मारीचका रावणको समझाना
॥ ३ · ३९ · १५–१६ ॥
वनाश्रमे त्रस्तः कृशो मारीचो दर्भासनात् प्रह्वः कम्पमानं हस्तम् उद्यम्य अपरेण अक्षमालां धृत्वा रावणं रामविरोधान्निवारयति, यश्च मुकुटी खड्गपाणिर्दर्पेण शृणोति; पृष्ठतश्च वृक्षेषु वल्कलधारी जटिलो नीलो रामः सज्यधन्वा सूक्ष्मदीप्त्या प्रतिभाति।
वन के आश्रम में भयभीत, दुबला मारीच दर्भासन से आगे झुककर काँपता हाथ उठाए और दूसरे हाथ में जपमाला थामे रावण को श्रीराम से बैर न करने की विनती कर रहा है; मुकुटधारी रावण तलवार लिये अभिमान से सुन रहा है; और मारीच के पीछे वृक्षों के बीच वल्कलधारी, जटाधारी, धनुष चढ़ाए नीले वर्ण के श्रीराम धुँधली दिव्य आभा में प्रकट-से दिखते हैं, मानो सारा वन राममय हो।
In a forest hermitage the terror-struck, gaunt Maricha leans from his grass seat, one trembling hand raised and the other clutching his beads, begging Ravana not to provoke Ram, while the crowned demon-king listens sword in hand; behind Maricha, glimmering among the trees, rises the blue, bark-clad, bow-drawn Ram, until the whole grove seems steeped in him.
evamasmi tadā muktaḥ kathaṁcit tena saṁyuge।
idānīmapi yad vṛttaṁ tacchṛṇuṣva yaduttaram॥
‘इस प्रकार इस समय तो मैं किसी तरह श्रीराम के हाथ से जीवित बच गया। उसके बाद इन दिनों जो घटना घटित हुई है, उसे भी सुन लो
English translation coming soon.
rākṣasābhyāmahaṁ dvābhyāmanirviṇṇastathākṛtaḥ।
sahito mṛgarūpābhyāṁ praviṣṭo daṇḍakāvane॥
‘श्रीराम ने मेरी वैसी दुर्दशा कर दी थी, तो भी मैं उनके विरोध से बाज नहीं आया। एक दिन मृगरूपधारी दो राक्षसों के साथ मैं भी मृग का ही रूप धारण करके दण्डकवन में गया
English translation coming soon.
dīptajihvo mahādaṁṣṭrastīkṣṇaśṛṅgo mahābalaḥ।
vyacaran daṇḍakāraṇyaṁ māṁsabhakṣo mahāmṛgaḥ॥
‘मैं महान् बलशाली तो था ही, मेरी जीभ आग के समान उद्दीप्त हो रही थी। दाढ़ें भी बहुत बड़ी थीं, सींग तीखे थे और मैं महान् मृग के रूप में मांस खाता हुआ दण्डकारण्य में विचरने लगा
English translation coming soon.
agnihotreṣu tīrtheṣu caityavṛkṣeṣu rāvaṇa।
atyantaghoro vyacaraṁstāpasāṁstān pradharṣayan॥
‘रावण! मैं अत्यन्त भयंकर रूप धारण किये अग्निशालाओं में, जलाशयों के घाटों पर तथा देववृक्षों के नीचे बैठे हुए तपस्वीजनों को तिरस्कृत करता हुआ सब ओर विचरण करने लगा
English translation coming soon.
nihatya daṇḍakāraṇye tāpasān dharmacāriṇaḥ।
rudhirāṇi pibaṁsteṣāṁ tanmāṁsāni ca bhakṣayan॥
‘दण्डकारण्य के भीतर धर्मानुष्ठान में लगे हुए तापसों को मारकर उनका रक्त पीना और मांस खाना यही मेरा काम था
English translation coming soon.
ṛṣimāṁsāśanaḥ krūrastrāsayan vanagocarān।
tadā rudhiramatto'haṁ vyacaraṁ daṇḍakāvanam॥
‘मेरा स्वभाव तो क्रूर था ही, मैं ऋषियों के मांस खाता और वन में विचरनेवाले प्राणियों को डराता हुआ रक्तपान करके मतवाला हो दण्डकवन में घूमने लगा
English translation coming soon.
tadāhaṁ daṇḍakāraṇye vicaran dharmadūṣakaḥ।
āsādayaṁ tadā rāmaṁ tāpasaṁ dharmamāśritam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
vaidehīṁ ca mahābhāgāṁ lakṣmaṇaṁ ca mahāratham।
tāpasaṁ niyatāhāraṁ sarvabhūtahite ratam॥
‘इस प्रकार उस समय दण्डकारण्य में विचरता हुआ धर्म को कलङ्कित करनेवाला मैं मारीच तापस धर्म का आश्रय लेनेवाले श्रीराम, विदेहनन्दिनी महाभागा सीता तथा मिताहारी तपस्वी के रूप में समस्त प्राणियों के हित में तत्पर रहनेवाले महारथी लक्ष्मण के पास जा पहुँचा
English translation coming soon.
so'haṁ vanagataṁ rāmaṁ paribhūya mahābalam।
tāpaso'yamiti jñātvā pūrvavairamanusmaran॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
abhyadhāvaṁ susaṁkruddhastīkṣṇaśṛṅgo mṛgākṛtiḥ।
jighāṁsurakṛtaprajñastaṁ prahāramanusmaran॥
‘वन में आये हुए महाबली श्रीराम को ‘यह एक तपस्वी है’ ऐसा जानकर उनकी अवहेलना करके मैं आगे बढ़ा और पहले के वैर का बारंबार स्मरण करके अत्यन्त कुपित हो उनकी ओर दौड़ा। उस समय मेरी आकृति मृग के ही समान थी। मेरे सींग बड़े तीखे थे। उनके पहले के प्रहार को याद करके मैं उन्हें मार डालना चाहता था। मेरी बुद्धि शुद्ध न होने के कारण मैं उनकी शक्ति और प्रभाव को भूल-सा गया था
English translation coming soon.
tena tyaktāstrayo bāṇāḥ śitāḥ śatrunibarhaṇāḥ।
vikṛṣya sumahaccāpaṁ suparṇānilatulyagāḥ॥
‘हम तीनों को आते देख श्रीराम ने अपने विशाल धनुष को खींचकर तीन पैने बाण छोड़े, जो गरुड़ और वायु के समान शीघ्रगामी तथा शत्रु के प्राण लेनेवाले थे
English translation coming soon.
te bāṇā vajrasaṁkāśāḥ sughorā raktabhojanāḥ।
ājagmuḥ sahitāḥ sarve trayaḥ saṁnataparvaṇaḥ॥
‘झुकी हुई गाँठवाले वे सब तीनों बाण, जो वज्र के समान दुःसह, अत्यन्त भयंकर तथा रक्त पीनेवाले थे, एक साथ ही हमारी ओर आये
English translation coming soon.
parākramajño rāmasya śaṭho dṛṣṭabhayaḥ purā।
samutkrāntastato muktastābubhau rākṣasau hatau॥
‘मैं तो श्रीराम के पराक्रम को जानता था और पहले एक बार उनके भय का सामना कर चुका था, इसलिये शठतापूर्वक उछलकर भाग निकला। भाग जाने से मैं तो बच गया; किंतु मेरे वे दोनों साथी राक्षस मारे गये
English translation coming soon.
śareṇa mukto rāmasya kathaṁcit prāpya jīvitam।
iha pravrājito yuktastāpaso'haṁ samāhitaḥ॥
‘इस बार श्रीराम के बाण से किसी तरह छुटकारा पाकर मुझे नया जीवन मिला और तभी से संन्यास लेकर समस्त दुष्कर्मों का परित्याग करके स्थिरचित्त हो योगाभ्यास में तत्पर रहकर तपस्या में लग गया
English translation coming soon.
vṛkṣe vṛkṣe hi paśyāmi cīrakṛṣṇājināmbaram।
gṛhītadhanuṣaṁ rāmaṁ pāśahastamivāntakam॥
‘अब मुझे एक-एक वृक्ष में चीर, काला मृगचर्म और धनुष धारण किये श्रीराम ही दिखायी देते हैं, जो मुझे पाशधारी यमराज के समान प्रतीत होते हैं
English translation coming soon.
api rāmasahasrāṇi bhītaḥ paśyāmi rāvaṇa।
rāmabhūtamidaṁ sarvamaraṇyaṁ pratibhāti me॥
‘रावण! मैं भयभीत होकर हजारों रामों को अपने सामने खड़ा देखता हूँ। यह सारा वन ही मुझे राममय प्रतीत हो रहा है
English translation coming soon.
rāmameva hi paśyāmi rahite rākṣaseśvara।
dṛṣṭvā svapnagataṁ rāmamudbhramāmi vicetanaḥ॥
‘राक्षसराज! जब मैं एकान्त में बैठता हूँ, तब मुझे श्रीराम के ही दर्शन होते हैं। सपने में श्रीराम को देखकर मैं उद्भ्रान्त और अचेत-सा हो उठता हूँ
English translation coming soon.
rakārādīni nāmāni rāmatrastasya rāvaṇa।
ratnāni ca rathāścaiva vitrāsaṁ janayanti me॥
‘रावण! मैं राम से इतना भयभीत हो गया हूँ कि रत्न और रथ आदि जितने भी रकारादि नाम हैं, वे मेरे कानों में पड़ते ही मन में भारी भय उत्पन्न कर देते हैं
English translation coming soon.
ahaṁ tasya prabhāvajño na yuddhaṁ tena te kṣamam।
baliṁ vā namuciṁ vāpi hanyāddhi raghunandanaḥ॥
‘मैं उनके प्रभाव को अच्छी तरह जानता हूँ। इसीलिये कहता हूँ कि श्रीराम के साथ तुम्हारा युद्ध करना कदापि उचित नहीं है। रघुकुलनन्दन श्रीराम राजा बलि अथवा नमुचि का भी वध कर सकते हैं
English translation coming soon.
raṇe rāmeṇa yuddhasva kṣamāṁ vā kuru rāvaṇa।
na te rāmakathā kāryā yadi māṁ draṣṭumicchasi॥
‘रावण! तुम्हारी इच्छा हो तो रणभूमि में श्रीराम के साथ युद्ध करो अथवा उन्हें क्षमा कर दो, किंतु यदि मुझे जीवित देखना चाहते हो तो मेरे सामने श्रीराम की चर्चा न करो
English translation coming soon.
bahavaḥ sādhavo loke yuktā dharmamanuṣṭhitāḥ।
pareṣāmaparādhena vinaṣṭāḥ saparicchadāḥ॥
‘लोक में बहुत-से साधुपुरुष, जो योगयुक्त होकर केवल धर्म के ही अनुष्ठान में लगे रहते थे, दूसरों के अपराध से ही परिकरोंसहित नष्ट हो गये
English translation coming soon.
so'haṁ parāparādhena vinaśeyaṁ niśācara।
kuru yat te kṣamaṁ tattvamahaṁ tvāṁ nānuyāmi vai॥
‘निशाचर! मैं भी किसी तरह दूसरों के अपराध से नष्ट हो सकता हूँ, अतः तुम्हें जो उचित जान पड़े, वह करो। मैं इस कार्य में तुम्हारा साथ नहीं दे सकता
English translation coming soon.
rāmaśca hi mahātejā mahāsattvo mahābalaḥ।
api rākṣasalokasya bhavedantakaro'pi hi॥
‘क्योंकि श्रीरामचन्द्रजी बड़े तेजस्वी, महान् आत्मबल से सम्पन्न तथा अधिक बलशाली हैं। वे समस्त राक्षस-जगत् का भी संहार कर सकते हैं
English translation coming soon.
yadi śūrpaṇakhāhetorjanasthānagataḥ kharaḥ।
ativṛtto hataḥ pūrvaṁ rāmeṇākliṣṭakarmaṇā।
atra brūhi yathātattvaṁ ko rāmasya vyatikramaḥ॥
‘यदि शूर्पणखा का बदला लेने के लिये जनस्थाननिवासी खर पहले श्रीराम पर चढ़ाई करने के लिये गया और अनायास ही महान् कर्म करनेवाले श्रीराम के हाथ से मारा गया तो तुम्हीं ठीक-ठीक बताओ, इसमें श्रीराम का क्या अपराध है?
English translation coming soon.
idaṁ vaco bandhuhitārthinā mayā yathocyamānaṁ yadi nābhipatsyase।
sabāndhavastyakṣyasi jīvitaṁ raṇe hato'dya rāmeṇa śarairajihmagaiḥ॥
‘तुम मेरे बन्धु हो। मैं तुम्हारा हित करने की इच्छा से ही ये बातें कह रहा हूँ। यदि नहीं मानोगे तो युद्ध में आज राम के सीधे जानेवाले बाणोंद्वारा घायल होकर तुम्हें बन्धु-बान्धवोंसहित प्राणों का परित्याग करना पड़ेगा’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे एकोनचत्वारिंशः सर्गः॥ ३९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें उनतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३९ ॥