श्रीरामका खरको फटकारना तथा खरका भी उन्हें कठोर उत्तर देकर उनके ऊपर गदाका प्रहार करना और श्रीरामद्वारा उस गदाका खण्डन
॥ ३ · २९ · २७–२८ ॥
जनस्थानरणभूमौ रथहीनः पादचारी किरीटधरस्ताम्रवर्णः खरो रिक्तहस्तः क्षेपानन्तरं बाहू प्रसार्य तिष्ठति; तेन क्षिप्ता वलयभूषिता वज्रवद् ज्वलन्ती बृहद्गदा वृक्षलता भस्मीकुर्वती गगने गर्जति, तां तु मृत्युपाशमिवागच्छन्तीं दृष्ट्वा एकाकी नग्नोरस्को नीलवर्णो रामो मुक्तधनुः सुवर्णबाणवृष्ट्या गगने एव तां शतशो भिनत्ति, या मन्त्रौषधिहता सर्पिणीव विशीर्णा भूमौ पतति।
जनस्थान की रणभूमि में रथहीन, पैदल खड़ा मुकुटधारी ताम्रवर्ण खर खाली हाथ फेंकने की मुद्रा में ही बाँहें फैलाये है; उसकी फेंकी हुई सोने के कड़ों से मढ़ी, वज्र-सी जलती विशाल गदा वृक्षों-लताओं को भस्म करती आकाश में गरजती चली आ रही है, पर उसे मृत्यु के पाश-सी आती देख अकेले, नंगे वक्ष नीलवर्ण श्रीराम धनुष से सुवर्ण-बाणों की वर्षा कर उसे आकाश में ही सैकड़ों टुकड़ों में तोड़ देते हैं, और वह मन्त्र-ओषधि से मारी गयी सर्पिणी-सी छिन्न-भिन्न होकर धरती पर गिर पड़ती है।
On the Janasthan battlefield the rathless, crowned coppery Khara stands on foot, his empty hands still flung out from the throw; the colossal gold-ringed iron mace he has hurled roars blazing through the air like a thunderbolt, burning trees and creepers in its path — but the lone bare-torsoed blue-hued Ram, his bow just loosed, bursts it apart in mid-sky with a volley of golden arrows into flaming, tumbling fragments that scatter to earth like a serpent-female struck down by mantras and healing herbs.
kharaṁ tu virathaṁ rāmo gadāpāṇimavasthitam।
mṛdupūrvaṁ mahātejāḥ paruṣaṁ vākyamabravīt॥
खर को रथहीन होकर गदा हाथ में लिये सामने उपस्थित देख महातेजस्वी भगवान् श्रीराम पहले कोमल और फिर कठोर वाणी में बोले—
English translation coming soon.
gajāśvarathasambādhe bale mahati tiṣṭhatā।
kṛtaṁ te dāruṇaṁ karma sarvalokajugupsitam॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
udvejanīyo bhūtānāṁ nṛśaṁsaḥ pāpakarmakṛt।
trayāṇāmapi lokānāmīśvaro'pi na tiṣṭhati॥
संयुक्त अनुवाद ↓joint translation ↓
karma lokaviruddhaṁ tu kurvāṇaṁ kṣaṇadācara।
tīkṣṇaṁ sarvajano hanti sarpaṁ duṣṭamivāgatam॥
‘निशाचर! हाथी, घोड़े और रथों से भरी हुई विशाल सेना के बीच में खड़े रहकर (असंख्य राक्षसों के स्वामित्व का अभिमान लेकर) तूने सदा जो क्रूरतापूर्ण कर्म किया है, उसकी समस्त लोकोंद्वारा निन्दा हुई है। जो समस्त प्राणियों को उद्वेग में डालनेवाला, क्रूर और पापाचारी है, वह तीनों लोकों का ईश्वर हो तो भी अधिक कालतक टिक नहीं सकता। जो लोकविरोधी कठोर कर्म करनेवाला है, उसे सब लोग सामने आये हुए दुष्ट सर्प की भाँति मारते हैं
English translation coming soon.
lobhāt pāpāni kurvāṇaḥ kāmād vā yo na budhyate।
hṛṣṭaḥ paśyati tasyāntaṁ brāhmaṇī karakādiva॥
‘जो वस्तु प्राप्त नहीं हुई है, उसकी इच्छा को ‘काम’ कहते हैं और प्राप्त हुई वस्तु को अधिक-से-अधिक संख्या में पाने की इच्छा का नाम ‘लोभ’ है। जो काम अथवा लोभ से प्रेरित हो पाप करता है और उसके (विनाशकारी) परिणाम को नहीं समझता है, उलटे उस पाप में हर्ष का अनुभव करता है, वह उसी प्रकार अपना विनाशरूप परिणाम देखता है जैसे वर्षा के साथ गिरे हुए ओले को खाकर ब्राह्मणी (रक्तपुच्छिका) नामवाली कीड़ी अपना विनाश देखती है
English translation coming soon.
vasato daṇḍakāraṇye tāpasān dharmacāriṇaḥ।
kiṁ nu hatvā mahābhāgān phalaṁ prāpsyasi rākṣasa॥
‘राक्षस! दण्डकारण्य में निवास करनेवाले तपस्या में संलग्न धर्मपरायण महाभाग मुनियों की हत्या करके न जाने तू कौन-सा फल पायेगा?
English translation coming soon.
na ciraṁ pāpakarmāṇaḥ krūrā lokajugupsitāḥ।
aiśvaryaṁ prāpya tiṣṭhanti śīrṇamūlā iva drumāḥ॥
‘जिनकी जड़ खोखली हो गयी हो, वे वृक्ष जैसे अधिक कालतक नहीं खड़े रह सकते, उसी प्रकार पापकर्म करनेवाले लोकनिन्दित क्रूर पुरुष (किसी पूर्वपुण्य के प्रभाव से) ऐश्वर्य को पाकर भी चिरकालतक उसमें प्रतिष्ठित नहीं रह पाते (उससे भ्रष्ट हो ही जाते हैं)
English translation coming soon.
avaśyaṁ labhate kartā phalaṁ pāpasya karmaṇaḥ।
ghoraṁ paryāgate kāle drumaḥ puṣpamivārtavam॥
‘जैसे समय आने पर वृक्ष में ऋतु के अनुसार फूल लगते ही हैं, उसी प्रकार पापकर्म करनेवाले पुरुष को समयानुसार अपने उस पापकर्म का भयंकर फल अवश्य ही प्राप्त होता है
English translation coming soon.
nacirāt prāpyate loke pāpānāṁ karmaṇāṁ phalam।
saviṣāṇāmivānnānāṁ bhuktānāṁ kṣaṇadācara॥
‘निशाचर! जैसे खाये हुए विषमिश्रित अन्न का परिणाम तुरंत ही भोगना पड़ता है, उसी प्रकार लोक में किये गये पापकर्मों का फल शीघ्र ही प्राप्त होता है
English translation coming soon.
pāpamācaratāṁ ghoraṁ lokasyāpriyamicchatām।
ahamāsādito rājñā prāṇān hantuṁ niśācara॥
‘राक्षस! जो संसार का बुरा चाहते हुए घोर पापकर्म में लगे हुए हैं, उन्हें प्राणदण्ड देने के लिये मेरे पिता महाराज दशरथ ने मुझे यहाँ वन में भेजा है
English translation coming soon.
adya bhittvā mayā muktāḥ śarāḥ kāñcanabhūṣaṇāḥ।
vidāryātipatiṣyanti valmīkamiva pannagāḥ॥
‘आज मेरे छोड़े हुए सुवर्णभूषित बाण जैसे सर्प बाँबी को छेदकर निकलते हैं, उसी प्रकार तेरे शरीर को फाड़कर पृथ्वी को भी विदीर्ण करके पाताल में जाकर गिरेंगे
English translation coming soon.
ye tvayā daṇḍakāraṇye bhakṣitā dharmacāriṇaḥ।
tānadya nihataḥ saṁkhye sasainyo'nugamiṣyasi॥
‘तूने दण्डकारण्य में जिन धर्मपरायण ऋषियों का भक्षण किया है, आज युद्ध में मारा जाकर सेनासहित तू भी उन्हींका अनुसरण करेगा
English translation coming soon.
adya tvāṁ nihataṁ bāṇaiḥ paśyantu paramarṣayaḥ।
nirayasthaṁ vimānasthā ye tvayā nihatāḥ purā॥
‘पहले तूने जिनका वध किया है, वे महर्षि विमान पर बैठकर आज तुझे मेरे बाणों से मारा गया और नरकतुल्य कष्ट भोगता हुआ देखें
English translation coming soon.
praharasva yathākāmaṁ kuru yatnaṁ kulādhama।
adya te pātayiṣyāmi śirastālaphalaṁ yathā॥
‘कुलाधम! तेरी जितनी इच्छा हो, प्रहार कर। जितना सम्भव हो, मुझे परास्त करने का प्रयत्न कर, किंतु आज मैं तेरे मस्तक को ताड़ के फल की भाँति अवश्य काट गिराऊँगा’
English translation coming soon.
evamuktastu rāmeṇa kruddhaḥ saṁraktalocanaḥ।
pratyuvāca tato rāmaṁ prahasan krodhamūrcchitaḥ॥
श्रीराम के ऐसा कहने पर खर कुपित हो उठा। उसकी आँखें लाल हो गयीं। वह क्रोध से अचेत-सा होकर हँसता हुआ श्रीराम को इस प्रकार उत्तर देने लगा—
English translation coming soon.
prākṛtān rākṣasān hatvā yuddhe daśarathātmaja।
ātmanā kathamātmānamapraśasyaṁ praśaṁsasi॥
‘दशरथकुमार! तुम साधारण राक्षसों को युद्ध में मारकर स्वयं ही अपनी इतनी प्रशंसा कैसे कर रहे हो? तुम प्रशंसा के योग्य कदापि नहीं हो
English translation coming soon.
vikrāntā balavanto vā ye bhavanti nararṣabhāḥ।
kathayanti na te kiṁcit tejasā cātigarvitāḥ॥
‘जो श्रेष्ठ पुरुष पराक्रमी अथवा बलवान् होते हैं, वे अपने प्रताप के कारण अधिक घमंड में भरकर कोई बात नहीं कहते हैं (अपने विषय में मौन ही रहते हैं)
English translation coming soon.
prākṛtāstvakṛtātmāno loke kṣatriyapāṁsanāḥ।
nirarthakaṁ vikatthante yathā rāma vikatthase॥
‘राम! जो क्षुद्र, अजितात्मा और क्षत्रियकुलकलंक होते हैं, वे ही संसार में अपनी बड़ाई के लिये व्यर्थ डींग हाँका करते हैं; जैसे इस समय तुम (अपने विषय में) बढ़-बढ़कर बातें बना रहे हो
English translation coming soon.
kulaṁ vyapadiśan vīraḥ samare ko'bhidhāsyati।
mṛtyukāle tu samprāpte svayamaprastave stavam॥
‘जब कि मृत्यु के समान युद्ध का अवसर उपस्थित है, ऐसे समय में बिना किसी प्रस्ताव के ही समराङ्गण में कौन वीर अपनी कुलीनता प्रकट करता हुआ आप ही अपनी स्तुति करेगा?
English translation coming soon.
sarvathā tu laghutvaṁ te katthanena vidarśitam।
suvarṇapratirūpeṇa tapteneva kuśāgninā॥
‘जैसे पीतल सुवर्णशोधक आग में तपाये जाने पर अपनी लघुता (कालेपन) को ही व्यक्त करता है, उसी प्रकार अपनी झूठी प्रशंसा के द्वारा तुमने सर्वथा अपने ओछेपन का ही परिचय दिया है
English translation coming soon.
na tu māmiha tiṣṭhantaṁ paśyasi tvaṁ gadādharam।
dharādharamivākampyaṁ parvataṁ dhātubhiścitam॥
‘क्या तुम नहीं देखते कि मैं नाना प्रकार के धातुओं की खानों से युक्त तथा पृथ्वी को धारण करनेवाले अविचल कुलपर्वत के समान यहाँ स्थिरभाव से तुम्हारे सामने गदा लेकर खड़ा हूँ
English translation coming soon.
paryāpto'haṁ gadāpāṇirhantuṁ prāṇān raṇe tava।
trayāṇāmapi lokānāṁ pāśahasta ivāntakaḥ॥
‘मैं अकेला ही पाशधारी यमराज की भाँति गदा हाथ में लेकर रणभूमि में तुम्हारे और तीनों लोकों के भी प्राण लेने की शक्ति रखता हूँ
English translation coming soon.
kāmaṁ bahvapi vaktavyaṁ tvayi vakṣyāmi na tvaham।
astaṁ prāpnoti savitā yuddhavighnastato bhavet॥
‘यद्यपि तुम्हारे विषय में मैं इच्छानुसार बहुत कुछ कह सकता हूँ तथापि इस समय कुछ नहीं कहूँगा; क्योंकि सूर्यदेव अस्ताचल को जा रहे हैं, अतः युद्ध में विघ्न पड़ जायगा
English translation coming soon.
caturdaśa sahasrāṇi rākṣasānāṁ hatāni te।
tvadvināśāt karomyadya teṣāmaśrupramārjanam॥
‘तुमने चौदह हजार राक्षसों का संहार किया है, अतः आज तुम्हारा भी विनाश करके मैं उन सबके आँसू पोछूँगा—उनकी मौत का बदला चुकाऊँगा’
English translation coming soon.
ityuktvā paramakruddhaḥ sa gadāṁ paramāṅgadām।
kharaścikṣepa rāmāya pradīptāmaśaniṁ yathā॥
ऐसा कहकर अत्यन्त क्रोध से भरे हुए खर ने उत्तम वलय (कड़े) से विभूषित तथा प्रज्वलित वज्र के समान भयंकर गदा को श्रीरामचन्द्रजी के ऊपर चलाया
English translation coming soon.
kharabāhupramuktā sā pradīptā mahatī gadā।
bhasma vṛkṣāṁśca gulmāṁśca kṛtvāgāt tatsamīpataḥ॥
खर के हाथों से छूटी हुई वह दीप्तिमान् विशाल गदा वृक्षों और लताओं को भस्म करके उनके समीप जा पहुँची
English translation coming soon.
tāmāpatantīṁ mahatīṁ mṛtyupāśopamāṁ gadām।
antarikṣagatāṁ rāmaściccheda bahudhā śaraiḥ॥
मृत्यु के पाश की भाँति उस विशाल गदा को अपने ऊपर आती देख श्रीरामचन्द्रजी ने अनेक बाण मारकर आकाश में ही उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाले
English translation coming soon.
sā viśīrṇā śarairbhinnā papāta dharaṇītale।
gadā mantrauṣadhibalairvyālīva vinipātitā॥
बाणों से विदीर्ण एवं चूर-चूर होकर वह गदा पृथ्वी पर गिर पड़ी, मानो कोई सर्पिणी मन्त्र और ओषधियों के बल से गिरायी गयी हो
English translation coming soon.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे एकोनत्रिंशः सर्गः ॥ २९ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें उनतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ २९ ॥