रावणका मारीचसे श्रीरामके अपराध बताकर उनकी पत्नी सीताके अपहरणमें सहायताके लिये कहना
mārīca śrūyatāṁ tāta vacanaṁ mama bhāṣataḥ।
ārto'smi mama cārtasya bhavān hi paramā gatiḥ॥
‘तात मारीच! मैं सब बता रहा हूँ। मेरी बात सुनो। इस समय मैं बहुत दुःखी हूँ और इस दुःख की अवस्था में तुम्हीं मुझे सबसे बढ़कर सहारा देनेवाले हो
English translation coming soon.
jānīṣe tvaṁ janasthānaṁ bhrātā yatra kharo mama।
dūṣaṇaśca mahābāhuḥ svasā śūrpaṇakhā ca me॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
triśirāśca mahābāhū rākṣasaḥ piśitāśanaḥ।
anye ca bahavaḥ śūrā labdhalakṣā niśācarāḥ॥
‘तुम जनस्थान को जानते हो, जहाँ मेरा भाई खर, महाबाहु दूषण, मेरी बहिन शूर्पणखा, मांसभोजी राक्षस महाबाहु त्रिशिरा तथा और भी बहुत-से लक्ष्यवेध में कुशल शूरवीर निशाचर रहा करते थे
English translation coming soon.
vasanti manniyogena adhivāsaṁ ca rākṣasāḥ।
bādhamānā mahāraṇye munīn ye dharmacāriṇaḥ॥
‘वे सभी राक्षस मेरी आज्ञा से वहाँ घर बनाकर रहते थे और उस विशाल वन में जो धर्माचरण करनेवाले मुनि थे, उन्हें सताया करते थे
English translation coming soon.
caturdaśa sahasrāṇi rakṣasāṁ bhīmakarmaṇām।
śūrāṇāṁ labdhalakṣāṇāṁ kharacittānuvartinām॥
‘वहाँ खर के मन का अनुसरण करनेवाले तथा युद्धविषयक उत्साह से सम्पन्न चौदह हजार शूरवीर राक्षस रहते थे, जो भयंकर कर्म करनेवाले थे
English translation coming soon.
te tvidānīṁ janasthāne vasamānā mahābalāḥ।
saṅgatāḥ paramāyattā rāmeṇa saha saṁyuge॥
‘जनस्थान में निवास करनेवाले जितने महाबली राक्षस थे, वे सब-के-सब उस समय अच्छी तरह सन्नद्ध होकर युद्धक्षेत्र में राम के साथ जा भिड़े थे
English translation coming soon.
nānāśastrapraharaṇāḥ kharapramukharākṣasāḥ।
tena saṁjātaroṣeṇa rāmeṇa raṇamūrdhani॥
anuktvā paruṣaṁ kiṁciccharairvyāpāritaṁ dhanuḥ।
‘वे खर आदि राक्षस नाना प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों का प्रहार करने में कुशल थे, परंतु युद्ध के मुहाने पर रोष में भरे हुए श्रीराम ने अपने मुँह से कोई कड़वी बात न कहकर बाणों के साथ धनुष का ही व्यापार आरम्भ किया
English translation coming soon.
caturdaśa sahasrāṇi rakṣasāmugratejasām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
nihatāni śarairdīptairmānuṣeṇa padātinā।
kharaśca nihataḥ saṁkhye dūṣaṇaśca nipātitaḥ॥
hatvā triśirasaṁ cāpi nirbhayā daṇḍakāḥ kṛtāḥ।
‘पैदल और मनुष्य होकर भी राम ने अपने दमकते हुए बाणों से भयंकर तेजवाले चौदह हजार राक्षसों का विनाश कर डाला और उसी युद्ध में खर को भी मौत के घाट उतारकर दूषण को भी मार गिराया। साथ ही त्रिशिरा का वध करके उसने दण्डकारण्य को दूसरों के लिये निर्भय बना दिया
English translation coming soon.
pitrā nirastaḥ kruddhena sabhāryaḥ kṣīṇajīvitaḥ॥
sa hantā tasya sainyasya rāmaḥ kṣatriyapāṁsanaḥ।
‘उसके पिता ने कुपित होकर उसे पत्नीसहित घर से निकाल दिया है। उसका जीवन क्षीण हो चला है। यह क्षत्रियकुल-कलङ्क राम ही उस राक्षस-सेना का घातक है
English translation coming soon.
aśīlaḥ karkaśastīkṣṇo mūrkho lubdho'jitendriyaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tyaktadharmā tvadharmātmā bhūtānāmahite rataḥ।
yena vairaṁ vināraṇye sattvamāsthāya kevalam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
karṇanāsāpahāreṇa bhaginī me virūpitā।
asya bhāryāṁ janasthānāt sītāṁ surasutopamām॥
ānayiṣyāmi vikramya sahāyastatra me bhava।
‘वह शीलरहित, क्रूर, तीखे स्वभाववाला, मूर्ख, लोभी, अजितेन्द्रिय, धर्मत्यागी, अधर्मात्मा और समस्त प्राणियों के अहित में तत्पर रहनेवाला है। जिसने बिना किसी वैर-विरोध के केवल बल का आश्रय ले मेरी बहिन के नाक-कान काटकर उसका रूप बिगाड़ दिया, उससे बदला लेने के लिये मैं भी उसकी देवकन्या के समान सुन्दरी पत्नी सीता को जनस्थान से बलपूर्वक हर लाऊँगा। तुम उस कार्य में मेरी सहायता करो
English translation coming soon.
tvayā hyahaṁ sahāyena pārśvasthena mahābala॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bhrātṛbhiśca surān sarvān nāhamatrābhicintaye।
tatsahāyo bhava tvaṁ me samartho hyasi rākṣasa॥
‘महाबली राक्षस! तुम-जैसे पार्श्ववर्ती सहायक के और अपने भाइयों के बल पर ही मैं समस्त देवताओं की यहाँ कोई परवा नहीं करता, अतः तुम मेरे सहायक हो जाओ; क्योंकि तुम मेरी सहायता करने में समर्थ हो
English translation coming soon.
vīrye yuddhe ca darpe ca na hyasti sadṛśastava।
upāyato mahān śūro mahāmāyāviśāradaḥ॥
‘पराक्रम में, युद्ध में और वीरोचित अभिमान में तुम्हारे समान कोई नहीं है। नाना प्रकार के उपाय बताने में भी तुम बड़े बहादुर हो। बड़ी-बड़ी मायाओं का प्रयोग करने में भी विशेष कुशल हो
English translation coming soon.
etadarthamahaṁ prāptastvatsamīpaṁ niśācara।
śṛṇu tat karma sāhāyye yat kāryaṁ vacanānmama॥
‘निशाचर! इसीलिये मैं तुम्हारे पास आया हूँ। सहायता के लिये मेरे कथनानुसार तुम्हें कौन-सा काम करना है, वह भी सुनो
English translation coming soon.
sauvarṇastvaṁ mṛgo bhūtvā citro rajatabindubhiḥ।
āśrame tasya rāmasya sītāyāḥ pramukhe cara॥
‘तुम सोने के बने हुए मृग-जैसा रूप धारण करके रजतमय बिन्दुओं से युक्त चितकबरे हो जाओ और राम के आश्रम में सीता के सामने विचरो
English translation coming soon.
tvāṁ tu niḥsaṁśayaṁ sītā dṛṣṭvā tu mṛgarūpiṇam।
gṛhyatāmiti bhartāraṁ lakṣmaṇaṁ cābhidhāsyati॥
‘विचित्र मृग के रूप में तुम्हें देखकर सीता अवश्य ही अपने पति राम से तथा लक्ष्मण से भी कहेगी कि आपलोग इसे पकड़ लावें
English translation coming soon.
tatastayorapāye tu śūnye sītāṁ yathāsukham।
nirābādho hariṣyāmi rāhuścandraprabhāmiva॥
‘जब वे दोनों तुम्हें पकड़ने के लिये दूर निकल जायँगे, तब मैं बिना किसी विघ्न-बाधा के सूने आश्रम से सीता को उसी तरह सुखपूर्वक हर लाऊँगा, जैसे राहु चन्द्रमा की प्रभा का अपहरण कर लेता है
English translation coming soon.
tataḥ paścāt sukhaṁ rāme bhāryāharaṇakarśite।
viśrabdhaṁ prahariṣyāmi kṛtārthenāntarātmanā॥
‘उसके बाद स्त्री का अपहरण हो जाने से जब राम अत्यन्त दुःखी और दुर्बल हो जायगा, उस समय मैं निर्भय हो सुखपूर्वक उसके ऊपर कृतार्थचित्त से प्रहार करूँगा’
English translation coming soon.
tasya rāmakathāṁ śrutvā mārīcasya mahātmanaḥ।
śuṣkaṁ samabhavad vaktraṁ paritrasto babhūva ca॥
रावण के मुख से श्रीरामचन्द्रजी की चर्चा सुनकर महात्मा मारीच का मुँह सूख गया। वह भय से थर्रा उठा
English translation coming soon.
oṣṭhau parilihan śuṣkau netrairanimiṣairiva।
mṛtabhūta ivārtastu rāvaṇaṁ samudaikṣata॥
वह अपलक नेत्रों से देखता हुआ अपने सूखे ओठों को चाटने लगा। उसे इतना दुःख हुआ कि वह मुर्दा-सा दिखायी देने लगा। उसी अवस्था में उसने रावण की ओर देखा
English translation coming soon.
sa rāvaṇaṁ trastaviṣaṇṇacetā mahāvane rāmaparākramajñaḥ।
kṛtāñjalistattvamuvāca vākyaṁ hitaṁ ca tasmai hitamātmanaśca॥
उसे महान् वन में श्रीरामचन्द्रजी के पराक्रम का ज्ञान हो चुका था; इसलिये वह मन-ही-मन अत्यन्त भयभीत और दुःखी हो गया तथा हाथ जोड़कर रावण से यथार्थ वचन बोला। उसकी वह बात रावण के तथा अपने लिये भी हितकर थी
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः ॥ ३६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें छत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३६ ॥