श्रीरामकी शक्तिके विषयमें अपना अनुभव बताकर मारीचका रावणको उनका अपराध करनेसे मना करना
॥ ३ · ३८ · १८–१९ ॥
विश्वामित्रस्य यज्ञवेद्यां श्यामो बालरामो धनुरायम्य दीप्तं बाणं मुञ्चति, येन मेघश्यामो महाकायो मारीचस्तप्तकाञ्चनकुण्डलश्च्युतपरिघो दूरं समुद्राभिमुखं क्षिप्यते, पार्श्वे च मुनिर्विश्वामित्रो हुताशनसमीपे मौनेन आस्ते।
विश्वामित्र की यज्ञवेदी के पास श्यामवर्ण बालक राम अपना विशाल धनुष खींचकर तेजस्वी बाण छोड़ते हैं, जिससे मेघ के समान काले, विशालकाय मारीच—तपे सोने के कुण्डल झूलते, मुकुट टेढ़ा, लोहे का परिघ हाथ से छूटा—दूर समुद्र की ओर उछाल दिया जाता है; पास ही मुनि विश्वामित्र यज्ञाग्नि के निकट मौन बैठे हैं।
At Vishvamitra's fire-altar the blue boy Ram draws his great bow and looses a blazing arrow that flings the colossal, cloud-dark Maricha — gold earrings swinging, crown askew, iron club torn from his grip — hurtling backward toward the distant sea, while the sage Vishvamitra sits in silence by the sacrificial fire.
kadācidapyahaṁ vīryāt paryaṭan pṛthivīmimām।
balaṁ nāgasahasrasya dhārayan parvatopamaḥ॥
‘एक समय की बात है कि मैं अपने पराक्रम के अभिमान में आकर पर्वत के समान शरीर धारण किये इस पृथ्वी पर चक्कर लगा रहा था। उस समय मुझमें एक हजार हाथियों का बल था
English translation coming soon.
nīlajīmūtasaṁkāśastaptakāñcanakuṇḍalaḥ।
bhayaṁ lokasya janayan kirīṭī parighāyudhaḥ॥
vyacaran daṇḍakāraṇyamṛṣimāṁsāni bhakṣayan।
‘मेरा शरीर नील मेघ के समान काला था। मैंने कानों में पक्के सोने के कुण्डल पहन रखे थे। मेरे मस्तक पर किरीट था और हाथ में परिघ। मैं ऋषियों के मांस खाता और समस्त जगत् के मन में भय उत्पन्न करता हुआ दण्डकारण्य में विचर रहा था
English translation coming soon.
viśvāmitro'tha dharmātmā madvitrasto mahāmuniḥ॥
svayaṁ gatvā daśarathaṁ narendramidamabravīt।
‘उन दिनों धर्मात्मा महामुनि विश्वामित्र को मुझसे बड़ा भय हो गया था। वे स्वयं राजा दशरथ के पास गये और उनसे इस प्रकार बोले—
English translation coming soon.
ayaṁ rakṣatu māṁ rāmaḥ parvakāle samāhitaḥ॥
mārīcānme bhayaṁ ghoraṁ samutpannaṁ nareśvara।
‘नरेश्वर! मुझे मारीच नामक राक्षस से घोर भय प्राप्त हुआ है, अतः ये श्रीराम मेरे साथ चलें और पर्व के दिन एकाग्रचित्त हो मेरी रक्षा करें’
English translation coming soon.
ityevamukto dharmātmā rājā daśarathastadā॥
pratyuvāca mahābhāgaṁ viśvāmitraṁ mahāmunim।
‘मुनि के ऐसा कहने पर उस समय धर्मात्मा राजा दशरथ ने महाभाग महामुनि विश्वामित्र को इस प्रकार उत्तर दिया—
English translation coming soon.
ūnadvādaśavarṣo'yamakṛtāstraśca rāghavaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
kāmaṁ tu mama tat sainyaṁ mayā saha gamiṣyati।
balena caturaṅgeṇa svayametya niśācaram॥
vadhiṣyāmi muniśreṣṭha śatruṁ tava yathepsitam।
‘मुनिश्रेष्ठ! रघुकुलनन्दन राम की अवस्था अभी बारह वर्ष से भी कम है। इन्हें अस्त्र-शस्त्रों के चलाने का पूरा अभ्यास भी नहीं है। आप चाहें तो मेरे साथ मेरी सारी सेना वहाँ चलेगी और मैं चतुरङ्गिणी सेना के साथ स्वयं ही चलकर आपकी इच्छा के अनुसार उस शत्रुरूप निशाचर का वध करूँगा’
English translation coming soon.
evamuktaḥ sa tu munī rājānamidamabravīt॥
rāmānnānyad balaṁ loke paryāptaṁ tasya rakṣasaḥ।
‘राजा के ऐसा कहने पर मुनि उनसे इस प्रकार बोले—‘उस राक्षस के लिये श्रीराम के सिवा दूसरी कोई शक्ति पर्याप्त नहीं है
English translation coming soon.
devatānāmapi bhavān samareṣvabhipālakaḥ॥
āsīt tava kṛtaṁ karma trilokaviditaṁ nṛpa।
‘राजन्! इसमें संदेह नहीं कि आप समरभूमि में देवताओं की भी रक्षा करने में समर्थ हैं। आपने जो महान् कार्य किया है, वह तीनों लोकों में प्रसिद्ध है
English translation coming soon.
kāmamasti mahat sainyaṁ tiṣṭhatviha paraṁtapa॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bālo'pyeṣa mahātejāḥ samarthastasya nigrahe।
gamiṣye rāmamādāya svasti te'stu paraṁtapa॥
‘शत्रुओं को संताप देनेवाले नरेश! आपके पास जो विशाल सेना है, वह आपकी इच्छा हो तो यहीं रहे (आप भी यहीं रहें।) महातेजस्वी श्रीराम बालक हैं तो भी उस राक्षस का दमन करने में समर्थ हैं, अतः मैं श्रीराम को ही साथ लेकर जाऊँगा; आपका कल्याण हो’
English translation coming soon.
ityevamuktvā sa munistamādāya nṛpātmajam।
jagāma paramaprīto viśvāmitraḥ svamāśramam॥
‘ऐसा कहकर (लक्ष्मणसहित) राजकुमार श्रीराम को साथ ले महामुनि विश्वामित्र बड़ी प्रसन्नता के साथ अपने आश्रम को गये
English translation coming soon.
taṁ tathā daṇḍakāraṇye yajñamuddiśya dīkṣitam।
babhūvopasthito rāmaścitraṁ visphārayan dhanuḥ॥
‘इस प्रकार दण्डकारण्य में जाकर उन्होंने यज्ञ के लिये दीक्षा ग्रहण की और श्रीराम अपने अद्भुत धनुष की टङ्कार करते हुए उनकी रक्षा के लिये पास ही खड़े हो गये
English translation coming soon.
ajātavyañjanaḥ śrīmān bālaḥ śyāmaḥ śubhekṣaṇaḥ।
ekavastradharo dhanvī śikhī kanakamālayā॥
‘उस समयतक श्रीराम में जवानी के चिह्न प्रकट नहीं हुए थे। (उनकी किशोरावस्था थी।) वे एक शोभाशाली बालक के रूप में दिखायी देते थे। उनके श्रीअङ्ग का रंग साँवला और आँखें बड़ी सुन्दर थीं। वे एक वस्त्र धारण किये, हाथों में धनुष लिये सुन्दर शिखा और सोने के हार से सुशोभित थे
English translation coming soon.
śobhayan daṇḍakāraṇyaṁ dīptena svena tejasā।
adṛśyata tadā rāmo bālacandra ivoditaḥ॥
‘उस समय अपने उद्दीप्त तेज से दण्डकारण्य की शोभा बढ़ाते हुए श्रीरामचन्द्र नवोदित बालचन्द्र के समान दृष्टिगोचर होते थे
English translation coming soon.
tato'haṁ meghasaṁkāśastaptakāñcanakuṇḍalaḥ।
balī dattavaro darpādājagāmāśramāntaram॥
‘इधर मैं भी मेघ के समान काले शरीर से बड़े घमंड के साथ उस आश्रम के भीतर घुसा। मेरे कानों में तपाये हुए सुवर्ण के कुण्डल झलमला रहे थे। मैं बलवान् तो था ही, मुझे वरदान भी मिल चुका था कि देवता मुझे मार नहीं सकेंगे
English translation coming soon.
tena dṛṣṭaḥ praviṣṭo'haṁ sahasaivodyatāyudhaḥ।
māṁ tu dṛṣṭvā dhanuḥ sajyamasambhrāntaścakāra ha॥
‘भीतर प्रवेश करते ही श्रीरामचन्द्रजी की दृष्टि मुझपर पड़ी। मुझे देखते ही उन्होंने सहसा धनुष उठा लिया और बिना किसी घबराहट के उसपर डोरी चढ़ा दी
English translation coming soon.
avajānannahaṁ mohād bālo'yamiti rāghavam।
viśvāmitrasya tāṁ vedimabhyadhāvaṁ kṛtatvaraḥ॥
‘मैं मोहवश श्रीरामचन्द्रजी को ‘यह बालक है’ ऐसा समझकर उनकी अवहेलना करता हुआ बड़ी तेजी के साथ विश्वामित्र की उस यज्ञवेदी की ओर दौड़ा
English translation coming soon.
tena muktastato bāṇaḥ śitaḥ śatrunibarhaṇaḥ।
tenāhaṁ tāḍitaḥ kṣiptaḥ samudre śatayojane॥
‘इतने ही में श्रीराम ने एक ऐसा तीखा बाण छोड़ा, जो शत्रु का संहार करनेवाला था; परंतु उस बाण की चोट खाकर (मैं मरा नहीं) सौ योजन दूर समुद्र में आकर गिर पड़ा
English translation coming soon.
necchatā tāta māṁ hantuṁ tadā vīreṇa rakṣitaḥ।
rāmasya śaravegena nirasto bhrāntacetanaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
pātito'haṁ tadā tena gambhīre sāgarāmbhasi।
prāpya saṁjñāṁ cirāt tāta laṅkāṁ prati gataḥ purīm॥
‘तात! वीर श्रीरामचन्द्रजी उस समय मुझे मारना नहीं चाहते थे, इसीलिये मेरी जान बच गयी। उनके बाण के वेग से मैं भ्रान्तचित्त होकर दूर फेंक दिया गया और समुद्र के गहरे जल में गिरा दिया गया। तात! फिर दीर्घकाल के पश्चात् जब मुझे चेत हुआ, तब मैं लंकापुरी में गया
English translation coming soon.
evamasmi tadā muktaḥ sahāyāste nipātitāḥ।
akṛtāstreṇa rāmeṇa bālenākliṣṭakarmaṇā॥
‘इस प्रकार उस समय मैं मरने से बचा। अनायास ही महान् कर्म करनेवाले श्रीराम उन दिनों अभी बालक थे और उन्हें अस्त्र चलाने का पूरा अभ्यास भी नहीं था तो भी उन्होंने मेरे उन सभी सहायकों को मार गिराया, जो मेरे साथ गये थे
English translation coming soon.
tanmayā vāryamāṇastu yadi rāmeṇa vigraham।
kariṣyasyāpadāṁ ghorāṁ kṣipraṁ prāpya na śiṣyasi॥
‘इसलिये मेरे मना करने पर भी यदि तुम श्रीराम के साथ विरोध करोगे तो शीघ्र ही घोर आपत्ति में पड़ जाओगे और अन्त में अपने जीवन से भी हाथ धो बैठोगे
English translation coming soon.
krīḍāratividhijñānāṁ samājotsavadarśinām।
rakṣasāṁ caiva saṁtāpamanarthaṁ cāhariṣyasi॥
‘खेल-कूद और भोग-विलास के क्रम को जाननेवाले तथा सामाजिक उत्सवों को ही देख-देखकर दिल बहलानेवाले राक्षसों के लिये तुम संताप और अनर्थ (मौत) बुला लाओगे
English translation coming soon.
harmyaprāsādasambādhāṁ nānāratnavibhūṣitām।
drakṣyasi tvaṁ purīṁ laṅkāṁ vinaṣṭāṁ maithilīkṛte॥
‘मिथिलेशकुमारी सीता के लिये तुम्हें धनियों की अट्टालिकाओं तथा राजभवनों से भरी हुई एवं नाना प्रकार के रत्नों से विभूषित लंकापुरी का विनाश भी अपनी आँखों देखना पड़ेगा
English translation coming soon.
akurvanto'pi pāpāni śucayaḥ pāpasaṁśrayāt।
parapāpairvinaśyanti matsyā nāgahṛde yathā॥
‘जो लोग आचार-विचार से शुद्ध हैं और पाप या अपराध नहीं करते हैं, वे भी यदि पापियों के सम्पर्क में चले जायँ तो दूसरों के पापों से ही नष्ट हो जाते हैं, जैसे साँपवाले सरोवर में निवास करनेवाली मछलियाँ उस सर्प के साथ ही मारी जाती हैं
English translation coming soon.
divyacandanadigdhāṅgān divyābharaṇabhūṣitān।
drakṣyasyabhihatān bhūmau tava doṣāt tu rākṣasān॥
‘तुम देखोगे कि जिनके अङ्ग दिव्य चन्दन से चर्चित होते थे तथा जो दिव्य आभूषणों से विभूषित रहते थे, वे ही राक्षस तुम्हारे ही अपराध से मारे जाकर पृथ्वी पर पड़े हुए हैं
English translation coming soon.
hatadārān sadārāṁśca daśa vidravato diśaḥ।
hataśeṣānaśaraṇān drakṣyasi tvaṁ niśācarān॥
‘तुम्हें यह भी दिखायी देगा कि कितने ही निशाचरों की स्त्रियाँ हर ली गयी हैं और कुछ की स्त्रियाँ साथ हैं तथा वे युद्ध में मरने से बचकर असहाय अवस्था में दसों दिशाओं की ओर भाग रहे हैं
English translation coming soon.
śarajālaparikṣiptāmagnijvālāsamāvṛtām।
pradagdhabhavanāṁ laṅkāṁ drakṣyasi tvamasaṁśayam॥
‘निःसंदेह तुम्हारे सामने वह दृश्य भी आयेगा कि लंकापुरी पर बाणों का जाल-सा बिछ गया है। वह आग की ज्वालाओं से घिर गयी है और उसका एक-एक घर जलकर भस्म हो गया है
English translation coming soon.
paradārābhimarśāt tu nānyat pāpataraṁ mahat।
pramadānāṁ sahasrāṇi tava rājan parigrahe॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bhava svadāranirataḥ svakulaṁ rakṣa rākṣasān।
mānaṁ vṛddhiṁ ca rājyaṁ ca jīvitaṁ ceṣṭamātmanaḥ॥
‘राजन्! परायी स्त्री के संसर्ग से बढ़कर दूसरा कोई महान् पाप नहीं है। तुम्हारे अन्तःपुर में हजारों युवती स्त्रियाँ हैं, उन अपनी ही स्त्रियों में अनुराग रखो। अपने कुल की रक्षा करो, राक्षसों के प्राण बचाओ तथा अपनी मान, प्रतिष्ठा, उन्नति, राज्य और प्यारे जीवन को नष्ट न होने दो
English translation coming soon.
kalatrāṇi ca saumyāni mitravargaṁ tathaiva ca।
yadīcchasi ciraṁ bhoktuṁ mā kṛthā rāmavipriyam॥
‘यदि तुम अपनी सुन्दरी स्त्रियों तथा मित्रों का सुख अधिक कालतक भोगना चाहते हो तो श्रीराम का अपराध न करो
English translation coming soon.
nivāryamāṇaḥ suhṛdā mayā bhṛśaṁ prasahya sītāṁ yadi dharṣayiṣyasi।
gamiṣyasi kṣīṇabalaḥ sabāndhavo yamakṣayaṁ rāmaśarāstajīvitaḥ॥
‘मैं तुम्हारा हितैषी सुहृद् हूँ। यदि मेरे बारंबार मना करने पर भी तुम हठपूर्वक सीता का अपहरण करोगे तो तुम्हारी सारी सेना नष्ट हो जायगी और तुम श्रीराम के बाणों से अपने प्राण गँवाकर बन्धु-बान्धवों के साथ यमलोक की यात्रा करोगे’
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डेऽष्टात्रिंशः सर्गः॥ ३८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें अड़तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३८ ॥