रावणका समुद्रतटवर्ती प्रान्तकी शोभा देखते हुए पुनः मारीचके पास जाना
॥ ३ · ३५ · ८–९ ॥
समुद्रतीरे स्वर्णरत्नमये रथे दशशीर्षो विंशतिभुजो रावणः प्रतापवान् तिष्ठति, यस्योपरि श्वेतच्छत्रं धार्यते, पार्श्वयोर्द्वौ अनुचरौ श्वेतचामरे वीजयतः, पिशाचमुखैः खरैश्च स रथः कृष्यते।
समुद्र के तट पर स्वर्ण-रत्नमय रथ में दस मस्तक और बीस भुजाओंवाला प्रतापी रावण खड़ा है; उसके ऊपर श्वेत छत्र तना है, दोनों ओर दो सेवक सफेद चँवर डुला रहे हैं, और पिशाच-मुखवाले गधे उस रथ को खींच रहे हैं।
On the ocean shore the ten-headed, twenty-armed Ravana stands imperious in a gem-studded golden chariot; a white royal parasol is raised above him, two attendants wave white chowries at his flanks, and ghoul-faced donkey-mules draw the car along the shining strand.
tataḥ śūrpaṇakhāvākyaṁ tacchrutvā romaharṣaṇam।
sacivānabhyanujñāya kāryaṁ buddhvā jagāma ha॥
शूर्पणखा की ये रोंगटे खड़ी कर देनेवाली बातें सुनकर रावण मन्त्रियों से सलाह ले अपने कर्तव्य का निश्चय करके वहाँ से चल दिया
English translation coming soon.
tat kāryamanugamyāntaryathāvadupalabhya ca।
doṣāṇāṁ ca guṇānāṁ ca sampradhārya balābalam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
iti kartavyamityeva kṛtvā niścayamātmanaḥ।
sthirabuddhistato ramyāṁ yānaśālāṁ jagāma ha॥
उसने पहले सीताहरणरूपी कार्य पर मन-ही-मन विचार किया। फिर उसके दोषों और गुणों का यथावत् ज्ञान प्राप्त करके बलाबल का निश्चय किया। अन्त में यह स्थिर किया कि इस काम को करना ही चाहिये। जब इस बात पर उसकी बुद्धि जम गयी, तब वह रमणीय रथशाला में गया
English translation coming soon.
yānaśālāṁ tato gatvā pracchannaṁ rākṣasādhipaḥ।
sūtaṁ saṁcodayāmāsa rathaḥ saṁyujyatāmiti॥
गुप्तरूप से रथशाला में जाकर राक्षसराज रावण ने अपने सारथि को यह आज्ञा दी कि ‘मेरा रथ जोतकर तैयार करो’
English translation coming soon.
evamuktaḥ kṣaṇenaiva sārathirlaghuvikramaḥ।
rathaṁ saṁyojayāmāsa tasyābhimatamuttamam॥
सारथि शीघ्रतापूर्वक कार्य करने में कुशल था। रावण की उपर्युक्त आज्ञा पाकर उसने एक ही क्षण में उसके मन के अनुकूल उत्तम रथ जोतकर तैयार कर दिया
English translation coming soon.
kāmagaṁ rathamāsthāya kāñcanaṁ ratnabhūṣitam।
piśācavadanairyuktaṁ kharaiḥ kanakabhūṣaṇaiḥ॥
वह रथ इच्छानुसार चलनेवाला तथा सुवर्णमय था। उसे रत्नों से विभूषित किया गया था। उसमें सोने के साज-बाजों से सजे हुए गधे जुते थे, जिनका मुख पिशाचों के समान था। रावण उसपर आरूढ़ होकर चला
English translation coming soon.
meghapratimanādena sa tena dhanadānujaḥ।
rākṣasādhipatiḥ śrīmān yayau nadanadīpatim॥
वह रथ मेघ-गर्जना के समान गम्भीर घर-घर ध्वनि फैलाता हुआ चलता था। उसके द्वारा वह कुबेर का छोटा भाई श्रीमान् राक्षसराज रावण समुद्र के तट पर गया
English translation coming soon.
sa śvetavālavyajanaḥ śvetacchatro daśānanaḥ।
snigdhavaidūryasaṁkāśastaptakāñcanabhūṣaṇaḥ ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
daśagrīvo viṁśatibhujo darśanīyaparicchadaḥ।
tridaśārirmunīndraghno daśaśīrṣa ivādrirāṭ॥
उस समय उसके लिये सफेद चँवर से हवा की जा रही थी। सिर के ऊपर श्वेत छत्र तना हुआ था। उसकी अङ्गकान्ति स्निग्ध वैदूर्यमणि के समान नीली या काली थी। वह पक्के सोने के आभूषणों से विभूषित था। उसके दस मुख, दस कण्ठ और बीस भुजाएँ थीं। उसके वस्त्राभूषण आदि अन्य उपकरण भी देखने ही योग्य थे। देवताओं का शत्रु और मुनीश्वरों का हत्यारा वह निशाचर दस शिखरोंवाले पर्वतराज के समान प्रतीत होता था
English translation coming soon.
kāmagaṁ rathamāsthāya śuśubhe rākṣasādhipaḥ।
vidyunmaṇḍalavān meghaḥ sabalāka ivāmbare॥
इच्छानुसार चलनेवाले उस रथ पर आरूढ़ हो राक्षसराज रावण आकाश में विद्युन्मण्डल से घिरे हुए तथा वकपंक्तियों से सुशोभित मेघ के समान शोभा पा रहा था
English translation coming soon.
saśailasāgarānūpaṁ vīryavānavalokayan।
nānāpuṣpaphalairvṛkṣairanukīrṇaṁ sahasraśaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śītamaṅgalatoyābhiḥ padminībhiḥ samantataḥ।
viśālairāśramapadairvedimadbhiralaṁkṛtam ॥
पराक्रमी रावण पर्वतयुक्त समुद्र के तट पर पहुँचकर उसकी शोभा देखने लगा। सागर का वह किनारा नाना प्रकार के फल-फूलवाले सहस्रों वृक्षों से व्याप्त था। चारों ओर मङ्गलकारी शीतल जल से भरी हुई पुष्करिणियाँ और वेदिकाओं से मण्डित विशाल आश्रम उस सिन्धुतट की शोभा बढ़ा रहे थे
English translation coming soon.
kadalyaṭavisaṁśobhaṁ nārikelopaśobhitam।
sālaistālaistamālaiśca tarubhiśca supuṣpitaiḥ॥
कहीं कदलीवन और कहीं नारियल के कुञ्ज शोभा दे रहे थे। साल, ताल, तमाल तथा सुन्दर फूलों से भरे हुए दूसरे-दूसरे वृक्ष उस तटप्रान्त को अलंकृत कर रहे थे
English translation coming soon.
atyantaniyatāhāraiḥ śobhitaṁ paramarṣibhiḥ।
nāgaiḥ suparṇairgandharvaiḥ kiṁnaraiśca sahasraśaḥ॥
अत्यन्त नियमित आहार करनेवाले बड़े-बड़े महर्षियों, नागों, सुपर्णों (गरुड़ों), गन्धर्वों तथा सहस्रों किन्नरों से भी उस स्थान की बड़ी शोभा हो रही थी
English translation coming soon.
jitakāmaiśca siddhaiśca cāraṇaiścopaśobhitam।
ājairvaikhānasairmāṣairvālakhilyairmarīcipaiḥ ॥
कामविजयी सिद्धों, चारणों, ब्रह्माजी के पुत्रों, वानप्रस्थों, माष गोत्र में उत्पन्न मुनियों, बालखिल्य महात्माओं तथा केवल सूर्य-किरणों का पान करनेवाले तपस्वीजनों से भी वह सागर का तटप्रान्त सुशोभित हो रहा था
English translation coming soon.
divyābharaṇamālyābhirdivyarūpābhirāvṛtam ।
krīḍāratavidhijñābhirapsarobhiḥ sahasraśaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
sevitaṁ devapatnībhiḥ śrīmatībhirupāsitam।
devadānavasaṅghaiśca caritaṁ tvamṛtāśibhiḥ॥
दिव्य आभूषणों और पुष्पमालाओं को धारण करनेवाली तथा क्रीड़ा-विहार की विधि को जाननेवाली सहस्रों दिव्यरूपिणी अप्सराएँ वहाँ सब ओर विचर रही थीं। कितनी ही शोभाशालिनी देवाङ्गनाएँ उस सिन्धुतट का सेवन करती हुई आस-पास बैठी थीं। देवताओं और दानवों के समूह तथा अमृतभोजी देवगण वहाँ विचर रहे थे
English translation coming soon.
haṁsakrauñcaplavākīrṇaṁ sārasaiḥ samprasāditam।
vaidūryaprastaraṁ snigdhaṁ sāndraṁ sāgaratejasā॥
सिन्धु का वह तट समुद्र के तेज से उसकी तरङ्गमालाओं के स्पर्श से स्निग्ध एवं शीतल था। वहाँ हंस, क्रौञ्च तथा मेढक सब ओर फैले हुए थे और सारस उसकी शोभा बढ़ा रहे थे। उस तट पर वैदूर्यमणि के सदृश श्याम रंग के प्रस्तर दिखायी देते थे
English translation coming soon.
pāṇḍurāṇi viśālāni divyamālyayutāni ca।
tūryagītābhijuṣṭāni vimānāni samantataḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tapasā jitalokānāṁ kāmagānyabhisampatan।
gandharvāpsarasaścaiva dadarśa dhanadānujaḥ॥
आकाशमार्ग से यात्रा करते हुए कुबेर के छोटे भाई रावण ने रास्ते में सब ओर बहुत-से श्वेत वर्ण के विमानों, गन्धर्वों तथा अप्सराओं को भी देखा। वे इच्छानुसार चलनेवाले विशाल विमान उन पुण्यात्मा पुरुषों के थे, जिन्होंने तपस्या से पुण्यलोकों पर विजय पायी थी। उन विमानों को दिव्य पुष्पों से सजाया गया था और उनके भीतर से गीत-वाद्य की ध्वनि प्रकट हो रही थी
English translation coming soon.
niryāsarasamūlānāṁ candanānāṁ sahasraśaḥ।
vanāni paśyan saumyāni ghrāṇatṛptikarāṇi ca॥
आगे बढ़ने पर उसने, जिनकी जड़ों से गोंद निकले हुए थे, ऐसे चन्दनों के सहस्रों वन देखे, जो बड़े ही सुहावने और अपनी सुगन्ध से नासिका को तृप्त करनेवाले थे
English translation coming soon.
agurūṇāṁ ca mukhyānāṁ vanānyupavanāni ca।
takkolānāṁ ca jātyānāṁ phalināṁ ca sugandhinām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
puṣpāṇi ca tamālasya gulmāni maricasya ca।
muktānāṁ ca samūhāni śuṣyamāṇāni tīrataḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śailāni pravarāṁścaiva pravālanicayāṁstathā।
kāñcanāni ca śṛṅgāṇi rājatāni tathaiva ca॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
prasravaṇāni manojñāni prasannānyadbhutāni ca।
dhanadhānyopapannāni strīratnairāvṛtāni ca॥
hastyaśvarathagāḍhāni nagarāṇi vilokayan।
कहीं श्रेष्ठ अगुरु के वन थे, कहीं उत्तम जाति के सुगन्धित फलवाले तक्कोलों (वृक्षविशेषों) के उपवन थे। कहीं तमाल के फूल खिले हुए थे। कहीं गोल मिर्च की झाड़ियाँ शोभा पाती थीं और कहीं समुद्र के तट पर ढेर-के-ढेर मोती सूख रहे थे। कहीं श्रेष्ठ पर्वतमालाएँ, कहीं मूँगों की राशियाँ, कहीं सोने-चाँदी के शिखर तथा कहीं सुन्दर, अद्भुत और स्वच्छ पानी के झरने दिखायी देते थे। कहीं धन-धान्य से सम्पन्न, स्त्री-रत्नों से भरे हुए तथा हाथी, घोड़े और रथों से व्याप्त नगर दृष्टिगोचर होते थे। इन सबको देखता हुआ रावण आगे बढ़ा
English translation coming soon.
taṁ samaṁ sarvataḥ snigdhaṁ mṛdusaṁsparśamārutam॥
anūpe sindhurājasya dadarśa tridivopamam।
फिर उसने सिंधुराज के तट पर एक ऐसा स्थान देखा, जो स्वर्ग के समान मनोहर, सब ओर से समतल और स्निग्ध था। वहाँ मन्द-मन्द वायु चलती थी, जिसका स्पर्श बड़ा कोमल जान पड़ता था
English translation coming soon.
tatrāpaśyat sa meghābhaṁ nyagrodhaṁ munibhirvṛtam॥
samantād yasya tāḥ śākhāḥ śatayojanamāyatāḥ।
वहाँ सागरतट पर एक बरगद का वृक्ष दिखायी दिया, जो अपनी घनी छाया के कारण मेघों की घटा के समान प्रतीत होता था। उसके नीचे चारों ओर मुनि निवास करते थे। उस वृक्ष की सुप्रसिद्ध शाखाएँ चारों ओर सौ योजनोंतक फैली हुई थीं
English translation coming soon.
yasya hastinamādāya mahākāyaṁ ca kacchapam॥
bhakṣārthaṁ garuḍaḥ śākhāmājagāma mahābalaḥ।
यह वही वृक्ष था, जिसकी शाखा पर किसी समय महाबली गरुड़ एक विशालकाय हाथी और कछुए को लेकर उन्हें खाने के लिये आ बैठे थे
English translation coming soon.
tasya tāṁ sahasā śākhāṁ bhāreṇa patagottamaḥ॥
suparṇaḥ parṇabahulāṁ babhañjātha mahābalaḥ।
पक्षियों में श्रेष्ठ महाबली गरुड़ ने बहुसंख्यक पत्तों से भरी हुई उस शाखा को सहसा अपने भार से तोड़ डाला था
English translation coming soon.
tatra vaikhānasā māṣā vālakhilyā marīcipāḥ॥
ājā babhūvurdhūmrāśca saṁgatāḥ paramarṣayaḥ।
उस शाखा के नीचे बहुत-से वैखानस, माष, बालखिल्य, मरीचिप (सूर्य-किरणों का पान करनेवाले), ब्रह्मपुत्र और धूम्रप संज्ञावाले महर्षि एक साथ रहते थे
English translation coming soon.
teṣāṁ dayārthaṁ garuḍastāṁ śākhāṁ śatayojanām॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bhagnāmādāya vegena tau cobhau gajakacchapau।
ekapādena dharmātmā bhakṣayitvā tadāmiṣam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
niṣādaviṣayaṁ hatvā śākhayā patagottamaḥ।
praharṣamatulaṁ lebhe mokṣayitvā mahāmunīn॥
उनपर दया करके उनके जीवन की रक्षा करने के लिये पक्षियों में श्रेष्ठ धर्मात्मा गरुड़ ने उस टूटी हुई सौ योजन लंबी शाखा को और उन दोनों हाथी तथा कछुए को भी वेगपूर्वक एक ही पंजे से पकड़ लिया तथा आकाश में ही उन दोनों जंतुओं के मांस खाकर फेंकी हुई उस डाली के द्वारा निषाद देश का संहार कर डाला। उस समय पूर्वोक्त महामुनियों को मृत्यु के संकट से बचा लेने से गरुड़ को अनुपम हर्ष प्राप्त हुआ
English translation coming soon.
sa tu tena praharṣeṇa dviguṇīkṛtavikramaḥ।
amṛtānayanārthaṁ vai cakāra matimān matim॥
उस महान् हर्ष से बुद्धिमान् गरुड़ का पराक्रम दूना हो गया और उन्होंने अमृत ले आने के लिये पक्का निश्चय कर लिया
English translation coming soon.
ayojālāni nirmathya bhittvā ratnagṛhaṁ varam।
mahendrabhavanād guptamājahārāmṛtaṁ tataḥ॥
तत्पश्चात् इन्द्रलोक में जाकर उन्होंने इन्द्रभवन की उन जालियों को तोड़ डाला, जो लोहे की सींकचों से बनी हुई थीं। फिर रत्ननिर्मित श्रेष्ठ भवन को नष्ट-भ्रष्ट करके वहाँ छिपाकर रखे हुए अमृत को वे महेन्द्रभवन से हर लाये
English translation coming soon.
taṁ maharṣigaṇairjuṣṭaṁ suparṇakṛtalakṣaṇam।
nāmnā subhadraṁ nyagrodhaṁ dadarśa dhanadānujaḥ॥
गरुड़ के द्वारा तोड़ी हुई डाली का वह चिह्न उस बरगद में उस समय भी मौजूद था। उस वृक्ष का नाम था सुभद्रवट। बहुत-से महर्षि उस वृक्ष की छाया में निवास करते थे। कुबेर के छोटे भाई रावण ने उस वटवृक्ष को देखा
English translation coming soon.
taṁ tu gatvā paraṁ pāraṁ samudrasya nadīpateḥ।
dadarśāśramamekānte puṇye ramye vanāntare॥
नदियों के स्वामी समुद्र के दूसरे तट पर जाकर उसने एक रमणीय वन के भीतर पवित्र एवं एकान्तस्थान में एक आश्रम का दर्शन किया
English translation coming soon.
tatra kṛṣṇājinadharaṁ jaṭāmaṇḍaladhāriṇam।
dadarśa niyatāhāraṁ mārīcaṁ nāma rākṣasam॥
वहाँ शरीर में काला मृगचर्म और सिर पर जटाओं का समूह धारण किये नियमित आहार करते हुए मारीच नामक राक्षस निवास करता था। रावण वहाँ जाकर उससे मिला
English translation coming soon.
sa rāvaṇaḥ samāgamya vidhivat tena rakṣasā।
mārīcenārcito rājā sarvakāmairamānuṣaiḥ॥
मिलने पर उस राक्षस मारीच ने सब प्रकार के अलौकिक कमनीय पदार्थ अर्पित करके राजा रावण का विधिपूर्वक आतिथ्य-सत्कार किया
English translation coming soon.
taṁ svayaṁ pūjayitvā ca bhojanenodakena ca।
arthopahitayā vācā mārīco vākyamabravīt॥
अन्न और जल से स्वयं उसका पूर्ण सत्कार करके मारीच ने प्रयोजन की बातें पूछते हुए उससे इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
kaccitte kuśalaṁ rājan laṅkāyāṁ rākṣaseśvara।
kenārthena punastvaṁ vai tūrṇameva ihāgataḥ॥
‘राजन्! तुम्हारी लङ्का में कुशल तो है? राक्षसराज! तुम किस काम के लिये पुनः इतनी जल्दी यहाँ आये हो?
English translation coming soon.
evamukto mahātejā mārīcena sa rāvaṇaḥ।
tataḥ paścādidaṁ vākyamabravīd vākyakovidaḥ॥
मारीच के इस प्रकार पूछने पर बातचीत करने में कुशल महातेजस्वी रावण ने उससे इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे पञ्चत्रिंशः सर्गः॥ ३५॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें पैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३५॥