रावणका अकम्पनकी सलाहसे सीताका अपहरण करनेके लिये जाना और मारीचके कहनेसे लङ्काको लौट आना
॥ ३ · ३१ · ३०–३१ ॥
लङ्कायाः काञ्चनसभायाम् उन्नतरत्नसिंहासने क्रोधरक्ताक्षो रावणो जानुस्थं बद्धाञ्जलिं श्रान्तराक्षसम् अकम्पनं शृणोति, यः सीतापहरणस्य घोरं मन्त्रं गुह्यम् उपदिशति।
लङ्का के स्वर्णमय सभाभवन में ऊँचे रत्नजटित सिंहासन पर क्रोध से लाल आँखोंवाला रावण आगे झुककर सुन रहा है; उसके सामने युद्ध से थका राक्षस अकम्पन घुटनों के बल हाथ जोड़े सीता-हरण का भयंकर मन्त्र धीरे से फुसफुसा रहा है।
In the golden court of Lanka, red-eyed Ravana leans forward from his high jewelled throne to listen, while before him the battle-worn demon Akampana kneels with folded hands and whispers the fatal counsel to carry off Sita.
tvaramāṇastato gatvā janasthānādakampanaḥ।
praviśya laṅkāṁ vegena rāvaṇaṁ vākyamabravīt॥
तदनन्तर जनस्थान से अकम्पन नामक राक्षस बड़ी उतावली के साथ लङ्का की ओर गया और शीघ्र ही उस पुरी में प्रवेश करके रावण से इस प्रकार बोला—
English translation coming soon.
janasthānasthitā rājan rākṣasā bahavo hatāḥ।
kharaśca nihataḥ saṁkhye kathaṁcidahamāgataḥ॥
‘राजन्! जनस्थान में जो बहुत-से राक्षस रहते थे, वे मार डाले गये। खर युद्ध में मारा गया। मैं किसी तरह जान बचाकर यहाँ आया हूँ’
English translation coming soon.
evamukto daśagrīvaḥ kruddhaḥ saṁraktalocanaḥ।
akampanamuvācedaṁ nirdahanniva tejasā॥
अकम्पन के ऐसा कहते ही दशमुख रावण क्रोध से जल उठा और लाल आँखें करके उससे इस तरह बोला, मानो उसे अपने तेज से जलाकर भस्म कर डालेगा
English translation coming soon.
kena bhīmaṁ janasthānaṁ hataṁ mama parāsunā।
ko hi sarveṣu lokeṣu gatiṁ nādhigamiṣyati॥
वह बोला—‘कौन मौत के मुख में जाना चाहता है, जिसने मेरे भयंकर जनस्थान का विनाश किया है? कौन वह दुःसाहसी है, जिसे समस्त लोकों में कहीं भी ठौर-ठिकाना नहीं मिलनेवाला है?
English translation coming soon.
na hi me vipriyaṁ kṛtvā śakyaṁ maghavatā sukham।
prāptuṁ vaiśravaṇenāpi na yamena ca viṣṇunā॥
‘मेरा अपराध करके इन्द्र, यम, कुबेर और विष्णु भी चैन से नहीं रह सकेंगे
English translation coming soon.
kālasya cāpyahaṁ kālo daheyamapi pāvakam।
mṛtyuṁ maraṇadharmeṇa saṁyojayitumutsahe॥
‘मैं काल का भी काल हूँ, आग को भी जला सकता हूँ तथा मौत को भी मृत्यु के मुख में डाल सकता हूँ
English translation coming soon.
vātasya tarasā vegaṁ nihantumapi cotsahe।
daheyamapi saṁkruddhastejasā''dityapāvakau॥
‘यदि मैं क्रोध में भर जाऊँ तो अपने वेग से वायु की गति को भी रोक सकता हूँ तथा अपने तेज से सूर्य और अग्नि को भी जलाकर भस्म कर सकता हूँ’
English translation coming soon.
tathā kruddhaṁ daśagrīvaṁ kṛtāñjalirakampanaḥ।
bhayāt saṁdigdhayā vācā rāvaṇaṁ yācate'bhayam॥
रावण को इस प्रकार क्रोध से भरा देख भय के मारे अकम्पन की बोलती बंद हो गयी। उसने हाथ जोड़कर संशययुक्त वाणी में रावण से अभय की याचना की
English translation coming soon.
daśagrīvo'bhayaṁ tasmai pradadau rakṣasāṁ varaḥ।
sa visrabdho'bravīd vākyamasaṁdigdhamakampanaḥ॥
तब राक्षसों में श्रेष्ठ दशग्रीव ने उसे अभयदान दिया। इससे अकम्पन को अपने प्राण बचने का विश्वास हुआ और वह संशयरहित होकर बोला—
English translation coming soon.
putro daśarathasyāste siṁhasaṁhanano yuvā।
rāmo nāma mahāskandho vṛttāyatamahābhujaḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
śyāmaḥ pṛthuyaśāḥ śrīmānatulyabalavikramaḥ।
hatastena janasthāne kharaśca sahadūṣaṇaḥ॥
‘राक्षसराज! राजा दशरथ के नवयुवक पुत्र श्रीराम पञ्चवटी में रहते हैं। उनके शरीर की गठन सिंह के समान है, कंधे मोटे और भुजाएँ गोल तथा लम्बी हैं, शरीर का रंग साँवला है। वे बड़े यशस्वी और तेजस्वी दिखायी देते हैं। उनके बल और पराक्रम की कहीं तुलना नहीं है। उन्होंने जनस्थान में रहनेवाले खर और दूषण आदि का वध किया है’
English translation coming soon.
akampanavacaḥ śrutvā rāvaṇo rākṣasādhipaḥ।
nāgendra iva niḥśvasya idaṁ vacanamabravīt॥
अकम्पन की यह बात सुनकर राक्षसराज रावण ने नागराज (महान् सर्प) की भाँति लम्बी साँस खींचकर इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
sa surendreṇa saṁyukto rāmaḥ sarvāmaraiḥ saha।
upayāto janasthānaṁ brūhi kaccidakampana॥
अकम्पन! बताओ तो सही क्या राम सम्पूर्ण देवताओं तथा देवराज इन्द्र के साथ जनस्थान में आये हैं?’
English translation coming soon.
rāvaṇasya punarvākyaṁ niśamya tadakampanaḥ।
ācacakṣe balaṁ tasya vikramaṁ ca mahātmanaḥ॥
रावण का यह प्रश्न सुनकर अकम्पन ने महात्मा श्रीराम के बल और पराक्रम का पुनः इस प्रकार वर्णन किया—
English translation coming soon.
rāmo nāma mahātejāḥ śreṣṭhaḥ sarvadhanuṣmatām।
divyāstraguṇasampannaḥ paraṁ dharmaṁ gato yudhi॥
‘लङ्केश्वर! जिनका नाम राम है, वे संसार के समस्त धनुर्धरों में श्रेष्ठ और अत्यन्त तेजस्वी हैं। दिव्यास्त्रों के प्रयोग का जो गुण है, उससे भी वे पूर्णतः सम्पन्न हैं। युद्ध की कला में तो वे पराकाष्ठा को पहुँचे हुए हैं
English translation coming soon.
tasyānurūpo balavān raktākṣo dundubhisvanaḥ।
kanīyām̐llakṣmaṇo bhrātā rākāśaśinibhānanaḥ॥
‘श्रीराम के साथ उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी हैं, जो उन्हींके समान बलवान् हैं। उनका मुख पूर्णिमा के चन्द्रमा की भाँति मनोहर है। उनकी आँखें कुछ-कुछ लाल हैं और स्वर दुन्दुभि के समान गम्भीर है
English translation coming soon.
sa tena saha saṁyuktaḥ pāvakenānilo yathā।
śrīmān rājavarastena janasthānaṁ nipātitam॥
‘जैसे अग्नि के साथ वायु हों, उसी प्रकार अपने भाई के साथ संयुक्त हुए राजाधिराज श्रीमान् राम बड़े प्रबल हैं। उन्होंने ही जनस्थान को उजाड़ डाला है
English translation coming soon.
naiva devā mahātmāno nātra kāryā vicāraṇā।
śarā rāmeṇa tūtsṛṣṭā rukmapuṅkhāḥ patattriṇaḥ॥
sarpāḥ pañcānanā bhūtvā bhakṣayanti sma rākṣasān।
‘उनके साथ न कोई देवता हैं, न महात्मा मुनि। इस विषय में आप कोई विचार न करें। श्रीराम के छोड़े हुए सोने की पाँखवाले बाण पाँच मुखवाले सर्प बनकर राक्षसों को खा जाते थे
English translation coming soon.
yena yena ca gacchanti rākṣasā bhayakarṣitāḥ॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
tena tena sma paśyanti rāmamevāgrataḥ sthitam।
itthaṁ vināśitaṁ tena janasthānaṁ tavānagha॥
‘भय से कातर हुए राक्षस जिस-जिस मार्ग से भागते थे, वहाँ-वहाँ वे श्रीराम को ही अपने सामने खड़ा देखते थे। अनघ! इस प्रकार अकेले श्रीराम ने ही आपके जनस्थान का विनाश किया है’
English translation coming soon.
akampanavacaḥ śrutvā rāvaṇo vākyamabravīt।
gamiṣyāmi janasthānaṁ rāmaṁ hantuṁ salakṣmaṇam॥
अकम्पन की यह बात सुनकर रावण ने कहा—‘मैं अभी लक्ष्मणसहित राम का वध करने के लिये जनस्थान को जाऊँगा’
English translation coming soon.
athaivamukte vacane provācedamakampanaḥ।
śṛṇu rājan yathāvṛttaṁ rāmasya balapauruṣam॥
उसके ऐसा कहने पर अकम्पन बोला—‘राजन्! श्रीराम का बल और पुरुषार्थ जैसा है, उसका यथावत् वर्णन मुझसे सुनिये
English translation coming soon.
asādhyaḥ kupito rāmo vikrameṇa mahāyaśāḥ।
āpagāyāstu pūrṇāyā vegaṁ parihareccharaiḥ॥
satārāgrahanakṣatraṁ nabhaścāpyavasādayet।
‘महायशस्वी श्रीराम यदि कुपित हो जायँ तो उन्हें अपने पराक्रम के द्वारा कोई भी काबू में नहीं कर सकता। वे अपने बाणों से भरी हुई नदी के वेग को भी पलट सकते हैं तथा तारा, ग्रह और नक्षत्रोंसहित सम्पूर्ण आकाशमण्डल को पीड़ा दे सकते हैं
English translation coming soon.
asau rāmastu sīdantīṁ śrīmānabhyuddharenmahīm॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
bhittvā velāṁ samudrasya lokānāplāvayed vibhuḥ।
vegaṁ vāpi samudrasya vāyuṁ vā vidhameccharaiḥ॥
‘वे श्रीमान् भगवान् राम समुद्र में डूबती हुई पृथ्वी को ऊपर उठा सकते हैं, महासागर की मर्यादा का भेदन करके समस्त लोकों को उसके जल से आप्लावित कर सकते हैं तथा अपने बाणों से समुद्र के वेग अथवा वायु को भी नष्ट कर सकते हैं
English translation coming soon.
saṁhṛtya vā punarlokān vikrameṇa mahāyaśāḥ।
śaktaḥ śreṣṭhaḥ sa puruṣaḥ sraṣṭuṁ punarapi prajāḥ॥
‘वे महायशस्वी पुरुषोत्तम अपने पराक्रम से सम्पूर्ण लोकों का संहार करके पुनः नये सिरे से प्रजा की सृष्टि करने में समर्थ हैं
English translation coming soon.
nahi rāmo daśagrīva śakyo jetuṁ raṇe tvayā।
rakṣasāṁ vāpi lokena svargaḥ pāpajanairiva॥
‘दशग्रीव! जैसे पापी पुरुष स्वर्ग पर अधिकार नहीं प्राप्त कर सकते, उसी प्रकार आप अथवा समस्त राक्षस-जगत् भी युद्ध में श्रीराम को नहीं जीत सकते
English translation coming soon.
na taṁ vadhyamahaṁ manye sarvairdevāsurairapi।
ayaṁ tasya vadhopāyastanmamaikamanāḥ śṛṇu॥
‘मेरी समझ में सम्पूर्ण देवता और असुर मिलकर भी उनका वध नहीं कर सकते। उनके वध का यह एक उपाय मुझे सूझा है, उसे आप मेरे मुख से एकचित्त होकर सुनिये
English translation coming soon.
bhāryā tasyottamā loke sītā nāma sumadhyamā।
śyāmā samavibhaktāṅgī strīratnaṁ ratnabhūṣitā॥
‘श्रीराम की पत्नी सीता संसार की सर्वोत्तम सुन्दरी है। उसने यौवन के मध्य में पदार्पण किया है। उसके अङ्ग-प्रत्यङ्ग सुन्दर और सुडौल हैं। वह रत्नमय आभूषणों से विभूषित रहती है। सीता सम्पूर्ण स्त्रियों में एक रत्न है
English translation coming soon.
naiva devī na gandharvī nāpsarā na ca pannagī।
tulyā sīmantinī tasyā mānuṣī tu kuto bhavet॥
‘देवकन्या, गन्धर्वकन्या, अप्सरा अथवा नागकन्या कोई भी रूप में उसकी समानता नहीं कर सकती, फिर मनुष्य-जाति की दूसरी कोई नारी उसके समान कैसे हो सकती है
English translation coming soon.
tasyāpahara bhāryāṁ tvaṁ taṁ pramathya mahāvane।
sītayā rahito rāmo na caiva hi bhaviṣyati॥
‘उस विशाल वन में जिस किसी भी उपाय से श्रीराम को धोखे में डालकर आप उनकी पत्नी का अपहरण कर लें। सीता से बिछुड़ जाने पर श्रीराम कदापि जीवित नहीं रहेंगे’
English translation coming soon.
arocayata tadvākyaṁ rāvaṇo rākṣasādhipaḥ।
cintayitvā mahābāhurakampanamuvāca ha॥
राक्षसराज रावण को अकम्पन की वह बात पसंद आ गयी। उस महाबाहु दशग्रीव ने कुछ सोचकर अकम्पन से कहा—
English translation coming soon.
bāḍhaṁ kalyaṁ gamiṣyāmi hyekaḥ sārathinā saha।
āneṣyāmi ca vaidehīmimāṁ hṛṣṭo mahāpurīm॥
‘ठीक है, कल प्रातःकाल सारथि के साथ मैं अकेला ही जाऊँगा और विदेहकुमारी सीता को प्रसन्नतापूर्वक इस महापुरी में ले आऊँगा’
English translation coming soon.
tadevamuktvā prayayau kharayuktena rāvaṇaḥ।
rathenādityavarṇena diśaḥ sarvāḥ prakāśayan॥
ऐसा कहकर रावण गधों से जुते हुए सूर्यतुल्य तेजस्वी रथ पर आरूढ़ हो सम्पूर्ण दिशाओं को प्रकाशित करता हुआ वहाँ से चला
English translation coming soon.
sa ratho rākṣasendrasya nakṣatrapathago mahān।
cañcūryamāṇaḥ śuśubhe jalade candramā iva॥
नक्षत्रों के मार्ग पर विचरता हुआ राक्षसराज का वह विशाल रथ बादलों की आड़ में प्रकाशित होनेवाले चन्द्रमा के समान शोभा पा रहा था
English translation coming soon.
sa dūre cāśramaṁ gatvā tāṭakeyamupāgamat।
mārīcenārcito rājā bhakṣyabhojyairamānuṣaiḥ॥
कुछ दूर पर स्थित एक आश्रम में जाकर वह ताटकापुत्र मारीच से मिला। मारीच ने अलौकिक भक्ष्य-भोज्य अर्पित करके राजा रावण का स्वागत-सत्कार किया
English translation coming soon.
taṁ svayaṁ pūjayitvā tu āsanenodakena ca।
arthopahitayā vācā mārīco vākyamabravīt॥
आसन और जल आदि के द्वारा स्वयं ही उसका पूजन करके मारीच ने अर्थयुक्त वाणी में पूछा—
English translation coming soon.
kaccit sakuśalaṁ rājam̐llokānāṁ rākṣasādhipa।
āśaṅke nādhijāne tvaṁ yatastūrṇamupāgataḥ॥
‘राक्षसराज! तुम्हारे राज्य में लोगों की कुशल तो है न? तुम बड़ी उतावली के साथ आ रहे हो, इसलिये मेरे मन में कुछ खटका हुआ है। मैं समझता हूँ, तुम्हारे यहाँ का अच्छा हाल नहीं है’
English translation coming soon.
evamukto mahātejā mārīcena sa rāvaṇaḥ।
tataḥ paścādidaṁ vākyamabravīd vākyakovidaḥ॥
मारीच के इस प्रकार पूछने पर बातचीत की कला को जाननेवाले महातेजस्वी रावण ने इस प्रकार कहा—
English translation coming soon.
ārakṣo me hatastāta rāmeṇākliṣṭakāriṇā।
janasthānamavadhyaṁ tat sarvaṁ yudhi nipātitam॥
‘तात! अनायास ही महान् पराक्रम दिखानेवाले श्रीराम ने मेरे राज्य की सीमा के रक्षक खर-दूषण आदि को मार डाला है तथा जो जनस्थान अवध्य समझा जाता था, वहाँ के सारे राक्षसों को उन्होंने युद्ध में मार गिराया है
English translation coming soon.
tasya me kuru sācivyaṁ tasya bhāryāpahāraṇe।
rākṣasendravacaḥ śrutvā mārīco vākyamabravīt॥
‘अतः इसका बदला लेने के लिये मैं उनकी स्त्री का अपहरण करना चाहता हूँ। इस कार्य में तुम मेरी सहायता करो।’ राक्षसराज रावण का यह वचन सुनकर मारीच बोला—
English translation coming soon.
ākhyātā kena vā sītā mitrarūpeṇa śatruṇā।
tvayā rākṣasaśārdūla ko na nandati nanditaḥ॥
‘निशाचरशिरोमणे! मित्र के रूप में तुम्हारा वह कौन-सा ऐसा शत्रु है, जिसने तुम्हें सीता को हर लेने की सलाह दी है? कौन ऐसा पुरुष है, जो तुमसे सुख और आदर पाकर भी प्रसन्न नहीं है, अतः तुम्हारी बुराई करना चाहता है?
English translation coming soon.
sītāmihānayasveti ko bravīti bravīhi me।
rakṣolokasya sarvasya kaḥ śṛṅgaṁ chettumicchati॥
‘कौन कहता है कि तुम सीता को यहाँ हर ले आओ? मुझे उसका नाम बताओ। वह कौन है, जो समस्त राक्षस-जगत् का सींग काट लेना चाहता है?
English translation coming soon.
protsāhayati yaśca tvāṁ sa ca śatrurasaṁśayam।
āśīviṣamukhād daṁṣṭrāmuddhartuṁ cecchati tvayā॥
‘जो इस कार्य में तुम्हें प्रोत्साहन दे रहा है, वह तुम्हारा शत्रु है, इसमें संशय नहीं है। वह तुम्हारे हाथों विषधर सर्प के मुख से उसके दाँत उखड़वाना चाहता है
English translation coming soon.
karmaṇānena kenāsi kāpathaṁ pratipāditaḥ।
sukhasuptasya te rājan prahṛtaṁ kena mūrdhani॥
‘राजन्! किसने तुम्हें ऐसी खोटी सलाह देकर कुमार्ग पर पहुँचाया है? किसने सुखपूर्वक सोते समय तुम्हारे मस्तक पर लात मारी है
English translation coming soon.
viśuddhavaṁśābhijanāgrahastatejomadaḥ saṁsthitadorviṣāṇaḥ।
udīkṣituṁ rāvaṇa neha yuktaḥ sa saṁyuge rāghavagandhahastī॥
‘रावण! राघवेन्द्र श्रीराम वह गन्धयुक्त गजराज हैं, जिसकी गन्ध सूँघकर ही गजरूपी योद्धा दूर भाग जाते हैं। विशुद्ध कुल में जन्म ग्रहण करना ही उस राघवरूपी गजराज का शुण्डदण्ड है, प्रताप ही मद है और सुडौल बाँहें ही दोनों दाँत हैं। युद्धस्थल में उनकी ओर देखना भी तुम्हारे लिये उचित नहीं है; फिर जूझने की तो बात ही क्या है
English translation coming soon.
asau raṇāntaḥsthitisaṁdhivālo vidagdharakṣomṛgahā nṛsiṁhaḥ।
suptastvayā bodhayituṁ na śakyaḥ śarāṅgapūrṇo niśitāsidaṁṣṭraḥ॥
‘वे श्रीराम मनुष्य के रूप में एक सिंह हैं। रणभूमि के भीतर स्थित होना ही उनके अङ्गों की संधियाँ तथा बाल हैं। वह सिंह चतुर राक्षसरूपी मृगों का वध करनेवाला है, बाणरूपी अङ्गों से परिपूर्ण है तथा तलवारें ही उसकी तीखी दाढ़ें हैं। उस सोते हुए सिंह को तुम नहीं जगा सकते
English translation coming soon.
cāpāpahāre bhujavegapaṅke śarormimāle sumahāhavaughe।
na rāmapātālamukhe'tighore praskandituṁ rākṣasarāja yuktam॥
‘राक्षसराज! श्रीराम एक पातालतलव्यापी महासागर हैं, धनुष ही उस समुद्र के भीतर रहनेवाला ग्राह है, भुजाओं का वेग ही कीचड़ है, बाण ही तरंगमालाएँ हैं और महान् युद्ध ही उसकी अगाध जलराशि है। उसके अत्यन्त भयंकर मुख अर्थात् बड़वानल में कूद पड़ना तुम्हारे लिये कदापि उचित नहीं है
English translation coming soon.
prasīda laṅkeśvara rākṣasendra laṅkāṁ prasanno bhava sādhu gaccha।
tvaṁ sveṣu dāreṣu ramasva nityaṁ rāmaḥ sabhāryo ramatāṁ vaneṣu॥
‘लंकेश्वर! प्रसन्न होओ। राक्षसराज! सानन्द रहो और सकुशल लंका को लौट जाओ। तुम सदा पुरी में अपनी स्त्रियों के साथ रमण करो और राम अपनी पत्नी के साथ वन में विहार करें’
English translation coming soon.
evamukto daśagrīvo mārīcena sa rāvaṇaḥ।
nyavartata purīṁ laṅkāṁ viveśa ca gṛhottamam॥
मारीच के ऐसा कहने पर दशमुख रावण लंका को लौटा और अपने सुन्दर महल में चला गया
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे एकत्रिंशः सर्गः॥ ३१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें इकतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ३१ ॥