक्षसराजने यथार्थ और हितकी बात बतानेवाले मारीचसे अनुचित और कठोर वाणीमें कहा—
English translation coming soon.
duṣkulaitadayuktārthaṁ mārīca mayi kathyate।
vākyaṁ niṣphalamatyarthaṁ bījamuptamivoṣare॥
‘दूषित कुलमें उत्पन्न मारीच! तुमने मेरे प्रति जो ये अनाप-शनाप बातें कही हैं, ये मेरे लिये अनुचित और असंगत हैं, ऊसरमें बोये हुए बीजके समान अत्यन्त निष्फल हैं
English translation coming soon.
tvadvākyairna tu māṁ śakyaṁ bhettuṁ rāmasya saṁyuge।
mūrkhasya pāpaśīlasya mānuṣasya viśeṣataḥ॥
‘तुम्हारे इन वचनोंद्वारा मूर्ख, पापाचारी और विशेषतः मनुष्य रामके साथ युद्ध करने अथवा उसकी स्त्रीका अपहरण करनेके निश्चयसे मुझे विचलित नहीं किया जा सकता
English translation coming soon.
yastyaktvā suhṛdo rājyaṁ mātaraṁ pitaraṁ tathā।
strīvākyaṁ prākṛtaṁ śrutvā vanamekapade gataḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
avaśyaṁ tu mayā tasya saṁyuge kharaghātinaḥ।
prāṇaiḥ priyatarā sītā hartavyā tava saṁnidhau॥
‘एक स्त्री (कैकेयी) के मूर्खतापूर्ण वचन सुनकर जो राज्य, मित्र, माता और पिताको छोड़कर सहसा जंगलमें चला आया है तथा जिसने युद्धमें खरका वध किया है, उस रामचन्द्रकी प्राणोंसे भी प्यारी भार्या सीताका मैं तुम्हारे निकट ही अवश्य हरण करूँगा
English translation coming soon.
evaṁ me niścitā buddhirhṛdi mārīca vidyate।
na vyāvartayituṁ śakyā sendrairapi surāsuraiḥ॥
‘मारीच! ऐसा मेरे हृदयका निश्चित विचार है, इसे इन्द्र आदि देवता और सारे असुर मिलकर भी बदल नहीं सकते
English translation coming soon.
doṣaṁ guṇaṁ vā sampṛṣṭastvamevaṁ vaktumarhasi।
apāyaṁ vā upāyaṁ vā kāryasyāsya viniścaye॥
‘यदि इस कार्यका निर्णय करनेके लिये तुमसे पूछा जाता ‘इसमें क्या दोष है, क्या गुण है, इसकी सिद्धिमें कौन-सा विघ्न है अथवा इस कार्यको सिद्ध करनेका कौन-सा उपाय है’ तो तुम्हें ऐसी बातें कहनी चाहिये थीं
English translation coming soon.
sampṛṣṭena tu vaktavyaṁ sacivena vipaścitā।
udyatāñjalinā rājño ya icched bhūtimātmanaḥ॥
‘जो अपना कल्याण चाहता हो, उस बुद्धिमान् मन्त्रीको उचित है कि वह राजासे उसके पूछनेपर ही अपना अभिप्राय प्रकट करे और वह भी हाथ जोड़कर नम्रताके साथ
English translation coming soon.
vākyamapratikūlaṁ tu mṛdupūrvaṁ śubhaṁ hitam।
upacāreṇa vaktavyo yuktaṁ ca vasudhādhipaḥ॥
‘राजाके सामने ऐसी बात कहनी चाहिये, जो सर्वथा अनुकूल, मधुर, उत्तम, हितकर, आदरसे युक्त और उचित हो
English translation coming soon.
sāvamardaṁ tu yadvākyamathavā hitamucyate।
nābhinandeta tad rājā mānārthī mānavarjitam॥
‘राजा सम्मानका भूखा होता है। उसकी बातका खण्डन करके आक्षेपपूर्ण भाषामें यदि हितकर वचन भी कहा जाय तो उस अपमानपूर्ण वचनका वह कभी अभिनन्दन नहीं कर सकता
English translation coming soon.
pañca rūpāṇi rājāno dhārayantyamitaujasaḥ।
agnerindrasya somasya yamasya varuṇasya ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
auṣṇyaṁ tathā vikramaṁ ca saumyaṁ daṇḍaṁ prasannatām।
dhārayanti mahātmāno rājānaḥ kṣaṇadācara॥
‘निशाचर! अमित तेजस्वी महामनस्वी राजा अग्नि, इन्द्र, सोम, यम और वरुण—इन पाँच देवताओंके स्वरूप धारण किये रहते हैं, इसीलिये वे अपनेमें इन पाँचोंके गुण-प्रताप, पराक्रम, सौम्यभाव, दण्ड और प्रसन्नता भी धारण करते हैं
English translation coming soon.
tasmāt sarvāsvavasthāsu mānyāḥ pūjyāśca nityadā।
tvaṁ tu dharmamavijñāya kevalaṁ mohamāśritaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abhyāgataṁ tu daurātmyāt paruṣaṁ vadasīdṛśam।
guṇadoṣau na pṛcchāmi kṣemaṁ cātmani rākṣasa॥
‘अतः सभी अवस्थाओंमें सदा राजाओंका सम्मान और पूजन ही करना चाहिये। तुम तो अपने धर्मको न जानकर केवल मोहके वशीभूत हो रहे हो। मैं तुम्हारा अभ्यागत-अतिथि हूँ तो भी तुम दुष्टतावश मुझसे ऐसी कठोर बातें कह रहे हो। राक्षस! मैं तुमसे अपने कर्तव्यके गुण-दोष नहीं पूछता हूँ और न यही जानना चाहता हूँ कि मेरे लिये क्या उचित है
English translation coming soon.
mayoktamapi caitāvat tvāṁ pratyamitavikrama।
asmiṁstu sa bhavān kṛtye sāhāyyaṁ kartumarhasi॥
‘अमितपराक्रमी मारीच! मैंने तो तुमसे इतना ही कहा था कि इस कार्यमें तुम्हें मेरी सहायता करनी चाहिये
English translation coming soon.
śṛṇu tatkarma sāhāyye yatkāryaṁ vacanānmama।
sauvarṇastvaṁ mṛgo bhūtvā citro rajatabindubhiḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
āśrame tasya rāmasya sītāyāḥ pramukhe cara।
pralobhayitvā vaidehīṁ yatheṣṭaṁ gantumarhasi॥
‘अच्छा, अब तुम्हें सहायताके लिये मेरे कथनानुसार जो कार्य करना है, उसे सुनो। तुम सुवर्णमय चर्मसे युक्त चितकबरे रंगके मृग हो जाओ। तुम्हारे सारे अङ्गमें चाँदीकी-सी सफेद बूँदें रहनी चाहिये। ऐसा रूप धारण करके तुम रामके आश्रममें सीताके सामने विचरो। एक बार विदेहकुमारीको लुभाकर जहाँ तुम्हारी इच्छा हो उधर ही चले जाओ
English translation coming soon.
tvāṁ hi māyāmayaṁ dṛṣṭvā kāñcanaṁ jātavismayā।
ānayainamiti kṣipraṁ rāmaṁ vakṣyati maithilī॥
‘तुम मायामय काञ्चन मृगको देखकर मिथिलेशकुमारी सीताको बड़ा आश्चर्य होगा और वह शीघ्र ही रामसे कहेगी कि आप इसे पकड़ लाइये
English translation coming soon.
apakrānte ca kākutsthe dūraṁ gatvāpyudāhara।
hā sīte lakṣmaṇetyevaṁ rāmavākyānurūpakam॥
‘जब राम तुम्हें पकड़नेके लिये आश्रमसे दूर चले जायँ तो तुम भी दूरतक जाकर श्रीरामकी बोलीके अनुरूप ही—ठीक उन्हींके स्वरमें ‘हा सीते! हा लक्ष्मण!’ कहकर पुकारना
English translation coming soon.
tacchrutvā rāmapadavīṁ sītayā ca pracoditaḥ।
anugacchati sambhrāntaḥ saumitrirapi sauhṛdāt॥
‘तुम्हारी उस पुकारको सुनकर सीताकी प्रेरणासे सुमित्राकुमार लक्ष्मण भी स्नेहवश घबराये हुए अपने भाईके ही मार्गका अनुसरण करेंगे
English translation coming soon.
apakrānte ca kākutsthe lakṣmaṇe ca yathāsukham।
āhariṣyāmi vaidehīṁ sahasrākṣaḥ śacīmiva॥
‘इस प्रकार राम और लक्ष्मण दोनोंके आश्रमसे दूर निकल जानेपर मैं सुखपूर्वक सीताको हर लाऊँगा, ठीक उसी तरह जैसे इन्द्र शचीको हर लाये थे
English translation coming soon.
evaṁ kṛtvā tvidaṁ kāryaṁ yatheṣṭaṁ gaccha rākṣasa।
rājyasyārdhaṁ pradāsyāmi mārīca tava suvrata॥
‘उत्तम व्रतका पालन करनेवाले राक्षस मारीच! इस प्रकार इस कार्यको सम्पन्न करके जहाँ तुम्हारी इच्छा हो, वहाँ चले जाना। मैं इसके लिये तुम्हें अपना आधा राज्य दे दूँगा
English translation coming soon.
gaccha saumya śivaṁ mārgaṁ kāryasyāsya vivṛddhaye।
ahaṁ tvānugamiṣyāmi saratho daṇḍakāvanam॥
‘सौम्य! अब इस कार्यकी सिद्धिके लिये प्रस्थान करो। तुम्हारा मार्ग मङ्गलमय हो। मैं रथपर बैठकर दण्डकवनतक तुम्हारे पीछे-पीछे चलूँगा
English translation coming soon.
prāpya sītāmayuddhena vañcayitvā tu rāghavam।
laṅkāṁ prati gamiṣyāmi kṛtakāryaḥ saha tvayā॥
‘रामको धोखा देकर बिना युद्ध किये ही सीताको अपने हाथमें करके कृतार्थ हो तुम्हारे साथ ही लंकाको लौट चलूँगा
English translation coming soon.
no cet karoṣi mārīca hanmi tvāmahamadya vai।
etat kāryamavaśyaṁ me balādapi kariṣyasi।
rājño vipratikūlastho na jātu sukhamedhate॥
‘मारीच! यदि तुम इनकार करोगे तो तुम्हें अभी मार डालूँगा। मेरा यह कार्य तुम्हें अवश्य करना पड़ेगा। मैं बलप्रयोग करके भी तुमसे यह काम कराऊँगा। राजाके प्रतिकूल चलनेवाला पुरुष कभी सुखी नहीं होता है
English translation coming soon.
āsādya taṁ jīvitasaṁśayaste
mṛtyurdhruvo hyadya mayā virudhyataḥ।
etad yathāvat parigaṇya buddhyā
yadatra pathyaṁ kuru tattathā tvam॥
‘रामके सामने जानेपर तुम्हारे प्राण जानेका संदेहमात्र है, परंतु मेरे साथ विरोध करनेपर तो आज ही तुम्हारी मृत्यु निश्चित है। इन बातोंपर बुद्धि लगाकर भलीभाँति विचार कर लो। उसके बाद यहाँ जो हितकर जान पड़े, उसे उसी प्रकार तुम करो’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे चत्वारिंशः सर्गः ॥ ४० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें चालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४० ॥